हाईटेंशन तार से छूने से डंपर में उतरा करेंट चालक झुलसा, मची अफरातफरी
Mughalsarai, Uttar Pradesh:अलीनगर थाना के सिंघीताली के पास डंपर हाईटेंशन तार से छू गया। इससे डंपर में करेंट प्रवाहित होने लगा और आग लग गई। केबिन का हिस्सा धू-धूकर जलने लगा वही हादसे में वाहन चालक भी विद्युत करेंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। किसी तरह चालक को निकालकर बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। बताया जाता है की सोनभद्र निवासी चालक सोनू डंपर लेकर जा रहा था। उसी दौरान सिंघीताली के पास नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार को छू गया। इससे डंपर में करेंट उतर गया और जलने लगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|