Back
सीता देवी गुर्जर को प्रधान पद से हटाकर 5 साल चुनाव-प्रतिबंध
MKMohammad Khan
Nov 17, 2025 17:01:23
Bhilwara, Rajasthan
जहाजपुर राजस्थान सरकार ने पंचायत समिति की प्रधान (निलंबित) सीता देवी गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया है तथा आगामी 5 वर्षों तक पंचायत राज चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। यह निर्णय राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 38(1)(ख) एवं 38(3) के तहत लिया गया है।
आरोप प्रमाणित, कार्रवाई तय
सीता देवी गुर्जर के विरुद्ध प्राप्त शिकायत प्रतिवेदन की जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर तथा बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर भीलवाड़ा द्वारा की गई। दोनों जांचों में यह पाया गया कि उन्होंने अपने लगभग 48 माह के कार्यकाल में पंचायत समिति की सिर्फ 06 बैठकें आयोजित की। जबकि कानून अनुसार हर माह कम से कम एक बैठक अनिवार्य है। साधारण सभा की सिर्फ 04 बैठकें हुईं, जो स्पष्ट रूप से अधिनियम का उल्लंघन है। विभाग द्वारा कई बार नोटिस एवं स्मरण पत्र भेजने के बावजूद उन्होंने स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। सुनवाई के अवसर भी दिया गया, परंतु वे एक भी बार उपस्थित नहीं हुईं।
जांच में दोष सिद्ध
अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में यह स्पष्ट कहा गया कि उनके द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया। आचरण अवचार एवं अपकीर्तिकर पाया गया। शिकायत प्रतिवेदन में दर्ज आरोप पूर्णतः प्रमाणित हैं।
सरकार का आदेश
इन सभी तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया कि सीता देवी गुर्गर को प्रधान पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। अगले 05 वर्षों तक वे किसी भी पंचायती राज संस्था के चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद राज्य सरकार ने प्रधान सीता देवी गुर्जर को पुनः पद भार ग्रहण करने के आदेश जारी किए थे लेकिन राज्य सरकार के आदेश के बाद फिर आज नया आदेश आने से राजनीतिक हलचल फिर तेज़ हो गई।
216
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 17, 2025 19:00:260
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 17, 2025 19:00:140
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 17, 2025 18:46:2341
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 17, 2025 18:45:2631
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 17, 2025 18:45:1388
Report
202
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 17, 2025 18:36:0792
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 17, 2025 18:35:51Noida, Uttar Pradesh:10 दिनों की रिमांड
कोर्ट ने आमिर को 10 दिनों के लिए NIA रिमांड पर भेजा
47
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 17, 2025 18:35:4182
Report
D1Deepak 1
FollowNov 17, 2025 18:35:2890
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowNov 17, 2025 18:34:3244
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 17, 2025 18:33:54143
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 17, 2025 18:33:23155
Report
NANasim Ahmad
FollowNov 17, 2025 18:33:10110
Report
MDMustak Dal
FollowNov 17, 2025 18:33:0075
Report