206124
Etawah - स्टेट बैंक में अज्ञात चोरों ने नकाब लगाकर की चोरी
Bakewar, Uttar Pradesh:बकेवर, लवेदी में थाने के सामने बैंक में चोरों ने नकाब लगाकर चोरी की, चोरों ने मैनेजर के रूम में रखी तिजोरी को खोलने का प्रयास किया,लेकिन असफल रहे, चोर कैमरे की डीबीआर भी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर लवेदी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई ,साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ के गंगा घाटों पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालु जुटे; SDRF सुरक्षा में तैनात
Barh, Bihar:बाढ़ के उत्तर वाहिनी गंगा घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु शाम से जुटे हैं। यहां दूर दराज के ग्रामीण लोग भी छठ पूजा करने के लिए आते हैं। उत्तर वाहिनी गंगा में भगवान भास्कर की पूजा का विशेष महत्व है। बाढ़ के दर्जनों गंगा घाट के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। बाढ़ नगर परिषद ने गंगा घाटों की बेहतर साफ सफाई और घाटों की मरम्मत की है। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी घाट को खूबसूरत तरीके से सजाया है। गंगा घाटों की विधिव्यवस्था देखने के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष और बाढ़ के पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान भी घाटों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सभी घाटों पर खूबसूरत वॉल पेंटिंग की गई है, जिससे घाट की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। इस बार घाट पर साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर हर घाट पर SDRF की टीम तैनात है।0
0
Report
बिहार मंत्री ने छठ पूजा पर आस्था के साथ भोजपुरी विरोध पर रुख दिखाया
Kishanganj, Bihar:ANCHOR : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल किशनगंज शहर के धर्मगंज मोहल्ले स्थित छठ घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ उन्होंने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। वही उन्होंने छठ पूजा के खास मौके पर छठ मईया से विकसित भारत की सपना को पूरा कर देश को समृद्ध बनाने की मन्नतें मांगी। मंत्री ने महाराष्ट्र में छठ गीत को लेकर विवाद पर बताया कि राज ठाकरे मानसिक रूप से दिवालियापन और पागलपन का शिकार हो चुके है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को छठ पूजा से विरोध नहीं वल्कि भोजपुरी भाषा से विरोध है। उन्होंने साफ कहा कि आस्था को लेकर गलत तरीके का बयानबाजी अच्छा इंसान नही करता है। बाइट : डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,मंत्री0
0
Report
छठ पूजा: आरा समेत बिहार में लाखों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
Mumbai, Maharashtra:महापर्व छठ पूजा बिहार सहित पुरे देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ के पहले अर्घ्य के दौरान शाम होते ही छठ व्रतीयो की भारी भीड़ घाटो पर उमड़ पड़ी। आरा में भी श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर दीप भी जलाए गए। आरा के सभी घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। व्रती अपने पूरे परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचे। सिर पर दउरा लेकर छठ गीतों के स्वर के बीच लगभग सभी श्रद्धालु घाट पर आए। पूरा वातावरण छठी मइया के गीतों से गूंजने लगा । जिले कई इलाकों में लोगों ने अपने ही छत पर छठ पूजा किया और भगवान भास्कर को आगे दान किया। कल सुबह उदीयमान भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा व्रती के छतीस घंटों का निर्जला उपवास पारण कर समाप्त करेंगे और यह महापर्व संपन्न होगा।0
0
Report
Advertisement
छठ व्रतियों ने बेतिया के घाटों पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। बेतिया, नरकटियागंज, मझौलिया, लौरिया के सभी घाटों पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। नरकटियागंज चीनी मिल घाट पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री माइकिंग भी करते दिखे। पूजा समितियों को केंद्रीय मंत्री ने बधाई दिया।0
0
Report
लखनऊ में शिवा शर्मा केस: फॉरेंसिक विरोधाभास, डमी सही जगह गिरती, हत्या/आत्महत्या स्पष्ट नहीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में कई अहम विरोधाभास सामने आए हैं...सीन रिक्रिएशन के दौरान हत्या की स्थिति में फेंकी गई डमी सही जगह गिरी, जबकि आत्महत्या की स्थिति में जगह अलग रही...यानी रिपोर्ट में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धक्का दिया गया है...0
0
Report
जखौरा क्षेत्र अंतर्गत मंदिर में चोरी के मामले में हुई गिरफ्तारी के संबंध में सीओ ने दी जानकारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थनवारा जनपद ललितपुर में तहरीर के आधार पर दिनांक- 26/27.10.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा बालाजी सरकार मंदिर ग्राम थनवारा का ताला तोड़कर पीतल के छोटे-बडे कई घंटे, बालाजी सरकार का मुकुट छत्र आदि चोरी कर ले जाना जिसके संवंध मे थाना जखौरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 03 टीमें गठित की गई थी । गठित टीमों के अथक प्रयास से अभियुक्तगण रामसजीवन व एलन्सी उपरोक्त प्रकाश में आये, जिनको गिरफ्तार कर चोरी का सामान उनके कब्जे से बरामद किया गया ।0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा पर लेहरा कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में फरुवाही डांस बना आकर्षण का केंद्र
Baisar, Uttar Pradesh:*छठ पूजा पर लेहरा कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में फरुवाही डांस बना आकर्षण का केंद्र* *महराजगंज / बृजमनगंज।* जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखर में छठ पूजा पर विशेष आयोजन हुआ। छठ पूजा पर फरुवाही डांस आकर्षण का केंद्र बना रहा। छोटू डीजे इवेंट करमैनी, कैंपियरगंज के द्वारा फरुवाही डांस का कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छठ व्रतियों के लिए गाना भी गाया गया। छठ मइया के भक्ति गीतों पर लोगों ने खूब आनंद लिया। कुल मिलाकर फरुवाही डांस और छठ गीतों का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा, लोगों में काफी उत्साह रहा। वहीं छठ पूजा पर महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ घाट पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छठ पूजा को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। बृजमनगंज पुलिस द्वारा घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उप निरीक्षक आलोक यादव सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए बृजमनगंज पुलिस के कई कांस्टेबल मौजूद रहे0
0
Report
पटना में छठ महापर्व के दौरान पुनपुन नदी में चार युवक डूबे, तीन लापता
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग छठ महापर्व के दौरान पटना में बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में डूबे 4 युवक दीदरगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट पर हुआ हादसा स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से 1 युवक को सुरक्षित निकाला गया 3 युवक अब भी लापता, पुनपुन नदी में तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद, राहत-बचाव कार्य जारी0
0
Report
नवाबाद में 20 लीटर पेंट बाल्टी चोरी: आकाश गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मॉडर्न पेंट स्टोर की दुकान के बाहर सामने रखी पेंट की 20 लीटर की बाल्टी एक युवक चुराकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद वह लगभग 2 किलोमीटर दूर दूसरी दुकान पर बाल्टी बेचने पहुंच गया। इस दौरान ढूंढ़ते हुए दुकानदार भी वहां पहुंच गया। उसने आरोपी को पहचान लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आकाश निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। वहीं पेंट से भरी बाल्टी की चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि एक युवक दुकान के बाहर रखी 20 लीटर पेंट की बाल्टी को उठाकर आराम से चला गया। दुकानदार को जब बाहर रखी पेंट की एक बाल्टी गायब दिखी तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आरोपी दूसरी दुकान पर बाल्टी बेचने पहुंचा था, जहां दुकानदार ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके उसे न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव: 38 ग्राम पंचायतों में चुनाव चिन्ह आवंटन, कुछ निर्विरोध
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक पंचायत समिति क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायत में पंच- सरपंच पदों के चुनाव चिन्ह आवंटित, काकलवाड़ ग्राम पंचायत में रामचंद्र गुर्जर बने निर्विरोध सरपंच, चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों का अब घर-घर जनसंपर्क, पंचायत समिति क्षेत्र में नवसृजित 7 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहली बार होगा चुनाव नवसृजित पन्द्राहेड़ा ग्राम पंचायत में 4 वार्ड पंच का निर्विरोध निर्वाचन जबकि एससी आरक्षित पंचायत में सरपंच पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में0
0
Report
NH-52 पर पारदेश्वर महादेव मंदिर: नकाबपोश चोर आधे घंटे में लाखों की नकदी लेकर फरार
Jaipur, Rajasthan:चौमूं, जयपुर पारदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात NH-52 पर पारदेश्वर महादेव मंदिर को बनाया निशाना जाली तोड़कर 4-5 नकाबपोश घुसे मन्दिर के अंदर करीब आधे घण्टे तक मन्दिर में मचाई धमाचौकड़ी लोहे की रॉड से दानपात्रों के ताले तोड़कर निकाली नकदी पहचान छिपाने के लिए पांच CCTV कैमरों का रुख ऊपर किया बदमाशों की गतिविधियां CCTV कैमरों में हुई रिकॉर्ड चौमूं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच0
0
Report
खंडवा के पंधाना में जनजातीय गौरव दिवस: महाकाल लोक जैसी आदिवी लोक विकास मांग
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पंधाना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य आयोजन हुआ, जिसमें जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल हुए। मांदल की थाप और पारंपरिक उत्साह के बीच विधायक छाया मोरे भी खुद को रोक नहीं पाईं और जनजातीय लोकनृत्य में शामिल हुई। इस दौरान विधायक छाया मोरे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों और वीरांगनाओं के सम्मान का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे महाकाल लोक की तर्ज पर खंडवा में आदिवासी लोक विकसित करने की मांग की जाएगी, ताकि जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली विरासत को नई पहचान मिल सके।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के संधूर नदी किनारे छठ व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व मनाया
Balrampur, Uttar Pradesh:छठ महापर्व के तीसरे दिन आज बलरामपुर जिले के सेंदुर नदी के तट पर काफी संख्या में छठ व्रती पहुँची और डूबते सूर्य को अर्घ देकर पूजा पाठ किये, छठ घाट पर समिति द्वारा बनाये गए पंडालों में छठ व्रती रात भर रुकेगी और सुबह उगते सूर्य भगवान को अर्घ देकर छठ महापर्व का समापन करेगी, चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम भी छठ घाट पर मुस्तैद नजर आई ।0
0
Report
थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में 04 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्ष में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 244/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।0
0
Report
म mandla में बिरसा मुंडा जयंती: जनजातीय गौरव का जबरदस्त उत्साह
Mandla, Madhya Pradesh:1511ZMP_MANDLA_MUNDA_R मण्डला में गूंजा धरती आबा बिरसा मुंडा का जयघोष भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब किला परिसर से निकली भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कांग्रेस पर साधा निशाना एंकर - मण्डला में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य रूप में मनाई गई। किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से शामिल हुईं। आयोजन में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली एवं छात्रावासी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान निकली भव्य रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। वहीं, मंत्री संपतिया उइके ने जनजातीय समाज की अनदेखी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। वीओ - धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरा मण्डला जनजातीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। किला परिसर में आयोजित भव्य समारोह में पारंपरिक उत्साह और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। रैली में शामिल स्कूली और छात्रावासी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह रैली का स्वागत कर भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कांग्रेस पर जनजातीय समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनजातियों को केवल वोट बैंक समझा और देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनजातीय वीर बलिदानियों के योगदान को लंबे समय तक आमजन तक नहीं पहुंचाया। मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनजातीय महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को सम्मान और इतिहास में उचित स्थान देने का काम किया है। आज नई पीढ़ी को इन महान नायकों के संघर्ष, शौर्य और बलिदान से परिचित कराया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास और विरासत को जान सकें। वंही छत्राओं का भी कहना था कि आज से पहले हमारे जनजातीय जननायकों का इतिहास और बलिदान नही पढ़ाया या बताया गया लेकिन बीते कुछ वर्षों से हमे इनके इतिहास से रूबरू कराया गया । बाईट - सम्पतिया उइके - केबिनेट मंत्री बाईट - एकता वाड़ीवा - छात्रा आउट्रो – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश भी दे गया।0
0
Report
Advertisement
