203001
बुलंदशहर में फौजी की जान जाने पर ग्रामीणों का विरोध, फ्लाईओवर पर जाम
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में एक फौजी पर गोली चलाकर जान ले ली गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाबा मिलन दास की चाकू से गोद कर हत्या करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर,
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बांगरमऊ थाना पुलिस और एसओजी टीम उन्नाव की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश इसराइल उर्फ इजराइल को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। आरोपी पर हाल ही में हुई हत्या के मामले में एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब 3:40 बजे बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बांगरमऊ में दर्ज बाबा मिलनदास की हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी इसराइल उर्फ इजराइल पुत्र शकुर निवासी पूर्विया टोला, कस्बा व थाना बांगरमऊ, अपने किसी साथी के इंतजार में ग्राम ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना पर थाना बांगरमऊ पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। आरोप है कि इसराइल ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली उपनिरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि एसओजी के आरक्षी विकास भदौरिया के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इसराइल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक इसराइल पर 9 जून 2026 को बाबा मिलनदास की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का आरोप था। इस मामले में उसके खिलाफ थाना बांगरमऊ में मुकदमा दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक चाकू, एक तमंचा 315 बोर तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
हरियाणा: पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 से सेवाएं तेज, सीमांकन के लिए 10 दिन का अभियान
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने राजस्व क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन और प्रशासनिक सुधारों के प्रयासों को गति देते हुए राज्यभर में राजस्व अधिकारियों के लिए व्यापक क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया है तथा लंबित सीमांकन मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाया है। साथ ही, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के क्रियान्वयन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह अगली पीढ़ी का डिजिटल पंजीकरण प्लेटफॉर्म है, जो नागरिक सेवाओं और प्रशासनिक दक्षता को महत्वपूर्ण रूप से सुदृढ़ करेगा। सुचारू परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 1.0 से 2.0 में माइग्रेशन चरणबद्ध तरीके से जिला-वार किया जाएगा, ताकि सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें और नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 को एक उन्नत डिजिटल ढांचे के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य शून्य भौतिक दस्तावेजीकरण के साथ पंजीकरण प्रणाली का आधुनिकीकरण करना है। यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन आवेदन जमा करने, दस्तावेज अपलोड करने, आधार आधारित प्रमाणीकरण, ई-हस्ताक्षर, ऑनलाइन शुल्क भुगतान, रियल टाइम सत्यापन, सुरक्षित डेटा भंडारण तथा स्वचालित कार्यप्रवाह प्रबंधन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली नागरिकों की सरकारी कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता को काफी हद तक कम करेगी, मैनुअल हस्तक्षेप को न्यूनतम करेगी, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाएगी तथा सेवाओं की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करेगी। यह पहल प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करने, कारोبار सुगम्यता को बढ़ावा देने तथा नागरिक-केंद्रित और निर्बाध पंजीकरण अनुभव उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा सभी परिचालन मॉड्यूलों से संबंधित विस्तृत मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तथा उपयोगकर्ता पुस्तिकाएं तैयार की गई हैं। वर्तमान में राज्यभर के सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जिले में मास्टर ट्रेनर्स की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है, जो अधिकारियों और कर्मचारियों को नई डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सप्ताह के भीतर पूरा होने की संभावना है, जिससे पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 तथा अन्य डिजिटल राजस्व सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत आधार तैयार होगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पटवारियों, कानूनगो तथा अन्य राजस्व कर्मियों की डिजिटल क्षमताओं को सुदृढ़ करना सुधारों के एकरूप क्रियान्वयन और क्षेत्रीय स्तर पर प्रक्रियागत बाधाओं को समाप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस बीच, विभाग ने लंबित सीमांकन मामलों के निपटान के लिए सभी जिलों में 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना, सेवा वितरण मानकों में सुधार करना तथा भूमि संबंधी विवादों और आवेदनों के लंबित मामलों को कम करना है। अभियान के तहत जिला प्रशासनों को लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने तथा प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत विभाग ने यह भी तय किया है कि जिन सीमांकन आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, लेकिन निर्धारित शुल्क 15 दिनों के भीतर जमा नहीं कराया गया है, उन्हें स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस कदम से निष्क्रिय मामलों को प्रणाली से हटाने, कार्यकुशलता बढ़ाने तथा प्रशासनिक संसाधनों को वास्तविक और सक्रिय आवेदनों पर केंद्रित करने में सहायता मिलेगी।0
0
Report
रौशन आनंद को मिली जमानत, तीनों आरोपी जेल में
Patna, Bihar:रौशन आनंद को मिली जमानत रौशन आनंद समेत तीन आरोपी जेल में बंद थे बेल पेटिशन सिर्फ रौशन आनंद ने फाइल की थी कोर्ट ने रौशन आनंद को दी जमानत ADJ 33 की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद दिया बेल0
0
Report
Advertisement
शाहपुर में बुजुर्ग महिला लूट: बहू सहित चार गिरफ्तार, 48 घंटे में खुलासा
Danapur, Bihar:दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हथियाकांध गांव में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि लूट की पूरी साजिश घर की बहू ने ही रची थी। पुलिस ने बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 12 जून को राजेंद्र साह के घर में हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर बुजुर्ग महिला को बंधक बना लिया था और पिस्टल के बल पर नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद शाहपुर थाना में कांड संख्या 243/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के साथ इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान सीसीटीवी में तीन संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लुटेरों और घर की बहू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुमार (दीघा), कौशल कुमार (लक्ष्मीचक, शाहपुर), हिमांशु कुमार (दीघा) तथा प्रीति देवी (हथियाकांध) शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रीति देवी ने ही घर की अंदरूनी जानकारी अपराधियों को उपलब्ध कराई थी और लूट की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, पिस्टलनुमा एयरगन, लूटे गए 3.42 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, चांदी का सिक्का तथा घटना में प्रयुक्त तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पवन कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में शाहपुर थाना की टीम, दानापुर-1 की तकनीकी टीम, नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी की तकनीकी टीम तथा पटना की सीसीटीवी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अनुमंडल पुलिस अधिकारी शिवम् धाकड़ ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
धनबाद में बुजुर्ग के साथ बदसलूकी पर चाकू हमला, राजा उर्फ अरवाज घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के भूली थाना क्षेत्र के पांडरपाला में बुजुर्ग के साथ बदसलूकी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो युवकों ने चाकू से हमला कर राजा उर्फ अरवाज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज धनबाद SNMMCH में चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समझाने से नाराज होकर समीर और अफरीदी ने आक्रोश में आकर राजा उर्फ अरवाज नामक युवक पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर, घटना की सूचना भूली ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
चंदौली के यूनियन बैंक शाखा में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग चंदौली रविवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग यूनियन बैंक की शाखा में लगी आग देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, मची अफरातफरी फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामग्री जलकर खाक सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू आगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की नहीं है सूचना नुकसान का आकलन और मामले की जांच में जुटा प्रशासन चकिया थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर स्थित यूनियन बैंक का मामला0
0
Report
Advertisement
मंदिर परिसर में गोबर हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत घायल
Jaunpur, Uttar Pradesh:मंदिर परिसर में गोबर हटाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट, कई घायल इस वारदात का वीडियो हुआ वारयल जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित त्रिनेत्र महादेव मंदिर परिसर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में भैंस चराने और वहां पड़े गोबर को हटाने को लेकर मुकेश गुप्ता पक्ष तथा दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए。 घटना में एक पक्ष के पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला के सिर में चोट लगी है। मारपीट की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। सूचना पर डायल-112 पुलिस तथा स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों का उपचार कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अलीगढ़ विवाहिता की मौत: ससुराल से उत्पीड़न के चलते मायके में फांसी
Aligarh, Uttar Pradesh:विवाहिता का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला शव, मायके में आकर किया विवाहिता ने सुसाइड, परिजनों ने बयाया ससुरालीजन करते थे मारपीट, ससुरालियों के उत्पीड़न से आहत होकर आए गई थी मायके, आगरा में है मृतका की ससुराल, घटना के बाद आगरा में ससुरालीजन बताये जा रहे फरार, सूचना के बाद मौके पर पहुंची इलाका पुलिस और फोरेंसिक टीम, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके के शाहजमाल की घटना0
0
Report
गोंडा में योग सप्ताह का आगाज़, 21 जून के योग दिवस की तैयारी तेज़
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा सहित पूरे देश में जहां एक आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर के तैयारी शुरू कर दी गई है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर के तैयारी की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिला प्रशासन द्वारा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 12वें योग सप्ताह का आयोजन किया गया है। आज गोंडा के चेतना पार्क में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर खुद योग सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होकर योगा करके योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। यह कार्यक्रम आज 15 जून से 21 जून तक सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रतिदिन चेतना पार्क में चलता रहेगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सप्ताह तक योग सिखाया जाएगा साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को योग के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। भीषण गर्मी से निपटने के लिए योग सिखाने आ रहे सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल के साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।0
0
Report
Advertisement
पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया
Patna, Bihar:खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर रविवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 410/26 की जांच के सिलसिले में की गई है। पुलिस के अनुसार अंकित कुमार पांडेय, अजीत कुमार और कन्हैया कुमार सिंह को मामले में पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया था, लेकिन वे जांच में सहयोग करने के लिए उपस्थित नहीं हुए। कदमकुआं थाना पुलिस ने बताया कि संबंधित लोगों को मौखिक सूचना देने के साथ‑साथ लिखित नोटिस और व्हाट्सएप के माध्यम से भी थाने पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद वे पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। इसी कारण पुलिस टीम ने खान ग्लोबल स्टडीज परिसर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें अंतिम रूप से जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति रविवार शाम 4 बजे तक थाने में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि यदि इसके बाद भी सहयोग नहीं किया गया तो कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस की नजर अब संबंधित लोगों की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।0
0
Report
झालावाड़ के मिश्रोली में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान का अंतिम दिन
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतिम दिन महिला कॉन्स्टेबल संजू नेहरा,अंजू एवं थाना पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को आत्मरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और नकली लिंक से सतर्क रहने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी। अभियान के समापन अवसर पर मिश्रोली थाना पुलिस ने संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। पुलिस द्वारा इस अभियान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में जागरूकता संदेश दिया गया।0
0
Report
रौशन आनंद को जमानत मिल गई; कोर्ट ने बेल दी, अन्य तीन आरोपी जेल में
Noida, Uttar Pradesh:रौशन आनंद को मिली जमानत रौशन आनंद समेत तीन आरोपी जेल में बंद थे बेल पेटिशन सिर्फ रौशन आनंद ने फाइल की थी कोर्ट ने रौशन आनंद को दी जमानत ADJ 33 की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद दिया बेल0
0
Report
Advertisement
ओवैसी ने बहराइच से शौकत अली की उम्मीदवारी का ऐलान; अखिलेश पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:तो लगाओ नारा.. नारा-ए-तकबीर.. अल्लाह हू अकबर! और इसी नारे के साथ असदुद्दीन ओवैसी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की बहराइच की मटेरा विधानसभा से मजलिस की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया. इस ऐलान के साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया. यह भी बताया कि बहराइच में मजलिस का झंडा दिखा तो लखनऊ में बैठे अखिलेश यादव को मुसलमान के घर में अपने नुकसान का आंकलन होने लगा है।0
0
Report
दौसा के भांवता गांव में दंपति पर हमला, पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ी
Dausa, Rajasthan:दौसा भांवता गांव में घर में घुसकर दंपति पर हमला प्रकरण घायल जगदीश की पत्नी और बहन चढ़ी पानी की टंकी पर आरोपियों का गांव में जुलूस निकालने की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने किया था विरोध प्रदर्शन पुलिस ने घटना के आरोपी पूर्व में किए थे गिरफ्तार आरोपियों ने जगदीश के साथ जमकर की थी मारपीट जिसके चलते पीड़ित के दोनों पर हो गए थे ज़ख्मी सूचना पर पुलिस ओर सिविल डिफेंस की टीम पहुंची मौके पर बांदीकुई डिप्टी एसपी लक्ष्मीकांत शर्मा भी पहुंचे मौके पर पीड़ित परिवार ओर ग्रामीणों से की जा रही समझाइश कोलवा थाना क्षेत्र का घटनाक्रम0
0
Report
सिंगरौली में मोरवा बाजार से पल्सर बाइक चोरी, CCTV में चोर कैद
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग.. सिंगरौली जिले के मोरवा बाजार से पल्सर बाइक चोरी, मीना बाजार के CCTV में कैद हुए चोर... पीड़ित ने खुद जुटाई फुटेज, वीडियो लेकर पहुंचा मोरवा थाने... CCTV में दो युवक बाइक ले जाते आए नजर... 40 हजार रुपये कीमत की बाइक चोरी, पुलिस ने शुरू की तलाश... बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज... सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में ड्यूटी पुलिस... सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
