चाचा के हत्यारोपित भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jahan Ganj, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में चाचा की जान लेने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। SP विकास कुमार ने जानकारी दी कि 15 जून गांव अहमदपुर में आलू की पर्ची जमा करने को लेकर भतीजे मनीष ने 58 वर्षीय चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसके बाद घायल चाचा की इलाज के दौरान जान चली गई। सूचना पर पुलिस ने धारा 302, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया। बता दें कि चाचा ने कोल्ड स्टोरेज में आलू पर्ची जमा कर दी और भतीजे से कहा कि तुम्हारी भी आलू पर्ची कोल्ड में दे आए हैं, जिसको लेकर मारपीट हुई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
