icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206253
HariomHariomFollow30 Dec 2024, 11:10 am

Etawah - सरस्वती विद्या मंदिर में सांस्कृतिक एवं पारंपरिक वेश प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Asha Nandpur, Uttar Pradesh:

बसरेहर , सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक एवं पारंपरिक वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सरस्वती शिशु मंदिर के द्वारा समय - समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहते है। जिससे हमारी संस्कृति भी जीवित रहे इसी के तहत नन्हें नन्हें बच्चों ने तरह तरह के वेश पहन कर दर्शकों के मन मोह लिया इस प्रतियोगिता में P G से 5 कक्षा के बच्चों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में भगवान राम सीता, लक्ष्मण , हनुमान,भगवान बौद्ध, पारंपरिक, सेना, सेनानियों , पंजाबी , मराठी झांसी की रानी आदि वेश पहिन कर अपने अपने कला का प्रदर्शन किया । 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

ओपी राजभर ने अयोध्या में कथा के दौरान अखिलेश समर्थकों पर निशाना साधा

Noida, Uttar Pradesh:लीगढ़, उत्तर प्रदेश: मंत्री ओपी राजभर ने अयोध्या में भागवत कथा के दौरान सपा समर्थकों की कथित नारेबाजी पर कहा, \"हम अखिलेश यादव और उनके समर्थकों द्वारा वहां की गई नारेबाजी की निंदा करते हैं। वहां लोग व्यास जी से भागवत कथा सुनने के लिए इकट्ठा हुए हैं, न कि अखिलेश जी का भाषण सुनने के लिए। इसलिए ऐसी जगह जाकर, जहां भगवान की कथा हो रही हो, राजनीति करना निंदनीय है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर उन्हें वास्तव में प्रेम और श्रद्धा होती, तो वे बैठकर 20-30 मिनट कथा सुनते। वे अयोध्या गए थे, जहां भगवान राम का मंदिर है। वहां जाकर दर्शन कर लेते। लेकिन उनकी नीयत खराब है। वे 12 बजे तक नमाज पढ़ते हैं और ‘अली-अली’ बोलते हैं। 12 बजे के बाद ‘बजरंगबली’ बोलने लगते हैं और शाम तक बजरंगबली का नाम लेते हैं। यही उनका काम है। वे मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन मंदिर नहीं जा सकते...\"
0
0
Report

22 साल देश सेवा में समर्पित जवान जितेन्द्र सिंह चौहान की अंतिम यात्रा गंगरार पहुंची

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - देश की सेवा में करीब 22 साल समर्पित करने वाले सेना के जवान जितेन्द्र सिंह चौहान की अंतिम यात्रा चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड स्थित उनके पितृ गांव सुरत सिंह जी का खेड़ा पहुंची। जवान की पार्थिव देह टोल प्लाजा से उनके निजी आवास लाई गई। इससे पहले गंगरार कोट पुलिया से शरणेश्वर महादेव मंदिर, पुराना बस स्टैंड, परशुराम सर्किल और अंबेडकर सर्किल होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान और जौहर स्मৃতি संस्थान के अध्यक्ष नारायण सिंह बड़ौली मौजूद रहे। असम में ड्यूटी के दौरान जवान का निधन हुआ था। वे जून 2004 में सेना में भर्ती हुए थे।
0
0
Report
Advertisement

जनकपुरी मिथिला नगरी में प्रभु राम-जानकी का भव्य विवाह उत्सव

Agra, Uttar Pradesh:उत्तर भारत की ऐतिहासिक जनकपुरी में मिथिला नगरी में प्रभु श्रीराम माता जानकी को ब्याहने पहुंचे जिसके बाद दोपहर में तुलसी और शालिग्राम का विवाह सम्पन्न हुआ, शाम को जनक महल में प्रभु श्री राम और माता जानकी भव्य रथ में सवार होकर जनक महल पहुंचे जहां प्रशासनिक अधिकारियों और कमेटी के साथ जनप्रतिनिधियों ने प्रभु की आरती उतारी, प्रभु श्रीराम और माता जानकी की एक झलक पाने को हर कोई लालायित दिखा, आम से लेकर खास तक सबकी नजर प्रभु श्रीराम और माता जानकी पर ठहर गई, अलौकिक छटा देख हर कोई भक्तिभाव में सराबोर नजर आया, तो वही सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि कोई असामाजिक तत्व माहौल को न बिगड़ सके
0
0
Report

जंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट

SShyamFollow8m ago
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो  पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।

 

सिब्बल ने कहा  10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर  दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।

 

वहीं अभ‍िषेक मनु सिंघवी ने कहा क‍ि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही  है।

 

इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

 

इस बात पर याच‍िका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि  सिर्फ इसलिए कि सरकार  प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।


इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा क‍ि लोगों  को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की  अनुमति देने में देरी करते हैं या  नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं।  लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।

 

इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।

 

(द‍िल्‍ली से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर अरव‍िंद स‍िंह की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report
Advertisement

दिल्ली चलो: गाजीपुर बॉर्डर पर भारी सुरक्षा, प्रदर्शन की तैयारी तेज

Ghaziabad, Uttar Pradesh:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘चलो दिल्ली’ अभियान को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। CJP ने देशभर के युवाओं, छात्रों और आम लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। संगठन ने इस आंदोलन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाने और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में आवाज बुलंद करने का ऐलान किया है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस सतर्क है। पुलिसकर्मी दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं, ताकि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों की आवाजाही पर नजर राखी जा सके। बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के चलते दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। गाजीपुर बॉर्डर की सामने आई तस्वीरों में भारी पुलिस बल की तैनाती और वाहनों की चेकिंग होती दिखाई दे रही है। 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

AMU में धरने के बीच प्रशासनिक फेरबदल: नवेद खान हटे, प्रो. नफीस अहमद प्रॉक्टर

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में पिछले कई दिनों से जारी छात्र धरने के बीच बड़ी खबर सामने आई है विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. नवेद खान को प्रॉक्टर पद से हटा दिया है उनकी जगह पॉलिटिकल साइंस विभाग के प्रोफेसर नफीस अहमद को नया प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है विश्वविद्यालय परिसर में छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं ऐसे में प्रॉक्टर पद पर हुए इस बदलाव को विश्वविद्यालय के मौजूदा घटनाक्रम के बीच अहम माना जा रहा है अब देखना होगा कि इस प्रशासनिक फेरबदल का धरने और छात्रों की मांगों पर क्या असर पड़ता है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top