Back
भाजपा नेता ने बिहार चुनाव समेत कई मुद्दों पर स्पष्ट बयान दिया
ASARUN SINGH
Nov 02, 2025 12:22:10
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रुखाबाद
सांसद मुकेश राजपूत के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
उन्होंने मीडिया से विशेष बात की
बिहार में अखिलेश यादव के बयान और इकरा हसन के बयान पर प्रतिक्रिया
जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ हमारी सरकार विधिसम्मत करवाई कर रही है, बुलडोजर की कार्रवाई उसी में शामिल है
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज सांसद जी के बेटे का विवाह है। हम नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए सब लोग एकत्र हुए हैं। बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं। अपने कार्यक्रम और अभियान के लेकर हम लोग लगातार जनता के बीच में जा रहे हैं। 25 सितंबर से 25 दिसम्बर तब आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री के संकल्प को लेकर पार्टी ने निर्णय लिया है। स्वदेशी को को प्रमोट करने के लिए घर-घर जाकर लोगों से आग्रह कर रहे हैं। ऐसी बस्तुओं वस्तुओं का प्रयोग करें जो भारत में बनी हो। ऐसी वस्तुओं का प्रयोग करें जिसमें भारत के लोगों का श्रम लगा हो। अगला कार्यक्रम सरदार पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष में 31 अक्टूबर से प्रारंभ होकर हम लोग संविधान दिवस तक के अभियान को चलाएंगे। सरकार ने 31 अक्टूबर को उनके जन्म दिवस के अवसर पर एकता दिवस के रूप में सरकार ने घोषित किया है। सभी जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी के रूप में बड़ा कार्यक्रम जन भागीदारी से हम लोगों ने आयोजित किया है। अगले सत्र में प्रत्येक विधानसभा में 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा हम लोग निकालेंगे। हमारे निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अलावा समाज के सभी वर्गों के लोग पदयात्रा में सम्मिलित होकर यह संदेश देंगे सरदार पटेल जी का एकीकरण में देश की अखंडता में देश के नक्शे में जो उनका योगदान है इस पर चर्चा की जाएगी। एक कार्यक्रम अभी हमारा 7 नवंबर से है वंदे मातरम गायन के डेढ़ सौ वर्ष पूरे हुए हैं। उसी उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के सभी लोग सामूहिक रूप से एकत्र होकर वंदे मातरम का गायन करेंगे। इसके लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं। जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रम हम लोग मना रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर अभियान शुरू किया है मतदाता सूची को सही करने का। हम लोग प्रयास करेंगे इस एसआईआर के माध्यम से जो योग मतदाता है पात्र मतदाता है वह मतदाता सूची में सम्मिलित हो।अयोग्य व फर्जी मतदाता है उनके नाम हटाए जाएं। इसकी हम लोगों ने तैयारी की है । स्थानीय लोग पारदर्शी सूची के साथ मतदान का प्रयोग करें। इसे लेकर हम जन-जन तक जाएंगे। बिहार चुनाव प्रचार में गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भाजपा को इस्तेमाल वाली पार्टी बताया गया इस सबाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी हो या जो भी विपक्ष के नेता हो उनका एजेंडा निगेटिव है। समाज को भ्रमित करने का कार्य करते हैं। भारतीय जनता पार्टी नीतीश जी के 20 वर्ष के कामों के साथ एनडीए के साथ गठबंधन का हिस्सा है। पार्टी नीतीश जी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। वही चेहरा है उन्हीं के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है वही मुख्यमंत्री होंगे। सरकार बनेगी निश्चित रूप से बिहार में उनके कार्यकाल में काम हुए हैं। 20 वर्षों में उन्होंने जिस प्रकार से बिहार को बदला है। बिहार की छवि बदली है। जिस प्रकार से बिहार में अराजकता होती थी। बिहार में जिस प्रकार से जातीीय हिंसा होती थी। नरसंहार होते थे, लोग बड़ी संख्या में बिहार से पलायन कर गए। आज बदलता हुआ बिहार एक ऐसा बिहार बहुत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। हम लोग जन जागरण तक कर रहे हैं। नीतीश जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।
इकरा हसन के बयान पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी और हमारी सरकारे देश में जो शासन की व्यवस्था है उसी के अनुसार कार्य कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता में अपराधी है और अपराध है। जो अपराधी होगा, अपराध करेगा, सरकार विधि संवत सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। बुलडोजर की कार्रवाई भी उसी में शामिल है। पुरानी सरकारी अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य करती थी। पुरानी सरकारी अपराधियों के साथ खड़ी रहती थी। हमने अपराध को और अपराधियों के खिलाफ जो जीरो टॉलरेंस की नीति है उसी के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। हम देश के 140 करोड लोगों की बात करते हैं। सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का मूल मंत्र है। उसी के साथ हमारी सरकारी कार्य कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSandeep
FollowNov 03, 2025 00:49:590
Report
0
Report
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowNov 03, 2025 00:15:290
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 03, 2025 00:15:180
Report
0
Report
0
Report
Agra, Uttar Pradesh:विश्वकप विजेता महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के घर जश्न का माहौल है । परिजनों ने आतिशबाजी जलाकर जीत का जश्न मनाया
0
Report
0
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 02, 2025 19:00:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 02, 2025 18:45:430
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 02, 2025 18:45:350
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 02, 2025 18:45:26Noida, Uttar Pradesh:कांस्टेबल द्वारा सरकारी लेवल पर से गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में वॉक थ्रो
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 02, 2025 18:45:070
Report