Back
टोंक के कुरेड़ा बुजर्ग में कंबल वितरण के दौरान बवाल, पुतला जलाकर विरोध
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 23, 2026 12:47:49
Kota, Rajasthan
निवाई टोंक
सुखबीर सिंह जौनापुरिया का कुरेडा बुजुर्ग में पुतला जलाया
जौनापुरिया का हुआ था VIDEO VIRAL
जो मोदी को गाली देते है उनको नही दूंगा कंबल
धर्म विशेष की महिलाओ से वापस ले लिये थे सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कंबल..
टोंक सवाई माधोपुर से दो बार सांसद रहे पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया करेड़ा बुजुर्ग गांव में कंबल वितरण के दौरान धर्म विशेष की ज़रूरतमंद महिलाओ को भीड़ से अलग कर देने और दिए हुए कंबल वापस लेने ओर धर्म विशेष के लोगों को मोदी को गाली देने वाला बता नहीं बांटे थे कंबल वह जिन्हें दे दिये थे उनसे भी वापिस लिये कम्बल के VIRAL VIDEO के बाद सोमवार को कुरेडा बुजर्ग गांव में लोगो ने सुखबीर सिंह जौनापुरिया मुर्दाबाद के नारे लगाने के बाद गांव के चौक पर जौनापुरिया का पुतला जलाया कल भी ग्रामीणों ने जौनापुरिया के सामने ही जताया था विरोध ओर जौनापुरिया यह बोलते हुए की मैं चाहे जिसे दूं मेरी मर्ज़ी गाड़ी में बैठकर गांव से रवाना हो गए थे ।
यूं तो टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा क्षैत्र के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया सांसद रहते व अब भी अपने टोंक दौरे के दौरान जमकर धर्मार्थ काम करते नज़र आते रहे हैं.पिछले 9वर्षो से उनके द्वारा चलाई जा रही निशुल्क रसोई को लेकर तो पीएम मोदी अपनी मन की बात कार्यक्रम में सराह चुके हैं लेकिन आज जौनापुरिया पीएम मोदी की भक्ति में कुछ ऐसा कर बैठे कि अब उसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.
करेड़ा बुजुर्ग गांव में कंबल बांटने पहुंचे थे जौनापुरिया-
पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया आज टोंक में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद दिल्ली लौटते समय करेड़ा बुजुर्ग गांव में अपनी ओर से ज़रूरतमंदों को कंबल वितरण के लिये रूके थे.जौनापुरिया जब यहां ज़रूरतमंद महिला पुरूषों को कंबल बांट रहे थे उसी दौरान वहां मौजूद धर्म विशेष के महिला पुरूषों को देख उनके त्योंरिया चढ़ गयीं.
धर्म विशेष के लोगों के मोदी को गाली देने वाला बता कंबल बांटने से किया इंकार-
जौनापुरिया ने कंबल वितरण के दौरान धर्म विशेष के महिला पुरूषों को देखकर कहा कि मोदी को गाली देने वालों को वे कंबल नहीं बांटेगें.जौनापुरिया इतने ख़फा नज़र आये कि उन्होंने जिन धर्म विशेष की महिलाओं को कंबल सोंप दिये थे उनसे से वापिस लिये जाने का फरमान सुना दिया.जौनापुरिया ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को भी धर्म विशेष के लोगों को इकठ्ठा करने पर नाराज़गी जता दी.यहीं नहीं वहां बैठी धर्म विशेष की महिलाओं का वहां से हटा अलग कर दिया.
ग्रामीणों ने जताई इस तरीके पर नाराज़गी-
जौनापुरिया जब वहां से रवाना हो रहे थे उस समय वहां मौजूद ग्रामीण ने इस रवैये पर आपत्ति जताई तो वे यह कहते हुए रवाना हो गये कि ये कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है ये उनकी अपनी सोच है कि वे किसको दें और किसको नहीं.
जौनापुरिया बोले जो किया वह सही किया-
जौनापुरिया ने धर्म विशेष के लोगों को कंबल वितरण के दौरान वहां से हटा देने व उन्हें कंबल नहीं बांटे जाने के स्टेंड को सही बताया.जौनापुरिया ने कहा कि धर्म विशेष के लोग मोदी विरोधी हैं वे उन्हें लेकर अनर्गल टिप्पणियां भी करते रहते हैं.उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि सभी हिंदू भाजपा के समर्थक हैं लेकिन क्या धर्म विशेष के लोग मोदी की किसी रैली में जाना चाहेगें?जौनापुरिया ने कहा वे अपनी रसोई से भोजन वितरण व स्कूलों में विद्यार्थियों को बांटे जानी वाली सामग्री में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं लेकिन उन्होंने यहां जो किया वह सही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KYKaniram yadav
FollowFeb 23, 2026 14:17:430
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 23, 2026 14:17:250
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 23, 2026 14:17:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 23, 2026 14:16:440
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 23, 2026 14:16:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 14:15:520
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 23, 2026 14:15:210
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 23, 2026 14:05:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:04:450
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 23, 2026 14:04:160
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:03:590
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 23, 2026 14:03:260
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:03:130
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 23, 2026 14:02:580
Report