Back
बलरामपुर: गैंगस्टर चोर गिरफ्तार, नेपाल ले जाने के लिए नंबर प्लेट बदली मोटरसाइकिल
PTPawan Tiwari
Mar 09, 2026 16:46:34
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की छह मोटरसाइकिल, 22 प्लास्टिक की कुर्सियां, एक गैस सिलेंडर और 4400 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों का नंबर प्लेट बदलकर उन्हें नेपाल में बेच दिया करते थे।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जिले में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार के निर्देशन में पचपेड़वा पुलिस को यह सफलता मिली।
रविवार को पचपेड़वा थाने के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ कस्बे के नई बाजार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गैसड़ी की ओर से बढ़नी की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तुलसीपुर-बढ़नी मुख्य मार्ग पर सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरूआ थाना क्षेत्र के मलगहिया गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुस्ताक उर्फ भुर्रे और मोहम्मद जुबेर उर्फ बादशाह निवासी ग्राम रजडेरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं। इनमें हीरो सुपर स्प्लेंडर, होंडा सीबी शाइन, हीरो होंडा स्प्लेंडर, हीरो सीडी डीलक्स, टीवीएस स्पोर्ट और बजाज पल्सर बाइक शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बलरामपुर समेत आसपास के जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक का नंबर प्लेट बदलकर उन्हें नेपाल में बेच देते थे। इसी दौरान चोरी की मोटरसाइकिलों से बंद पड़े मकानों, विद्यालयों और पंचायत भवनों की रेकी कर मौके मिलने पर वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे。
जांच में यह भी सामने आया कि हाल ही में गुरचिहवा ग्राम पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर 22 प्लास्टिक कुर्सियां चोरी करने और पास स्थित कंपोजिट विद्यालय से गैस सिलेंडर चोरी करने की घटना में भी यही आरोपी शामिल थे। इसके अलावा पचपेड़वा के साप्ताहिक बाजार विशुनपुर टनटनवा से मोटरसाइकिल चोरी की घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है。
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जुबेर उर्फ बादशाह थाना गैसड़ी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुस्ताक उर्फ भुर्रे के खिलाफ भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
बयान - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:30:410
Report
MJManoj Jain
FollowMar 09, 2026 18:30:270
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 09, 2026 18:30:140
Report
1
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 09, 2026 18:15:430
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 09, 2026 18:15:250
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 09, 2026 18:15:110
Report
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 09, 2026 18:02:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:01:260
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 09, 2026 18:01:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:00:450
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 09, 2026 18:00:250
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 17:46:220
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 09, 2026 17:46:080
Report