206001
इटावाः कंपनी गार्डन में जाने के लिए अब देना होगा शुल्क
Etawah, Uttar Pradesh:शहर में स्थित डॉ. रामनोहर लोहिया उद्यान (कंपनी गार्डन) में अब 1 जनवरी से टिकट लेना पड़ेगा। इसके लिए प्रतिदिन 5 रुपए एक माह में 100 और सालभर का 1 हजार रूपये का शुल्क देना होगा। शासन के निर्देश पर अधिकारियों ने निर्णय लिया है। इसमें दस वर्ष के आयु तक और सीनियर सिटीजन को आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क एंट्री रहेगी। उद्यान के रखरखाव के लिए शुल्क लगाया जा रहा है। लेकिन इस शुल्क पर यहां आने वाले लोग आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। अभी तक यहां आने जाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकिस्तान-डुबई लिंक वाले साइबर फ्रॉड गैंग के चार गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:साइबर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर फ्रॉड गिरोह 4 ठगो से बरामद किए नगदी और कई उपकरण मुख्य आरोपी अमजद करता था पाकिस्तान हैंडरलर के लिए काम सभी आरोपी है 5 दिन के पुलिस रिमांड पर कोटा जिले में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा के बाद गिरोह के तार पड़ोसी देश पाकिस्तान और दुबई तक जुड़े मिले हैं। साइबर पुलिस ने साढ़े 43 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले 4 ठगो को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 29 एटीएम कार्ड, 13 बैंक की पासबुक और करीब 2 लाख नगद बरामद किए थे। साइबर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े अमजद उर्फ आर्यन, राहुल पूर्वी, दीपक पूर्वी और विजय कुमार भोपाल के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल, दीपक और विजय अमजद के लिए काम करते थे और अमजद को बैंक अकाउंट खुलवाकर उपलब्ध करवाते थे। इसके बाद अमजद पाकिस्तान में बैठे सरगना से संपर्क कर उन्हें ठगी की रकम जमा करवाता था। इसके बाद ठगी की राशि को एटीएम और चेक के माध्यम से खाताधारकों से निकलवा कर पाकिस्तानी सरगना द्वारा बताए गए खातों में मशीन के जरिए जमा कर देता था। अमजद का मोबाइल चेक करने पर पुलिस को उसके व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए पाकिस्तानी कनेक्शन मिला है。0
0
Report
लखनऊ में भीषण गर्मी जारी, तापमान 41 डिग्री पार; हीटवेव जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:स्लग..लखनऊ में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 41 डिग्री के पार, हीटवेव का कहर जारी लखनऊ में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है आसमान से आग बरस रही है और तपती धूप ने शहर को झुलसा दिया है तेज़ धूप और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं लगातार पूरी उत्तर प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है लखनऊ में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं दिन के समय चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश में हैं दिन का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम हो गई है, वहीं ठंडे पेय और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है।डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है सड़कों पर निकलने वाले लोग खुद को ढक कर निकल रहे हैं0
0
Report
बारामुल्ला ट्रांसपोर्टर्स ने आज जिला-स्तर की एक दिन की हड़ताल का आदेश जारी किया
Gulmarg, Baramulla, The Transport Coordination Committee of Baramulla has announced a district-wide one-day transport strike today in protest against the government’s decision to allow e-buses to operate on district and tehsil routes, a move transporters say threatens the livelihood of local drivers. Representatives of the committee stated that while the introduction of e-buses within Srinagar city is a welcome initiative, extending the service to rural and district-level routes would severely affect the earnings of local transport operators whose livelihoods depend entirely on this sector. The committee clarified that the protest is not against the government, but is aimed at safeguarding the source of income for hundreds of drivers and transport workers whose families rely on local transport services. They appealed to all transport operators and the general public to cooperate with the peaceful strike and help make it successful. The committee also urged that no driver should be harassed during the shutdown.0
0
Report
Advertisement
सुरजेवाला ने अंबाला मंडी में सरकार की खरीदी-उठान व्यवस्था पर सवाल उठाए
Ambala, Haryana:हरियाणा में गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर मचे घमासान के बीच अब सियासत के तेवर और तल्ख हो गए हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला अंबाला की अनाज मंडी पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल किसानों और आढ़तियों के साथ उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि मंडियों की बदहाली को लेकर प्रदेश की नायब सैनी सरकार को आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने पोर्टल सिस्टम से लेकर फसल के उठान तक के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया। अंबाला की अनाज मंडी में कांग्रेस नेता रणदीव सुरजेवाला जब मंडी पहुंचे, तो किसानों का दर्द छलक पड़ा। सुरजेवाला ने मंडियों में लगे गेहूं के ढेरों को देखते हुए प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। सुरजेवाला ने सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि आज हरियाणा का अन्नदाता, मजदूर और आढ़ती तीनों बर्बादी की कगार पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में फसल तो आ गई है, लेकिन सरकारी सुस्ती के कारण उसका उठान नहीं हो पा रहा। खुले आसमान के नीचे पड़ी फसल खराब हो रही है, जिससे किसानों का आर्थिक नुकसान तय है। सुरजेवाला ने ट्रैक्टर ट्राली से ही फसल लाने को सरकार का बेफकूफाना फैंसला तक बता दिया। उन्होंने कहा किसान की मर्जी है कि वो फसल जैसे मर्जी लेकर आए। वहीं मंडी में बनी बारदाने की समस्या पर भी रणदीप सुरजेवाला ने गंभीर सवाल उठाए और कहा बारदाना प्लास्टिक का खरीदा गया जबकि जुट के बैग खरीदे जाने चाहिए थे। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कुछ दिन में प्लास्टिक बैग खराब हो जाएंगे तो 5 हजार करोड़ का गेंहू खराब हो जाएगा। सुरजेवाला ने कहा यह लूटने का नया धंधा है। बाइट: रणदीप सुरजेवाला - राज्यसभा सांसद।0
0
Report
बंगाल चुनाव लेकर केंद्रीय मंत्री मांझी का बयान: एनडीए के लिए आसान हो गया खेल
Gaya, Bihar:बंगाल चुनाव पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा बंगाल का खेल भाजपा के लिए आसान- मांझी गयाजी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित सांसद जन उद्यम खेल सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम को आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि जो पहले संशय था वह अब दूर हो गया है। इसलिए नारी 50% है और नारी बिल में विपक्षियों ने आचरण अपनाया। उससे पूरा भारत और बंगाल के सभी नारियां गुस्से में है कि उनका बिल को पारित होने नहीं दिया गया। बंगाल का खेल एनडीए के लिए अब बड़ा आसान हो गया है। वहां एनडीए की सरकार बनेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे जो भी परिस्थिति आए महिला आरक्षण बिल लागू करेंगे। परिसीमन की स्थिति यही है कि जहां 15 लाख और 16 लाख के अंतर्गत पार्लियामेंट में होना चाहिए। 45 लाख जनता अपने सांसद को कहां खोजने जाएगा। वैसी परिस्थिति में यह जरूरी है। विरोधियों के संशय को दूर किया गया है। किसी को घाटा होने वाला नहीं है। राजनीतिक कारण से विरोधियों ने महिला बिल को निरस्त कर दिया है। इसका लाभ एनडीए को मिलेगा। भारत की महिलाएं इसे समझ रहे है। इसका बंगाल में लाभ मिलेगा। बिहार में नीतीश कुमार ने बालिकाओं को साइकिल दिया, पोशाक दिया, आरक्षण दिया। जब नीतीश कुमार रहे तब तक महिलाओं ने साथ दिया। उसी प्रकार जब तक नरेंद्र मोदी रहेंगे। भारत की महिलाएं साथ देगी। शराबबंदी पर कहा कि सम्राट चौधरी समझदार है सारी चीजों को समझ रहे है। कायदे से न जन को हानि हो और न धन की हानि हो और किसी की ज्यादती से जूझना पड़े। यह सोच समझकर अपना निर्णय लेंगे。 बाइट: जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार0
0
Report
गोंडा के सरकारी स्कूलों में भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था ध्वस्त, हैंडपंप चोरी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- जहां एक तरफ गोंडा जिले में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है लगातार 20 साल गर्मी से लोगों को दिक्कतें हो रही है। तो वहीं जी मीडिया की टीम द्वारा जिले के सरकारी स्कूलों में भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए बच्चों के लिए इंतजाम किए गए हैं इसको लेकर के आज रियल्टी चेक किया गया है। जी मीडिया की टीम मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय राधा कुंड पहुंची। जहां पर जी मीडिया टीम को देखने को मिला कि यहां पर बच्चों के पानी पीने के लिए लगाया गया हैंडपम्प चोरी हो गया है। यहां पर पानी मोटर के सहारे पानी टंकी में पाइप लगाकर पानी टंकी में पानी भरा जाता है और उसके बाद बच्चे उसे पानी टंकी से अपने-अपने बोतल में पानी भर के पीते हैं। जब पानी गर्म हो जाता है तो उसे पानी टंकी को पानी को फेंक करके दोबारा पानी मोटर से पानी भरा जाता है। यहाँ पर 200 लीटर की एक पानी टंकी भी लगाई गई है उस बच्चे पानी इसलिए नहीं पी रहे क्योंकि भीषण गर्म होने के चलते उसका पानी गर्म हो जाता है। बच्चों के पीने के लिए जो यहाँ पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जो टोटियाँ बनवाई गई है उसमें भी पानी आ रहा है। लेकिन टोटियों के नीचे काफी गंदगी जमी हुई है ऐसे में बच्चे उन टोटियों पर पानी पीने के लिए काम जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर गैस संकट: महिलाओं की परेशानी बढ़ी, सप्लाई में अनियमितता के आरोप
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में इन दिनों रसोई गैस को लेकर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। गैस सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे आमजन खासे परेशान हैं। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को झेलनी पड़ रही है, जो घर और खेत के कामकाज छोड़कर सुबह-सुबह ही लाइन में लगने को मजबूर हैं। कई जगहों पर अव्यवस्था और धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सप्लाई में अनियमितता के कारण यह संकट गहराया है। प्रशासन से जल्द राहत की मांग की जा रही है。0
0
Report
गोल रोटी बनाने के देसी जुगाड़ से घर पर आसान रोटियां
Noida, Uttar Pradesh:गोल रोटी बनाने का देसी जुगाड़!0
0
Report
श्री गंगानगर में किसान से मारपीट का वीडियो वायरल, मुकलावा थाना क्षेत्र
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के मुकलावा थाना इलाके में किसान के साथ मारपीट का मामला आया सामने लाठी डंडों से एक दर्जन से अधिक युवकों ने किसान के साथ की मारपीट घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल रायसिंहनगर के मुकलावा थाने का मामला घटना को लेकर मुकलावा पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल दो पक्षो में काफी लंबे समय से चल रहा है जमीन को लेकर विवाद0
0
Report
Advertisement
एटीएस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी आधार से साइबर अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के संकेत
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई के बाद फर्जी आधार रैकेट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। भादरा क्षेत्र में नगरपालिका के पास संचालित अवैध आधार सेंटर पर छापेमारी में पकड़े गए मुख्य आरोपी कुलदीप शर्मा से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे यह मामला अब केवल फर्जी दस्तावेज बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके तार साइबर अपराध और संभावित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। राजस्थान एटीएस और हनुमानगढ़ जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सामने आया है कि आरोपी कुलदीप शर्मा ऑपरेटर आईडी का दुरुपयोग कर लंबे समय से फर्जी आधार कार्ड बना रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि जिस सेंटर की लोकेशन गुजरात में दर्ज होनी चाहिए थी, उसे अवैध रूप से हनुमानगढ़ में संचालित किया जा रहा था। इस पूरे मामले में जसवंत और आमिर खान की भूमिका भी जांच के दायरे में है—यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी आईडी चोरी कर इस्तेमाल की गई या उनकी सहमति से यह खेल चल रहा था।0
0
Report
हापूड़ शादी समारोह में दूल्हे की पहली पत्नी ने दावा किया, हंगामा मचा
Hapur, Uttar Pradesh:रिश्तों के धोखे और फरेब की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. हापुड़ के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने वहां पहुंचकर दावा किया कि वह दूल्हे की पहली पत्नी है. हापुड़ जिले की नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत के होटल में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था. माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन अचानक से चीख-पुकार और हंगामे में बदल गया. दरअसल, यहां एक दुल्हे की पहली पत्नी एंट्री कर गई और दूसरी शादी करने जा रहे अपने पति को देखकर आग बबूला हो गई और चिल्ला चिल्ला कर कहने लगी कि उसकी शादी कई साल पहले इस व्यक्ति से हुई थी और अभी तक तलाक भी नहीं हुआ है. वीडियो में साफ तौर पर महिला कह रही है कि मैं वो लड़की हूं, जिससे मेरी पहले शादी हो रखी है, वो हस्बैंड है मेरा... और वो शादी कर रहा है दूसरी. मेरा अभी तलाक नहीं हुआ है, केस चल रहा है! हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मामला अभी कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद उसका पति चोरी-छिपे दूसरी शादी रचा रहा है. हंगामे के दौरान दूल्हे के पक्ष के लोग और अन्य रिश्तेदार भी वहां जमा हो गए. उन्होंने महिला को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन महिला लगातार अपनी बात पर अड़ी रही और इंसाफ की मांग करती रही. महिला का कहना है कि उसका एक बच्चा भी है, जिसका हक छीना जा रहा है. मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और महिला को शांत कराया. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में दखल दिया है और जांच जारी है. शादी रोक दी गई है और महिला ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ते रिश्तों के तनाव और कानूनी पेचीदगियों को सामने ला दिया है.0
0
Report
संभल के सरकारी स्कूलों में मिट्टी के मटके से गर्मी में राहत
Sambhal, Uttar Pradesh:यूपी के संभल जनपद में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल से 30 मई तक भीषण गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने का अलर्ट जारी किया है। इस भीषण गर्मी में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए खास बंदोबस्त किए गए हैं। जनपद के सभी सरकारी स्कूलों की कक्षाओं में मिट्टी के मटके पानी से भरे रखे गए हैं ताकि ठंडा पानी तुरंत मिले। मटके के साथ पानी पिलाने के लिए पारंपरिक भारतीय बर्तन गंगा सागर के साथ ही कागज के डिस्पोजल ग्लास भी रखे गए हैं। सरकारी स्कूल की कक्षाओं में देशी फ्रिज यानि मटके का ठंडा पानी बच्चों को भीषण गर्मी में राहत पहुंचा रहा है। बच्चों को मिट्टी के मटके के ठंडे पानी से राहत पहुंचाने के साथ स्कूल के टीचर बच्चों को पानी बचाने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं और जल संरक्षण के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
पानीपत में 30 अप्रैल तक स्व-गणना से जनगणना आसान, 16 भाषाओं में पंजीकरण शुरू
Panipat, Haryana:पानीपत, अप्रैल। जनगणना 2027 को अधिक सुगम, पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प शुरू कर दिया गया है, जो 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगा। सोमवार को जिला सचिवालय, पानीपत में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने स्वयं स्व-गणना करते हुए जिलावासियों को इस पहल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले के नागरिक निर्धारित पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल प्रक्रिया से समय की बचत होगी और जनगणना में पारदर्शिता व सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने जानकारी दी कि स्व-गणना के लिए 16 भाषाओं का विकल्प उपलब्ध है और फार्म में कुल 33 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। यह सुविधा नागरिकों को अपने विवरण स्वयं दर्ज करने का अवसर देती है, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है। डीसी ने कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आमजन के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी और जनगणना अभियान को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे इस डिजिटल पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समय रहते अपनी स्व-गणना पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि जिले में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। इस चरण में प्रत्येक भवन, मकान और परिवार से संबंधित आधारभूत आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे, जो जनगणना प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने से बचें, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य जिले में प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार भी उपस्थित रहे। बाइट: डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त, पानीपत0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री अनुपलब्ध
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नोएडा में निजी कंपनी में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा - उत्तर प्रदेश की शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा शहर में गर्मियां बढ़ते ही आग ने कहर बरपाना शुरू किया। नोएडा में एक निजी कंपनी में अचानक लगी भीषण आग। देखने ही देखते आग ने लिया विकराल रूप। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में जुटी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर आस पास के क्षेत्र को खाली कराया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई अभी तक सूचना नहीं मिली। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका; शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है। नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-6 की घटना।0
0
Report
Advertisement
