इटावाः तहसील दिवस पर पीड़िता ने मीटर लीडर पर लगाए आरोप, एक साल पहले फोन पे से लिए पैसे लेकिन नहीं जमा की बिल
Chakar Nagar, Uttar Pradesh:एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। तहसील दिवस में कुल 17 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान बछेडी गांव की एक गरीब महिला किरन देवी के आंसू छलक पड़े। महिला ने हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए मीटर लीडर पंकज तिवारी पर आरोप लगाया कि बिल जमा करने के लिए नौ हजार रुपये फोन पे से एक साल पहले डलवा लिए और उन्होंने बिल जमा नहीं किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
