Back
सिवनी मालवा में आगजनी से किसानों में चिंता, कांग्रेस ने की फायर ब्रिगेड बढ़ाने की मांग
Mar 18, 2026 04:50:57
Seoni Malwa, Madhya Pradesh
सिवनी मालवा में आगजनी से किसानों में चिंता, कांग्रेस ने की फायर ब्रिगेड बढ़ाने की मांग
सिवनी मालवा नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार एसएस रघुवंशी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि इस समय क्षेत्र में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है, ऐसे में आग की घटनाएं किसानों के लिए गंभीर संकट बनती जा रही हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आए दिन हो रही आगजनी से किसानों की सालभर की मेहनत और आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है। वर्तमान में पूरे तहसील क्षेत्र में आग बुझाने के लिए केवल नगर पालिका के पास एक ही फायर ब्रिगेड उपलब्ध है, जो इतने बड़े ग्रामीण क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं है। दूरस्थ गांवों में आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी होती है, जिससे फसल और संपत्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अधिकांश ग्राम पंचायतों में फायर फाइटर मशीनें तो उपलब्ध हैं, लेकिन कई मशीनें खराब पड़ी हैं या उनका रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है, जिससे आपात स्थिति में उनका उपयोग नहीं हो पाता।
नगर कांग्रेस की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
1. जनपद पंचायत सिवनी मालवा की ओर से एक नया फायर ब्रिगेड वाहन खरीदा जाए।
2. कृषि उपज मंडी सिवनी मालवा द्वारा एक अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था की जाए।
3. सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध फायर फाइटर मशीनों की जांच कर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
4. ग्रामीण क्षेत्रों में आग से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।
नगर कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों के हितों और ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस गंभीर विषय पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 18, 2026 05:33:380
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 18, 2026 05:32:540
Report
MJManoj Jain
FollowMar 18, 2026 05:32:370
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 05:32:21Noida, Uttar Pradesh:GANDHINAGAR (GUJARAT): GUJARAT VIDHAN SABHA RECEIVES BOMB THREAT/ VISUALS/ HIRABHAI SOLANKI (BJP), GOPAL ITALIA (AAP) S/B & REAX
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 05:32:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 05:31:020
Report
KSKashish Singh
FollowMar 18, 2026 05:30:45Noida, Uttar Pradesh:पालम साधनगर मार्केट में कोसस्मेटिक मैट्रिक की दुकान पर भयावह आग लगी जिसमें 28 गाड़ियां मौके पर पहुंची अभी तक 8 लोग फसने की बात सामने आ रही है
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 05:30:34Noida, Uttar Pradesh:GANDHINAGAR (GUJARAT): RAVI TEJA VASAMSETTY (GANDHINAGAR SP) PRESS CONFERENCE
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 18, 2026 05:30:180
Report
953
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 05:21:23Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): CPI LEADERS HOLD MEETING WITH TAMIL NADU CM MK STALIN TO DISCUSS SEAT SHARING FOR TAMIL NADU LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2026
889
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 05:21:13885
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 18, 2026 05:20:44965
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 18, 2026 05:20:21967
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 05:19:51863
Report