icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
Lalbabu GautamLalbabu GautamFollow3 Dec 2024, 03:09 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

दिल्ली के गाजीपुर में ई-रिक्शा टक्कर से 10 साल की प्रियांशी की मौत

New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना इलाके से एक दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आई है। स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी मां के साथ घर लौट रही महज 10 साल की बच्ची प्रियांशी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्ची सड़क पर खड़े एक स्कूल बस और सामने से आ रहे ई-रिक्शा के बीच आ गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं... यह कहानी है महज 10 साल की प्रियांशी की, जो अपनी मां के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। प्रियांशी खोड़ा इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर चलते वक्त अचानक सामने से आ रहे ई-रिक्शा और सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस के बीच बच्ची का सिर फंस गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा की टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रियांशी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक मां की आंखों के सामने उसकी 10 साल की बेटी की जिंदगी खत्म हो गई। हादसे के बाद प्रियांशी की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर सड़क पर बढ़ती लापरवाही की कीमत मासूमों को कब तक चुकानी पड़ेगी? “मेरी बच्ची स्कूल से मेरे साथ घर आ रही थी... हादसा कैसे हुआ और किसकी लापरवाही थी, इसका जवाब हमें चाहिए।” इस हादसे ने एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि कई जगह ई-रिक्शा चालक नियमों की अनदेखी करते हैं। सड़क पर अचानक रोक देना, गलत दिशा में वाहन चलाना और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनमाने तरीके से सवारी बैठाना आम बात हो गई है। लेकिन सवाल सिर्फ ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई का नहीं है... सवाल उन पैदल राहगीरों की सुरक्षा का भी है, जिनकी सड़क पर कोई गलती नहीं होती, फिर भी उन्हें लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई इलाकों में ई-रिक्शा सड़क के किनारे या प्रतिबंधित जगहों पर भी सवारियां बैठाते और उतारते दिखाई देते हैं। ऐसे में सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों और दूसरे वाहन चालकों के लिए खतरा लगातार बना रहता है। अब जरूरत है कि इस हादसे की पूरी जांच हो, ई-रिक्शा चालक की जिम्मेदारी तय की जाए और यह भी देखा जाए कि वाहन नियमों के मुताबिक चल रहा था या नहीं। “हमने हादसा देखा... बच्ची ई-रिक्शा और बस के बीच आ गई थी। टक्कर के बाद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।” गाजीपुर की इस घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। 10 साल की प्रियांशी अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी मौत ने दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर कई गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। जरूरत है कि हादसे की निष्पक्ष जांच हो और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और मां की गोद इस तरह सूनी न हो。
0
0
Report

झारखंड में JPSC-JSSC विवाद फिर गरम, सरकार-विरोध प्रदर्शन का ऐलान

Ranchi, Jharkhand:रांची- हाईकोर्ट के फैसले के बाद झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद एक बार फिर गरमाता नजर आ रहा है। JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने आज राज्यभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। मंच की ओर से सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि सरकार ने कोर्ट में उनका पक्ष मजबूती से नहीं रखा, जिसके कारण उनके हित प्रभावित हुए हैं। परीक्षा में कथित गड़बड़ीों, नियुक्ति प्रक्रिया और रोजगार के मुद्दे को लेकर छात्र पहले से ही आंदोलनरत हैं। मंच ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ठोस पहल नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।मामले पर राजनीतिक बयान बाजी भी जारी है सरकार ने एक कुचक्र रचा था जिस वक्त सरकार ने एक आदेश निकालकर परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था उसी वक्त हम लोगों ने यह मुद्दा उठाया था कि कोर्ट में यह टिक नहीं पाएगा। उच्च न्यायालय ने कहा कि यह नेचुरल जस्टिस के खिलाफ है और न्यायालय में भी इन लोगों ने मामले को अच्छे से पेश नहीं किया। ऐसा लगता है कि सरकार नहीं चाह रही थी कि इस केस में उनकी जीत हो और जानबूझकर उन्होंने केस हार कर छात्रों के पीठ पर खंजर घोंपने का काम किया है बाइट....प्रतुल शाह देव,बीजेपी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार करते हुए कहां की छात्रों को मिस गाइड किया जा रहा है। छात्रों से अपील है कि वह अपने विवेक से काम लें। झारखंड की सरकार ने छात्रों की मांग पर परीक्षाएं रद्द कर एक नजीर पेश करने का काम किया। الحكومة के अधिकार क्षेत्र में जो कुछ था वह काम किया गया। छात्रों की भावनाओं के अनुरूप फैसला लिया गया था लेकिन मामला न्यायालय में है उनका अधिकार क्षेत्र अलग है जो भी न्याया आदेश आएगा हमारे लिए बाध्य होगा रही बात सीआईडी के जांच की तो हमारी जांच बेहतर चल रही। चंद कोचिंग माफियाओं से इस मुहिम को नेतृत्व प्रदान न हो यह झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपील की है। बाइट....मनोज पांडेय,जेएमएम इधर झारखंड कांग्रेस का पूरे मामले पर कहना है कि सरकार छात्रों को लेकर बेहद संजीदा है और यही वजह है कि छात्र हित में सरकार ने कई परीक्षाएं रद्द की थी लेकिन अब जब मामला कोर्ट में चला गया है तो कोर्ट की फैसले पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए रही बात जांच की तो जांच सीआईडी की बेहतर चल रही है और आरोपियों पर कार्रवाई तय है। बाइट....राकेश सिन्हा,कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम दुलारे राजभर पहुंचे देवरिया

SSANDEEPFollow6m ago
Deoria, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम दुलारे राजभर देवरिया पहुंचे..वह जिले के कई विधानसभा क्षेत्र में PDA की बैठक में शिरकत करेंगे वही राजभर समाज को जोड़ने का काम करेंगे एक सवाल के जवाब में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामदुलारे राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज को धोखा दिया है बड़े-बड़े वादा कर कर केवल उनको छला है इतना ही नहीं उन्होंने यह कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी बड़े पैमाने पर हुई है और मुख्य साजिश कर्ता को एसआईटी टीम ने क्लीन चिट दे दिए हैं।उत्तर प्रदेश सरकार में जल्दी समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है उसे पूरे मामले की पूरी तरह से जांच कराएगी। Byte-रामदुलारे राजभर...पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर में सीसीटीवी कैद लैपटॉप चोरी, पाँच दिन बाद भी चोर की गिरफ्तारी नहीं

Jaunpur, Uttar Pradesh:सीसीटीवी में कैद हुई लैपटॉप चोरी की वारदात, पांच दिन बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर जौनपुर। रामपुर बाजार में घर के बरामदे से दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में संदिग्ध चोर साफ दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जानकारी के अनुसार रामपुर बाजार निवासी चंद्रेश दुबे के घर के बरामदे में रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप एक युवक चोरी कर ले गया। चोरी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया。 घटना के बाद जब घरवालों को लैपटॉप गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। कैमरे में एक युवक लैपटॉप लेकर जाते हुए दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि फुटेज में उसका चेहरा भी काफी स्पष्ट नजर आ रहा है। पीड़ित ने मामले की सूचना रामपुर पुलिस को दी। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा भी दिलाया था, लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पीड़ित चंद्रेश दुबे का कहना है कि पुलिस की ओर से आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। सीसीटीवी में संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी होने की बात कह रही है। वहीं, पीड़ित परिवार को चोरी हुआ लैपटॉप बरामद होने और आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार है।
0
0
Report

रावतभाटा में भाजपा की नगरीय निकाय चुनाव तैयारी बैठक मेड़तवाल भवन में सम्पन्न

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक मेड़तवाल भवन में आयोजित हुई। बैठक में नगर के सभी 40 वार्डों के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और चुनाव से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों और रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया। प्रत्याशी चयन, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, घर-घर संपर्क और मतदाता सर्वे पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जनसमस्याओं का संकलन कर उनके समाधान के प्र प्रयास करने और भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही गई।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़: रिटर्निंग अधिकारी चुनाव तैयारी में एकजुट, निष्पक्षता पर बल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निर्वाचन तैयारियों और आदर्श आचार संहिता की पालना की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ को निर्वाचन आयोग के नवीनतम आदेशों और दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूचियों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही समय पर पूरी करने को कहा। साथ ही मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर बिजली, पेयजल, छाया, साफ-सफाई और दिव्यांगजनों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़: आचार संहिता के कड़े निर्देश, चुनाव 9 और 11 सितम्बर, मतगणना 14 सितम्बर

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने नगरीय निकाय चुनाव-2026 के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की; आदर्श आचार संहिता से पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लाउडस्पीकर के उपयोग और आमसभा के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है। चुनाव दो चरणों में होंगे; पहला मतदान 9 सितम्बर और दूसरा 11 सितम्बर; मतगणना 14 सितम्बर। पोस्टर-बैनर लगाने और विरूपण पर कार्रवाई होगी। धर्म, जाति या संप्रदाय के आधार पर टिप्पणी, मतदाताओं को डराने-धमकाने और मतदान केंद्रों के आसपास राजनीतिक गतिविधियों पर रोक रहेगी।
0
0
Report

पुंछ में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का सिलसिला जारी, हजारों ने किया हिस्सा

Chikri Ban, एंकर: सरहदी जिला पुंछ में ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा के सिलसिले में धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पुंछ शहर में रात का जुलूस-ए-मोहम्मदी बेहद अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में आशिकाने रसूल ने हिस्सा लिया। वीओ: हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर ईद मिलादुनबी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है 12 रबी अल आवल के इस मोके पर पुंछ में मस्जिद और मदरसों में कई तरह के प्रोग्रामो का सिलसिला जारी है वही मिलान चौक पारेड ग्राउंड पुंछ से रात को जुलूस निकला गया जो पुंछ की विभिन्न जगहों से होता हुआ मरकजी जामा मस्जिद पुंछ में आ कर खतम हुआ, जुलूस में बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान नात-ए-रसूल पेश की गईं। वहीं पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत-ए-तैयबा, मुबारक जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए नारे भी लगाए गए। इस दौरान पूरा इलाका दरूद-ओ-सलाम और धार्मिक नारों से गूंज उठा। इस मौके पर जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम मोहब्बत-ए-रसूल के साथ-साथ भाईचारे, अमन और आपसी एकता का संदेश देते हैं। जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक उत्साह के साथ अनुशासन का भी प्रदर्शन किया। वहीं पुंछ शहर में ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में आने वाले दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है。
0
0
Report

बिहार के श्रद्धालु की बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान पुंछ में मौत

Chikri Ban, बिहार से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए पुंछ पहुंचे एक 68 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश प्रसाद, पुत्र राम बृज प्रसाद, उम्र 68 वर्ष, निवासी बेलागंज, गया, बिहार के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। पुंछ में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए एक 68 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, जानकारी के अनुसार, बीती रात दिनेश प्रसाद, पुत्र राम बृज प्रसाद, उम्र 68 वर्ष, निवासी बेलागंज, गया, बिहार को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार दिनेश प्रसाद की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। दिनेश प्रसाद बिहार से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुंछ पहुंचे थे। घटना की खबर मिलते ही उनके साथ आए साथी श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top