209601
प्रथम चरण के चुनाव के लिए उत्तराखंड रवाना किए गए 440 होम गार्ड्स
Fatehgarh, Uttar Pradesh:प्रथम चरण के चुनाव के लिए उत्तराखंड में 440 होम गार्ड्स को रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और होमगार्ड कमांडेंट ने ब्रीफ कर पुलिस लाइन से होमगार्ड्स को उत्तराखंड के लिए रवाना किया है। पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर होमगार्ड्स को प्रथम चरण के चुनाव को सफल संपन्न कराने के लिए ब्रीफ किया है। लोकसभा चुनाव में होमगार्डो की चुनाव संपन्न कराने में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम भूमिका रहेगी। फतेहगढ़ के पुलिस लाइन ग्राउंड से ब्रीफ कर गाड़ियों से रवाना किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैरोना में विवाहिता ने आग लगाकर दो बेटियों समेत आत्मघाती कदम उठाया
Shamli, Uttar Pradesh:जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरमियान में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। जहा पारिवारिक परिस्थितियों के बीच एक विवाहिता ने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया और असफल रहने पर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कमरे में मौजूद उसकी दो मासूम बेटियां धुएं की चपेट में आ गईं और दम घुटने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आप को बता दे कि मामला जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरमियान निवासी करीब 30 वर्षीय अनीता ने अपने घर के कमरे में घुसकर पहले पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश वह इसमें सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उसने कमरे में रखी प्लास्टिक की रस्सियों से बनी खाट पर बैठकर खुद को आग लगा ली। आग लगते ही कमरे में धुआं भर गया। उस समय कमरे में उसकी करीब 10 वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय पुत्री जसप्रीत भी मौजूद थीं। धुएं के कारण दोनों मासूमों का दम घुट गया। धुआं और चीख-पुकार सुनकर मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस और अनिता के पति जस्सी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से झुलसी अनीता और दोनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी अनीता का उपचार शुरू किया गया। वही सूचना पर जस्सी भी अस्पताल पहुँच गया और मृतक डेढ़ वर्षीय अपनी पुत्री जसप्रीत सीने से लगाकर फूट-फूट कर रोने लगा। बताया जाता है कि अनीता की करीब चार वर्ष पूर्व कैराना निवासी जस्सी के साथ दूसरी शादी हुई थी। उसकी पहली शादी हरियाणा के पानीपत में हुई थी, जिससे उसकी एक बेटी थी, जिसकी इस हादसे में मौत हो गई। वहीं जस्सी की पहली पत्नी की भी पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। पहली पत्नी से जस्सी के एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के समय बेटा स्कूल गया हुआ था, जबकि बेटी अपने मामा के घर रह रही थी। अनीता और जस्सी की दूसरी शादी से डेढ़ वर्षीय पुत्री जसप्रीत हुई थी, जिसकी भी इस हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जस्सी रेड ठेले पर फल-सब्जी बेचने का काम करता है और वह रोजाना की तरह सुबह करीब चार बजे ही काम पर निकल गया था। घटना के समय अनिता की सास भी पड़ोस में किसी के घर पर गई हुई थी। इसके बाद कैराना सीओ ने अनीता की सास ईश्वरी से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के प्रयास और पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।0
0
Report
पीलीभीत में शराब दुकान विरोध के दौरान महिलाओं पर लाठीचार्ज, कई घायल
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में अंग्रेजी एंव देशी शराब की दुकान में घुसकर महिलाओं ने शराब को बाहर फेंक दिया। मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अफसरो ने महिलाओं पर लाठी चार्ज कर दिया है जिसके बाद पत्थरबाजी हुई जिसमें एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं व पुलिसकर्मी एवं अधिकारी घायल हुए हैं। एसडीएम कलीनगर का कहना है कि आरोपी महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वही घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि तहसील कलीनगर व थाना माधो टांडा क्षेत्र के बूंदीभूड़ गांव में नई शराब की दुकान खोली गयी है। जिसका विरोध महिलाएं कर रही थी और कुछ दिन पहले जिलाधिकारी से मिलकर शराब की दुकान हटवाने की मांग की थी। आज महिलाओं का गुस्सा उस समय भड़क उठा जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची माधो टांडा पुलिस, एसडीएम कलीनगर, तहसीलदार व आबकारी अधिकारी पहुंचे थे। देखते ही देखते महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, महिलाएं शराब की बोतल बाहर फेंकने लगी। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि गांव में शराब भट्टी खुलने से माहौल खराब होगा और युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। महिलाओं ने शराब को जैसे ही बाहर फेंका वैसे ही मौके पर प्रशासनिक अवसरों व पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। फिर महिलाओं ने भी जमकर ईट पत्थर चलाएं जिसमें सरकारी कई गाड़ियां टूट गई साथ ही तहसीलदार कलीनगर एक दरोगा व कई अन्य कर्मचारी घायल हो गए। दूसरी तरफ एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं भी घायल हुई हैं जो अपना निजी अस्पताल में इलाज करा रही हैं फिलहाल एसडीएम का कहना है कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और आरोपी महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है।0
0
Report
लखनऊ लालबाग संपत्ति विवाद हाई कोर्ट के वकील को ही नहीं मिल रहा न्याय
Lucknow, Uttar Pradesh:जी हां लालबाग संपत्ति विवाद अब भूमि जिहाद के रूप में परिवर्तित हो गया है, जहां हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठी है, जबकि पीड़ित थाने से लेकर सूबे के मुखिया तक अपनी अर्जी लगा चुका है, कहां गई जीरो टॉलरेंस की नीति आखिर किस बात का इंतजार कर रही है बाबा की पुलिस,अब जब पीड़ित को यहां तक कह दिया गया कि मैं लखनऊ का अतीक चकिया हूं ,बोलोगे तो हम जान की माफी नहीं देंगे क्या यह बात पुलिस नहीं सुन पा रही है, आखिर पुलिस उसको इतनी छूट किसके इशारे पर दे रही है, जिसने राष्ट्र विरोधी कामों में लिप्त लोगों को शरण तक दे रखी हो जो कि जग जाहिर है वो बात अलग है कि पुलिस इसे न देखने का नाटक करे। मामला बिल्कुल सरकार के नाक के नीचे का है जोकि लोकभवन से मात्र चंद्र कदमों की दूरी पर स्थित स्व. शिव नारायण मेहरोत्रा का मकान संख्या 126/14 है जिसको इन्होंने अपने पुत्र फूलचंद मेहरोत्रा एवं दोनों पौत्र अतुल मेहरोत्रा और मनीष मेहरोत्रा को 3 बराबर भागों अर्थात सभी को 1/3 भाग का मालिक बना दिया था,समय बीतने के साथ साथ फूलचंद मेहरोत्रा की मृत्यु हो गई और उपरोक्त मकान का तीसरा हिस्सा पत्नी निर्मल मेहरोत्रा के नाम आ जाता है, चूंकि बड़ा बेटा अतुल मेहरोत्रा शुरू से ही नशे का आदी था उसके हमेशा नशे में धुत रहने के कारण आये दिन घर की कलह का अभिप्राय बन गये थे, लिहाजा घर एवं मां निर्मल मेहरोत्रा की सारी जिम्मेदारी छोटे बेटे मनीष मेहरोत्रा के ऊपर ही थी, मां ने अपने छोटे बेटे मनीष मेहरोत्रा की सेवा से खुश होकर अपने हिस्से की 1/3 जमीन अपने छोटे बेटे मनीष मेहरोत्रा के नाम दिनांक 7/8/2024 को कर दिया जिसका अमल बरामद व निफाज नगर निगम के अभिलेखों में प्रार्थी मनीष मेहरोत्रा के नाम दर्ज है, लिहाजा मनीष मेहरोत्रा अपनी मां के हिस्से के साथ साथ मकान नं.126/14 का दो तिहाई भाग(2/3) भाग का मालिक हो गया जिस पर वह कामिल एवं काबिज़ है। समय के साथ भूमि पर जिहादीयों की नजर इस मकान पर आखिर पड़ ही गई और पड़े भी क्यौ न जिस घर का बड़ा लड़का अतुल मेहरोत्रा पहले से ही इनके ड्रग जिहाद का शिकार जो था। आमिर हमजा,मो.इरफान खान उर्फ शीबू एवं इसका गिरोह जिस पर लखनऊ के ही विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज है और जो खुले आम राष्ट्र द्रोहियों को शरण एवं संरक्षण देते आए है पीड़ित के भाई को जिसे नशे की लत है, उससे धोखे से उसके हिस्से कि तथा पीड़ित के हिस्से की लगभग 500फिट से अधिक जमीन ओने पौने दाम देकर लिखवा लिया,और पीड़ित को घर पहुंच कर धमका कर बोल दिया कि अपनी भी जमीन हमें दे दो वरना तुम्हारी लाश का पता नहीं चल पायेगा। अब पीड़ित की रातों की नींद और दिन का चैन गायब है हर समय जीवन अनजाने भय में बीत रहा है अब क्या हो जाए थाने से लेकर सूबे के मुखिया तक का दरवाजा खटखटा आया पर पता नहीं आखिर ये सरकार जिसे सूई का गिरना तक सुनाई दे जाता है पर मेरा रोना चिल्लाना आखिर क्यौ नही सुन पा रही हैं। आखिर सरकार और उसके हस्ताक्षर किस अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में गांजा कारोबारी पर कार्रवाई, 1 किलो गांजा बरामद
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में जी मीडिया पर चली खबर का असर पुलिस ने गांझा व्यापारी पर की कार्यवाही पुलिस ने गांझा व्यापारी को 1 किलो गाँझे के साथ किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी प्रमोद पुत्र किशनलाल को किया गिरफ्तार जी मीडिया ने गाँुझे के कारोबार की चलाई थी खबर गांझा व्यापारी के अड्डे पर युवाओ का जमघट लगाने का वीडियो आया था सामने जी मीडिया पर चली खबर के बाद हरकत में आयी पुलिस पुलिस ने देवी रोड बाईपास से गांझा व्यापारी को किया गिरफ्तार0
0
Report
प्रसव पीड़िता को एयर एंबुलेंस से उच्च केंद्र रेफर, देहरादून के डून अस्पताल भेजा गया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:प्रसव पीड़िता गर्भवती महिला को एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया। उत्तरकाशी जिले के चिकित्सालय में भर्ती 29 वर्षीय कविता देवी निवासी मुखवाल गांव को चिकित्सकों द्वारा हेलीकॉप्टर/एयर एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किया गया। परिजनों ने जिला प्रशासन से एयर एंबुलेंस की मांग की और महिला को देहरादून के डून अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
बहराइच से बुलंदशहर तक बुलडोजर से एक्शन: अतिक्रमण पर सरकार का वार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बुलंदशहर तक बुलडोजर का एक्शन देखने को मिला है...बहराइच में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई...यानी योगी सरकार में अगर कब्जा करने की कोशिश की तो बुलडोजर गरजना तय है0
0
Report
Advertisement
12 साल फरार 20 हजार इनामी दिवेश मौर्य राजस्थान CID ने गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Jaipur लूट और अपहरण के मामले में वांटेड आरोपी गिरफ़्तार देहरादून के एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड बनकर काट रहा था फरारी राजस्थान सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम का एक्शन 12 साल से था फरार 20 हजार का इनामी आरोपी है दिवेश मौर्य साल 2014 से बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में लूट और अपहरण की वारदात में चल रहा था फरार ADG क्राइम बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देश पर हुई कार्रवाई सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने की कार्रवाई0
0
Report
पुलिस ने तिरंगा चौक के गुंडागर्दी करने वाले आरोपी हरीश तांती को गिरफ्तार किया
Jagdalpur, Chhattisgarh:शहर के तिरंगा चौक मिशन स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान में राहगीरों के साथ गुंडागर्दी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बोधघाट थाने की पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी लगी पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरीश तांती के रूप में हुई है, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक बटन दार चाकू जब्त किया है, फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी ہوئی है.0
0
Report
580 किमी हाईवे जाम से कांग्रेस का बड़ा किसान आंदोलन, पटवारी ट्रैक्टर पर बैठे
Shajapur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर खलघाट से मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर के दायरे में सात स्थानों पर हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी देखने को मिली, जबकि हजारों यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। शाजापुर जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन जिले के तहसील तराना अंतर्गत आने वाले रोजवास टोल प्लाजा पर सुबह 11 बजे कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चला। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। शुरुआत में तराना विधायक महेश परमार और उज्जैन जिले के एक पुलिस अधिकारी के बीच ट्रैक्टर हटाने को लेकर तीखी बहस हो गई। इस دوران दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई। करीब 12 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रोजवास टोल प्लाजा पहुंचे। इसके बाद वे गेहूं से भरे एक ट्रैक्टर पर चढ़ गए और करीब डेढ़ घंटे तक वहीं बैठे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ट्रैक्टर पर चढ़ गई, जिससे गेहूं नीचे गिरने लगा और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानवता का परिचय देते हुए एक कैंसर पीड़ित मरीज और तीन एंबुलेंस को टोल बैरियर खुलवाकर इंदौर की ओर रवाना किया। जीतू पटवारी बोले- पंचायत स्तर पर करेंगे आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ कहा कि कांग्रेस ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। तय समय पूरा होते ही किसान और कार्यकर्ता सड़क से हट गए। उन्होंने कहा- अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन पंचायत स्तर तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। अगर सरकार फिर भी नहीं मानी, तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। जिस किसान की गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जीतू पटवारी बैठे थे, प्रदर्शन के दौरान उसी ट्रॉली से काफी मात्रा में गेहूं नीचे गिर गया। ट्रैक्टर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के चढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसके कारण गेहूं सड़क पर बिखर गया। बाद में वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान नीचे गिरे गेहूं को दोबारा ट्रॉली में भरते नजर आए। विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद जब जीतू पटवारी टोल बैरियर से बाहर निकल रहे थे, तभी वहां एक एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता तेजी से साइड में हटने लगे। इसी दौरान तराना विधायक महेश परमार अपने समर्थकों के साथ एक लोहे के पाइप के सहारे खड़े थे। अचानक पाइप टूट गया, जिससे महेश परमार सहित वहां खड़े कई लोग नीचे गिर पड़े।0
0
Report
Advertisement
गांव में सरकार चौपाल से बेड़ा पार, स्थानीय राजनीति गरमाई
Jaipur, Rajasthan:गांव में सरकार चौपाल से बेड़ा पार0
0
Report
कन्नौज में मंत्री असीम अरूण ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा बंटवारे की राजनीति करने की कर रहे कोशिश
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल में असम में, पुड्डुचेरी में जो जीत हुई है। वह इस बात का प्रमाण है कि आज भारत की जनता केवल विकास और ऐसे लोग जो सबको साथ लेकर चलते है, उसको वोट देते हैं। मोदी जी ने भारतीय जनता पार्टी ने, एनडीए ने लगातार इसके लिए काम किया है। उत्तर प्रदेश में भी काम किया। 2014 से लगातार भारतीय जनता पार्टी को आर्शीवाद मिल रहा है। आने वाला चुनाव अगली साल जो 2027 में होगा। इसी नीति में भारतीय जनता पार्टी चल रही है, सबको साथ लेकर चल रही है। जहाॅं अखिलेश यादव जी बटवारे की राजनीति करने की कोशिश कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी क्षेत्र की बात करिए विकास की, पिछले 10 सालों में बहुत आगे उत्तर प्रदेश को पहुंचा चुके है। आज उत्तर प्रदेश का नागरिक, उत्तर प्रदेश का वोटर इस बात को बखूबी समझता है कि समाजवादी पार्टी या कोई राजनीतिक पार्टी का मतलब है पुनः अपराध, भृष्टाचार, विकास कार्यों को ठप करना और भारतीय जनता पार्टी का मतलब विकास कार्याें को तेज करना, सबसे बड़ी सबको साथ लेकर चलना कोई भी, मजहब, जाति, साम्प्रदाय, उपजाति हो भारतीय जनता पार्टी के साथ सभी लोग जुड़ें और तेजी के साथ और जुड़ें।0
0
Report
बिहार मंत्री संजय सिंह ने चिराग पासवान-नीतीश कुमार को धन्यवाद, जनहित के काम तेज
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने चिराग पासवान नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद दिया। ka विभाग बटवारा के बाद जनता के कामों को प्राथमिकता देते हुए सभी कामों को किए जाएंगे जनहित से जुड़ी हुई समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
रामनगर विधायक नंदकिशोर राम बने: दलित राजनीति में उभरता नया तूफान
Patna, Bihar:रामनगर विधायक नंदकिशोर राम बने, दलित राजनीति में उनका बढ़ा कद बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद पूरे चंपारण में जश्न का माहौल है वही उनके आवास पर चंपारण के लोग पहुंच कर उनका स्वागत किया साथ ही मंत्री ने कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं 30 सालों से पार्टी में हूं और मुझे पार्टी ने विधायक का टिकट दिया और फिर मंत्री बनाया जीस को लेकर काफी खुश हूं0
0
Report
बिहार NDA सरकार के मंत्री चयन पर सभी सहयोगियों को बधाई, विकास की नयी राहें
Noida, Uttar Pradesh:बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य के चौतरफा विकास के लिए आपकी प्रतिबद्धता हमारे इस प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करें।0
0
Report
सेनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर का बसेड़ी दौरा, जनसुनवाई में त्वरित निस्तारण के निर्देश
Dholpur, Rajasthan: बसेड़ी में सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर का दौरा, स्कूल का किया उद्घाटन जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश बसेड़ी, धौलपुर बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के जारगा एवं बसेड़ी मंडल में मंगलवार को राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर के मुख्य आतिथ्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत जारगा और कटेलपुरा में स्वागत से हुई। इसके बाद बसेड़ी मंडल के मनरूपपुरा में नवीन विद्यालय भवन का उद्घाटन मंत्री बाजौर ने किया। हरजू का पूरा एवं पिपरोन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनसुनवाई के दौरान बाजौर ने आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। क्षेत्र में पेयजल, सड़क और बिजली से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान रथ यात्रा भी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
