Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

फिरोजाबाद के फतेहपुर कोटला के खेतों में मिला भ्रूण का ‌शव पुलिस मौके पर पहुंची

Oct 27, 2025 12:18:13
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र के फतेहपुर कोटला गांव में 5 से 6 महीने का भ्रूण मिला खेत के पास से गुजरते एक गांव के युवक ने भ्रूण का शव देखा युवक की सूचना पर सभी ग्रामीण लोग वहां इकट्ठे हो गए तुरंत 112 डायल और नारखी पुलिस को इस मामले की सूचना दी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर भ्रूण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है भ्रूण किसका है पुलिस पूछताछ कर रही है जांच कर रही है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Oct 27, 2025 15:06:51
Churu, Rajasthan:एसपी जय यादव ने किया राजलदेसर पुलिस थाने का निरीक्षण. अधिक एक्सीडेंट जगहों पर लगाएं जाएंगे बोर्ड. चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव बीकानेर से चूरू जाते समय राजलदेसर पुलिस थाने का निरीक्षण किया साथ ही रतनगढ़ डीएसपी अनिल कुमार, राजलदेसर थाना प्रभारी कमलेश सैनी के बैठक ली. उन्होंने थाना परिसर में मालखाना, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष और रिकॉर्ड का निरीक्षण किया. एसपी ने थाने में पेंडिंग मामलों की जानकारी ली. एसपी यादव ने पुलिसकर्मीयों से भी बातचीत की तथा उनसे जानकारी ली. भारत सरकार के द्वारा नए कानून को लेकर चर्चा की साथ ही आम जनता को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के माध्यम से नए कानून के नियम अपनाने की बात कही. साथ ही राजलदेसर नेशनल हाईवे 11 पर जहाँ अधिक एक्सीडेंट होते हैं वहाँ पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का लोगों के साथ चेतावनी संदेश लिखा जाएगा इसके अलावा रेडियम बोर्ड लगवाए जाएंगे इसके अलावा उन्होंने अपराधियों की लगाम को लेकर कहा कि कानून की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही विशेष युवा वर्ग से आग्रह किया कि सड़क पर बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें तथा बाइक व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें अगर कोई भी वाहन ,बाइक चालक नियमों की अवहेलना करता है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा उन्होंने राजलदेसर पुलिस थाने का रिकॉर्ड भी चेक किया तथा रेकॉर्ड सुव्यवस्थित मिलने पर प्रशंसा भी की. इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा राजलदेसर पुलिस थाना परिसर में स्टाफ को बढ़ाने को लेकर अवगत कराया तब पुलिस अधीक्षक ने कहा जैसे-जैसे स्टाफ आएगा स्टाफ की व्यवस्था कर दी जाएगी साथ ही वर्तमान में जहां पर अपराध ज्यादा होते हैं जहां स्टाफ की सख्त ज्यादा जरूरत होती है इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने स्टाफ के सदस्यों से कहा सभी पुलिस के जवान ईमानदारी से اپنا कार्य करें एवं अपराधियों पर पैनी नजर रखें. वाइट-जय यादव एसपी चूरू.
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Oct 27, 2025 15:06:10
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो थर्मल कोनार नदी में नहाने के दौरान डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत। बोकारो थर्मल लहरियाटांड़ स्थित कोनार नदी में नहाने की दौरान सोमवार को एक 13 वर्षीय छात्र दिलशान अंसारी नदी के गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बोकारो थर्मल थाना की पुलिस एवं परिजनों ने गोताखोरों को बुलाया गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी में लापता हुए छात्र को खोज निकाला गया, जिसे परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र बोकारो थर्मल राजा बाजार स्थित अपने नाना मो. गयासुद्दीन अंसारी के साथ रहकर यही शिक्षा दीक्षा ले रहा था। मृतक छात्र संत पॉल मॉर्डन स्कूल कक्षा सात में पढ़ता था। वह अपने दोस्त के साथ नदी में सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे नहाने गया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक छात्र का पैतृक घर पेलावल हजारीबाग का रहने वाला था।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 27, 2025 15:05:53
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने का काम छठव्रतियों के द्वारा किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से लोहरदगा के सभी घाटों में डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि छठ घाट पहुंचे। और सूर्य उपासना के महापर्व के मौके पर आस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। घाटों पर की गई व्यवस्था ने छठ व्रतियों को सुगमता के साथ पर्व मनाने का मौका दिया। डीसी डॉ ताराचंद ने भी अर्ध्य दिया। पुलिस की तैनाती की वजह से सुरक्षा व्यवस्था का पुरा ख्याल सभी छठ घाटों पर रखा गया। पुलिस की पूरी सक्रियता के घाटों पर दिखाई पड़ी। बाइट - निश्चित जायसवाल बाइट- रमेश साहू
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 15:05:42
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 27, 2025 15:01:54
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब वोटर लिस्ट की जांच पहले से कहीं अधिक गहराई से की जाएगी। बिहार की तर्ज पर अब राजस्थान में 22 साल बाद स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू होने जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों के हर बूथ पर मतदाता सूची का पूरा पुनरीक्षण किया जाएगा। हर वोटर की पहचान की फिर से वेरिफिकेशन होगा। आज रात 12 बजे से वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी। इसके बाद किसी भी नाम में संशोधन या जोड़-घटाव अस्थायी रूप से रुकेगा। अब बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर फॉर्म बांटेंगे और जानकारी लेंगे। हर बीएलओ एक घर पर तीन बार तक विजिट करेगा ताकि कोई भी नागरिक छूट न जाए। हर बूथ पर वोटर लिस्ट की जांच होगी, संदिग्ध वोटर्स से दस्तावेज़ मांगे जाएंगे साथ में गड़बड़ी मिलने पर नाम हटेंगे। पुराने रिकॉर्ड से मिलान की प्रक्रिया होगी। चुनाव आयोग अब तक 8 बार SIR करवा चुका है। पिछली बार 2003-04 में SIR हुआ था यानी करीब 22 साल बाद यह बड़ा पुनरीक्षण हो रहा है。 पुराने रिकॉर्ड से होगा वंशानुगत मिलान: मतदाता सूची का 2003-04 की लिस्ट से मिलान किया जाएगा। अगर किसी परिवार का नाम उस लिस्ट में है, तो उसके सदस्यों से अब कोई दस्तावेज़ नहीं लिया जाएगा। लेकिन जिनके नाम नहीं हैं, या जिनका पारिवारिक मिलान नहीं हो रहा है, उन्हें नोटिस देकर दस्तावेज़ दिखाने होंगे। ये देना होगा प्रमाण 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे-स्वयं का जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे- माता-पिता के जन्म या नागरिकता प्रमाण पत्र आवश्यक। 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे -यह साबित करना होगा कि माता-पिता में से एक भारतीय नागरिक है और दूसरा अवैध प्रवासी नहीं है। एसआईआर की मुख्य तिथियां 28 अक्टूबर–3 नवम्बर 2025: प्रशिक्षण व गणना प्रपत्र मुद्रण 4 नवम्बर–4 दिसंबर 2025: घर-घर वितरण और संग्रहण 9 दिसंबर 2025-ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी 9 दिसंबर–8 जनवरी 2026- दावे एवं आपत्तियां 9 दिसंबर–31 जनवरी 2026- नोटिस, सुनवाई व सत्यापन 7 फरवरी 2026-अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन मतदाता और बीएलओ राज्य में 5 करोड़ 48 लाख 84 हजार 827 मतदाता पंजीकृत 52,469 बीएलओ करेंगे फील्ड सर्वे 40 वर्ष से अधिक मतदाता: 2.61 करोड़ (77% मैपिंग पूर्ण) 40 वर्ष से कम मतदाता: 2.88 करोड़ (मैपिंग जारी) प्रशिक्षण, मॉनिटरिंग और जागरूकता अभियान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक, स्वयंसेवक व हेल्पडेस्क कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा। जल्द ही रिफ्रेशर सत्र भी होंगे। मतदाताओं के लिए ऑनलाइन आवेदन व डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन चलाया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। बीएलए और बीएलए-2 की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी। हर जिले में मीडिया सेल गठित होगी जिसके अधिकृत प्रवक्ता डीईओ होंगे। नियमित प्रेस रिलीज़ और सोशल मीडिया अपडेट्स जारी किए जाएंगे।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 27, 2025 15:01:34
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : कस्टोडियन भूमि को लेकर आमसभा आयोजित किसान संघर्ष समिति अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले प्रदर्शन करियो द्वारा जबरदस्ती कलेक्टर कार्यालय में घुसने का प्रयास पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर लोगों को मैन गेट पर रोका पुलिस व प्रदर्शन कारी आमने सामने, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग लाडनू विधायक का पैर फेक्चर जिला कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठकर किया विरोध सरकारी कार्यालयों के लिए आवंटन कस्टोडियन भूमि को निरस्त करने की मांग प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात, कलेक्ट्रेट को बनाया छावनी लोगो का एक प्रतिनिधि मंडल मिला जिला कलेक्टर से, सौपा ज्ञापन किसानों को जमीन के पट्टे देने की मांग, ज्ञापन में बाद किया धरना समाप्त
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 27, 2025 15:01:13
Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने किया सीसी सड़कों का लोकार्पण। लीलण चौक से सदर बाजार तक नई सड़क का हुआ शुभारंभ। 73 लाख रुपये की लागत से बनी दो सीसी सड़कों का उद्घाटन। डॉ. बाघमार बोलीं—विकास कार्यो से आमजन को मिलेगी राहत सार्वजनिक निर्माण विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने रविवार को कस्बे में लाखों रुपये की लागत से बनी सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने लीलण चौक से पानी की टंकी होते हुए सदर बाजार तक नई सड़कों का शुभारंभ फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान गणेश चौक से सुवादिया बास तक 41.25 लाख की लागत से बनी 700 मीटर लंबी सीसी सड़क तथा लीलण चौक से गणेश चौक तक 31.75 लाख की लागत से बनी 430 मीटर सड़क का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर डॉ. बाघमार ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। सड़कें गांवों और बाजारों की जीवन रेखा हैं, इनके निर्माण से आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 14:57:54
1
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 27, 2025 14:50:38
Khordha, Odisha:ସୁନ୍ଦରଗଡ ଜିଲ୍ଲା ବଣାଇରେ ପ୍ରଥମ ଥର ହୋଇଛି ବଡ଼ ଡକାୟତି। ଆଙ୍କର-ସୁନ୍ଦରଗଡ ଜିଲ୍ଲା ବଣାଇରେ ପ୍ରଥମ ଥର ହୋଇଛି ବଡ଼ ଡକାୟତି। ଚାରିଜଣ ମୁଖାଧାରୀ ଦୁର୍ବୁତ୍ତ ମରଣାସ୍ତ୍ର ଧରି ମାଡ ମାରିବା ସହ ଲୁଟିନେଲେ ଏକ କୋଟିରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଧନ ସମ୍ପତି ବଣାଇ ଥାନାରୁ 500 ମିଟର ଦୁରରେ ଥିବା ରଶ୍ମି ଇଲେକ୍ଟ୍ରିକାଲ ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କ ଘର l ଗତ ରାତିରେ ଘରେ ମା, ଝିଅ ଓ ଦୋକାନରେ କାମ କୁରୁଥିବା ପିଲା ଶୋଇଥିଲେ l ହଠାତ ରାତି ପ୍ରାୟ 12ଟା ସମୟରେ ତିନି ଜଣ ପହଞ୍ଚି ତଳେ ଶୋଇଥିବା ତାଙ୍କର ଚାକରକୁ ପ୍ରବଳ ମାଡ ମାରି ବାନ୍ଧି ଦେଇଥିଲେ l ଏଥିସହ ବନ୍ଧୁକ ଦେଖାଇ କହିଥିଲେ ତମ ମାଲିକାଣି ଙ୍କୁ କବାଟ ଖୋଲା କରିବାକୁ କହ ନହେଲେ ତତେ ମାରିଦେବୁ l ଡକାୟତମାନଙ୍କ ପାଖରେ ବନ୍ଧୁକ, ମାଂସ କଟା ଚାପଡ଼ ଓ ସାବଳ ଥିଲା। ଭୟରେ ପେଟ ବଥା ହେଉଛି ଔଷଧ ଦିଅ ବୋଲି ଫୋନ ଯୋଗେ କହିଥିଲା l ମା ଝିଅ ଔଷଧ ବାହାର କରି କବାଟ ଖୋଲିବାରୁ ସେମାନଙ୍କୁ ଧକ୍କା ମାରି ଘର ଭିତରକୁ ପଶି ଆସିଥିଲେ l ସେମାନଙ୍କ ଗୋଡ଼ ହାତ ବାନ୍ଧିବା ସହ ମାଗିଥିଲେ ଚାବି l ଯଦି ଚାବି ନଦେବ ତମ ଝିଅକୁ ଦୁଷ୍କର୍ମ କରି ଭିଡିଓ ଭାଇରାଲ କରିଦେବୁ ଧମକ ଦେଲେ l ବାଧ୍ୟ ହୋଇ ଚାବି ଦେବାରୁ ସୁନା ଅଳଙ୍କାର ଓ ମହାଜନଙ୍କୁ ଦେବା ପାଇଁଥିବା ପ୍ରାୟ 25 ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା, ପ୍ରାୟ ଏକ କୋଟି ଉର୍ଦ୍ଧ ଲୁଟି ନେଇଥିଲେ l ସକାଳୁ ପୋଲିସ କୁ ଖବର ଦବା ପରେ ପୋଲିସ ଘଟଣା ସ୍ଥଳକୁ ପହଞ୍ଚି ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରୁଛି
1
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top