Gautam Buddh Nagar
ग्रेटर नोएडा में फ़र्ज़ी तरीके से करा रहे थे करोड़ों रुपये की जमीन का बैनामा कराने वाले 7 गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना इलाके में फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया। वहीं पकड़े गए सभी आरोपी पड़े लिखे ग्रैजुएट थे जो आरोपी एक साथ मिलकर 14 बीघा जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा रहे थे। जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि तहसील के अधिकारी व कर्मचारी के नाम सामने आए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी, 11 केंद्र तय
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महाराजगंज कल होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जिसमे महराजगंज में कुल 3572 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे । निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस प्रशासन तक को अलर्ट कर दिया गया है। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में स्थापित किए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग पार्टियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के साथ ब्रीफिंग भी पूरी कर ली गई है। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से रवाना की जाएंगी। वहीं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सभी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है जिससे चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके ।0
0
Report
राष्ट्रपति ने 200 रुपये के स्मारक सिक्के का अनावरण किया, सिंधी समाज खुशी
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी हुआ विशेष सिक्का माता हासी देवी जी की 200वीं जयंती पर भारत सरकार की पहल लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में राष्ट्रपति ने किया सिक्के का अनावरण राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे मौजूद स्मारक सिक्के पर अंकित है पूज्य माता हासी देवी जी की छवि सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरव का अवसर देश-विदेश में रहने वाले सिंधी समाज में खुशी की लहर0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 लागू; AQI 250 के पार, प्रदूषण नियंत्रण के संकेत
New Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने दस्तक दे दी है। राजधानी की हवा खराब होने लगी है और एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 250 के पार पहुंच गया है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ख़राब श्रेणी में पहुँच गया है बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट यानी CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के पहले चरण, GRAP-1 को लागू कर दिया है। ग्रैप के तहत प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अलग-अलग चरणों में पाबंदियां और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पहले चरण में सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव, धूल पर नियंत्रण, निर्माण स्थलों की निगरानी और प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर कार्रवाई की जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में स्नातक MLC चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग एमएलसी चुनाव के लिए मैनपुरी में तैयारियां पूर्ण स्नातक एमएलसी चुनावी के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना DM और SP की देखरेख में पोलिंग पार्टियां हुई रवाना DM और SP ने भारी पुलिसबल और प्रशासन के साथ देखी व्यवस्थाएं स्नातक एमएलसी के चुनाव के लिए कल होगी वोटिंग जिले में 25 बूथों पर होगा एमएलसी के लिए मतदान - डीएम 9 शिक्षक और 12 स्नातक के लिए बनाये गए मतदेय स्थल - DM मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी की जा रही रवाना - डीएम जिले में कई सैक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती - डीएम पाँच बसों से पोलिंग पार्टी की जा रही है रवाना - DM चप्पे चप्पे पर प्रशासन की रहेगी नज़र - डीएम CCTV की नजर में पूर्ण कराई जायेगी चुनावी प्रक्रिया - DM स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हम लोग कटिवद्ध - DM0
0
Report
मेरठ: सौरभ हत्याकांड में नया अपडेट, मुस्कान-साहिल ने हाई कोर्ट में अपील दायर
मेरठ सौरभ हत्याकांड प्रकरण में बड़ा अपडेट आरोपी मुस्कान और साहिल ने खट खटाया हाई कोर्ट का दरवाजा निजी वकील के जरिए मुस्कान और साहिल ने हाई कोर्ट में अपील दायर की दोनों बेटियों का हवाला देकर राहत पाने की तैयारी में नीला ड्रम किलर मुस्कान जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा नें क्रूरतम हत्याकांड के लिए दोनों को सुनाई थी मृत्युदंड की सजा0
0
Report
दीपावली से पहले प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में सोयाबीन-मक्का की बंपर आवक
Pratapgarh, Rajasthan:दीपावली से पहले अपनी उपज बेचने के लिए किसान बड़ी संख्या में प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी पहुंच रहे हैं। लगातार चार दिन के अवकाश के बाद मंडी खुलने पर बुधवार और गुरुवार को जिंसों की बंपर आवक हुई। गुरुवार सुबह से ही मंडी के बाहर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई, जो दोपहर बाद तक जारी रही। मंडी गेट के बाहर दोनों ओर सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। मंडी खुलते ही सोयाबीन, मक्का, मेथी, अलसी, लहसुन, प्याज सहित अन्य जिंसों की बंपर आवक हुई, जिनमें सोयाबीन और मक्का की आवक सबसे ज्यादा रही। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, जिससे मंडी प्रशासन को व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दीपावली का पर्व नजदीक होने से किसान त्योहार से पहले अपनी फसल बेचने की जल्दी में नजर आए। मंडी में पिछले चार दिनों से लगातार अवकाश था। अवकाश के बाद कल और आज मंडी खुली तो किसानों की उपज एक साथ पहुंच गई, जिससे मंडी परिसर और उसके बाहर भारी भीड़ दिखाई दी। मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि आज भी जिंसों की बंपर आवक रही। आवक को देखते हुए व्यापारियों को नीलामी के बाद तुरंत माल उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मंडी में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। ट्रैफिक प्रबंधन को भी चुस्त-दुरुस्त किया गया। मंडी प्रशासन का कहना है कि अभी आगे भी बड़ी मात्रा में जिंसों की आवक बनी रहेगी, इसलिए व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज को व्यवस्थित ढंग से लाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर कन्हैया लाल हत्याकांड: एनआईए स्पेशल कोर्ट से जल्द न्याय की उम्मीद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में चार साल पहले हुई कन्हैयालाल साहू हत्याकांड में अब न्याय जल्द मिलने की उम्मीद बंधी है। राजधानी जयपुर में एनआईए को एक स्पेशल कोर्ट मिली है जिसमें केवल एनआईए से जुड़े केस पर ही सुनवाई होगी। ऐसे में अब कन्हैया लाल साहू के परिवार को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जग गई है। कन्हैया लाल के बेटे यश साहू ने एक वीडियो जारी कर जल्द न्याय की उम्मीद जताई हैं। यश का कहना हैं कि अब एनआईए को स्पेशल कोर्ट मिली हैं तो यह उम्मीद की जा सकती हैं कि उनके पिता के नृशंस हत्यारो को सजा देने के लिए अब फास्टट्रेक की तर्ज पर सुनवाई होगी और जल्द यह मामला न्याय तक पहुंचेंगा। यश ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद से परिवार सिर्फ आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले, यहीं मांग कर रहा हैं। आप को बता दे कि 28 जून 2022 को गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी ने गला रेत कर कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी। जिसका बाकायदा उन्होंने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।0
0
Report
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ की कार्रवाई: दूध के 4 सैंपल लैब भेजे
Dholpur, Rajasthan:खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों के खिलाफ की कार्रवाई, दूध के 4 सैंपल लिए सरमथुरा (धौलपुर) दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए कस्बे के बाड़ी रोड स्थित दूध की डेयरी एवं दूध विक्रेताओं से कुल 4 सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद दूध विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम ने लिए गए सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और मिलावट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दुर्गा विसर्जन के दौरान मेट्रो पिलर पर युवक की मौत, परिजनों का आरोप
New Delhi, Delhi:दुर्गा विसर्जन में मेट्रो पिलर से युवक की मौत हादसे के वक्त डीजे पर बैठा था युवक नाचते गाते माहौल में फैला सन्नाटा स्थान : आजादपुर चौक हादसे के बाद DMRC द्वारा पिलर की हाइट को ऊंचा कर दिया गया है व मौके पर सुरक्षा गार्ड लगाया गया है इस पर परिवार का आरोप है की यही इंतजाम अगर पहले कर दिए जाते तो शायद आज रोहित जिंदा होता। परिवार ने पुलिस से सारे मामले में लापरवाही करने वालो पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने इस सारे मामले में bns की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन त्रिनेत्र: जलोदा जागीर पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लायर इबरिस शेख को गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की जलोदा जागीर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 10.08 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के परिवहन के मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद इदरिस उर्फ इबरिस शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस प्रकरण में ब्राउन शुगर का सप्लायर बताया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थानाधिकारी उप निरीक्षक देवीसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर को धोलापानी थानाधिकारी पूराराम पुनि ने जाप्ते के साथ गश्त के दौरान बसाड, थाना कोतवाली प्रतापगढ़ निवासी मोहम्मद शोयब पुत्र फतेह मोहम्मद को 10.08 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण का अनुसंधान जलोदा जागीर थानाधिकारी को सौंपा गया। अनुसंधान के दौरान प्रकरण में वांछित ब्राउन शुगर सप्लायर मोहम्मद इदरिस उर्फ इबरिस शेख पुत्र फतेह मोहम्मद , निवासी बसाड, थाना प्रतापगढ़ की पहचान हुई। पुलिस ने उसे 21 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।0
0
Report
इटावा-कोटा के चकटौड़ी ग्राम में मतदान बहिष्कार, पंचायत के विस्तार से नाराज़ ग्रामीण
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा चकटौड़ी गांव के लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार ढीपरी चम्बल से सिनोता ग्राम पंचायत में जोड़ने से है नाराज सूचना के बाद केडीए के तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा व ललित किशोर नागर पहुंचे गांव में ग्रामीणों से कर रहे समझाइश लेकिन ग्रामीण अपनी मांग को लेकर अड़े मतदान का कर रहे बहिष्कार0
0
Report
अलवर के मंदिर में दुर्गा मूर्ति खंडित, FIR दर्ज का आश्वासन; सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Alwar, Rajasthan:अलवर में एनईबी थाना क्षेत्र की प्रीतम विहार कॉलोनी के सेक्टर-7 स्थित पार्क के मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना दशहरे के दिन हुई थी. घटना को लेकर कॉलोनीवासियों में रोष है. लोगों ने मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. कॉलोनीवासियों का आरोप है कि रात के समय कुछ असामाजिक तत्व पार्क और आसपास की दुकानों पर बैठकर शराब पीते हैं और अभद्र गतिविधियां करते हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ ही मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए. विश्व हिंदू परिषद ने सख्त कार्रवाई की मांग की. जिला मंत्री बृजेंद्र खंडेलवाल ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने मूर्ति खंडित करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई. एनईबी थाना प्रभारी सूई लाल मीणा के अनुसार, सेक्टर-7 स्थित पार्क के मंदिर में मूर्ति से संबंधित घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई. उन्होंने बताया कि लोगों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे.0
0
Report
Advertisement
पुणे पदवीधर मतदारसंघ के चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार पर महायुति के समर्थन का दावा, चर्चाओं में हलचल
Solapur, Maharashtra:सोलपुूर ब्रेकिंग - पुणे पदवीधर मतदारसंघ के चुनाव में नया दावा, एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने महायुति के समर्थन होने की बात कही जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पुणे पदवीधर और शिक्षकों के निर्वाचन के संदर्भ में एक नया मोड़ सामने आया है। स्वतंत्र उम्मीदवार भाऊसाहेब आंधळकर ने महायुति का समर्थन होने का दावा किया है और शिवसेना शिंदे गुट का पीछे मिलना बताया गया है। मंत्री उदय सामंत ने आंधळकर परिवार से मुलाकात की है जिससे और चर्चाएं उठी हैं।anchor - पुणे विभाग पदवीधर मतदारसंघ की मतदान प्रक्रिया को लेकर कुछ घंटों की ही देरी है, और आंधळकर ने महायोति के उम्मीदवार होने का दावा किया है। शिवसेना नेता व उद्योगमंत्री उदय सामंत ने आंधळकर के निवास पर मुलाकात की और इसका प्रभाव राजनीतिक चर्चाओं पर पड़ा है। प्रस्तुत चुनाव-परिसर में अब राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है। बाइट – अविनाश कुलकर्णी (वरिष्ठ राजनैतिक विश्लेषक) ने भी टिप्पणी की है। End P2C0
0
Report
बछवाड़ा पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा थाने की पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर अवैध नसीले पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बछवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चमथा दियारा के छोटखुट राजपूत टोला में छापेमारी कर भारी मात्रा में कुल 336.21 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चमथा मझिलखुट स्थित राजपूत कॉलोनी में पिकअप वाहन से शराब की खेप त्रिभुवन सिंह के घर के पीछे उतारी जा रही है । सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष विकास कुमार राय के नेतृत्व में एसआई रमेश कुमार सिंह, एसआई अमोद रंजन एवं सशस्त्र बल के जवान छापेमारी करने चमथा दियारा पहुंचते है ।पुलिस की गाड़ी देखते ही मौके पर मौजूद शराब तस्कर भागने लगे। जवानों ने उनका पीछा किया,लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की है।इसके बाद पुलिस ने त्रिभुवन सिंह के छतदार घर और पास स्थित भूसे की कोठी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के बरामदे में शराब के 35 कार्टन और एक बोरे में रखे 42 पीस अफसर चॉइस व्हिस्की शराब की कुल 1722 पीस प्रत्येक 180 ml की पाउच बरामद किए गए। वहीं, भूसे की कोठी से 375 एमएल की 3 कार्टून ओल्ड वाइट व्हिस्की के 70 हरा रंग के बोतल में पैक विदेशी शराब भी मिली।पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और चिह्नित विराट सिंह और विशाल सिंह पिता अशोक सिंह ललित कुमार पिता गणेश बैठा तीनों ग्राम चमथा साँझापुर थाना बछवाड़ा और मोहन सिंह पिता गणेश सिंह ग्राम मांझीलखुट चमथा थाना विद्यापति समस्तीपुर,आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। गिरफ़्तारी के लिए छापेमाड़ी जाडी। इस थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चमथा छोटकुट में शराब की बड़ी खेप उतरने की सूचना पर छापेमारी की गई थी। शराब कारोबार में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
UP में दंगा-अराजकता: PDA का सपना फिर नहीं होगा पूरा, अखिलेश के तुष्टीकरण पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Vinod Tawde प्रदेश में दंगा और अराजकता, PDA का सपना कभी नहीं होगा पूरा! अखिलेश यादव जी का तुष्टीकरण और अराजकता फैलाने वाले अपनी पार्टी के नेताओं से जेल जाकर मिलना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता को उजागर करता है। उत्तर प्रदेश की जनता को सब याद है कि किस प्रकार पूर्ववर्ती सपा सरकार ने पश्चिमी यूपी समेत पूरे प्रदेश को दंगों और अराजकता की आग में झोंक दिया था। दंगाइयों के सरगना आजम खान को गृह मंत्री बनाने का सपा का सपना यूपी को विकास की पटरी से उतारकर विनाश के रास्ते पर ले जाने वाला है, जो कभी पूरा नहीं होगा।0
0
Report
Advertisement
