icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232101
Amit Kumar ShawAmit Kumar ShawFollow20 Sept 2024, 07:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटावा: नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल है और पुलिस पूछताछ कर रही है। इटावा जनपद के बकेवर क्षेत्र में घटना घटित हुई, जिसमें आरोपी नईम अली के द्वारा छेड़खानी की गई। पीड़िता के भाई ने शिकायत कर सामाजिक गालियों और जान से मारने की धमकी की बातें बताईं, जिसके चलते किशोरी ने आत्मघाती कदम के प्रयास के बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है और उसके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
0
0
Report

पीलीभीत के DM की वायरल कहावत: शादी कर लीजिए, स्कूलों में फर्नीचर से पढ़ाई

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि अगर 1 घंटे का मजा लेना है तो कुछ देर के लिए सो जाइए। एक दिन का मजा लेना है तो पिकनिक पर जाइए। और एक महीने का मजा लेना है तो शादी कर लीजिए पूरी जिंदगी का मजा लेना है तो किसी का भला कर दीजिए। शादी वाली बात जैसे ही आई सारे टीचर्स हंसने लगे. दरअसल जिलाधिकारी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर टीचर्स को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने यह कहा और बताया यह चीनी कहावत है। क्योंकि जिला अधिकारी ने पूरे जिले में फर्नीचर की व्यवस्था अपने प्रयास व व्यक्तिगत संबंधों पर करवाई है जिससे अब बच्चे जमीन पर ना बैठकर फर्नीचर कुर्सी व बीचो पर बैठकर पढ़ाई करते हैं उन्होंने कहा भी कि वह पूरी जिंदगी में कुछ भी भूल जाए लेकिन यह नहीं भूलेंगे की जिलाधिकारी पीलीभीत रहते हुए उन्होंने पीलीभीत के स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था करवाई थी। दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के स्कूल अभियान के बाद उत्तर प्रदेश के जिलों के डीएम स्कूलों को लेकर काफी संजीदा हो गए हैं और वह स्कूलों में बढ़िया व्यवस्था करवा रहे हैं इसी के चलते 5 सितंबर को जिलाधिकारी पीलीभीत ने टीचर्स के मोटिवेशन के लिए यह कहावत कही थी.
0
0
Report

उधमसिंह नगर में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई इलाके पानी में डूबे

Bahara Boj, Uttarakhand:उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और आसपास के इलाकों में रातभर बारिश के बाद पहाड़ों से मैदानी क्षेत्र तक भारी पानी रहा है। बाजपुर की रेबड़ा नदी के उफान से राजीव कॉलोनी और चकरपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में तीन से चार फिट तक पानी घुस गया है। नैनीताल हाइवे पानी में डूब गया है। जसपुर में गर्ग नहर रोड, आवास विकास, नई बस्ती आदि इलाकों में सड़कें तालाब बन गईं। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक़त हो रही है। कुछ घरों में पानी घुसा है जिससे भारी परेशानी है। बारिश के कारण नालियाँ और नाले ओवरफ्लो हो गए, दुकानों में पानी घुस गया है और दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबे युवक की मौत

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर युवक की मौत। राजेपुर थाना क्षेत्र के भरखा गांव निवासी 25 वर्षीय महिपाल की बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। युवक जानवरों के लिए चारा लेने खेत से जा रहा था, तभी खेत की मेड़ से पैर फिसलने के बाद वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिपाल पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था; उसके बड़े भाई सनफूल और महाराम हैं, जबकि छोटे भाई अमन और श्यामवीर हैं। बतौर रिश्तेदार बाइट- हंसराम, मृतक के चाचा
0
0
Report

बाड़मेर नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, मदन राठौड़ का दौरा और सद्भावना बैठक

Barmer, Rajasthan:राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ रविवार शाम को बाड़मेर पहुंचे। उनके दौरे के दौरान आयोजित सामाजिक सद्भावना बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में राज्यमंत्री केके विश्नोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक को निकाय चुनाव से पहले सामाजिक स्तर पर संवाद और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। बाड़मेर में भाजपा पहले ही नगर परिषद चुनाव को लेकर संगठन को वार्ड स्तर तक सक्रिय कर चुकी है। अगस्त में हुई पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने प्रत्याशी चयन में ‘जीताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात कही थी। साथ ही हर वार्ड में प्रभारी और संयोजक नियुक्त कर चुनावी तैयारियों को गति देने का निर्णय लिया गया था। मदन राठौड़ का बाड़मेर दौरा भी इसी व्यापक चुनावी तैयारियों के बीच हुआ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से संगठन के भीतर एकजुटता का संदेश देने के साथ सामाजिक संपर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिखाई दिया। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रबंधन से लेकर मीडिया, सोशल मीडिया, प्रचार-प्रसार और वार्ड स्तर के संगठन तक अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं。 बाइट : मदन राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर नगर निकाय चुनाव के लिए पुलिस का सख्त सुरक्षा प्लान, फ्लैग मार्च

Dholpur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव पुलिस का सुरक्षा प्लान नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस का सख्त सुरक्षा प्लान, मुख्य बाजारों से गली-मोहल्लों तक किया फ्लैग march धौलपुर। जिले में आगामी 9 और 11 सितंबर को होने वाले 7 नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट मोड पर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में पुलिस टीमों ने विभिन्न चुनावी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, गली-मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर पैदल और वाहनों के माध्यम से फ्लैग मार्च कर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखाई। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी या भय का माहौल बनाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बूथों के आसपास के क्षेत्र, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की संभावना वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी दबाव, भय या प्रलोभन में आए बिना स्वतंत्र रूप से मतदान करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

नवसारी में जैन उपाश्रय शिविर के दौरान पड़ोसन का भारी हंगामा

Navsari, Gujarat:નવસારીના ચિંતામણી જૈન સંઘ ઉપાશ્રયમાં બાળકોની શિબિર દરમિયાન પાડોશી મહિલાનો ભારે હંગામો સાધુ ભગવંત સાથે અભદ્ર વર્તન કરતાં જૈન સમાજમાં ભારે આક્રોષ ઉપાશ્રયમાંથી નીચે ઉતરી મહિલાએ બહાર પાર્ક કરેલા વાહનોની તોડફોડ કરી, દરવાજા પર ઈંટો ફેંકી नुकસાન કર્યાના આક્ષેપ નવકાર મંત્રના અવાજના વિરોધ કરી મહિલા ચંપલ પહેરીને સીધી પવિત્ર ઉપાશ્રયમાં ધસી આવી મહિલાની આવી અસભ્ય હરકતો સામે અગાઉ પણ 8 થી 10 વખત પોલીસમાં લેખિત રજૂઆટ કરવામાં આવી જૈનોની શાંતિપ્રિયતા અને ઉદારતાની માજાક ન ઉડાવવામાં ચેતવણી આપી જૈન સમાજના અગ્રણીઓ નવસારી ટાઉન પોલીસ મથકે પહોંચ્યા
0
0
Report

गुरुग्राम में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन: जलभराव-शहर विकास पर भाजपा पर निशाना

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- बादशाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, दीपेंद्र हुड्डा और जितेंद्र भारद्वाज सम्मेलन में पहुंचे बूथ और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन स्थानीय समस्याओं और आगामी चुनावी रणनीति पर भी हुई चर्चा गुरुग्राम की जलभराव और कूड़े की समस्या को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को घेरा भाजपा सरकार ने 2 काम किये- हुड्डा 1) 5 स्टार गुरुकमल दफ्तर बनाने का और दूसरा गुरुग्राम का नाम गुरुग्राम करने का लेकिन नाम बदलने के बाद भी हालत वैसे ही है- हुड्डा गुरुग्राम के बादशाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। सम्मेलन का उद्देश्य बूथ और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। इस दौरान स्थानीय जनसमस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई। राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गुरुग्राम में जलभराव, कूड़े की समस्या, ट्रैफिक और अधूरी विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस शहर को कांग्रेस के समय ‘मिलेनियम सिटी’ के तौर पर विकसित किया गया, वह आज जलभराव और कूड़े की समस्या से जूझ रहा है।दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम की कई विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने आधुनिक बस अड्डे, सरकारी अस्पताल और मेट्रो विस्तार की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण काम अभी भी अधूरे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। हरियाणा ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन के जरिए पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। नेताओं ने बूथ, ब्लॉक और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

3 दिन बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: 13 सितम्बर को बड़ा आंदोलन का आह्वान

Karnal, Haryana:सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 3 दिन और बढ़ी, 13 सितंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान, नरेश शास्त्री बोले—“सरकार को जेब नहीं काटने देंगे करनाल में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने करनाल में बड़ा ऐलान करते हुए हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार जल्दबाजी में कोई भी फैसला ले, लेकिन सफाई कर्मचारी अपने आंदोलन को पूरी रणनीति और संयम के साथ आगे बढ़ाएंगे। उनका कहना है कि सरकार बातचीत के जरिए कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे。 तीन दिन और बढ़ी हड़ताल नरेश शास्त्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने फिलहाल हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरह वे भी जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहते, जिससे प्रदेश की जनता को परेशानी हो। उनके मुताबिक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है और सरकार के पास अभी भी बातचीत का रास्ता खुला है। उन्होंने कहा कि सरकार यह न समझे कि हड़ताल बढ़ाते ही सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सफाई कर्मचारी पूरी तरह समझदार हैं और हर कदम सोच-समझकर उठाया जा रहा है。 सरकार पर कर्मचारियों पर कार्रवाई का आरोप नरेश शास्त्री ने सरकार पर आंदोलनकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के 40 कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों, विशेषकर महिलाओं के खिलाफ बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और अलग-अलग शहरों में भी एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों के बावजूद कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं, बल्कि पूरे मामले पर बेहद सजगता और जिम्मेदारी के साथ निर्णय लिया जा रहा है। 10 से 12 सितंबर तक जिला स्तर पर पंचायत आंदोलन की अगली रणनीति का ऐलान करते हुए नरेश शास्त्री ने बताया कि 10, 11 और 12 सितम्बर को जिला स्तर पर पंचायतें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 13 सितंबर को राज्य स्तरीय पंचायत होगी। उन्होंने इन पंचायतों को ‘जननायक पंचायत’ नाम दिया है। उनका कहना है कि इन पंचायतों में केवल सफाई कर्मचारी ही नहीं, बल्कि विभिन्न दलित संस्थाओं के साथ कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर, किसान और अन्य सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। 13 सितंबर को बड़े आंदोलन का दावा नरेश शास्त्री ने दावा किया कि 13 सितंबर की पंचायत आंदोलन का बड़ा रूप लेगी। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए कर्मचारी पूरी ताकत लगाएंगे और यह आंदोलन सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा。 उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे और सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कि वह कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे。 “सरकार ईमानदारी से बातचीत करे” सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों से की जा रही अपील पर नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार को केवल अपील करने के बजाय कर्मचारियों के साथ ईमानदारी से बैठकर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 मई को हुए समझौते के बिंदुओं पर सरकार ठोस कार्रवाई करे। उनके मुताबिक सफाई कर्मचारी सरकार से किसी विशेष रियायत की मांग नहीं कर रहे, बल्कि अपने अधिकार और पहले से किए गए समझौतों के पालन की मांग कर रहे हैं। पक्की नौकरी की मांग पर सरकार को घेरा मुख्यमंत्री की ओर से जारी पत्र को लेकर नरेश शास्त्री ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग कौशल रोजगार में जाने की नहीं, बल्कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की है। उन्होंने दावा किया कि यदि सफाई कर्मचारी नियमित होते हैं तो उनकी तनख्वाह करीब 34 हजार रुपये तक हो सकती है। वहीं वर्तमान व्यवस्था में वेतन और भत्तों को लेकर सरकार की पेशकश पर उन्होंने सवाल उठाए। “20 हजार मिल रहे हैं तो 25,500 क्यों लें?” नरेश शास्त्री ने कहा कि सफाई कर्मचारों को फिलहाल करीब 20 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। सरकार की ओर से करीब 25,500 रुपये देने की बात कही जा रही है, लेकिन कर्मचारियों की मांग इससे कहीं आगे की है। उन्होंने कहा कि सफाई भत्ता, झाड़ू भत्ता और जोखिम भत्ता जोड़ने के बाद भी कर्मचारियों के हितों के साथ न्याय नहीं हो रहा। उनका आरोप है कि सरकार कर्मचारियों की जेब से करीब 15 हजार रुपये कम करने की कोशिश कर रही है। “सफाई कर्मचारियों की जेब नहीं काटने देंगे” नरेश शास्त्री ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और सरकार को उनकी जेब काटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के मुद्दे पर सच्चाई से बात नहीं कर रही है। उनका कहना है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगों पर ठोस समाधान नहीं निकलता।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा के अस्ता में करंट से बिजलीकर्मी की मौत, दो झुलसे; जांच शुरू

Pariaunna, Bihar:नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता गाँव में बिजली के काम के दौरान करंट लगने से एक बिजलीकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बिजलीकर्मी झुलस गए। मृतक की पहचान नागीना पासवान के रूप में हुई है। घायल साजन पासवान समेत दो बिजलीकर्मियों का इलाज चल रहा है; इनमें से एक का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है, जबकि तीसरे बिजलीकर्मी को मामूली रूप से झुलसा बताया गया है। परिजनों के अनुसार ठेकेदार के माध्यम से तार बदले जा रहे थे और शटडाउन लिया गया था, उसके बाद खंभे पर चढ़कर तार बदले जा रहे थे कि अचानक करंट प्रवाहित हो गया। परिजनों ने ठेकेदार और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है; पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव: गंगानगर में भाजपा-कांग्रेस का दांव पेंच तेज

Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है तो वहीं कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। श्री गंगानगर जिले में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर कई नेताओं की साख दांव पर लगी है; ऐसे में दोनों ही पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों के लिए देर रात समर्थन में जनसम्पर्क करते हुए नजर आ रहे है। वही नगर निकाय चुनावो को लेकर भाजपा नेताओं ने बड़ी दावेदारी जताते हुए दावा किया है कि जिले में सबसे ज्यादा नगरपालिकाओ में भाजपा का बोर्ड बनेगा।
0
0
Report

जमुई के जतहर गांव में चचरी पुल से नदी पारना आसान, स्थायी पुल की मांग

Jamui, Bihar:जमुई: खैरा प्रखंड की हरनी पंचायत के जतहर गांव में वर्षों से नदी पार करने की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को समाजसेवी डॉ. नीरज साह के सहयोग से बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों के आपसी सहयोग और डॉ. नीरज साह के आर्थिक सहयोग से नदी पर चचरी पुल तैयार किया गया, जिसका रविवार को उद्घाटन किया गया। पुल बनने के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। करीब 250 की आबादी वाले जतहर गांव के लोगों के लिए बरसात के दिनों में नदी पार करना हमेशा बड़ी चुनौती रही है। वर्षों से ग्रामीण बांस-बल्लियों के सहारे नदी पार करने को मजबूर थे। कई बार ग्रामीणों ने स्थायी पुल निर्माण की मांग उठाई, लेकिन अब तक पक्के पुल का निर्माण नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीण युवाओं ने आपसी सहयोग से चचरी पुल बनाने की पहल शुरू की। आर्थिक परेशानी की जानकारी मिलने पर डॉ. नीरज साह ने ग्रामीणों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग किया। डॉ. नीरज साह के सहयोग से चचरी पुल तैयार होने के बाद ग्रामीणों ने उन्हीं के हाथों इसका उद्घाटन कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने डॉ. नीरज साह के प्रति विशेष आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जरूरत के समय ग्रामीणों की परेशानी को समझा और सहयोग किया। चचरी पुल से फिलहाल आवागमन में राहत मिली है और बरसात में नदी पार करने की परेशानी कुछ कम हुई है। इस मौके पर डॉ. नीरज साह ने कहा कि उन्हें जब ग्रामीणों और युवाओं के प्रयास की जानकारी मिली तो उन्होंने सहयोग करना अपना दायित्व समझा। गांव के लोगों की सुविधा के लिए कुछ सहयोग कर पाना उनके लिए खुशी की बात है। ग्रामीणों ने कहा कि चचरी पुल भले ही तत्काल राहत का साधन बन गया है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। आजादी के 79 साल बाद भी गांव के लोगों को बांस-बल्लियों के सहारे नदी पार करना पड़े, यह विकास के दावों पर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से जतहर गांव में जल्द पक्के पुल का निर्माण कराने की मांग की है। हालांकि, चचरी पुल निर्माण में सहयोग के लिए ग्रामीणों ने डॉ. नीरज साह, अर्णमाबांक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव और हरनी पंचायत के मुखिया प्रकाश तांती सहित अन्य सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पुष्पा खैरबार, नंदकिशोर दास, चेतन रविदास, रंजन रविदास, राजेश रविदास और इंद्रदेव रविदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top