icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संतकबीरनगर बारात में डीजे के अश्लील गाने पर मारपीट, 6 घायल

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में बारात के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना बखिरा थाना क्षेत्र के मुड़िलाखुर्द गांव की है। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात गांव में बारात आई थी। गांव का ही एक परिवार अपने दरवाजे के सामने खड़े होकर बारात देख रहा था। आरोप है कि इसी दौरान डीजे पर अश्लील भोजपुरी गाना बजने लगा, जिस पर परिवार की महिलाओं ने आपत्ति जताई। गाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई और तनाव का माहौल हो गया। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर 15 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report

हल्द्वानी ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में धीरज बिष्ट और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के परिजनों की शिकायत पर मुखानी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कटघरिया क्षेत्र स्थित एक होटल में देर रात नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में धीरज बिष्ट समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
0
0
Report

बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 16 नवंबर 9:37 बजे शुभ मुहूर्त

Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। बद्रीनाथ धाम में पारंपरिक पंच पूजाओं के दूसरे दिन के साथ आज आदिकेदारेश्वर के कपाट विधिवत बंद कर दिए गए हैं। आगामी 16 नवंबर की रात 9 बजकर 37 मिनट पर भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे, भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम में शीतकालीन कपाट बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वैदिक परंपरा और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धाम में पंच पूजाओं की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रावल अंबरनाथ नंबूदरी, नायाब रावल सूर्यप्रकाश नंबूदरी, मुख्यकार्यधियारी सोहन सिंह रंगण, धर्माधिकारी स्वयवर सेमवाल और रविन्द्र भट्ट , डॉ अमित बंदोलिया, की मौजूदगी में पूजा-अर्चना संपन्न कराई जा रही है। पंच पूजा के दूसरे दिन आज अपराहन बाद भगवान आदिकेदारेश्वर अन्नकूट का भोग लगाया गया । जिसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ आदिकेदारेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के चौथे चरण के चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

Hanumangarh, Rajasthan:चौथे चरण के चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट खबर हनुमानगढ़ से है, हनुमानगढ़ में पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के मतदान के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट किया गया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव और जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने उन्हें जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि तीसरे चरण का मतदान पुलिस और प्रशासन के तालमेल, सतर्कता और मुस्तैदी से शांतिपूर्ण हुआ। चौथे चरण में भी चुनाव की जिम्मेदारी निष्पक्षता से निभाई जाए। मतदान के दौरान लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी तय समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को कहा गया। मतदान केंद्रों और उनके आसपास पर्याप्त सुरक्षा रखने के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए。
0
0
Report

जैसलमेर में गोस्वामी सेवा समिति के आरोपों के बीच थाने में शिकायत

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में गोस्वামী सेवा समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ गोस्वामी ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर पूर्व पदाधिकारियों पर संस्था के दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, समिति की रसीद बुक, रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के कब्जे में हैं और नई कार्यकारिणी द्वारा मांगने के बावजूद दस्तावेज वापस नहीं किए जा रहे। शिकायत के मुताबिक, समिति का नया पंजीकरण 6 नवंबर 2026 को कराया गया है। इसके बाद भी पूर्व उपाध्यक्ष पदमपुरी और सचिव दीनगिरी के पास पुराने दस्तावेज और रसीद बुक होने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि समिति के दस्तावेजों का अनधिकृत इस्तेमाल किया जा रहा है और बार-बार दस्तावेज मांगने पर भी वापस नहीं किए जा रहे और विरोध करने पर कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में पूर्व पदाधिकारियों पर निजी स्वार्थ के लिए समाज की संपत्ति और संस्था के नाम का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाए गए हैं। उसी के पीछे पूर्व अध्यक्ष केवलपुरी ने बताया कि शहर कोतवाली में गलत रिपोर्ट पेश कर उन पर गबन के आरोप लगाए गए हैं जो निराधार हैं और उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद दस्तावेजों पर उपाध्यक्ष सचिव की सील लगाई गई है, जो उस समय की भंग हो चुकी संस्था के अनुसार पूर्व पदाधिकारी द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपना लेखाजोखा समाज के सामने रखकर 5 महीने पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं और कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा harassment किया जा रहा है एवं समाज से बहिष्कृत करने की बात की जा रही है। उन्होंने प्रशासन पर पूरा विश्वास बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस दौरान समाज के पुरुष- women पूर्व अध्यक्ष समर्थक थाने पहुंचे। अब बड़ा सवाल है कि समाज की संस्था के दस्तावेज किसके कब्जे में हैं और नई कार्यकारिणी को दस्तावेज सौंपने में देरी क्यों हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

पंचायती राज चौथे चरण के लिए मतदान शुरू, 101 केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से हुई। अंतिम प्रशिक्षण के बाद सभी दल अपने तय मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। चौथे चरण में राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा पंचायत समितियों में दो दिन मतदान होगा। 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से वोटिंग होगी जबकि 16 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीणा ने बताया कि जिले के 101 मतदान केंद्रों पर कुल 305 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 65 बूथ अति संवेदनशील हैं और इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चौथे चरण के चुनाव में करीब 1700 पुलिस अधिकारी और जवान ड्यूटी पर रहेंगे। मतदान दलों की रवानगी के साथ ही चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं
0
0
Report

क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने नपं पनियरा में आर एसफील्डिंग स्टेशन का फीता काटकर किया शुभारंभ

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow8m ago
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया आर एस फील्डिंग स्टेशन का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर पनियरा (महराजगंज)। नगर पंचायत पनियरा के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन काफी राहत भरा रहा। नगर पंचायत क्षेत्र में नवनिर्मित आर एस फील्डिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। पेट्रोल पंप के उद्घाटन के साथ ही अब नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को डीजल एवं पेट्रोल के लिए दूसरे क्षेत्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि नगर पंचायत पनियरा में लंबे समय से पेट्रोल पंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्थानीय लोगों को डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए करीब चार से छह किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे लोगों को समय और अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ता था। खासकर किसानों, व्यापारियों, वाहन चालकों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नगर पंचायत में ही पेट्रोल पंप की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने नगर पंचायत में पेट्रोल पंप की सुविधा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर कमलेश पासवान ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को शुद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि उनकी प्राथमिकता रहेगी। पेट्रोल पंप पर लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत में पेट्रोल पंप खुलने से न केवल नगरवासियों को बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। किसानों को कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर एवं अन्य मशीनों में डीजल भरवाने में आसानी होगी, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी अब ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
0
0
Report

CM ने पिछोर को जिला बनाने का संकेत दिया, 2027 परिसीमन आधार पर निर्णय

Shivpuri, Madhya Pradesh:पिछोर को जिला बनाने की मांग पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, 2027 में परिसीमन आयोग के आधार पर बनेगा ! मुख्यमंत्री बोले– परिसीमन आयोग के आधार पर प्रदेश में नए जिले, तहसील और संभाग बनाए जाएंगे, पिछोर को जिला बनाने का मैं भी समर्थन करता हूं पिछोर। पिछोर को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर शुक्रवार को आयोजित सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में परिसीमन आयोग के आधार पर कई ऐसे स्थान हैं, जिन्हें जिला बनाया जा सकता है। वहीं छोटे स्थानों को तहसील और कुछ जिलों को संभाग बनाया जा सकता है। वर्ष 2027 में परिसीमन के आधार पर प्रदेश में इस दिशा में निर्णय लिए जाएंगे। इसी प्रक्रिया के तहत पिछोर को जिला बनाने का मैं भी समर्थन करता हूं。 मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पिछोर को जिला बनाने की मांग को नई उम्मीद मिली है। सभा के मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री के समक्ष पिछोर को जिला बनाने की मांग उठाई। इससे पहले पिछोर विधायक प्रीतम Singh LodhI ने भी मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को प्रमुखता से रखा था। गौरतलब है कि पिछोर क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से इसे जिला घोषित करने की मांग करते आ रहे हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी लगातार इस मांग को सरकार के सामने उठाया जाता रहा है। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा परिसीमन आयोग के आधार पर वर्ष 2027 में पिछोर को जिला बनाने का समर्थन किए जाने से क्षेत्रवासियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब पिछोरवासियों की निगाहें वर्ष 2027 पर टिकी हैं, जब परिसीमन की प्रक्रिया के तहत प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा: प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था तेज की, गंगा आरती के साथ

Surajpur, Chhattisgarh:एंकर आज नहाय-खाय के साथ ही आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है, रेणुका नदी स्थित छठ घाट पर हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचेंगे, इसे लेकर जिला प्रशासन और छठ पूजा समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नदी किनारे बालू की अस्थाई सड़क बनाई गई है, वहीं घाट पर साफ-सफाई, रोशनी, टेंट, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, आपात स्थिति से निपटने के लिए तैराकों की टीम भी तैनात रहेगी, पिछले 20 से 25 वर्षों से घाट की व्यवस्था संभाल रही छठ पूजा समिति ने घाट पर निःशुल्क टोकन और नंबरिंग की व्यवस्था की है, वहीं इस बार घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य रूप में किया जाएगा, प्रशासन और समिति का दावा है कि महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं
0
0
Report

बलिया नगर विधानसभा 2027: जातीय समीकरण और विकास के दावे तेज

Noida, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया नगर विधानसभा (361) में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह ने सपा के उम्मीदवार नारद राय को शिकस्त देकर जीत दर्ज की थी। दयाशंकर सिंह यूपी सरकार में परिवहन मंत्री हैं। बलिया नगर विधानसभा में ब्राह्मण और वैश्य जाति निर्णायक भूमिका अदा करती है। विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण चुनाव की दशा और दिशा को तय करता है। हालांकि बलिया नगर विधानसभा बलिया की सात विधानसभाओं में से एक है। जिला मुख्यालय होने के नाते आबादी का एक बड़ा हिस्सा बलिया नगर विधानसभा में रहता है। विकास की बात करें तो आजादी के बाद से बलिया शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सड़क,रोजगार और बिजली जैसी समस्याओं से आज भी जूझ रहा है। बलिया नगर विधानसभा के मतदाताओं का कहना है कि बलिया में अन्य जनपदों की अपेक्षा विकास की रफ्तार बेहद धीमी है। वर्तमान विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने प्रयासों से मेडिकल कॉलेज ,जेल ,रोडवेज, कटहर नाला सुंदरीकरण जैसे बड़े प्रोजेक्ट तो आये है पर धरातल पर कुछ भी पूरा नहीं हुआ। कुछ लोगों का कहना है इस समय सीमा के अंदर विकास कार्यों को पूरा करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होती है| वही बलिया नगर विधानसभा को लेकर पॉलिटिकल एक्सपोर्ट अखिलेश सिंह का कहना है कि बलिया नगर विधानसभा में जातीय समीकरण एक बड़ा फैक्टर होता है लेकिन इस बार चुनाव जाति से ज्यादा पैसे पर आधारित होगा। जो कैंडिडेट सबसे ज्यादा पैसा खर्च करेगा उसके जीत की गुंजाइश ज्यादा होगी। अखिलेश सिंह का कहना है कि भाजपा और सपा के बीच बलिया नगर विधानसभा में सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। हालांकि बलिया में विकास हमेशा एक मुद्दा रहा है लेकिन विकास की रफ्तार इतनी धीमी है कि लोग विकास के नाम पर वोट देने के बजाय जाति और उम्मीदवार के चुनावी प्रबंधन पर ज्यादा जोर देते हैं। वही बलिया नगर विधानसभा के वर्तमान विधायक और यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि आजादी के बाद से बलिया नगर विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास उनके द्वारा कराया गया है। मेडिकल कॉलेज बनने की तैयारी है तो वही नए जेल का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। बलिया जिला चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर का भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है साथ ही अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण प्रगति पर है। दयाशंकर सिंह का कहना है कि बलिया नगर विधानसभा में कदम चौराहे से लेकर दुबहड तक, महावीर घाट से लेकर कदम चौराहे तक , शंकरपुर से लेकर ब्रह्माइन तक का सड़क चौड़ीकरण किया जा जा चुका है इसके अलावा मेडिकल बाईपास भी बनने जा रहा है। इसके साथ ही सीवरेज के लिए एसटीपी तैयार है और जल्दी ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। वही मंत्री दया शंकर सिंह का कहना है कि अगर 2027 में उन्हें टिकट मिलता है और जीत दर्ज करते हैं तो उनका सपना है कि बलिया में इंजीनियरिंग कॉलेज की भी स्थापना की जाए। वही सपा के संभावित उम्मीदवार रामजी गुप्ता का कहना है कि सपा काल में बलिया नगर विधानसभा का सबसे ज्यादा विकास हुआ लेकिन वर्तमान विधायक दयाशंकर सिंह ने बलिया के विकास की जगह विनाश किया है। विकास के नाम पर प्रोजेक्ट तो आए लेकिन 5 साल में कोई भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। न मेडिकल कॉलेज बन पाया, ना हीं कटहर नाले का पूरी तरीके से सुंदरीकरण हो पाया और ना ही जनता को आधुनिक रोडवेज मिल पाया। शहर में जाम से लेकर विद्युत कटौती और सड़कों की बदहाली जनता के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। वही आगामी विधानसभा को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी नीतियों और पीडीए समाज के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
0
0
Report

मोतिहारी में भैंस घायल के विवाद पर थाने पहुँचे मालिक, न्याय की मांग

Motihari, Bihar:मोतिहारी में एक थाना पर भैंस लेकर उनके मालिक पहुंचा तो थानाध्यक्ष उलझन में पड़ गए कि भैंस अगर घायल है तो इंज्यूरी के लिए ओडि स्लिप कैसे काटे? उलझन यह भी थी कि मोतिहारी में अभी तक किसी भी पशु की इंज्यूरी नहीं बनी है तो अब भैंस की कैसे इंज्यूरी बने? दरअसल कोटवा थाना क्षेत्र के बझिया के रहने वाले रामधार सहनी का उनके ही बेटे और बहु से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में आज बहु सास में फिर से विवाद हो गई। दोनों के विवाद में गुस्सा बेजुबान भैंस पर निकाला गया। रामधार सहनी अपने पत्नी के साथ भैंस लेकर सीधा कोटवा थाना पर पहुंच गए। रामाधार सहनी का आरोप है कि उसके भैंस की पिटाई कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया है। थानाध्यक्ष साहब अब न्याय कीजिए।
0
0
Report
Advertisement

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, PM पर सवालों से राजनीति गरमा गई

Jaipur, Rajasthan:बिग फुल जयपुर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला। कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री को हमारा प्रधानमंत्री बोलते हैं। राठौड़ बोले- हमारा प्रधानमंत्री है, फिर आपका प्रधानमंत्री कौन है? राठौड़ का कांग्रेस पर तंज, कहा- कोई इटली को मानेगा क्या? राठौड़ बोले- कांग्रेस लोकतंत्र का अपमान करती है। राठौड़ बोले- गहलोत, डोटासरा का प्रधानमंत्री कौन है? सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री कौन है? इनका कोई अलग से प्रधानमंत्री है क्या? कांग्रेस को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। हम विपक्ष में रहे, तब हमने लोकतंत्र का सम्मान किया। हमारे नेताओं ने इंदिरा गांधी को अपना प्रधानमंत्री बताया। इन लोगों के मुंह से क्यों नहीं निकलता कि हमारा प्रधानमंत्री है? ये लोग सदन में बोलते हैं- आपका प्रधानमंत्री। खड़गे और कांग्रेस नेता सदन में बोलते हैं- आप का प्रधानमंत्री।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में सपा नेता राकेश बघेल ने सैकड़ों नागर समाज के लोगों को किया सम्मानित

Mohammad RajaMohammad RajaFollow13m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में नागर समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को शॉल, पटका, फूलमालाएं एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं कर्ण नागर समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश नागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल तथा प्रोफेसर गिरीश बाबू नागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंचासीन अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर गिरीश बाबू नागर ने की, जबकि संचालन पंकज पंडा ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए सपा नेता राकेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में नागर समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। नागर समाज ने मन बना लिया है कि पीडीए के साथ मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने भाजपा पर नागर समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने समाज का वोट तो लिया, लेकिन उनके हितों और समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। इससे समाज के लोगों में नाराजगी और उपेक्षा का भाव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के माध्यम से सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में बड़ी संख्या में नागर समाज के लोगों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर सुशील यादव, सुनील यादव, भोला बघेल, ठाकुरदास, पूरन सिंह नागर, कुमरपाल सिंह नागर, मोहन सिंह नागर, बहुरन सिंह नागर, धर्मपाल सिंह नागर, गिरीश कुमार नागर, देवेंद्र सिंह नागर, मुरारी लाल नागर, प्रेम किशोर नागर, मलखान सिंह नागर, सुरेश चंद्र नागर, अरविंद कुमार नागर, धनपाल सिंह नागर, खेम सिंह नागर, भोले शंकर नागर, महेश चंद्र नागर, दिनेश कुमार नागर, कालीचरण नागर, अर्जुन सिंह नागर एवं साहब सिंह नागर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

रामनगर के रामरेखा घाट पर छठव्रतियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

Bagaha, Bihar:पश्चिम चम्पारण के रामनगर में पटना के गंगा छठघाट की तरह रामरेखा छठघाट पर भी छठव्रतियों की भारी भीड़ उमड़ती है लिहाजा इसी के मद्देनज़र प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं । आज नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। यहीं वज़ह है की नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नागेंद्र साह एक ओर साज सज़्ज़ा औऱ क्लाकृति समेत रंग रोगन में कलाकारों के साथ जुटे हैं वहीं बगहा एसपी राजेश कुमार ने रामनगर के आधा दर्जन से अधिक छठघाटों का निरीक्षण किया है । निरीक्षण के दौरान एसपी नें घाटों पर साफ़ सफ़ाई के साथ हीं सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, लाइटिंग, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं । एसपी ने कहा है कि छठघाट पर छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सभी प्रमुख घाटों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सादे लिबास में भी पुलिसकर्मीयों की तैनात होंगी । एसपी औऱ SDPO सत्येंद्र राम के द्वारा निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल समेत छठघाट पूजा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे । बता दें की रामरेखा नदी तट पर भव्य पूजा पंडाल लगाकर डेकोरेशन समेत पेंटिंग औऱ कला आकृति रग रोगन में ख़ुद चेयरमैन कलाकारों की टीम के साथ मुस्तैदी में जुटे हैं। बाइट- नागेंद्र साह, चेयरमैन, रामनगर नगर पालिका परिषद बाइट- राजेश कुमार, एसपी बगहा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top