Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

बुलंदशहर में पुलिसकर्मियों की नॉनवेज पार्टी का वीडियो हुआ वायरल

Jul 19, 2024 01:11:27
Bulandshahr, Uttar Pradesh

बुलंदशहर में पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि वीडियो में कई वर्दी वाले पुलिसकर्मी स्थानीय कबाड़ी अकील और फल व्यापारी गुफरान उर्फ गुड्डू के साथ किसी होटल में नॉनवेज पार्टी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही टेबल पर नॉनवेज व्यंजन दिखाई दे रहे हैं और दो दरोगा भी मौजूद हैं। गुफरान द्वारा वायरल किए गए इस वीडियो में नगर कोतवली में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAmit Singh01
Nov 05, 2025 04:18:59
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ एंकर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिवेणी घाट और आसपास के सभी गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु जहां मां गंगा में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने में लगे हैं। वहीं बाबाओं को दान कर पुण्य भी अर्जित कर रहे हैं। गंगा घाट पर मंदिरों में भी पूजा अर्चना की घंटियां बज रही हैं। सनातन संस्कृति के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा को बेहद ही शुभ दिन माना जाता है। वी.ओ : खासतौर पर कार्तिक पूर्णिमा को सबसे मंगलकारी दिन कहा जाता है। क्योंकि इस दिन गंगा स्नान का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। संयोग से आज कार्तिक पूर्णिमा के साथ नानक जयंती भी मनाई जा रही है। बता दें कि सुबह अमृतवेले से ही त्रिवेणी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ आती हुई दिखाई दी। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाटों पर जल पुलिस के जवान तैनात हैं। त्रिवेणी घाट पर व्यवस्था संभालने वाली गंगा सभा मुनादी कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित घाट पर ही स्नान करने के लिए प्रेरित करने में लगी है। अपने सामान की रक्षा करने के लिए भी अपील कर रही है। त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस भी गंगा स्नान को देखते हुए अलर्ट है। गंगा स्नान की वजह से शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ाने की भी उम्मीद है। इसलिए तमाम चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस के तैनाती की गई है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Nov 05, 2025 04:18:39
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : शराब दुकान का 114 वर्ग मीटर अतिरिक्त भूमि पर कब्जा हटा खारा स्रोत ढालवाला में संचालित हो रही शराब की दुकान के संचालक ने 114 वर्ग मीटर पर अतिक्रमण किया हुआ है। यह अतिक्रमण प्रशासन की चेतावनी के बाद संचालक ने अपने मजदूरों से हटवाना शुरू कर दिया है। यह नजारा शराब की दुकान का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है। विस्तार: आंदोलनकारियों का कहना है कि उनके आंदोलन की वजह से ही शराब की दुकान पर हुए अतिक्रमण का खुलासा हुआ और अब अतिक्रमण हटना भी शुरू हो गया है। धीरे-धीरे उनका आंदोलन रंग लाएगा और एक दिन सरकार को जन भावनाओं के अनुरूप शराब की दुकान को बंद करना पड़ेगा। बता दे कि अजेंद्र हत्याकांड के बाद शुरू हुए आंदोलन के बीच शराब की दुकान के संचालक पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा था। मामले में राजस्व विभाग की जांच पड़ताल में शराब की दुकान का 214 वर्ग मीटर जमीन पर संचालित होना पाया गया। जबकि संचालक को केवल 100 वर्ग मीटर भूमि ही आवंटित है। ऐसे में अतिक्रमण को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से शराब की दुकान के संचालक को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। इसी कड़ी में संचालक में खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया है। बाइट : अनुराग पयाल ( प्रदर्शनकारी )
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Nov 05, 2025 04:18:05
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के गोमिया के ललपनिया स्थित संथाल-आदिवासियों के सबसे बड़े धर्मस्थल लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ राजकीय महोत्सव में आज तीसरे दिन बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं पहुंचे। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश के श्रद्धालु लुगु बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। महोत्सव के अंतिम दिन आज 5 नवंबर बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पूजा अर्चना करने यहां आ रहे है और धर्मसभा को संबोधित करेंगे। आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन खास माना जाता है और जो भी श्रद्धालु आते है वो यहां के झरने में स्नान करने के बाद पूजा पाठ करते है। लुगू बाबा के दर्शन को लेकर 7 किलोमीटर की चढ़ाई भी करनी पड़ती है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु लूगु बाबा के दर्शन को पहुंचते है। इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल और सीसी टीवी लगाया गया है। देश विदेश से आए श्रद्धालुओं के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। आदिवासियों का ये सबसे बड़ा महा धर्म सम्मेलन है।
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 04:17:58
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 05, 2025 04:17:48
Patna, Bihar:महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव आज करेंगे 18 सभाएं 01 लौरिया बलुआ मैदान, प्रखंड- जोगापट्टी, विधानसभा-लौरिया, पश्चिम चंपारण, बेतिया。 02 रामनगर स्टेडियम सिटी, प्रखण्ड-रामनगर विधानसभा-रामनगर, पश्चिम चम्पारण。 03 चीनी मिल नरकटियागंज यार्ड, विधानसभा-नरकटियागंज, पश्चिम चम्पारण。 04 गायघाट हाई स्कूल मैदान, प्रखंड-हरसिद्धि, विधानसभा-हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण。 05 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंदवा उर्दू +2, प्रखण्ड-केसरिया, विधानसभा-केसरिया, पूर्वी चंपारण。 06 आदर्श मध्य विद्यालय बाकरपुर का खेल मैदान, अंचल थाना कल्याणपुर, विधानसभा-कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण。 07 स्पोर्ट्स क्लब छतौनी, विधानसभा-मोतीहारी, मोतिहारी。 08 लोहिया मैदान, बनकटवा, विधानसभा-नरकटिया, पूर्वी चंपारण。 09 घोड़ा साहन जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज, विधानसभा-ढाका, पूर्वी चंपारण。 10 जगरनाथ हाई स्कूल, चिरैया, विधानसभा-चिरैया, पूर्वी चंपारण。 11 जितौरा हाई स्कूल मैदान, प्रखण्ड-मधुबन, विधानसभा-मधुबन, पूर्वी चंपारण。 12 ज्ञानलोक स्कूल का मैदान, प्रखंड शिवहर, विधानसभा शिवहर, शिवहर。 13 राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र परिहार, कृषि फार्म परिहार, विधानसभा परिहार, सीतामढ़ी。 14 हाई स्कूल मैदान, चोरौत, प्रखण्ड-चौरौत, अनुमंडल-पुपरी, विधानसभा-सुरसंड, सीतामढ़ी。 15 स्टेडियम बेला शांतिकुटीर, प्रखंड नानपुर, विधानसभा-बाजपट्टी, सीतामढ़ी。 16 कुम्हरा विष्णुपुर हाई स्कूल मैदान, प्रखण्ड थाना-डुमरा, विधानसभा-सीतामढ़ी, सीतामढ़ी。 17 बेलसंड चंदौली हाई स्कूल, विधानसभा-बेलसंड, सीतामढ़ी。 18 महत विजया नंद गिरी उच्च विधालय मानेचौक, विधानसभा-रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी。
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 05, 2025 04:17:26
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Nov 05, 2025 04:17:20
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Nov 05, 2025 04:05:42
Rishikesh, Uttarakhand:कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए त्रिवेणी घाट और आसपास के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु जहां मां गंगा में आस्था की पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, वहीं बाबाओं को दान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। गंगा घाट पर मंदिरों में पूजा-अर्चना की घंटियां बज रही हैं। सनातन संस्कृति के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को बेहद शुभ दिन माना जाता है। खासतौर पर कार्तिक पूर्णिमा को सबसे मंगलकारी दिन कहते हैं क्योंकि इस दिन गंगा स्नान का पुण्य मिलता है। आज कार्तिक पूर्णिमा के साथ नानक जयंती भी मनाई जा रही है। सुबह अमृतवेले से ही त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंगा घाटों पर जल पुलिस के जवान तैनात हैं। त्रिवेणी घाट पर व्यवस्था संभालने वाली गंगा सभा मुनादी कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित घाट पर ही स्नान करने के लिए प्रेरित कर रही है। अपने सामान की रक्षा के लिए भी अपील की जा रही है। त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस भी गंगा स्नान को देखते हुए अलर्ट है। गंगा स्नान की वजह से शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की भी उम्मीद है, इसलिए चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Nov 05, 2025 04:05:29
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : गंगा किनारे शराब पी कर मां गंगा की मर्यודה को तार - तार करने वालों को राफ्टिंग गाइड ने सिखाया सबक शिवपुरी में गंगा किनारे तीन पर्यटक शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। मां गंगा की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे इन पर्यटकों को एक राफ्टिंग गाइड ने देखा तो उसने राफ्ट किनारे लगाकर विरोध किया। मौके पर अपने बचाव में दारूबाज पर्यटकों ने खुद को लोकल बताने लगे। राफ्टिंग गाइड ने सख्ती दिखाई तो दारूबाजों ने हकीकत उगल दी। मौके पर राफ्टिंग गाइड ने सनातन संस्कृति का पाठ दारूबाज पर्यटकों को पढ़ाया और उनका जमकर लताड़ लगाई। वी.ओ : सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के कॉमेंट्स में लोग राफ्टिंग गाइड के साहस की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इस वीडियो पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए जो साहस राफ्टिंग गाइड ने दिखाया है वह तारीफे काबिल है। मां गंगा की आस्था से खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक पर्यटकों को इसी तरीके का जवाब मिलना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक सनातनी को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। वायरल विजुअल बाइट : राघवेंद्र भटनागर ( प्रदेश अध्यक्ष, विश्व हिंदू शक्ति संगठन )
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Nov 05, 2025 04:05:11
Ayodhya, Uttar Pradesh:आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली है, अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और सरयू नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं, माना जा रहा है कि अयोध्या धाम में 40 से 50 लाख श्रद्धालु स्नान करने अयोध्या पहुंचे हैं, जिला प्रशासन की यह तीसरी परीक्षा है जिसे सकुशल संपन्न करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, कार्तिक माह में अयोध्या धाम में तीन त्यौहार महत्वपूर्ण होते हैं पहला 14 कोसी परिक्रमा दूसरा पंचकोसी परिक्रमा और तीसरा कार्तिक पूर्णिमा स्नान, दो परीक्षा में जिला प्रशासन पास हो चुका है और यह कार्तिक माह की अंतिम परीक्षा है जिसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क है, डीएम निखिल टीकाराम और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि यह ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं भी भीड़ एकत्रित न होने पाए, कंट्रोल रूम से सभी को नियंत्रित किया जा रहा है, जहां भी भीड़ इकट्ठा होती है वहां लोगों को सतर्क किया जा रहा है, घाटों पर फिसलन ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है क्योंकि जब फिसलन होती है तो श्रद्धालुओं की गिरने आस्था की आशंका होती है, खोया पाया केंद्र बना गया है, किसी के परिजन किसी से खो जाते हैं तो उन तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जा रही है, सुरक्षा की दृष्टि से जोन और सेक्टर बनाकर अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों समेत अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, कल शाम से ही श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर पवित्र सरयू में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं.
0
comment0
Report
JPJai Pal
Nov 05, 2025 04:04:41
Haldwani, Uttar Pradesh:सुबह से ही काशी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी है, जो पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर देव दीपावली के दीपोत्सव का साक्षी बनने को बेताब है। प्रशासन ने भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए, घाटों की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। देव दीपावली के भव्य आयोजन को देखते हुए पूरे शहर में व्यापक रूट डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। आज शाम का भव्य कार्यक्रम:- दीप प्रज्जवलन: शाम 05:15 बजे से 05:45 बजे तक सभी घाटों पर लाखों दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। गंगा आरती: शाम 06:00 बजे से 07:00 बजे तक प्रमुख घाटों पर भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा। लेजर शो: चेतसिंह किला पर 3D प्रोजेक्शन और लेजर शो के तीन शो (शाम 06:15 बजे से) प्रस्तावित हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई हैं। भक्तों से अपील की गई है कि वे रूट डायवर्जन का पालन करें और शांतिपूर्ण तरीके से इस अलौकिक पर्व का आनंद लें।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Nov 05, 2025 04:04:30
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top