icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
206125
Mukesh SinghMukesh SinghFollow23 Jan 2025, 10:47 am

Etawah- दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chakar Nagar, Uttar Pradesh:चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कडोरी में 1 जनवरी को नव विवाहिता अंजू देवी की संदिग्ध परिस्तिथि में मौत हो गई थी।नव विवाहिता की शादी को मात्र 39 दिन ही हुए थे तभी मृतिका के भाई पंकज पुत्र अशोक कुमार ग्राम दौलतपुर मुखी जनपद एटा ने पति,सास,ससुर सहित 7 नामजदों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया था तब से लगातार सभी नामजद लोग फ़रार चल रहे थे।उक्त घटना के मुख्य आरोपी यानि मृतिका के पति शैलेन्द्र पुत्र इंदल सिंह निवासी नगला कडोरी को आज गुरुवार 10 बजे मुखबिर की सूचना पर चकरनगर पुलिस ने सगरा मोड़ से गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराते हुए जेल भेज दिया ।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
206125
Mukesh SinghMukesh SinghFollow5 Jan 2025, 02:35 pm

इटावाः तहसील दिवस पर पीड़िता ने मीटर लीडर पर लगाए आरोप, एक साल पहले फोन पे से लिए पैसे लेकिन नहीं जमा की बिल

Chakar Nagar, Uttar Pradesh:

एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। तहसील दिवस में कुल 17 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान बछेडी गांव की एक गरीब महिला किरन देवी के आंसू छलक पड़े। महिला ने हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए मीटर लीडर पंकज तिवारी पर आरोप लगाया कि बिल जमा करने के लिए नौ हजार रुपये फोन पे से एक साल पहले डलवा लिए और उन्होंने बिल जमा नहीं किया।

0
0
Report
Advertisement
Back to top