Back
फर्रुखाबाद में 25 वर्षीय अंकित की मौत, आत्महत्या पर पुलिस जांच शुरू
ASARUN SINGH
Mar 01, 2026 06:47:54
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रुखाबाद से एक दर्दनाक खबर। कायमगंज कोतवली क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में रविवार सुबह 25 वर्षीय युवक अंकित का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। एक दिन पहले मायके गई पत्नी से फोन पर हुई बहस के बाद हुई यह घटना।
परिजनों के मुताबिक, अंकित पाँच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी तीन साल पहले राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमाकर की रूबी से हुई थी। दंपती की आठ माह की बेटी सिद्धि है। अंकित मजदूरी करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार शाम काम से लौटने के बाद खाना खाकर कमरे में सो गया। सुबह देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला, तो वह पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला।
सूचना पर कायमगंज कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस पूरी जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 01, 2026 08:17:120
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 01, 2026 08:17:030
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 01, 2026 08:16:560
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 01, 2026 08:16:460
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 01, 2026 08:16:310
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 01, 2026 08:16:210
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowMar 01, 2026 08:16:070
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowMar 01, 2026 08:15:540
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 01, 2026 08:15:370
Report
APAnand Priyadarshi
FollowMar 01, 2026 08:15:280
Report
1
Report
120
Report
0
Report
1
Report
KRKishore Roy
FollowMar 01, 2026 08:02:200
Report
