Back
इटावा: 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला फरियाद पर महिला आयोग ने कार्रवाई की बात कही
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 09, 2026 14:34:46
Etawah, Uttar Pradesh
इटावा में राज्य महिला आयोग की सदस्य का पसीजा दिल कुर्सी छोड़कर मंच से उतरकर बुजुर्ग महिला को गले से लगाकर न्याय दिलाने की बात कही। दरअसल जमीन पर दबंग युवक द्वारा कब्जा किए जाने पर एक 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला फरियाद लेकर पहुंची और फूट फूटकर रोने लगी। उसी समय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने मंच पर से उठकर नीचे उतर कर बुजुर्ग महिला को गले लगा लिया और समस्या को समझा। इटावा जनपद के शहर गांधीनगर की रहने वाली 92 वर्षीय सावित्री देवी के प्लॉट पर दबंग द्वारा कब्जा किए जाने के बाद बुजुर्ग महिला आज विकास भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी के द्वारा की जा रही जनसुनवाई में पहुंची। बुजुर्ग के पहुंचने के बाद जब पूनम द्विवेदी ने उनकी आंखों में आंसू देखे तो उनका दिल पसीज गया। उसके बाद वह मंच पर कुर्सी छोड़कर नीचे उतरकर फरियाद लगाने आई बुजुर्ग महिला के पास पहुंची और बुजुर्ग महिला को गले लगाकर उनकी समस्याओं को जाना। बुजुर्ग महिला का एक बेटा जो विदेश में रहता है प्लॉट पर दबंग कब्जा कर रहा है; दबंग कोई और नहीं जिससे प्लॉट खरीदा है उसी का नाती बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूर्ण द्विवेदी ने संबंधित विभाग को इस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RZRajnish zee
FollowMar 09, 2026 17:02:500
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 09, 2026 17:02:320
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 09, 2026 17:02:180
Report
ADAnup Das
FollowMar 09, 2026 17:00:460
Report
EGE GOPI
FollowMar 09, 2026 17:00:350
Report
0
Report
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 09, 2026 16:46:340
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 09, 2026 16:46:150
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 09, 2026 16:45:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 09, 2026 16:45:260
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 09, 2026 16:32:170
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 09, 2026 16:31:530
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 09, 2026 16:31:160
Report