icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महाराजगंज राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे जिला संयुक्त कार्यालय DM व CMO को दिया पत्र

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollowJust now
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिला चिकित्सालय पर राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय अस्पताल के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमारे बजरंग दल के कार्यकर्ता सत्यदेव कुमार 3 नवंबर को अपने 6 साल की बच्ची को लेकर इलाज करने के लिए जिला चिकित्सालय आए थे जब उन्हें जिला अस्पताल से बच्चों को पीने के लिए सिरप दिया गया तो उसमें कीड़ा निकला यह पूरा आरोप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाया इस संबंध में जब हम डॉक्टर एक त्रिवेदी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की तो उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक पत्र हमें प्राप्त हुआ है इस पत्र को जिला अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम से लिखा गया है उन्होंने बताया कि अस्पताल में जितनी भी दवा आती है यह सब चेक किया जाता है रही बात दवा के अंदर कीड़ा निकालने की तो यह जांच की विषय है जांच कर शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाएगा इस मौके पर शिकायतकर्ता सत्यदेव कुमार सूरज तिवारी श्याम पांडे नीरज गौड़ धर्मेंद्र गिरी शिवा हरिओम विष्णु साहनी तथा अविनाश मौजूद रहे
0
0
Report

बुलंदशहर: 4 दिन से लापता युवक का ईंख के खेत में मिला शव, इलाके में मची सनसनी!

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow2m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव मंडोना जफराबाद के जंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह ईंख के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय दिग्विजय उर्फ सोनू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मृतक करीब चार दिन पहले घर में झगड़ा होने के बाद घर से चला गया था। चार दिन बाद उसका शव खेत में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से पारिवारिक क्लेश की बात सामने आ रही है, हालांकि युवक की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 🎙️ बाइट: मृतक की पत्नी 📍 स्थान: गांव मंडोना जफराबाद, थाना बीबी नगर, बुलंदशहर। REPORT BY SAURABH SHARMA
0
0
Report

गावं को खाली करने के लिए नोटिस आने के सम्बन्ध में जिला अधिकारी को दिया पत्र

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow7m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ टोला गेरहवा पोस्ट झुलनीपुर निवासी ग्रामीण जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एक पत्र देकर कहा कि हम लोग बहुत ज़माने से इस गावं में रह रहे हैं। 1962 में जब बाढ़ आई तब हम लोग किसी तरह से अपनी जान को बचा कर इधर उधर सरण लिए। फिर कुछ सालों बाद 1990 में हम लोग दोबारा इस गावं में बसे 35 से 40 हो गए! अब नोटिस के द्वारा हम लोगों को खाली करने की धमकी दे रहे है जिनमे (राजू प्रसाद) व (अनवारुलहक) नोटिस दे रहे हैं। यहाँ पर सब गरीब व बेरोजगार लोग हैं ! लोगो को यहाँ पर बिजली व सरकारी आवास भी सरकार की तरफ से मिला है ग्राम सभा के लोगों ने जिला अधिकारी से कहा कि अब हम लोग के पास रहने के लिए कोई और जगह नहीं है हम जाएं तो कहां जाएं जिला अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि हम ग्राम सभा की जांच करते हैं उसके बाद हम कुछ बता पाएंगे इस मौके पर वीरेंद्र यादव नागवंती सोनमती वजीफा खातून मुन्नी देवी सलमा जन्नतुन तथा तमाम महिलाएं उपस्थिति रही
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी के बलिराजगढ़ में फायरिंग, अफवाहों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी के बलिराजगढ़ में एएसआई चन्द्रमोहन सिंह द्वारा की गयी फायरिंग में एक युवक अशोक सिंह की मौत हो गयी थी वहीं एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हुए थे। कुछ सोशल साइड पर दो लोगों की मौत बतायी जा रही है। फैलाये जा रहे अफवाह को एसएसपी योगेंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा जो भी अफवाह फैला रहे हैं उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।SSP ने बताया तीन घायलों का इलाज प्रशासन की देखरेख में चल रहा है ।गंभीर रूप से घायल महिला को पटना के आइजीआइएमएस में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।सभी घायलों को पुलिस और प्रशासन द्वारा ब्लड उपलब्ध कराया गया है।डीएम आनंद शर्मा स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।एसएसपी ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है।उन्होंने कहा हालात नियंत्रण में है और पुलिस लागातार कार्रवाई में जुटी हुई है。
0
0
Report

मधुबनी: फरार ASI चन्द्रमोहन सिंह पर SIT ने 12 टीमें चलाईं, नेपाल बॉर्डर तलाशी

Madhubani, Bihar:बलिराजगढ़ पिकेट पर तैनात चार पुलिसकर्मी सहित पांच पुलिस वाले को निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त चन्द्रमोहन सिंह कि गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीम गठीत की गई है। चार टीम को बॉर्डर पार नेपाल भी भेजा गया है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया मृतक अशोक यादव की पत्नी के ब्यान पर बाबूबरही थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट बयान कराया गया है। फरार ASI की शीघ्र गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण नहीं होने पर की जाएगी बुलडोजर की कार्रवाई। हत्या कांड में न्यायालय से वारंट और कुर्की प्राप्त की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी के घर की कुर्की प्रभावी तरीके से करने की तैयारी की जा रही है। 12 विशेष टीमें जिले के अन्दर, बाहर और नेपाल बॉर्डर तरफ आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने कहा हत्या के कांड में शीघ्र अनुसंधान पुरा कर स्पीडी ट्रायल चलाकर ASI चन्द्रमोहन को फांसी की सजा दिलाई जायेगी। मामले की अनुसंधान के लिए SIT टीम गठीत कर दी गई है। आरोपी फरार ASI चन्द्रमोहन सिंह का फोटो सभी जगह प्रसारित कर दी गई है। आरोपी का वर्तमान लोकेशन की सूचना देने वाले व्यक्ति को 25,000 रूपया का इनाम देने का एलान किया गया है। सूचना देने हेतु पुलिस नियंत्रण कक्ष मो-9031674255 पर सूचना दें। इस आरोपी के उपर मधुबनी पुलिस अन्य अपराधी से भी ज्यादा कठोर कार्रवाई करेगी।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में सूने मकानों से चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोरों ने सूने दो मकान के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात किए चोरी, आभूषणों के साथ बर्तन और कपड़े तक चोरी कर ले गए शातिर चोर, चोरों ने कमरे में मौरंग के अंदर छिपाकर रखें जेवरातों को भी नहीं छोड़ा, दीपावली का त्यौहार मनाने गुजरात के अहमदाबाद से घर पहुंचे गृहस्वामी के मकान के ताले टूटे उड़े होश, चोरी के बाद घर के अंदर सामान बिखरा और जेवरात बर्तन कपड़े मिले गायब, अहमदाबाद में परिवार समेत रहकर पानीपुरी का कारोबार करता है गृहस्वामी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोखले नगर इलाके का मामला।
0
0
Report

कंगना रनौत ने विपक्ष पर निशाना, मोदी-यूपी के समर्थन में जनता का रुख

Prayagraj, Uttar Pradesh:संघम नगरी पहुंची फिल्म अभिनेत्री एवं बीजेपी सांसद कंगना रनौत, निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, कांग्रेस और राहुल गांधी पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, वोट चोरी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर साधा निशाना, कंगना रनौत ने कहा विपक्ष के पैंतरे अब चलने वाले नहीं हैं, जनता प्रधानमंत्री मोदी जी और यूपी के सीएम योगी जी के साथ है, विपक्ष सिर्फ मॉक पार्लियामेंट में ही अपने सपने पूरा कर सकता है, वास्तविक पार्लियामेंट में इनके सपने पूरे होने वाला नहीं है, निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंची थीं कंगना रनौत। बाइट --‌ कंगना रनौत, फिल्म अभिनेत्री एवं बीजेपी सांसद
0
0
Report

सहारनपुर की सात युवतियाँ जैन साध्वी बनने की राह पर दीक्षा लेंगी

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सांसारिक मोह-माया, सुख-सुविधाओं, धन-दौलत और पारिवारिक जीवन का त्याग कर सात युवतियां जैन साध्वी बनने जा रही हैं। आत्मकल्याण और संयम की राह पर चलने का संकल्प लेकर सातों दीक्षार्थी बहनें मांगलिक कलश और होठों पर णमोकार महामंत्र के साथ बिनौली यात्रा पर निकलीं। इस अवसर पर सहारनपुर के जैन बाग मंदिर में जैन समाज की माताओं और बहनों ने अश्रुपूरित नेत्रों और हर्षित हृदय से seven दीक्षार्थियों की पारंपरिक गोद भराई की रस्म निभाई। यह आयोजन सांसारिक जीवन से विदाई लेकर संयम और साधना के जीवन में प्रवेश करने का प्रतीक रहा। खास बात यह है कि सात दीक्षार्थियों में दो युवतियां सहारनपुर की रहने वाली हैं, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट रंगोली जैन और कारोबारी परिवार की बेटी सुनीता शामिल हैं। रंगोली जैन का वैराग्य का निर्णय विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब 10 वर्षों तक कोलकाता में पेशेवर जीवन बिताया और अच्छी प्रतिष्ठा तथा लाखों के पैकेज वाले करियर को छोड़कर साधना का मार्ग चुना। रंगोली ने 19 नवंबर 2017 को आचार्य सुपार्श्व सागर से आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत लिया था और सात जुलाई 2024 को उन्हें संघ प्रवेश मिला। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन के अनुसार रंगोली का परिवार भी धार्मिक परंपराओं से जुड़ा रहा है। उनके दादा सुमित प्रकाश जैन, जिन्हें सहारनपुर में बक्से वाले जैन के नाम से जाना जाता था, स्वयं जैन मुनि बन गए थे। रंगोली ने भी बचपन से ही आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत का संकल्प लिया था। पिछले कई वर्षों से वह संतों और माताजी के सानिध्य में रहकर साधना कर रही थीं और बीते करीब एक वर्ष से उनकी दिनचर्या पूरी तरह दीक्षित साध्वियों जैसी हो गई थी। वहीं दूसरी दीक्षार्थी प्रखरश्री की कहानी भी युवाओं के लिए चर्चा का विषय है। मध्य प्रदेश के बैतूल में 13 अक्टूबर 1997 को जन्मी प्रखरश्री ने बीए एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद लंदन में कानून की पढ़ाई और न्यायिक क्षेत्र में सफलता हासिल कर जज बनीं, लेकिन सांसारिक प्रतिष्ठा और करियर को पीछे छोड़कर उन्होंने संयम का रास्ता चुना। नौ जुलाई 2020 से ब्रह्मचर्य का पालन कर रहीं प्रखरश्री अब अपना जीवन आत्मकल्याण और धर्म साधना के लिए समर्पित करने जा रही हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश के भिंड की गिरजा वर्ष 2020 से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन कर रही हैं। पांचवीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने सांसारिक जीवन से दूरी बनाकर साधना का मार्ग अपनाया और औरंगाबाद में ब्रह्मचर्य व्रत लिया था। ग्वालियर में 20 सितंबर 1997 को जन्मी सोनम ने फाइन आर्ट्स में एमए किया है और स्टेनोग्राफी में भी दक्षता हासिल की है। उन्होंने 30 अप्रैल 2025 से ब्रह्मचर्य व्रत धारण कर रखा है। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मेहगांव निवासी मुकेश जैन और मीनू जैन की 27 वर्षीय बेटी चेतना ने भी सांसारिक जीवन त्यागने का निर्णय लिया है। उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की और 20 फरवरी 2022 को गणाचार्य विराग सागर से ब्रह्मचर्य व्रत लिया था। 15 अप्रैल 2023 को उन्हें संघ प्रवेश दिया गया। इसके अलावा सहारनपुर की सुनीता और दिल्ली निवासी बबली भी दीक्षा लेने जा रही हैं। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि यह केवल सात युवतियों का त्याग नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि सातों दीखार्थी अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से संबंध रखती हैं, लेकिन उनका उद्देश्य एक ही है, आत्मा को परमात्मा की ओर अग्रसर करना।_di
0
0
Report
Advertisement

शराब ठेके पर ओवररेटिंग का आरोप, आबकारी टीम के सामने खुली पोल; फिर भी कार्रवाई पर सवाल!

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow11m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के औरंगाबाद में देशी शराब के ठेके पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। मेरठ से प्रवर्तन निरीक्षक योगेश कुमार गुप्ता और आबकारी निरीक्षक अजय सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ओवररेटिंग की शिकायत सामने आई। मौके पर मौजूद एक ग्राहक ने टीम के सामने निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगाया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आबकारी विभाग की टीम के सामने ही ग्राहक ने ओवररेटिंग की शिकायत की, तो इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या सिर्फ जांच और खानापूर्ति करके लौटना ही विभाग की जिम्मेदारी है? आखिर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई कब होगी? इस पूरे मामले ने आबकारी विभाग की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

बुलंदशहर: राजा स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, करीब 2 कुंतल छेने की मिठाई नष्ट कराई गई!

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow11m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के सियाना में खाद्य विभाग ने बुगरासी रोड स्थित राजा स्वीट हाउस पर कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। विभागीय कार्रवाई के दौरान दुकान से छेने की मिठाई के दो और गुलाब जामुन का एक नमूना जांच के लिए संकलित किया गया। वहीं, अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित करीब 2 कुंतल छेने की मिठाई को खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर नष्ट करा दिया। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार सामने आ रही ऐसी कार्रवाइयां कई सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर मिठाई की दुकानों पर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का नियमित पालन क्यों सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है?
0
0
Report
Advertisement

मऊ पुलिस अलर्ट: धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा कड़ी, CCTV निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत

Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा के निर्देश पर पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर और परेशानी के त्योहार की खुशियां मना सकें। धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जा रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। बाजारों में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने और पैदल आने-जाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर है कि त्योहारों के दौरान महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को किसी तरह की असुविधा न हो। बाजारों में सुरक्षा का माहौल बना रहे और किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सके। वहीं, दीपावली के अवसर पर पटाखों और आतिशबाजी को लेकर भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित नियमों का पालन करें, सुरक्षित स्थानों पर ही आतिशबाजी करें और बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, ताकि खुशियों का यह त्योहार किसी हादसे का कारण न बने।
0
0
Report

महराजगंज के मेले में दो गुटों की मारपीट, वीडियो वायरल

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के बृजमनगंज कस्बे में मेले के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई । रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप कार्यक्रम में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए । देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लात-घूंसी चलने लगे । मारपीट में कई युवकों के घायल होने की सूचना है । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल महराजगंज जिले के बृजमनगंज कस्बे में मेला आयोजन के दौरान रामलीला मंचन के भरत मिलाप कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया । बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए । देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया । दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चलने लगे । वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर हमला करते और मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं । बताया जा रहा है कि इस मारपीट में कई युवक घायल हुए हैं । कुछ युवकों के सिर में चोट भी लगी है । हालांकि घायलों की संख्या और उनकी हालत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है । मारपीट के दौरान मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया । वहीं किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं । वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है । पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ और मारपीट में शामिल युवक कौन-कौन थे ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top