212601
फतेहपुर के किशनपुर क्षेत्र में यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव का मामला सामने आया है जहां यमुना नदी में अज्ञात महिला का शव मिला है। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं पहचान करने के प्रयास कर रही है। साथ ही महिला की उम्र 30 के आसपास बताई जा रही है और सूचना के अनुसार मृतक महिला ने सलवार सूट पहना था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगोत्री हाईवे पर इनोवा नदी में गिरी, 4 की मौत, एक घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, इनोवा कार नदी में गिरी, 4 की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार 04 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद 4 लोगों के शव गाड़ी के किनारे पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंचे और नदी में गिरे घायल एवं शवों को बड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पहुंची और शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
मावा से बनी मिठाईयों में फीका मावा: 60 किलो सैंपल जप्त, कुंड में नष्ट
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) लांबा हरि सिंह मैं खाद्य सुरक्षा दल ने अभियान के तहत मिठाई दुकानों पर मावा से बनी मिठाइयां फीका मावा के जांच के लिए नमूनों एकत्रित किए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल गुर्जर, राजवीर विष्णु कुमार शर्मा, तिलक राकेश ने रोडवेज बस रोक कर जांच करने पर फीका मावा से भारी दो गठिया लावारिस मिलने पर जप्त कर ग्रामीणों के समक्ष 60 किलो वजन का पंचनामा तैयार कर हरि सागर कुंड में जीव जंतुओं को डाल नष्ट किया गया।0
0
Report
बारां के तीसरे चरण में 6 पंचायत समितियों के 147 ग्राम पंचायतों में मतदान
Baran, Rajasthan:पंचायतीराज चुनावों के तीसरें चरण में बारां जिले की 6 पंचायत समितियों में मतदान के लिए लगी कतार बारां जिले में आज गांव की सरकार का फैसला होगा। तीसरे चरण में जिले की 6 पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में आज मतदान हो रहा है। सरपंच पद के लिए 947 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। किसी गांव में केवल दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है, तो कहीं 18 उम्मीदवारों के बीच कड़ा संघर्ष है। सरपंच पद के लिए कुल 1308 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच में 16 नामांकन खारिज हो गए, जबकि 345 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 947 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे। सबसे ज्यादा 268 नामांकन शाहाबाद पंचायत समिति में आए थे। इसके बाद किशनगंज में 232, अंता में 218, नाहरगढ़ में 208, केलवाड़ा में 206 और मांगरोल में 176 नामांकन दाखिल हुए थे。 नाम वापसी के बाद शाहाबाद में सबसे ज्यादा 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। किशनगंज में 164, केलवाड़ा में 149, मांगरोल और नाहरगढ़ में 144-144 तथा अंता में 173 प्रत्याशी मैदान में हैं। मांगरोल की शाहपुरा में सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। किशनगंज के रानीबड़ौद में 15, नाहरगढ़ और बारां के बामला में 13-13 प्रत्याशी हैं। वहीं अंता के 2 गांवों में 11-11 प्रत्याशी हैं। केलवाड़ा के जेसवा और फरदुआं में सबसे कम दो-दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं。0
0
Report
Advertisement
दौसा पंचायत चुनाव 2026: सरपंच पद के लिए मतदान शुरू, परिणाम देर रात तक
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026: सरपंच पद के लिए नियत समय शुरू हुआ मतदान। जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा मतदान: सिकंदरा, सिकराय, दौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, लालसोट, श्योशिंगपुरा, नांगल राजावतान क्षेत्र में मतदान। 221 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे सरपंच और वार्ड पंच। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के व्यापक बंदोबस्त। मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना। देर रात तक परिणाम भी आएंगे सामने।0
0
Report
हनुमानगढ़ में 204 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच-पंच मतदान आज, 749 केंद्रों पर वोट
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले की 204 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच-पंच पदों के लिए मतदान शुरू, 749 केंद्रों पर वोट पड़ेंगे, तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए 873 प्रत्याशी मैदान में, दनियासर से इंद्रा देवी निर्विरोध निर्वाचित, जिले के 6 पंचायत समितियों में 7.28 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, मतपेटियों के जरिए डाले जाएंगे वोट, मतदान समाप्त होते ही ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर होगी मतगणना, 6 नवंबर को होगा उपसरपंच का चुनाव0
0
Report
नोहर तहसील के ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर तहसील की ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग, हल्की ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, सुबह से लगी लंबी कतारें, टोपरिया, ढंढेला, भगवान, देईदास, किकराली और ढाणी लाल खां में सरपंच पद के लिए रोचक मुकाबला, पोलिंग बूथों पर युवाओं और महिलाओं में दिखा खासा उत्साह, गांवों में मतदान को लेकर मेले जैसा माहौल, मतदान केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात, नोहर तहसील में शांतिपूर्ण तरीके से जारी है मतदान0
0
Report
Advertisement
झारखंड: आदिवासी जमीन-जंगल-जल की रक्षा के लिए कड़ी चेतावनी, उग्र आंदोलन की धमकी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन की तलहटी स्थित जुग जाहिर थान में मरांग बुरु बचाव संघर्ष समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए देर शाम गांडेय विधायक ने आदिवासी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। सभा में उन्होंने कहा, तीर-धनुष हमारा मान है, स्वाभिमान है, हमारे अस्तित्व की पहचान है। अगर किसी ने इसे काटने का प्रयास किया तो हमें मजबूर न करें फिर से हूल जैसी क्रांति करने की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन के दौरान सबसे पहले आंदोलन आदिवासी समाज ने ही किया था। यह धरती चांद-भैरव, सीधो-कांहो, बिरसा मुंडा की है। झारखंड आदिवासियों का है, अगर किसी ने इसे छीनने का प्रयास किया तो इससे पहले हमारी गला काट कर ले जाना पड़ेगा। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, यह खून गिरेगी धरती पर। जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक हमारी जमीन कोई नहीं छीन सकता है। आदिवासी समाज के खिलाफ ऊंगलि उठाने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि समाज एकत्रित होकर अपने हक और अधिकार को लेना जानता है।0
0
Report
ड्रोन से निगरानी कर अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़; पिता-पुत्र गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। दीपावली और त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मड़ियाहूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भंडरिया टोला में संचालित अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री संचालक पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई से बचने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंडरिया टोला में चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। यहां पुलिस की निगरानी से बचने के लिए ड्रोन कैमरे से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और नायब तहसीलदार ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इम्तियाज अहमद (48) और उसके बेटे मोहम्मद कैफ (23), निवासी भंडरिया टोला, को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री, पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक ड्रोन कैमरा बरामद किया गया। पुलिस की बरामदगी सूची के अनुसार, करीब 155 किलोग्राम अनार, 60 किलोग्राम सुतली बम और 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखे समेत बड़ी मात्रा में बारूद, गंधक, सोरा, एल्यूमीनियम कतरन, कागज, बाती और अन्य सामग्री बरामद हुई है। इसके अलावा पटाखे तैयार करने के उपकरण, खाली मिट्टी की 1530 अनार घरिया, तराजू और बाट भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पटाखे बनाने, भंडारण करने और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
कानपुर बिधनू गोलीकांड: लाइव वीडियो सामने, 4 घायल, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के बिधनू गोलीकांड का गोली चलाते हुए लाइव वीडियो आया सामने घटना के दौरान 4 लोगों को लगी थी गोली 12 बोर की गन से दागी गई गोलिया घटना में 4 लोग घायल हुए लेकिन अच्छी बात ये है कि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है.! पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया है0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में इनोवा नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त: चार मृत, एक घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक इनोवा कार नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त। घटना वाहन में सवार 04 लोगों की मौके पर मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर नदी घायल एवं शवों को सड़क तक पहुंचाया।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 6-लेन अंडरपास का ट्रायल शुरू, दिवाली से पहले जाम दूर
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को दिवाली से पहले जाम से मुक्ति का बड़ा तोहफा, चार मूर्ति गोल चक्कर पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा 6 लेन अंडरपास आम जनता के ट्रायल के लिए तीन दिन के लिए खोल दिया गया है, 5 तारीख 6 तारीख 7 तारीख तक चलेगा ट्रायल, 12 तारीख को हो सकता है उद्घाटन, सुबह पूजा-पाठ के बाद ट्रैफिक अधिकारियों ने कराया शुभारंभ, करीब 5 लाख आबादी को मिलेगी बड़ी राहत, ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, आकर्षक लाइटिंग और खूबसूरत चित्रकारी से सजा अंडरपास, जलभराव से बचाव के भी किए गए इंतजाम, लंबे समय से जाम से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत।0
0
Report
फतेहाबाद में AQI 336 पार, स्मॉग से लोगों की सांस और आंखें परेशान
Noida, Uttar Pradesh:लगातार जहरीली होती जा रही फतेहाबाद की हवा, बढ़ने लगा है वायु प्रदूषण का स्तर 300 को क्रॉस कर गया फतेहाबाद फतेहाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक फतेहाबाद के आसपास आसमान पर छाया है घना स्मोग, धुंधला हुआ आसमान सुबह और शाम तेज़ आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियों की शिकायत करने लगे हैं लोग फतेहाबाद का AQI का स्तर 336 से ऊपर किया गया दर्ज0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में पिंजरे में तेंदुआ कैद, इलाके में दहशत बरकरार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद। लंबे समय से कर रहा था इलाके में चहल कदमी। 2 महीने से इलाके में ग्रामीणों में थी तेंदुए की दहशत। वन विभाग में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगा रखा था पिंजरा। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भाजपा नेता मुनेंद्र अवस्थाी के फार्म हाउस में वन विभाग ने लगाया था पिंजरा तेंदुआ हुआ कैद। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में स्थित है फार्म हाउस। वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
कानपुर में 2200 किलो दूषित खोया पकड़ा गया, नष्ट कर दिया गया
Kanpur, Uttar Pradesh:खाद्य विभाग ने 2200 किलो खराब खोया पकड़ा\n\nगंदे बोरों में लाया जा रहा था खोया\n\n बदबू और गंदगी मिलने पर एक्शन\n\n\nकानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो वाहनों से 2200 किलो दूषित खोया पकड़ा और उसे नष्ट करा दिया।\n\nयह खोया फिरोजाबाद और इटावा से कानपुर में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। जांच में गंदगी और बदबू मिलने के बाद विभाग ने तीन नमूने लिए और बाकी खोया नष्ट करा दिया।\n\nदोनों वाहनों से पकड़े गए खोये की अनुमानित कीमत 7.73 लाख रुपए बताई गई है। \n\nखाद्य विभाग की टीम ने भउती मोड़ पर महिंद्रा पिकअप रोककर जांच की। वाहन में 29 बोरियों में करीब 1150 किलो खोया मिला। इसकी अनुमानित कीमत 4.06 लाख रुपए थी।\nखोया गंदी बोरियों में खुले वाहन से ले जाया जा रहा था। जांच में उसमें दुर्गंध भी मिली।\n\nटीम ने खोये के दो नमूने लिए और बाकी खोया कल्याणपुर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट करा दिया।0
0
Report
उदयपुर के पीएमसीएच में MBBS सत्र की गरिमामय व्हाइट कोट सेरेमनी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबिबिएस के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गरिमामय और उत्साहपूर्ण व्हाइट कोट सेरेमनी के साथ हुआ। यह समारोह चिकित्सा जगत में कदम रखने वाले भावी डॉक्टरों के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण होता है, जहाँ वे पहली बार डॉक्टर का प्रतीक माने जाने वाले सफेद कोट को धारण करते हैं। कार्यक्रम की शुरूआत में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी और पीएमयू के प्रेसिडेन्ट डॉ.एम.एम.मंगल सहित अतिथियों ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने पीएमसीएच परिवार में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि यहाँ 20 अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी 250 मेधावी छात्र अब इस मिनी इंडिया रूपी कैंपस का हिस्सा हैं। आज आपके माता-पिता आपको हमारे भरोसे छोड़कर जा रहे हैं, इसलिए आज से हम ही आपके अभिभावक हैं। आपका पूरा ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि याद रखिएगा, यह सफलता आपकी और आपके माता-पिता के त्याग और पसीने की कमाई है। आने वाले समय में आप देश के बेहतरीन डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करें, यही हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं। वही एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल शिक्षा एक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा है, जिसमें निरंतर अध्ययन, अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के शुरुआती दिनों से ही सीखने की जिज्ञासा बनाए रखनी चाहिए और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ मानवीय मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। बाइट- राहुल अग्रवाल, चेयरमैन, पीएमसीएच (वाइट शर्ट में) बाइट- अमन अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पीएमसीएच (टी शर्ट में)0
0
Report
Advertisement
