icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206125
Mukesh SinghMukesh SinghFollow29 Dec 2024, 11:20 am

Etawah - गोद भराई का सामान वापस करने को लेकर हुआ झगड़ा ,दो अभियुक्त गिरफ्तार

Chakar Nagar, Uttar Pradesh:

चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बा में राष्ट्रीय सहारा अखबार कार्यालय के समीप शादी विवाह करने की बातों को लेकर लड़की व लड़का पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया . सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया . सगरा गांव निवासी जीतू सिंह पुत्र वीरेश सिंह अपनी बहन की शादी भरथना कोतवाली क्षेत्र के बनावई गांव में कर रहे थे. इसी दौरान गोद भराई भी हो गई , फिर लेन - देन को लेकर शादी की बात बिगड़ गई लड़की पक्ष ने गोद भराई का सामान बापस करने की कहकर बुला लिया. फिर क्या हुआ कि चकरनगर कस्बा में बजाज एजेंसी के समीप लखना रोड़ पर दोनों पक्षों में छीना झपटी के साथ बबाल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बीजापुर के जवान बिजेंद्र ठाकुर की मौत: आत्महत्या या साजिश, जांच की मांग तेज

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के देवनगर निवासी एसएफ जवान बिजेंद्र कुमार ठाकुर की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है, नक्सल प्रभावत बीजापुर जिले में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से हुई जवान की मौत को विभाग जहां आत्महत्या बता रहा है, वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, परिजनों के आक्रोश और चक्काजाम के बाद अब इस मामले में सियासी हलचल भी तेज हो गई है, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और प्रदेश के गृहमंत्री से निष्पक्ष जांच के संबंध में सीधी बात की है, मूलतः देवनगर निवासी बिजेंद्र कुमार ठाकुर रायगढ़ जिले में पदस्थ थे और वर्तमान में उनकी तैनाती बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में थी, ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उनकी मौत हो गई, विभागीय अधिकारियों ने इसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या का मामला करार दिया, लेकिन इस दावे ने मृतक के परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया, परिजनों का कहना है कि बिजेंद्र एक जांबाज और साहसी जवान थे, वे किसी भी सूरत में आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है, सच्चाई सामने लाने की मांग को लेकर बीते दिनों देवनगर अटल चौक पर परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने जवान का पार्थिव शरीर मुख्य मार्ग पर रखकर जोरदार चक्काजाम कर दिया था, जिला प्रशासन द्वारा जवान को तिरंगे के साथ सम्मानपूर्वक विदाई और जांच का भरोसा दिलाए जाने के बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए थे, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी देवनगर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया, विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है, उन्होंने परिवार को बताया कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उन्होंने स्वयं प्रदेश के गृहमंत्री से फोन पर चर्चा कर निष्पक्ष जांच की मांग रखी है, विधायक के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, लेकिन बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि यह घटना वाकई आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश?
0
0
Report

पटना में इलाज के दौरान मौत के बाद नेशनल हाईवे 30A पर हंगामा

Barh, Bihar:सकसोहरा बस स्टैंड के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 30A जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा, पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं सकसोहरा थाना की पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पटना में इलाज के दौरान सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल महिला ने दम तोड़ दिया था। महिला का पार्थिव शरीर घर पहुँचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया था।
0
0
Report

दौसा सिकंदरा पुलिस ने नकली सोने के ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नकली सोने को असली बताकर ठगी का मामला पुलिस ने बावरिया समुदाय के तीन लोग किए गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 60 हजार की नगदी बरामद पूछताछ में आरोपियों ने 29 वारदात कबूली आरोपियों द्वारा अब तक करीब एक करोड़ की की ठगी कुछ दिन पूर्व सिकंदरा थाने में दर्ज हुआ था ठगी का प्रकरण दौसा सहित प्रदेश के अलग अलग जिलों में की वारदात आरोपियों की डीडवाना कुचामन से किया गिरफ्तार एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई दौसा की सिकंदरा थाना पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर करीब एक करोड रुपए की ठगी के मामले में बावरिया समुदाय के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है मामले को लेकर एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कुछ समय पूर्व सिकंदरा थाने में एक प्रकरण दर्ज हुआ था उस प्रकरण में जांच पड़ताल के बाद में यह पूरा खुलासा सामने आया आरोपियों से नकली सोने के आभूषण और करीब 14 लाख रुपए की नगदी बरामद की है आरोपियों ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 29 वारदात करना कबूल किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है और इस गैंग में और कौन-कौन लोग शामिल है इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है । बाइट पीयूष दीक्षित एसपी दौसा
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर: रेडिमेड शोरूम पर छापेमारी, नकली ब्रांडेड कपड़ों के शक में दबिश

Jodhpur, Rajasthan:-जोधपुर शहर के सरदारपुरा प्रथम बी रोड स्थित एक रेडिमेड शोरूम पर पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। एसीपी भजनलाल के नेतृत्व में की जा रही इस कार्रवाई के दौरान शोरूम में रखे कपड़ों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट कपड़े बेचे जाने की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि सरदारपुरा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों पहले भी ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर डुप्लीकेट कपड़े बेचने को लेकर कार्रवाई की गई थी। इसी मामले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने आज संबंधित रेडिमेड शोरूम पर दबिश दी। पुलिस द्वारा शोरूम में मौजूद कपड़ों, ब्रांड के टैग और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शोरूम से डुप्लीकेट या नकली ब्रांडेड कपड़े बरामद हुए हैं या नहीं। पुलिस की कार्रवाई के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
0
0
Report

जोधपुर स्पेशल टीम रामनगर से 10 हजार इनामी नाथूराम जाट गिरफ्तार, अफीम बरामद

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने डांगियावास थाना क्षेत्र के रामनगर में कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय व यातायात शाहीन सी के निर्देश पर कमिश्नरेट स्पेशल टीम प्रभारी एसआई मेहराज तंवर के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रामनगर निवासी नाथूराम जाट (46) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से करीब 1.250 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बासित नगर चौराहे पर दुकानदार द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow10m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर पालिका परिषद द्वारा बासित नगर चौराहे पर एक कपड़ा कारोबारी द्वारा किया गया अतिक्रमण हटा दिया गया। शनिवार को तहसील दिवस में बासित नगर चौराहा निवासी उमेश कुशवाहा ने पड़ोस के दुकानदार लोधेश्वर वस्त्रालय द्वारा नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। नवागत जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शनिवार को शाम 4:00 बजे तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में जेसीबी मशीन पहुंची और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में लोधेश्वर वस्त्रालय के मालिक द्वारा किया गया अतिक्रमण हटा दिया गया । अतिक्रमण हटाने के बाद आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

नागौद में पुलिस ने 245 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार किए; अपचारी बालक भी शामिल

Satna, Madhya Pradesh:सतना के नागौद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत नागौद पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 245 किलो गांजा बरामद किया है पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत करीब 24 लाख 73 हजार रुपये है। कार्रवाई में तीन आरोपियों के साथ एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो भी जब्त की गई है। दरअसल, 2 अक्टूबर को नागौद पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम डुडहा में संत कुमार पाल के घर गांजा बिक्री के लिए रखा गया है सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान निर्माणाधीन मकान के एक कमरे से 30 पैकेटों में करीब 32 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ पुलिस ने इसकी कीमत करीब 3 लाख 21 हजार 500 रुपये बताई है पूछताछ के दौरान पुलिस को गांजा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश की, जिसमें एक अपचारी बालक को दस्तयाब किया गया पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बालक ने करीब 215 किलो गांजा ग्राम बंदरहा निवासी सभाराज पाल के मकान में रखे होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सभाराज पाल के मकान पर कार्रवाई करते हुए 215 किलो गांजा और एक बोलेरो वाहन क्रमांक MP19-CA-1061 जब्त किया। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में संत कुमार पाल, सभाराज पाल और द्वारिका दाहिया को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अपचारी बालक को भी दस्तयाब किया गया कुल 245 किलो अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 24 लाख 73 हजार रुपये, और एक बोलेरो वाहन पुलिस ने जब्त किया है नागौद पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है अब पुलिस पूरे नेटवर्क और गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है
0
0
Report

गांव चुनाव की आहट: चार चरणों में 4 करोड़ मतदाताओं की वोटिंग शुरू, कब क्या होगा देखिए

Jaipur, Rajasthan:एंकर-शहर की सरकार चुनने के बाद अब गांव की चौपाल पर चुनावी रंग चढ़ने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। प्रदेश के 4,03,07,308 मतदाता करीब 1 लाख 54 हजार 640 जनप्रतिनिधियों को चुनने की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार चुनाव का एक दिलचस्प पहलू मतदान का तरीका भी है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए EVM का बटन दबेगा, जबकि गांव की सबसे निचली इकाई यानी सरपंच और वार्ड पंच का फैसला बैलेट पेपर से होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में पहले चरण का मतदान 23 अक्टूबर, दूसरे का 29 अक्टूबर, तीसरे का 4 नवंबर और चौथे चरण का मतदान 14 नवंबर को होगा। चारों चरण पूरे होने के बाद 20 नवंबर को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रदेश में परिसीमन, पुनर्गठन, नवसृजन और वार्डों के पुनर्गठन के बाद 41 जिला परिषदों में 1,403 वार्ड और 457 पंचायत समितियों में 8,245 वार्ड अस्तित्व में आए हैं। इन सदस्यों के चुनाव EVM से होंगे। सरपंच और वार्ड पंचों का चुनाव भी चार चरणों में होगा, लेकिन इनकी तारीखें जिला परिषद-पंचायत समिति से अलग रखी गई हैं। वार्ड पंच और सरपंच के लिए पहले चरण में 25 अक्टूबर, दूसरे में 31 अक्टूबर, तीसरे में 6 नवंबर और चौथे चरण में 16 नवंबर को मतदान होगा। सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन मतगणना शुरू होगी और देर रात तक गांव की नई सरकार की तस्वीर सामने आ जाएगी। प्रदेश में 14,403 ग्राम पंचायतें और 1,30,589 वार्ड हैं। इन्हीं ग्राम पंचायतों में सरपंच-उपसरपंच और वार्ड पंचों की चुनाव प्रक्रिया होगी।
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर डामर उखड़ने से गड्ढे, धूल से वाहन चालक परेशान

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर इन दिनों सफर करना जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से रोजाना हजारों भारी, चारपहिया और दुपहिया वाहन गुजरते हैं। डोंगरगढ़ और महाराष्ट्र जाने वाले वाहनों के लिए भी यह प्रमुख मार्ग है। बारिश शुरू होने के बाद लंबे समय तक निर्माण कार्य बंद रहा, जो कुछ दिनों पहले ही दोबारा शुरू हुआ है। खैरागढ़ से बढ़ईटोला तक मार्ग की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। कई जगह गिट्टी बिछाकर छोड़ दी गई है, जबकि कुछ हिस्सों में डामरीकरण हो चुका है। पहली ही बारिश में कई स्थानों पर डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से भारी वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठता है, जिससे राहगीरों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। धूल से ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी के साथ स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। लोगों ने निर्माण पूरा होने तक नियमित पानी छिड़काव की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब कार्रवाई करता है。 बाइट - राहगीर
0
0
Report

बैतूल में भारतीय किसान संघ ने 28 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन के साथ प्रदर्शन

Betul, Madhya Pradesh:आज बैतूल में भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान शहर की सड़कों पर उतरे और रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 28 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने खराब हुई सोयाबीन और धान की फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा और फसल बीमा राशि देने की मांग की है। इसके साथ ही मक्का की सरकारी खरीदी शुरू करने और मक्के का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग रखी गई है। वहीं गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने समेत किसानों से जुड़ी अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल हैं। किसान संघ का कहना है कि बारिश और फसल खराब होने के चलते किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं,ऐसे समय में सरकार को किसानों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा.
0
0
Report

बोकारो माराफारी में अवैध शराब भारी जप्त, 70 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro के माराफारी आहार टोला में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, दुकान से 70 बोतल शराब बरामद। एसपी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई: माराफारी में अवैध विदेशी शराब और बीयर जप्त, 1 गिरफ्तार। माराफारी थाना क्षेत्र की है घटना। बोकारो पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला और घोईचा टोला में अवैध रूप से विदेशी शराब बेचने जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक दुकान से बड़ी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 02 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक महोदया, बोकारो को गुप्त सूचना मिली कि आहार टोला एवं घोईचा टोला, माराफारी में अवैध रूप से विदेशी शराब रख कर बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर छापामारी की गई। आहार टोला में छापामारी के क्रम में कृष्णा मुर्मू के दुकान में अवैध रूप से रखा हुआ ROYAL CHALLENGER 180 ML - 11 पीस, ROYAL CHALLENGER 375 ML - 11 पीस, KING FISHER BEER 650 ML - 36 पीस एवं BUDWISER BEER 650 ML - 12 पीस कार्टून में रखा हुआ बरामद किया गया। कुल 70 पीस अवैध शराब जप्त की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति कृष्णा मुर्मू माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला का ही रहनेवाला। इस कार्रवाई में माराफारी थाना और पुलिस केंद्र बोकारो के अधिकारी और जवान शामिल थे। बोकारो पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है और एसपी के निर्देश पर गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top