210205
चित्रकूट के किराना दुकान में चोरी का खुलासा, 2 चोर 5000 रुपये और सामग्री के साथ गिरफ्तार
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के थाना सरधुवा पुलिस ने ग्राम दरसेंडा स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक शिवमणी मिश्र और उनकी टीम के अथक प्रयासों से चोरों को 5000 रुपये नकद और चोरी की गई सामग्री के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजीत सिंह उर्फ बच्चू सिंह और मुन्ना सिंह उर्फ प्रदीप सिंह शामिल हैं। उनके कब्जे से 5000 रुपये नकद, 62 गुटखा पाउच और 1 डिब्बी सिगरेट बरामद की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर 11kV तार गिरने से बड़ा हादसा टला; रेल यातायात प्रभावित
Kota, Rajasthan:महिदपुर रोड स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती मेमू ट्रेन पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, यात्री बाल-बाल बचे दिल्ली-मुंबई डाउन लाइन पर ढाई घंटे बाधित रहा रेल यातायात; सीनियर डीसीएम ने दिए जांच के आदेश महिदपुर रोड/कोटा: कोटा-नागदा रेलखंड स्थित महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रतलाम-कोटा मेमू पैसेंजर ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची, अचानक उसके ऊपर 11 हजार वोल्ट का ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटकर गिर गया। हादसे में ट्रेन के ड्राइविंग मोटर कोच (डीएमसी) का इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और रेलकर्मी पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना सुबह करीब 8:53 बजे की है। तार टूटते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया और ट्रेन का एक मोटर कोच बंद हो गया। इस कारण दिल्ली-मुंबई डाउन लाइन पर करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही ठप रही और मेमू ट्रेन तीन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे की तकनीकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दूसरे डीएमसी को सक्रिय किया और सुबह 11 बजे ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया। दोपहर 12:30 बजे क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में स्वामी जी का फरमान: कांवड़ लाने वालों को भगवा वर्दी, विवाद गरम
Noida, Uttar Pradesh:मुस्लिम कावड़ियों पर फरमान ( बुरखा पहनकर टोपी लगाकर कावड़ लाने वाले मुस्लिम लोगों का सनातनी करें विरोध, मुस्लिम लोगों को कावड़ लानी है तो सनातनी भगवा कपड़े पहन कर लाएं, अगर किसी मुस्लिम की कावड़ में आस्था है तो वह सनातन धर्म में घर वापसी कर ले, टोपी बुरखा पहनकर कावड़ लाने वाले मुस्लिम लोग मीडिया में छाने के लिए करते हैं ढोंग, यदि मुस्लिम महिला पुरुष श्रद्धा के साथ सनातनी वस्त्रों में कावड़ लाते हैं तो मैं उनका धन्यवाद करता हूं स्वामी यशवीर जी महाराज।) एंकर - 2026 कावड़ यात्रा के दौरान एक नया विवाद छिड़ गया है हमने देखा होगा की टोपी या बुरखा पहनकर कुछ मुस्लिम महिला पुरुष भी कावड़ यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। जिसको लेकर मुजफ्फरनगर जनपद स्थित योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने एक नया फरमान जारी करते हुए अपनी वीडियो वायरल की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि कोई मुस्लिम महिला पुरुष कावड़ श्रद्धा के साथ ला रहे हैं तो मैं इसका धन्यवाद करता हूं। लेकिन जो मुस्लिम महिला बुर्के में और पुरुष टोपी पहनकर कावड़ ला रहा है तो मैं इसका घोर विरोध करता हूं क्युकी कावड़ हमारे सनातन धर्म की परंपरा और आस्था का प्रतीक है यदि मुस्लिम लोगों को कावड़ लानी है तो वह अपने मजहब के कपड़े छोड़कर सनातन धर्म के भगवा कपड़ों में ही कावड़ लाए। स्वामी यशवीर जी महाराज ने कहा कि यदि इस प्रकार मुस्लिम समाज की महिला और पुरुष अपने मजहब के कपड़ों में कावड़ लेकर आ रहे हैं तो सनातनी लोग उसका विरोध करें क्योंकि ऐसे मुस्लिम लोग मीडिया में छाने के लिए ऐसा कार्य करते हैं जिसे हिंदू समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। स्वामी जी ने तो अपनी वायरल वीडियो में यहाँ तक कह दिया कि अगर कोई मुस्लिम महिला पुरुष कहता है की कावड़ और सनातन धर्म में उनकी आस्था है तो मैं उन्हें निमंत्रण देता हूं उनको कहता हूं कि वह सनातन धर्म में घर वापसी कर ले, लेकिन अगर उन्हें कावड़ लानी ही है तो वह अपने कपड़े छोड़कर सनातनी भगवा कपडे पहनकर ही कावड़ लाए तभी हिंदू समाज उन्हें इसका अधिकार देगा वरना इसका विरोध किया जाएगा। आपको बता दे स्वामी यशवीर जी महाराज वही शख्स है जिन्होंने अब से 4 साल पूर्व कावड़ मेले में नेम प्लेट का मुद्दा उठाते हुए पहचान अभियान चलाया था। बस तभी से स्वामी जी हमेशा सनातन धर्म को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी वायरल वीडियो में स्वामी यशवीर जी महाराज का रहे हैं कि देखिए मेरा यह कहना है। यदि मुस्लिम महिलाएं मुस्लिम पुरुष कावड़ श्रद्धावस ला रहे हैं। तो इसका तो मैं धन्यवाद करता हूं। लेकिन वह जो कावड़ ला रहे हैं, महिलाएं बुरखे में और मुस्लिम लड़के अपने मजहब की गोल टोपी ओढ़कर ला रहे हैं। मैं इसका घोर विरोध करता हूं। क्योंकि कावड़ हमारी सनातन धर्म की परंपरा का आस्था का प्रतीक है। यदि उनको कावड़ लानी है। तो अपने मजहब की वर्दी में ना लाकर सनातन धर्म की कावड़ को जो भगवे रंग की वर्दी है। उसे वर्दी को पहन कर ही लाए। लेकिन यदि वह इस तरह अपनी वर्दी में कावड़ लाने का एक ढोंग करते हो, मीडिया में छाने का कार्य करते हो, यह हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। और मैं हिंदू समाज से कहना चाहूंगा। यदि इस प्रकार से मुस्लिम समाज के महिला मुस्लिम समाज का कोई पुरुष अपने मजहब के वर्दी पहने हुए। कावड़ लेकर आ रहा है। तो उसका वहीं विरोध करिए उसको रोकिए हम हिंदू समाज के लोग इस खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे। और यदि वह कहे की हमारी आस्था है। सनातन धर्म में आस्था है। तो मैं निमंत्रण देता हूं। उनको वह घर वापसी कर लें। और घर वापसी नहीं करते लेकिन कावड़ लानी है। तो फिर अपनी वर्दी में नहीं सनातन धर्म की वर्दी में कावड़ लाए। तब हिंदू समाज उन्हें कावड़ लाने का अधिकार देगा। नहीं तो विरोध होगा। बाइट - स्वामी यशवीर जी महाराज ( महंत - योग साधना आश्रम मुजफ्फरनगर )0
0
Report
जोधपुर के जर्जर मकान की छत गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर जोधपुर से बड़ी खबर जर्जर मकान के कमरे की छत गिरने से बड़ा हादसा ईसाइयका स्कूल नागोरी सिलावटों का बास में कमरे में सो रहे परिवार पर गिरी पट्टियो की छत पट्टियां गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत मृतका की बहन, माँ, पिता और दादी घायल घायलों का एमडीएम अस्पताल में कराया भर्ती घटना सुबह करीब 5:00 बजे की बताई जा रही है0
0
Report
Advertisement
युवक ने टोंक पानी की टंकी पर चढ़कर आरोहण किया, समझाइश के बाद उतरा
Jaipur, Rajasthan:टोंक पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, सूचना पर पुरानी टोंक थाना पुलिस पहुंची मौके पर, लोगों की भारी भीड़ हुई जमा, युवक से पुलिस कर रही है समझाइश, काफी समझाइश के बाद युवक उतरा पानी की टंकी से नीचे, पुलिस युवक को लेकर पहुंची थाने, अलीगढ़ निवासी जितेन्द्र वैष्णव है युवक, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है मामला, पुरानी टोंक थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में0
0
Report
झुंझुनूं में लहरिया-2026: महिलाएं राजस्थानी संस्कृति के रंग में ढाल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर में सावन फुहारों के बीच स्त्री शक्ति समूह द्वारा आयोजित लहरिया-2026 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया साड़ियों, लहरिया लहंगा-चुन्नी, सूट आदि राजस्थानी परिधानों में भाग लेकर सावन की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। हल्की बारिश और डीजे के संगीत पर महिलाओं ने नृत्य किया, वहीं 'फ्लोर डांस इन लहरिया' मुख्य आकर्षण रहा। फन गेम्स, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने सभी को आनंदित किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पारिवारिक-परंपराओं को भी विशेष स्थान दिया गया। पीहर आई बेटियों और पहली तीज मना रही नवेली बहुओं को सिंधारा कर सम्मानित किया गया, महिलाओं ने पारंपरिक झूलों का आनंद लिया और सावन थीम पर सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें लीं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में शामिल बनीं और पोषण-स्वास्थ्य और सुरक्षा हेतु एप के बारे में जागरूकता भी फैलाई गई। कार्यक्रम के आयोजक समूह ने बताया कि यह लहरिया कार्यक्रम पिछले नौ वर्षों से आयोजित हो रहा है, जिसके प्रभाव से स्त्री शक्ति समूह जैसी संस्थाएं स्थापित हो रही हैं ताकि संस्कृति, परंपराओं और परिवारिक मूल्यों का संरक्षण सम्भव हो सके। इस अवसर पर समूह की सदस्यों ने युवा पीढ़ी को सिंधारा, झूला, तीज आदि पारंपरिक क्रियाओं से परिचित कराकर उन्हें सामाजिक- culturales leadership सशक्त बनाकर नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा।0
0
Report
श्रीगंगानगर के पास सड़क मरम्मत शुरू, ग्रामीणों में राहत की लहर
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर के निकटवर्ती गांव 23 जीबी के पास से गुजरने वाली डामर सड़क, जो सूरतगढ़–अनूपगढ़ मार्ग को जोड़ती है, पिछले लगभग एक वर्ष से टूट-फूट के कारण खड्डों में बदल गई थी। ओवरलोड ईंट भट्टों के ट्रकों के कारण सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों के कई आंदोलनों और शिकायतों के बाद विभाग ने अब सड़क का नवीनीकरण कार्य शुरू कर दिया है। लगभग एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क के मरम्मत शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी और राहत की लहर दौड़ गई है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में राजस्थान जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर, राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम तसीमों स्थित फुटबॉल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबॉल संघ, धौलपुर द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि नगर परिषद धौलपुर की पूर्व सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि धौलपुर की बेटियां फुटबॉल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जिले की बेटियां राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धौलपुर का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने कहा कि धौलपुर फुटबॉल के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहा है। यहां के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम ऊंचा कर रहे हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए जिला फुटबॉल संघ को बधाई दी। पूर्व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरी बाबू शर्मा ने कहा कि संघ के प्रयासों से गांव-गांव में फुटबॉल के प्रति रुझान बढ़ा है। सैंपऊ थाना प्रभारी प्रवेंद्र रावत ने अनुशासन के साथ खेलने पर जोर दिया।0
0
Report
धौलपुर में राम मंदिर चंदा घोटाले के विरोध में NSUI का प्रदर्शन
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, निहालगंज थाने में दिया प्रतीकात्मक ज्ञापन धौलपुर NSUI ने विरोध प्रदर्शन किया कहा कि अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले के विरोध में NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धौलपुर में प्रदर्शन किया। NSUI के जिला अध्यक्ष गौरव पोशवाल के अनुसार, कार्यकर्ता गुलाब बाग चौराहे से नारेबाजी करते हुए निहालगंज थाना पहुंचे। यहां उन्होंने "राम भक्त हनुमान जी महाराज" को प्रार्थी बनाते हुए नाटकीय ढंग से शिकायत पत्र सौंपा और चंदा चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संसद में राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया था। सरकार से सवाल किया गया था कि दोषियों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई। इसी के तहत धौलपुर में विरोध दर्ज कराया गया। *प्रदर्शन में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव भुददेव शर्मा, प्रदेश सचिव रोहित मिश्रा, प्रदेश सचिव पंकज तिवारी, संयुक्त सचिव आर्यन राय, NSUI जिलाध्यक्ष गौरव पोशवाल सहित आदि मौजूद रहे NSUI ने मांग की कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए。0
0
Report
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों से मारपीट, तीन नामजद समेत 15-20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 31 जुलाई की शाम करीब 7 बजे थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर के पास हुई। पीड़ित की तहरीर पर सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नौकरा निवासी हरिओम सिंह अपने साथियों के साथ सोरों गंगाघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। रास्ते में हबीबपुर के पास एक दुकान पर रुके हुए थे। इसी दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि जितेंद्र, रोहित और राजू ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और लाठी-डंडों तथा सरियों से कांवड़ियों पर हमला कर दिया। हमले में हरिओम सिंह समेत कई कांवड़ यात्री घायल हो गए। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों तथा 15-20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
अंतरराज्यीय गैंग: फर्जी NGO रसीद, नकली अल्ट्रासाउंड से गोद दिलाने की ठगी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग बच्चे को गोद दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने दो आरोपियों को बरेली से दबोचा। फर्जी NGO रसीदें, नकली अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और डॉक्टरों की जाली मुहरों से चलता था ठगी का खेल。 बुराड़ी की महिला से बच्चे को गोद दिलाने के नाम पर ₹1.37 लाख की ठगी。 पुलिस ने मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज और 14 फर्जी मुहरें कीं बरामद。 डिजिटल सबूतों की जांच जारी, गिरोह के अन्य सदस्यां की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस。0
0
Report
1500 रुपये के उधार विवाद में गोलीकांड, मंत्री भाई के पंप के कर्मचारी घायल
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिण्ड में आपराधिक घटनाएं थमने कक नाम नही ले रही है, बीती रात पेट्रोल पम्प कर्मचारी को उधारी के पैसे मांगना भारी पड़ गया,कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के भाई के पेट्रोल पंप कर्मचारी को सिर में मारी गोली,1500 रुपये के पेट्रोल की उधारी बनी विवाद का कारण,सर में लगी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर एंकर-भिंड जिले में महज 1500 रुपये के पेट्रोल के उधार का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। मेहगांव थाना क्षेत्र में प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के भाई दिनेश शुक्ला के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी को बदमाश ने सिर में गोली मार दी। गोली कान के पास सर में लगी, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना रविवार रात मेहगांव थाना क्षेत्र के कोंहार गांव के पास की है। घायल की पहचान 40 वर्षीय करू पुत्र बृजमोहन शर्मा, निवासी कोंहार, के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ दिनों से मंत्री राकेश शुक्ला के भाई दिनेश शुक्ला के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव के ही ब्रह्मा पचौरी ने कुछ दिन पहले पेट्रोल पंप से करीब 1500 रुपये का डीज़ल उधार लिया था। रविवार शाम जब कर्मचारी ने उधारी की रकम मांगी तो दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। मामला शांत तो हो गया, लेकिन आरोपी ने बदला लेने की ठान ली। रात करीब 9 बजे करू शर्मा ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर दूर घात लगाए बैठे आरोपी ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके सर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फरार आरोपी ब्रह्मा पचौरी की तलाश में दबिश दे रही है। शुरुआती जांच में उधारी के लेनदेन को ही गोलीकांड की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।0
0
Report
2रे राउंड में BJP 221 वोट से आगे, आशुतोष तिवारी की बढ़त जारी?
Datia, Madhya Pradesh:दामोदर सिंह यादव ताजा समाज पार्टी प्रत्याशी दूसरे राउंड में भारतीय जनता पार्टी की आगे होने की बढ़त गति सिर्फ 221 वोटो से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आगे हैं0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में बरसात का आगाज़: जलभराव से शहरवासी परेशान
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के कई जिलों में गर्मी के सितम के साथ अब बरसात का आगाज़ हो गया है। अच्छी बारिश की तमन्ना लिए अजमेर के लोग तरस रहे थे। आखिरकार अल्लाह की रहमत से शहर में उमस और गर्मी से राहत नसीब हो ही गई। 2 दिन से अजमेर में बदले मौसम के मिजाज़ से बरसात का सिलसिला भी शुरू हो गया। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश से लोगो मे खुशी की लहर है। अजमेर शरीफ दरगाह इलाक़ा में मकामी और ज़ायरीन भी बारिश में नहा कर लुफ़्त लेते नज़र आये। सुल्तानुल हिन्द की बारगाह में अक़ीदत मंदो ने अल्लाह की रहमत से खुद को सराबोर किया,जहा दरगाह आहता में भरे पानी मे बच्चे भी खुद को मस्ती करते नही रोक पाए। वही दूसरी तरफ बारिश का दौर शुरू होने पर भी जिला इंतजामिया निचली बस्तियों और जलभराव से इलाक़ा में अब तक शहरियों के बचाव के लिए कोई खास मुक़म्मल इंतजाम नही कर पाई है। शहर के कई इलाकों में बरसात के मौसम में जलभराव हो जाता है, ऐसे में कच्ची बस्तियों और गली मोहल्लों में बिजली के खुले तार और सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे भी आम लोगो के लिए दुश्वारी का सबब बन जाते है। फिलहाल जिला इंतजामिया और नगर निगम अफ़सरान मीटिंग और मीडिया में मानसून में आमजन की हिफाज़त के इंतजामों का दावा तो कर रहे है,लेकिन ज़मीनी सतह पर अब तक कोई खास इंतजाम नज़र नही आ रहे है।0
0
Report
मुख्यमंत्री ने ओवैस याक़ूब की BRAVE CF 107 में बुल्गारिया जीत पर बधाई दी
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah congratulated J&K’s talented MMA fighter Owais Yaqoob on his remarkable victory at BRAVE CF 107 in Bulgaria, where he defeated an unbeaten two-time IMMAF world champion. Describing the achievement as a proud moment for Jammu & Kashmir and the nation, the Chief Minister wished him continued success and many more laurels on the global stage.0
0
Report
रामगढ़ में 40 फीट शिबू सोरेन प्रतिमा का अनावरण, नेताओं की मौजूदगी
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:झारखण्ड के मुख्य मंत्री रामगढ़ स्थित पैतृक गाँव नेमारा, लुकईया टांड मैं पद्म भूषण दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के प्रथम पुण्यतिथि पर 40 फीट उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण कल करेंगे। इस दौरान देश के कई राजनीतिक हस्तियां वह सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। लुकईयाटांड़ स्थित स्कूल के बगल में 40 फीट का उनके आदम का प्रतिमा अनावरण होगा। इसको लेकर के भव्य तैयारी चल रही है। रांची झारखण्ड के कोने-कोने से लोग पंडाल और साजो सज्जा में लगे हुए हैं। कल इस स्थल पर लाखों की भीड़ उपस्थित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसको लेकर दिन-रात कारीगर और डेकोरेशन के लोग लगे हुए हैं। गौरतलब है कि यही रुकैया टांग में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दादाजी सोबरन सोरेन को महाजनों ने घेर कर उनकी हत्या कर दी थी तब से यहां उनकी याद मे शहादत दिवस भी इसी स्थान पर मनाया जाता है।0
0
Report
Advertisement
