Back
फरीदाबाद सिविल अस्पताल में लापरवाही से शव एंबुलेंस में सवा घंटे तक पड़ा
JPJai Prakash
Feb 01, 2026 10:06:09
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद स्टोरी - फरीदाबाद के सिविल अस्पताल से फिर बड़ी लापरवाही का मामला आया सामने, अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते सवा घंटे तक पढ़ा रहा एंबुलेंस में नेहरू कॉलेज के छात्र का शव, हाल ही में जीता था प्रधान पद का चुनाव।
एंकर - फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते जुगाड़ रिक्शा में शव ले जाने के मामले के बाद फिर फ़रीदाबाद के सिविल अस्पताल से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जहां अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते एक शव लगभग सवा घंटे तक एंबुलेंस में ही पड़ा रहा क्योंकि उसे शव गृह में रखवाने के लिए कोई भी अस्पताल का कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद ही नहीं था इससे साफ पता चलता है की सिविल अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लाचार हैं बता दे की यह मात्र चार दिन में दूसरी बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।
वियो - तस्वीरें फरीदाबाद के सिविल अस्पताल की हैं जहां पर सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए युवक का शव लगभग सवा घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा मृतक को अस्पताल लेकर आने वाले पुलिस कर्मी प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना भूपानी इलाके स्थित कावरा मोड के पास एक ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई थी जिसमें बाइक सवार पवन पुत्र घनश्याम उम्र 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसके शव को कब्जे में लेकर वह फरीदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे और यहां पर कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाने के लिए अस्पताल के स्टाफ का लगभग सवा घंटे तक इंतजार करते रहे लेकिन ना तो डॉक्टर और न ही किसी अस्पताल के स्टाफ ने मृतक के शव को रखवाने के लिए कोई स्टाफ या स्वीपर मुहैया कराया। पुलिसकर्मी के मुताबिक उन्हें डॉक्टर और स्टाफ ने बताया कि स्वीपर ड्यूटी पर नहीं है जिसके चलते उन्हें लगभग सवा घंटे तक दूसरे स्पीकर का आने का इंतजार करना पड़ा । शव को अस्पताल लेकर पहुंचने वाले पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार के मुताबिक यदि अस्पताल में स्टाफ या कोई भी स्वास्थ्य कर्मी शव को समय से रखवा देता तो एंबुलेंस में शव सवा घंटे तक पड़ा नहीं रहता। गौरतलब है कि मात्र चार दिन में यह दूसरी बड़ी लापरवाही का मामला सामना है जो बादशाह खान सिविल अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर सवालिया निशान खड़े करता है।
बाइट। प्रदीप कुमार SPO,पुलिसकर्मी
वियो। वहीं इस मामले में मृतक पवन के दोस्त भी सवा घंटे तक अस्पताल में शव के पड़े रहने के बाद काफी गुस्से में नजर आए उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में ना तो डॉक्टर ने नहीं किसी अस्पताल के स्टाफ ने आकर पवन को देखने की कोशिश की और ना ही किसी ने उसे मृत घोषित किया । वहीं उन्होंने बताया कि हादसे के समय भी पवन सड़क पर काफी देर तक पड़ रहा लोग सड़क पर पड़े पवन को आते जाते देखते रहे लेकिन समय रहते उसको किसी की मदद नहीं मिली यदि उसे समय रहते मदद मिल जाती तो शायद पवन की जान बच सकती थी । वहीं अस्पताल में भी एंबुलेंस में सवा घंटे तक पवन के सर से खून बहता रहा लेकिन अस्पताल का कोई भी कर्मचारी शव को रखवाने के लिए नहीं पहुंचा । सवा घंटे इंतजार करने के बाद एक मोर्चरी का कर्मचारी पहुंचा तब जाकर पवन के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक पवन के दोस्तों ने बताया कि पवन ने फ़रीदाबाद के नेहरू कॉलेज में हाल ही में प्रधान पद का चुनाव जीता था।
गौरतलब है कि लगभग 20 वर्षीय मृतक पवन तीन बहनों का एकलौता भाई था जो कि नेहरू कॉलेज में BA प्रथम वर्ष का छात्र था जिसके पिता विदेश यानी दुबई में नौकरी करते है और माता ग्रहणी हैं । इस घटना के सुनने के बाद न केवल पवन के दोस्त अस्पताल पहुंच गए बल्कि उनकी तीनों बहनें माता और अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए जिनका रो रो कर बुरा हाल था जैसे तैसे सभी को संभाला गया।
बाइट निखिल,नरेन्द्र,रोशन,मृतक पवन के दोस्त।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:540
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:390
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:120
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:010
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:500
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:350
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:18:160
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:500
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:300
Report
SKSudarshan Khillare
FollowFeb 17, 2026 23:17:100
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 17, 2026 23:16:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:450
Report
ALArup Laha
FollowFeb 17, 2026 23:16:340
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowFeb 17, 2026 23:16:200
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:080
Report