Back
जयपुर में ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक: सुरक्षा-परिवहन समेत तैयारी पूरी
DGDeepak Goyal
Feb 23, 2026 12:45:44
Jaipur, Rajasthan
गुलाबी नगरी अब वैश्विक आर्थिक कूटनीति के बड़े मंच की मेजबानी करने जा रही है। मार्च के पहले सप्ताह में यहां ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (FMCBG) की पहली बैठक प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में भारत सरकार के आर्थिक मामलात विभाग, वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि यह आयोजन न केवल राज्य के लिए प्रतिष्ठा का विषय है, बल्कि राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन क्षमता और प्रशासनिक दक्षता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर भी है। समीक्षा के दौरान 4 से 7 मार्च के प्रस्तावित कार्यक्रमों मंत्रिस्तरीय बैठक, प्रतिनिधियों के आगमन, आवास, परिवहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और भ्रमण की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही के लिए रूट क्लीयरेंस, पायलट वाहन और ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन स्थल, होटल और भ्रमण मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ कार्यक्रम स्थलों के आसपास साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और रखरखाव मिशन मोड में करने को कहा गया है। प्रतिनिधियों के लिए आमेर किला में भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। यहां लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत और आतिथ्य के माध्यम से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रशिक्षित गाइड, पार्किंग और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिनिधियों को राज्य की कला एवं हस्तशिल्प से जुड़े स्मृति-चिह्न दिए जाएंगे। साथ ही पर्यटन पुस्तिका और समन्वय के लिए लायज़न अधिकारियों की नियुक्ति व प्रशिक्षण पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के तहत 24×7 चिकित्सा दल, एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही नजदीकी अस्पतालों से समन्वय बनाकर इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KYKaniram yadav
FollowFeb 23, 2026 14:17:430
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 23, 2026 14:17:250
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 23, 2026 14:17:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 23, 2026 14:16:440
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 23, 2026 14:16:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 14:15:520
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 23, 2026 14:15:210
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 23, 2026 14:05:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:04:450
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 23, 2026 14:04:160
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:03:590
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 23, 2026 14:03:260
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:03:130
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 23, 2026 14:02:580
Report