गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत लार, जनपद देवरिया की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत लार, जनपद देवरिया के अध्यक्ष श्री मुसा रज़ा लारी एवं अधिशासी अधिकारी श्री बृजेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत लार, जनपद देवरिया तथा समस्त सभासदगण की ओर से समस्त नगरवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर नगर पंचायत की ओर से सभी सम्मानित नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि—
अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग करें।
प्रतिबंधित पॉलिथिन का प्रयोग न करें।
घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें।
जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण निर्धारित 21 दिनों के भीतर अवश्य कराएँ।
नगर पंचायत से संबंधित सभी देयों का भुगतान समय पर करें।
किसी भी प्रकार के भवन निर्माण कार्य को केवल स्वीकृत नक्शे के अनुसार ही प्रारंभ करें।
संविधान हमारी शक्ति है, लोकतंत्र हमारा गौरव— आइए, मिलकर अपने नगर और देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
जय हिंद!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|