Back
एटा में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाए
HDHARSH DWIVEDI
Feb 23, 2026 11:23:42
Etah, Uttar Pradesh
लोकेशन - एटा यूपी।
एटा में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में दो ‘मुन्नाभाई’ पकडे, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई
दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे आरोपी, नकल विरोधी अधिनियम में कार्रवाई
एटा के मलावन थाना क्षेत्र स्थित आरके एसएचएसएस परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की प्रथम पाली में चल रही अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षा के दौरान दो ‘मुन्नाभाई’ पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय की सतर्कता और सघन चेकिंग के चलते दोनों फर्जी परीक्षार्थियों का भंडाफोड़ हो सका। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध नकल विरोधी अधिनियम वर्ष 2025 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हाईस्कूल की प्रथम पाली में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र चल रहा था। परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपূর্ণ परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट/तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय अपनी टीम के साथ मलावन स्थित आरके एसएचएसएस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें दो परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। शक के आधार पर जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वे घबरा गए और सच्चाई उजागर हो गई। जांच में सामने आया कि अंशुल पुत्र मुनेश, शुभम के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, जबकि सुबोध पुत्र संजय, पवन कुमार की जगह बैठकर परीक्षा लिख रहा था। दोनों आरोपी फर्जी तरीके से प्रवेश पत्र का उपयोग कर परीक्षा दे रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान सचल दल द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान दोनों संदिग्ध परीक्षार्थी पकड़े गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकल और प्रतिरूपण जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा के दौरान भी तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय की सक्रियता से करीब चार से पांच ‘मुन्नाभाई’ पकड़े गए थे। उनकी कड़ी निगरानी और सख्त रुख के चलते जनपद में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा रही हैं। इस कार्रवाई के बाद अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सतर्कता और बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को समय रहते रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 23, 2026 12:49:480
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 23, 2026 12:49:310
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 23, 2026 12:48:330
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 23, 2026 12:48:210
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 23, 2026 12:48:080
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 23, 2026 12:47:490
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 23, 2026 12:47:200
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 12:47:070
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 12:46:520
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 23, 2026 12:46:420
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 23, 2026 12:46:020
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 23, 2026 12:45:440
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 23, 2026 12:45:270
Report
0
Report