icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206126
Sanjeev KumarSanjeev KumarFollow16 Jan 2025, 11:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जुगैल थाना क्षेत्र से नाबालिग के दुष्कर्म मामले में आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के गर्भवती होने और गर्भपात की दवा खिलाए जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, जिसे अब भरहरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। जुगैल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय नाबालिग के साथ अप्रैल माह में मधुपुर में गेहूं कटाई के दौरान आरोपी की नीयत खराब हुई थी। आरोप है कि इसके बाद घर पर परिजनों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई, जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर जुगैल थाने में गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में वांछित आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल को पुलिस टीम ने भरहरी तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
0
0
Report

तीव्र बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, किसान राहत पैकेज की मांग तेज

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है गांव से लेकर शहरों तक तेज हवाओं और बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं जिसके चलते दर्जनों बिजली के पोल टूट कर गिर गए हैं। लगातार हो रही बारिश के जलते बीते 12 घंटे से शहर से लेकर गांव तक ब्लैक आउट पसर गया है। जो लोग घर में हैं घर में पानी भर जाने से परेशान है और जो लोग घर से बाहर भी निकल रहे हैं उनको भी कई फीट पानी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में धान, गन्ना सहित खरीफ की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते फसलें खेत में ही गिर गई है। किसान नेता किसानों के लिए मुख्यमंत्री थे राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं। वहीं पूरे घटनाक्रम के बीच डीएम सड़कों पर उतरकर जल भराव और लोगों की परेशानियां जानने का परेशानी prób कर रहे हैं। अब तक जिले में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं
0
0
Report

बरसाना मेले से गायब कृष्णा का शव तालाब किनारे मिला; पुलिस जांच शुरू

Mathura, Uttar Pradesh:बरसाना में मेले से गायब 9 वर्षीय कृष्णा का शव मंदिर पीछे बने तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम आजनोख निवासी 9 वर्षीय कृष्णा पुत्र 23 सितंबर 2026 की शाम गांव में आयोजित मेले में गया था, जहां से वह अचानक गुम हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कृष्णा का कोई पता नहीं चला। 24 सितंबर को परिजनों ने थाना बरसाना में घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह परिजनों ने गांव में स्थित मंदिर के पीछे तालाब के पास पड़े कपड़ों से कृष्णा की पहचान की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बरसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फील्ड यूनिट (फोरेंसिक टीम) को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया, 23 सितंबर को ग्राम आजनोख के मेले से गायब 9 वर्षीय कृष्णा का शव गांव में मंदिर के पीछे तालाब किनारे मिला है। परिजनों द्वारा कपड़ों से पहचान किए जाने के बाद पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का जल्द ही अनावरण किया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गंडक नदी जलस्तर बढ़ने से सारण बांध पर 24 घंटे अलर्ट, लोगों से ऊँचे स्थानों में शरण

Gopalganj, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है जिसके कारण जिला प्रशासन अलर्ट पर है सारण बांध पर 24 घण्टे निगरानी की जा रही है बाल्मीकि बराज से लगभग 3 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है सारण बांध के अंदर निचले इलाकों में बसे लोगो को सीओ माइकिन्ग कर ऊँचे स्थलों पर शरण लेने की अपील की जा रही है साथ ही नदी में नाव या मछली पकड़ने नहीं जाने की अपील की जा रही है जिले के सदर प्रखंड में सारण बांध पर सीओ माइकिन्ग कर लोगो को जागरूक कर रहे हैं सीओ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चक्रवात आने के बाद अत्यधिक वर्षा हो रही है जिसके कारण गंडक बराज से 3,50,000 का डिस्चार्ज हो रहा है कल दोपहर तक पानी पहुँचेगा जिसको लेकर माइकिंग की जा रही है लोगों को ऊँचे स्थलों पर शरण लेने की अपील की जा रही है किसानों से अपील है नदी में न जाये मवेशी नहीं लव जाए नदी का जलस्तर कभी बढ़ सकता है एसडीएम के द्वारा धारा 163 की करवाई की गयी है नाविकों से नदी में नहीं उतरने की अपील की गयी है नदी के जलस्तर बढ़ने से अप्रिय घटना की संभावना रहती है
0
0
Report

पानीपत के बच्चों ने 2035 तक विकसित भारत का सपना दिखाकर शिक्षा मंत्री को प्रभावित किया

Panipat, Haryana:बच्चों की प्रतिभा ने शिक्षा मंत्री को भी किया प्रभावित,ल बोले 2035 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार मैथ्स ओलंपियाड की पुस्तक का विमोचन बच्चों को मिलेगी तार्किक सोच की ट्रेनिंग विपक्ष उठाता रहे उंगली, बच्चों ने दिखा दिया विकसित भारत का विजन: महिपाल ढांडा पानीपत। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और विकसित भारत-2047 को लेकर उनकी कल्पनाशीलता ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने कहा कि बच्चों की चित्रलेखा देखकर उनके पास बोलने के लिए शब्द कम पड़ गए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण को देखते हुए भारत 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि 2035 तक भारत के विकसित भारत बनने की क्षमता बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से साबित कर दी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रों के माध्यम से विकसित भारत की अपनी कल्पना प्रस्तुत की। बच्चों की रचनात्मकता देखकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने सामान्यत: बिना लिखे भाषण देने की आदत बना रखी है, लेकिन विद्यार्थियों की चित्रलेखा और उनकी प्रतिभा देखकर उन्हें पहली बार अपने भाषण के लिए लिखित सामग्री तैयार करनी पड़ी। मैथ्स ओलंपियाड की पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई मैथ्स ओलंपियाड पुस्तक का विमोचन भी किया। पुस्तक को तैयार करने में पानीपत जिले के करीब 10 अध्यापकों ने लगभग दो महीने तक काम किया है। विपक्ष पर भी साधा निशाना शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लंबे समय तक देश को आगे बढ़ाने का अवसर और स्पष्ट बहुमत दिया, लेकिन यदि कोई उस अवसर का उपयोग नहीं कर पाया तो इसके लिए जनता को दोष नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज देश का हर बच्चा भारत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और वीर सावरकर के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं को आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्ष चाहे सवाल उठाता रहे, लेकिन बच्चों ने अपने चित्रों और सोच के माध्यम से यह दिखा दिया है कि नई पीढ़ी विकसित भारत को लेकर स्पष्ट विजन रखती है। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए विशेष पुस्तक तैयार, जिले के 10 शिक्षकों की मेहनत लाई रंग ​गणित विषय में विद्यार्थियों की तार्किक सोच और सवाल हल करने की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा 'मैथ्स ओलंपियाड' पुस्तक तैयार की गई है। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई इस पुस्तक को जिले के लगभग 10 अध्यापकों ने दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद पूरा किया है। ​PGT मैथ्स एवं पानीपत DEO कार्यालय में DMS के रूप में कार्यरत शिक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की 'मैथ्स ओलंपियाड' स्कीम के तहत इस पुस्तक को तैयार किया गया है। इससे पहले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो पुस्तकें डिजिटल (सॉफ्ट कॉपी) फॉर्म में तैयार की गई थीं। कक्षा 6 से 8 के लिए अध्ययन सामग्री की कमी को देखते हुए इस नई पुस्तक की 20 ऑफलाइन प्रतियाँ (हार्ड कॉपी) तैयार की गई हैं, जिन्हें जल्द ही सीधे विद्यार्थियों तक पहुँचाया जाएगा। ​हर शनिवार हो रहा है मैथ्स ओलंपियाड टेस्ट ​रणबीर सिंह ने जानकारी दी कि जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत करने के लिए हर शनिवार को 'मैथ्स ओलंपियाड' का टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। यह नई पुस्तक विद्यार्थियों को इस टेस्ट की बेहतर तैयारी करने में काफी मददगार साबित होगी। ​निशुल्क मिलेगी पुस्तक, तार्किक सोच पर रहेगा ज़ोर ​शिक्षक रणबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को यह पुस्तक खरीदनी नहीं पड़ेगी। शिक्षा विभाग और शिक्षक मिलकर इसे बच्चों तक बिल्कुल मुफ्त (फ्री ऑफ कॉस्ट) पहुँचाएंगे। NCERT की किताबों से तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि आमतौर पर पाठ्यपुस्तकें बहुत अच्छी होती हैं, लेकिन इस विशेष पुस्तक का मुख्य उद्देश्य बच्चों में तार्किक सोच (Logical Thinking) विकसित करना और किसी प्रश्न को अलग-अलग दृष्टिकोण से सोचने के तरीके पर ज़ोर देना है।
0
0
Report
Advertisement

आली गांव में अदालत के नोटिस से सैकड़ों मकान खाली कराने की चेतावनी

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के आली गांव इलाके में जिला कोर्ट साकेत के आदेश पर सैकड़ों मकानों पर घर खाली करने का नोटिस चस्पा दिया गया है जहां लोग अपने मकान को बचाने के लिए आली गांव में बड़ी संख्या में बैठकर धरना-प्रदर्शन दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि हम लोग यहाँ पिछले 100 साल से रह रहे हैं, दादा की जमीन है, आज तक कभी यह नहीं बताया गया कि यह उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन है। अब उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के द्वारा हमारे इस जमीन पर कब्जा करने के लिए साकेत कोर्ट से नोटिस भिजवाया गया है जहाँ हमें अपने घरों को खाली करने की हिदायत दी गई है अन्यथा हमारे घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस दौरान लगभग 1500 से 2000 के बीच मकान को नोटिस देकर घर खाली करने के लिए कहा गया है। पीड़ित महिलाएं शकुंतला बताती हैं कि हम अपने मकान बचाने के लिए धरना दे रहे हैं, हमारे घर पर कोर्ट के नोटिस चस्पा हैं, हमें दो दिन के भीतर घर खाली करने को कहा गया है; हम यहाँ 70-80 साल से रह रहे हैं, जब घर बने थे तब यह जमीन यूपी की थी, अब उनकी सरकार को याद आ रही है। मोदी जी कहते हैं कि जहां झुग्गी वहीं मकान, यहाँ झुग्गी भी नहीं हैं, सभी मकान हैं, फिर भी नोटिस दिया गया है। 24 सितंबर को नोटिस मिला था और 26 सितंबर को कार्रवाई होगी, इसलिए हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवती बताती हैं कि हमें जगह और घर चाहिए, हमारे छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएंगे, नोटिस दिया गया है दो दिन में खाली करने के लिए; पहले घर दिया जाए फिर हमारे घरों को तोड़ा जाए। विशाल बताते हैं कि 2003 में भी मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था; जमीन उनकी है कहकर कहा गया कि यह जमीन उनकी है मगर 100 साल से लोग यहाँ रहते आ रहे हैं और अब यूपी सिंचाई विभाग कह रहा है कि कोर्ट से हार चुके हैं और जमीन खाली करनी होगी। इससे समझ नहीं आ रहा कि जब लोग घर बना रहे थे तब क्यों नहीं रोका गया, अब उन्हें परेशान किया जा रहा है। नोटिस पर साफ लिखा है कि जिला न्यायालय के आदेश के अनुसार अवैध कब्जाधारियों को तत्काल अपने अवैध कब्जे/निर्माणों को हटाने को कहा गया है अन्यथा 26.9.2026 से पुलिस बल की मदद से कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

30 सितंबर को राजस्थान के युवाओं के लिए नशे के विरुद्ध बड़ा आयोजन

Jaipur, Rajasthan:युवाओं को नशे की जद से बचने के लिए आगामी 30 सितंबर को राजस्थान का युवा मामला विभाग एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है, जिला प्रशासन की देखरेख में इस आयोजन में हजारों की तादाद में प्रदेश के युवा नशे के खिलाफ अभियान चलाने व खुद को नशे की जद से बचाने के लिए शपथ लेंगे. आगामी 30 सितंबर को यह आयोजन भवानी निकेतन महाविद्यालय में होने जा रहा है, कार्यक्रम को लेकर, जिला कलेक्टर संदेश नायक ने आज एसएमएस स्टेडियम में एक तैयारी बैठक ली. बैठक में जिला प्रशासन विभाग खेल शिक्षा चिकित्सा सहित तमाम विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को नशे की जद से बचने के लिए यह एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है. युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह के आयोजन होंगे जहां कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जाएगी. संदेश नायक ने बताया कि यह एक युद्ध है नशे के खिलाफ जो युवाओं को इस जंग में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना है जिससे कि हमारे नौजवान कुशल जिंदगी जी सके.
0
0
Report
Advertisement

अलवर हाईकोर्ट जज के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी, आरोपी गिरफ्ता​​​​र

Alwar, Rajasthan:अलवर में हाईकोर्ट जज के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य नगर में राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर के जज भुवन गोयल के मकान में हुई दिनदहाड़े चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में अमन कुमार उर्फ नैना निवासी भोमिया नगर अखेपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है, जिसमें पीतल के बर्तन और नकदी शामिल है。 कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद के अनुसार, कुछ दिन पहले आर्य नगर स्थित जस्टिस भुवन गोयल के मकान में चोरी की सूचना मिली थी। मकान की देखरेख कर रहे एडवोकेट जगदीश सैनी सुबह करीब 10 बजे कोर्ट स्थित अपने कार्यालय चले गए थे। इस दौरान मकान सूना था。 पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमन कुमार ने मकान को सूना देखकर चोरी की योजना बनाई और मौका पाकर घर में घुस गया। आरोपी ने मकान से पीतल के बर्तन और नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया。 फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ के नए सभापति राजकुमार बड़जात्या ने लिया पदभार; शहर विकास पर केंद्रित कार्यकाल

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या और उपसभापति मनेन्द्र सिंह खंगारोत के लिए आज का दिन खास रहा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोनों ने नगर परिषद पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। पदभार ग्रहण से पहले केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने नवनिर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सफल कार्यकाल और राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भागीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार में किशनगढ़ शहर के विकास के लिए काम करने का अवसर मिला है। शहर की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के इस भरोसे पर खरा उतरें। उन्होंने शहर के सर्वांगीण विकास और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नवनिर्वाचित सभापति और उपसभापति को शुभकामनाएं दीं। अब चुनावी शोर थम चुका है और नगर परिषद की नई टीम के सामने कामकाज की असली परीक्षा शुरू हो गई है। शहर की सड़क, सफाई, सीवरेज, पेयजल, यातायात और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के साथ जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारना नई परिषद के सामने बड़ी चुनौती होगी। नवनिर्वाचित बोर्ड के सामने अब सिर्फ पद संभालने की नहीं, बल्कि जनता के भरोसे को काम के जरिए साबित करने की जिम्मेदारी है। आने वाले दिनों में परिषद की कार्यशैली और लिए जाने वाले फैसलों से साफ होगा कि नई टीम किशनगढ़ के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाती है बाइट भागीरथ चौधरी केंद्रीय क़ृषि राज्य मंत्री बाइट सभापति राजकुमार बड़जात्या
0
0
Report

घड़साना में किसानों का पानी-रेगुलेशन विरोध जारी, कल बैठक पर गरम अटकलें

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को किसानों ने हाथों में काले झंडे लेकर विरोध रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने सिंचाई पानी के रेगुलेशन सहित अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। किसान नेताओं ने कहा कि आज शाम हनुमानगढ़ में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में किसानों के हक की बात मजबूती से रखी जाए और ऐसा रेगुलेशन बनाया जाए, जिससे किसानों को उनके हिस्से का पर्याप्त सिंचाई पानी मिल सके। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बैठक में किसानों की मांगों का समाधान नहीं हुआ और रेगुलेशन किसानों के हित में नहीं बनाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही。
0
0
Report

अलवर के ग्रामीण ST आरक्षण संशोधन की मांग कर रहे हैं

Alwar, Rajasthan:बडोली सरपंच सीट के ST आरक्षण पर ग्रामीणों की आपत्ति, कलेक्टर से आरक्षण संशोधन की मांग अलवर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र की बडोली ग्राम पंचायत के ग्रामीण शनिवार को जिला कलेक्टर से मिलने मिनी सचिवालय पहुंचे। ग्रामीणों ने हाल ही में पंचायत राज संस्थाओं के लिए हुई आरक्षण लॉटरी में बडोली ग्राम पंचायत के सरपंच पद को अनुसूचित जनजाति यानी ST वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने पर आपत्ति जताई। ग्रामीण असलम ने बताया कि आरक्षण लॉटरी के दौरान बडोली ग्राम पंचायत के सरपंच पद की सीट ST वर्ग के लिए आरक्षित की गई है, जबकि ग्रामीणों के अनुसार पंचायत क्षेत्र में ST वर्ग का एक भी परिवार नहीं है। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत में OBC वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पंचायत समिति डायरेक्टर की सीट भी ST वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक संशोधन की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरपंच पद का आरक्षण नियमानुसार सामान्य किया जाता है, तो स्थानीय ग्रामीणों को भी चुनाव लड़ने का अवसर मिल सकेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top