209502
कायमगंज बाजार में दो सांडों की हुई भिड़ंत
Kaimganj, Uttar Pradesh:कायमगंज के गल्ला मंडी बाजार में दो आवारा सांडों की जबरदस्त भिड़ंत हुई। यह लड़ाई करीब आधे घंटे तक चली, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने डंडे और पानी से सांडों को भगाया। फर्रुखाबाद जिले में आवारा सांडों का आतंक लगातार बना हुआ है। कई राहगीर इन लड़ाइयों में घायल हो चुके हैं। नगर पालिका द्वारा अभी तक इन आवारा जानवरों को पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहत्या रोकथाम के लिए कानून की मांग
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने तथा केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को बरेली में हिंदू संगठनों, गौसेवकों और संत समाज ने संयुक्त रूप से भव्य पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा हरि मंदिर से शुरू होकर मॉडल टाउन, शहदाना चौराहा, श्यामगंज, गांधी उद्यान और चौकी चौराहा होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां प्रदर्शन किया गया, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अविनाश सिंह को सौंपा गया। यह कार्यक्रम गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत आयोजित किया गया। अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में पिछले छह माह से गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गोहत्या निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति लागू करने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। आयोजकों के अनुसार, 27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों को संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजे गए। अभियान में संत-महात्माओं, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों, महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा बड़ी संख्या में गोभक्तों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।0
0
Report
सहारनपुर: DSO को धमकी देकर गाली-गलौज, FIR दर्ज; राशन कमीशन विवाद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) नीरज सिंह के खिलाफ, उनसे फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर बाजार थाना पुलिस ने देवबंद निवासी सुरेंद्र सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीएसओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में बताया गया कि 25 जुलाई 2026 की रात लगभग 9:08 बजे उनके CUJ नंबर पर एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसकी पहचान सुरेंद्र सिंघल (देवबंद) के रूप में कराई गई। आरोप है कि उसने कहा कि उसके बेटे ने बताया है पिछले आठ माह से राशन वितरण के कमीशन नहीं मिला है। कॉल करते समय उस व्यक्ति ने पहले समय-सीमा बताई और फिर गुस्से में आकर डीएसओ के साथ मां-बहन की गालियां दीं, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसओ ने कहा कि वे एक लोकसेवक हैं और यह कृत्य उनकी कार्य क्षमता और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसा है। तहरीर के आधार पर सुरेंद्र सिंघल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और रिकॉर्ड के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव तथा कॉल डिटेल के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए गए हैं। मामले की आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
करनाल के घरौंडा में चोरी की घटनाएं बढ़ीं; पांच दुकानों के ताले टूटे
Karnal, Haryana:करनाल के घरौंडा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार तड़के चोरों ने मेन बाजार स्थित रामनगर वाली गली में एक के बाद एक पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके शटर व ताले तोड़ दिए और हजारों रुपये की नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, वारदात सोमवार सुबह करीब 1:30 बजे हुई। पूरी घटना पास के एक मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन युवक दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसते और गल्ले में रखी नकदी व अन्य सामान बैग में भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमन मेडिकल स्टोर के संचालक अमन वर्मा ने बताया कि वह रविवार रात रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 3 बजे उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया कि उनकी दुकान का शटर खुला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर टूटा हुआ था और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि करीब 1:30 बजे तीन चोर ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखी नकदी के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसी दौरान चोरों ने साथ लगती मोबाइल व जनरल स्टोर सहित कुल पांच दुकानों को निशाना बनाया और वहां से भी हजारों रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से शहर के दुकानदारों में भारी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले करीब दो माह में शहर में 20 से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उनका आरोप है कि रात्रि के समय पुलिस गश्त भी प्रभावी ढंग से नहीं हो रही, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
खेत में काम कर रहे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस जांच शुरू
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह में खेत पर कार्य कर रहे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया। आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसने और परिजनों ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रमेश माली 48 पुत्र रतना माली निवासी लांबा हरि सिंह है। मृतक खेत पर कार्य कर रहा था इसी दौरान बेहोश हो गया। परिजनों और आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
झुंझुनूं: अवैध शराब डिपो के पास अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका उजागर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के पिलानी से बड़ी खबर घंडावा में अधेड़ का शव मिलने से गांव में सनसनी फैली अवैध शराब की ब्रांच के पास मिला दोदराम का शव कल शराब खरीदने के बाद दोदराम को किसी ने नहीं देखा आज महिला ने खेत से लौटते समय शव पड़ा देखा शरीर पर चोट के निशान होने का दावा ग्रामीणों और परिवार ने हत्या की आशंका जताई चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल पहुंचे, पुलिस ने जांच शुरू की झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के घंडावा गांव में सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव गांव में संचालित एक अवैध शराब की ब्रांच के पास मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पिलानी थाना पुलिस और चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान घंडावा निवासी 50 वर्षीय दोदराम कोठारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोदराम रविवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करने गया था। काम समाप्त होने के बाद वह वापस गांव लौट आया। इसी दौरान उसने गांव में संचालित अवैध शराब की ब्रांच से शराब खरीदी। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। परिजनों ने बताया कि दोदराम अक्सर घर से बाहर ही रहता था। इसलिए रविवार रात घर नहीं लौटने पर उन्होंने यह सोचकर चिंता नहीं की कि वह किसी खेत या मकान पर ही सो गया होगा और सुबह लौट आएगा। सोमवार सुबह खेत से लौट रही एक महिला ने अवैध शराब की ब्रांच के पास दोदराम को मृत अवस्था में पड़ा देखा। महिला ने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बड़े भाई रामेश्वर ने आरोप लगाया कि दोदराम के शरीर पर चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका है। उनका कहना है कि दोदराम शराब पीने का आदी था। लेकिन जिस स्थिति में शव मिला है। उसे देखते हुए यह सामान्य मौत नहीं लगती। ग्रामीणों ने भी मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोदराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसका बड़ा बेटा अपने मामा के पास बाढ़ड़ा में रहकर पढ़ाई के साथ काम करता है। जबकि छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है。 बाइट 01 : रामेश्वर, मृतक का भाई (चश्मा लगाया हुआ) बाइट 02 : धर्मेंद्र ओला, ग्रामीण बिगोदना, (बिना चश्मा के)0
0
Report
नीमराणा पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय/अंतरजिला बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेाही पर करीब आधा दर्जन चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। डीग और जयपुर जिलों में खपाते थे वाहन। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नीमराणा और आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चुराने के बाद उन्हें डीग और जयपुर जिलों के ग्रामीण व सुनसान इलाकों में औने-पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध खरीद-फरोख्त में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ नीमराणा समेत अन्य विभिन्न थानों में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ जारी है। नीमराणा थाना पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरियों का भी खुलासा हो सकता है और चुराए गए अन्य वाहनों की बरामदगी भी संभव है।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में रिश्वतखोर रोजगार सहायक 19 हजार के रिश्वत के साथ गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में लोकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर रोजगार सहायक को 19000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जाता है कि आरोपी दिलीप साहू ग्राम पंचायत भवन तीनसी में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है राजकुमार परस्ते ने ग्राम तीनसी में आबादी की जमीन में मकान बनाने के लिए पट्टा प्रदान करने हेतु प ग्राम के सहायक सचिव दिलीप साहू से मिली तो उन्होंने कहा कि अभी पट्टा नहीं मिलेगा और एनओसी भी नहीं मिलेगी और एनओसी के लिए ₹20000 लगेंगे। मामले को लेकर राजकुमारी परस्ती ने लोकायुक्त जबलपुर से इसकी शिकायत की और बाद में ₹19000 में बात सही हुई। रोजगार सहायक को ₹19000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त जबलपुर में गिरफ्तार किया है और भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत इस पर कार्रवाई की गई है0
0
Report
मोहाली में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के आरोपियों का एनकाउंटर, आत्मसमर्पण
Noida, Uttar Pradesh:MOHALI -पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, दो आरोपियों ने किया मोहाली अदालत में आत्मसमर्पण0
0
Report
पदमी में सरकारी ज़मीन अतिक्रमण विवाद के बाद प्रशासन ने चार राजस्व अधिकारी हटाए
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा जिले के ग्राम पदमी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। थानखम्हरिया तहसील की तहसीलदार सरिता मढारिया, नायब तहसीलदार मोरध्वज साहू और हल्का नंबर 17 की पटवारी स्वाति मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार सरिता मढारिया को मुख्यालय अटैच किया गया है, जबकि आशुतोष गुप्ता को थानखम्हरिया का नया तहसीलदार बनाया गया है। कुछ दिन पहले ग्राम पदमी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी का कुछ समय तक घेराव कर दिया था। मौके पर भारी हंगामे की स्थिति बन गई थी और प्रशासन व ग्रामीण आमने-सामने आ गए थेघटना के बाद तहसीलदार सरिता मढारिया ने चार ग्रामीणों समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने संबंधित राजस्व अधिकारियों के तबादले और हटाने की कार्रवाई की है। हालांकि, अधिकारियों के तबादले के पीछे की आधिकारिक वजह को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी जारी नहीं की गई है।0
0
Report
Advertisement
पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह: 84 स्वर्ण पदक, 339 शोधार्थी सम्मानित
Jaunpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 84 स्वर्ण पदक किए प्रदान जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में सोमवार को आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में शिक्षा, शोध और उत्कृष्ट उपलब्धियों का भव्य उत्सव देखने को मिला। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल गौरव गौतम (एवीएसएम), अपर महानिदेशक एनसीसी (उत्तर प्रदेश) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहीं। दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के 83 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कुल 84 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। वहीं 339 शोधार्थियों को पीएचडी तथा एक शोधार्थी को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की उपाधि प्रदान की गई। अपने संबोधन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखें, बल्कि देश और समाज के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं को नवाचार, अनुसंधान, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए ईमानदारी, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि वही शिक्षा सार्थक है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, संवेदनशील और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित बनाती है। समारोह के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को स्कूल बैग, फल, ड्राई फ्रूट, ज्योमेट्री बॉक्स तथा प्रेरणादायक पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संदेश देने वाले गीत प्रस्तुत कर सभी का ध्यान प्रकृति संरक्षण की ओर आकर्षित किया। समारोह के अंत में राज्यपाल ने सभी स्वर्ण पदक विजेताओं, शोधार्थियों और स्नातक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवनभर सीखते रहने, गुरुजनों और अभिभावकों का सम्मान करने तथा अपनी प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करने का संदेश दिया। समारोह गरिमामय वातावरण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।0
0
Report
वाराणसी के सेरेन सोनी प्ले स्कूल में मासूम के साथ दरिंदगी, टीचर गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में में 5 साल के मासूम छात्र के साथ स्कूल में दरिंदगी वाले स्कूल से Ground रिपोर्ट। • मासूम बच्चे के पैंट में पेशाब करने पर टीचर प्रीति कुशवाहा पर मासूम का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप। • बच्चे ने टॉयलेट जाने की मांगी थी इजाजत, टीचर के मना करने पर पैंट ही कर दिया पेशाब टीचर ने दी रूह कंपा देने वाली सजा। • वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अकथा के 'सेरेन सोनी प्ले स्कूल' का दिल दहला देने वाला मामला। • स्कूल की डायरेक्टर निरुपमा सिंह सवाल पूछने पर भागने लगीं। • साथ ही डायरेक्टर ने कहा पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं अगर आरोप सही है तो टीचर पर कड़ी कार्रवाई हो। • पुलिस ने स्कूल के CCTV को खंगाला CDR को किया जब्त। • गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी है जांच आरोप सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा।0
0
Report
हरिद्वार में बारिश से मौसम सुहाना, लोगों को मिली राहत
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार (उत्तराखंड): शहर में बारिश हुई।0
0
Report
Advertisement
नूंह में मंत्री विपुल गोयल ने 11 शिकायतें मौके पर निपटाईं
Nuh, Haryana:नूंह में जनसमस्याओं पर सख्त दिखे मंत्री विपुल गोयल, 14 में से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को नूंह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आमजन की 14 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर संबंधित अधिकारियों को शेष मामलों का निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले के सरकारी विद्यालयों में अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में अवैध कब्जे, चारदीवारी का अभाव, विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनें अथवा ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा जैसी समस्याएं हैं, उनकी विस्तृत रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत की जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। तावडू क्षेत्र से संबंधित एक आकस्मिक मृत्यु की शिकायत पर मंत्री ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम, डीएसपी और सीएमओ की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी को 10 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कैंसर के कथित मामलों को लेकर मंत्री ने कहा कि शिकायत के आधार पर संबंधित क्षेत्र के पेयजल की जांच कराई गई, जिसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। साथ ही गांव के 60 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई, जिसमें किसी में भी कैंसर से संबंधित लक्षण नहीं पाए गए। स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने स्वीकार किया कि जिले में डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामान्य अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए जा चुके हैं। साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। नूंह जिले के विकास पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जिले को विशेष श्रेणी में रखते हुए विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भी नूंह जिले पर विशेष फोकस है और भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जिले को बेहतर सड़क संपर्क सहित आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा सरकार नूंह जिले के समग्र विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।0
0
Report
लोकसभा मॉनसून सत्र 2026: अल्ताफ अहमद लारवी ने विधेयक पर चर्चा की मांग کی
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MIAN ALTAF AHMED LARVI (NC MP) ON PARLIAMENT MONSOON SESSION 2026 दिल्ली - JKNC सांसद मियां अल्ताफ अहमद लारवी ने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर कहा, " बिल पर चर्चा होनी चाहिए। इस बिल के हाथ में सब है। हर एक व्यक्ति चाहता है कि ऐसा कानून बने और भविष्य में ऐसी चीजें ना हो। दूसरी चीजें हैं, जिस पर विपक्ष चाहता है कि सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए..."0
0
Report
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निरीक्षण के बाद सुधारों की योजना घोषित
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य निदेशालय से गठित टीम ने डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया और रिपोर्ट के आधार पर सुधार सुझाए जाएंगे। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के तहत निरीक्षण अभियान चलाया गया है ताकि मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा सके। उदयपुर आरएनटी मेडिकल कॉलेज की 7 सदस्यीय टीम ने डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के प्रमुख इकाइयों का जायजा लिया और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य वार्ड, ICU, और NICU के मानक संचालन प्रक्रिया की पालना का परीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद टीम विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को सौंपेगी और आवश्यक सुधार के सुझाव लागू किए जाएंगे ताकि मातृ-शिशु और अन्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।0
0
Report
Advertisement
