दो किशोर के गायब होने से परिजन परेशान, गुमशुदगी दर्जजसराना। महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ का गं
फिरोजाबाद थाना जसराना दो किशोर के गायब होने से परिजन परेशान, गुमशुदगी दर्ज जसराना। महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करने के बाद दो किशोर गायब हो गए। किशोर के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। नहीं मिलने पर कोतवाली पहुंचे परिजन ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी है। थाना जसराना के गांव आलीपुर मोहिनीपुर निवासी 12 वर्षीय कृष्ण कुमार अन्य लोगों के साथ सोरों कांवड़ लेने गया था। रविवार को उसने अपने दोस्त आशीष कुमार के साथ बहत में मौजूद शिव मंदिर में विराजमान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की थी। कांवड़ चढ़ाने के बाद दोनों ही दोस्त अपने घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन को चिंता हुई। परिजन ने दोनों को हरसंभव जगह तलाशने का प्रयास किया। दोनों का पता नहीं लगने पर आशीष के पिता वीनेश कुमार अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए किशोर के गायब होने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडे ने बताया किशोर के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|