Back
जोधपुर में निजी बसों के चक्का जाम से रूट बंद, लोगों को भारी परेशानी
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 23, 2026 12:47:07
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। प्रदेशभर में आज रात 12 बजे से प्राइवेट बसों के पहिए थम जाएंगे। प्राइवेट बस संचालकों के संगठन ने चक्का जाम की घोषणा कर दी है, जिसके चलते दिनभर इसका असर देखने को मिला। नेशनल परमिट की गाड़ियों की सुबह से ही बुकिंग बंद कर दी गई, वहीं बाहरी रूटों के टिकट भी जारी नहीं किए गए। सुबह जब यात्रियों को हड़ताल की जानकारी मिली तो बस स्टैंडों पर सन्नाटा नजर आने लगा। दिन चढ़ने के साथ ही कई रूटों पर बुकिंग काउंटर बंद कर दिए गए। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछली हड़ताल के दौरान सरकार ने नियमों की पालना करने का आश्वासन दिया था। संचालकों ने नियमों का पालन भी किया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से जिला परिवहन अधिकारियों द्वारा चालान काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरोप है कि एक-एक लाख रुपये तक के जुर्माने लगाए जा रहे हैं, जिससे संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। संगठन का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते मजबूरन उन्हें दोबारा हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। रात 12 बजे के बाद प्रदेश में चलने वाली निजी बसें भी बंद रहेंगी। इसका सीधा असर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा। खासकर छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इन रूटों पर निजी बसें ही प्रमुख साधन हैं। फिलहाल सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आमजन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। 121 राजेंद्र परिहार सह सचिव निजी बस आपरेटर यूनियन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KYKaniram yadav
FollowFeb 23, 2026 14:17:430
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 23, 2026 14:17:250
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 23, 2026 14:17:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 23, 2026 14:16:440
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 23, 2026 14:16:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 14:15:520
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 23, 2026 14:15:210
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 23, 2026 14:05:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:04:450
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 23, 2026 14:04:160
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:03:590
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 23, 2026 14:03:260
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:03:130
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 23, 2026 14:02:580
Report