203001
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में तीन गौ तस्कर हुए गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। दो बाइकों पर सवार इन बदमाशों में से दो को पुलिस की गोली लगने से चोट आई है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान शहनवाज उर्फ गंजा (सम्भल), नौशाद उर्फ चीपा (अमरोहा), और भूरा बंजारा (खुर्जा) के रूप में हुई है। इन सभी का बड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। यह मुठभेड़ कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम द्वारा हसनपुर के पास की गई। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैपल वृक्ष के पतझड़ के रंग देखें: गर्म रंग छाए
Noida, Uttar Pradesh:autumn colours of maple tree0
0
Report
भीलवाड़ा डिप्टी सीएम बैरवा ने ज्योति रथ यात्रा से सेवा संकल्प जारी किया
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने विकसित भारत सेवा संकल्प सेवा सप्ताह के तहत ज्योति रथ यात्रा को ज्योत जलाकर रवाना किया इस दौरान मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर निगम महापौर जशवंत कंवर आज़ाद शर्मा सहीत भाजपा के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ज्योति रथ यात्रा अग्रवाल उत्सव भवन से शुरू हुई जो कि सेवा सदन मार्ग महात्मा गांधी चिकित्सालय सूचना केंद्र बालाजी मार्केट होते हुए गोल प्याऊ चौराहा तक ज्योति सेवा यात्रा निकाली गई इससे पूर्व प्रेम चंद बैरवा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यशस्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सेवा कार्य 25 साल पूर्ण हुए हैं। जब उन्होंने आज के दिन गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज प्रधानमंत्री के रूप में इस देश का नाम रोशन किया, देश का मान और सम्मान बनाया और ऐसे कार्य किए जो हमारे पूर्वोज भी उनके लिए सोचा करते थे, ये काम भी होंगे। ऐसा महान सम्मान के साथ हमारी महिलाओं को सम्मान देने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम हो, धारा 70 हटाने को हटाने का काम हो और राम मंदिर जैसे मुद्दे को निपटाकर मंदिर निर्माण कार्य करने का काम हो, तीन तलाक का मामला हो ऐसे बहुत सारे काम इस भारत देश के लिए हमारे प्रधानमंत्री ने किए हैं। हम सभी आज ये सेवा यात्रा के माध्यम से सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सभी जगह यात्राएं निकाल रहे हैं और सेवा संकल्प सभा की हमने आज यहाँ पे विकसित भारत 2047 के लिए हम सब सहयोग करते हुए जो संकल्प लिया है हमारे प्रधानमंत्री जी ने उसका। उसको पूरा करने के लिए हम सब सही होंगे。0
0
Report
रात भर जुगनुओं से रोशन आसमान
Noida, Uttar Pradesh:night full of fireflies0
0
Report
Advertisement
रांचा में कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार इस्तीफा मांगने वाला जबरदस्त प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:रांची में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट बिल्डिंग पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के دوران कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है और SIR को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
Modi के 25 साल: बेगूसराय में सेवा संकल्प यात्रा, गरीब-किसान लिए योजनाओं पर जोर
Begusarai, Bihar:एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्रिय राजनीति में 25 वर्ष पूरे होने पर आज बेगूसराय में भी सेवा संकल्प यात्रा मनाई गई । इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खतोपुर के महाकाल मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे हुए और इस दौरान उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर सिर्फ चार जातियों में लोगों को विभाजित किया। जिसमें महिला पुरुष गरीब एवं किसान शामिल है । एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं को सुचारू रूप से सरजमीं पर उतरा गया तो वही गरीब लोगों के खाते में डायरेक्ट पैसा पहुंचाने का काम किया और बिचौलियों के द्वारा हेरा फेरी को समाप्त किया। वहीं किसान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उत्थान के कई रास्ते खोले गए। आज बिपक्षी ओबीसी एससी एसटी में लोगों को विभाजित कर रहे हैं और बांग्लादेशि मुसलमान के द्वारा वोट बैंक को बढ़ाने के लिए साजिश कर रहे हैं । लेकिन एनडीए की सरकार रहते हुए यह संभव नहीं है। दूसरी ओर उन्होंने बिना नाम लिय कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कसाई के कहने से गाय की मौत नहीं होती । गाय हमारे लिए पूजनीय है और पूजनीय ही रहेगी। तेजस्वी की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी के द्वारा फिर एस आई आर का मुद्दा उठाया जा रहा है एवं लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है। जबकि चुनाव आयोग के द्वारा मांगे जाने पर तेजस्वी राहुल गांधी या अन्य विपक्षी पार्टियों के द्वारा एक भी ऐसा नाम प्रस्तुत नहीं किया गया जिन्हें वोट देने का अधिकार रहना चाहिए लेकिन उनका मतदाता सूची से नाम काटा गया हो ।0
0
Report
घोड़े के मालिक ने प्रोस्थेसिस फिट कराया
Noida, Uttar Pradesh:horse owner fits prosthesis0
0
Report
Advertisement
नाबालिग समेत 8 युवतियों सहित 7 युवकों की हिरासत: शांति गेस्ट हाउस पर छापेमारी
Danapur, Bihar:नौताबपुर। नौबतपुर थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा मार्ग स्थित शांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाबालिग समेत 8 युवतियों और 7 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक और मैनेजर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांति गेस्ट हाउस में पिछले कई दिनों से कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों से एक नाबालिग लड़की समेत 8 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, जबकि उनके साथ मौजूद 7 युवकों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों के बिहटा, बिक्रम, नौबतपुर समेत अन्य इलाकों से होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस गेस्ट हाउस में कमरों की बुकिंग, आने-जाने वाले लोगों और कथित गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। संचालक और मैनेजर से भी पूछताछ जारी है।0
0
Report
फ्रंट ड्राइव से मैन्युअल व्हीलचेयर को इलेक्ट्रिक में बदला गया
Noida, Uttar Pradesh:front drive turns manual wheelchair into an electric0
0
Report
जमुई में अपराध बेकाबू: फेरीवाले को गोली, चोरी और छेड़छाड़ की घटनाएं
Jamui, Bihar:जमुई में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले के बाद मानिआड्डा इलाके में ज्वेलर्स दुकान में चोरी,बुढ़वंत तालाब इलाके में चेन स्नेचिंग और अब टाउन थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के पास मोबाइल छीनने के दौरान फेरी दुकानदार को गोली मारने की घटना सामने आई है। बुधवार को करीब 11:34 बजे कुंदरी गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने फेरी का काम करने वाले मांडू को मोबाइल छीनने के लिए रोका। मोबाइल नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल मांडू पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी रफीक का पुत्र है। वह करीब सात लोगों के साथ जमुई शहर के महीसौढ़ी में किराए के मकान में रहकर फेरी का काम करता है। घटना के बाद साथी बब्बन शेख ने बताया कि मांडू ने फोन कर कहा कि कुछ लोग उसका मोबाइल छीन रहे हैं। मोबाइल नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार दी और भाग गए। इसके बाद साथी उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला अभी संदिग्ध है और इलाज जारी है। एक्स-रे कराने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गोली लगी है या नहीं। गोली शरीर के बाहर है या अंदर फंसी हुई है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस की टीम सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। लगातार सामने आ रही घटनाओं से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और अपराधियों के बढ़ते हौसले पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में एक दिन में पाँच खतरनाक साँप पकड़े गए
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में एक दिन में पाँच खतरनाक साँप पकड़े गए। नजीबाबाद रोड पर स्टेट बैंक के सामने चार साँप दिखे—दो Russell viper, एक rat snake और एक cobra। वन विभाग की टीम ने सभी साँपों को सुरक्षित पकड़कर आरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जिला अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में भी एक Russell viper मिला, जिससे स्टॉफ में हड़कंप मच गया। टीम ने वहाँ भी साँप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली थी; टीम मौके पर पहुँचकर सभी साँपों का रेस्क्यू कर लिया गया।0
0
Report
फतेहपुर में पुरानी रंजिश के चलते भाइयों को आजीवन कारावास और अर्थदंड
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा कोर्ट ने दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास व 2 लाख 8 हजार रुपए अर्थदंड से किया दंडित वर्ष 2023 में अभियुक्त रामलखन त्रिवेदी व शिवलखन त्रिवेदी ने गांव के ही रज्जन को पीट-पीटकर किया था मरणासन्न उपचार हेतु अस्पताल ले जाते वक्त रज्जन की हो गई थी मौत घटना के बाद से ही दोनों सगे भाई जेल थे बंद फॉस्ट ट्रैक कोर्ट-2 के न्यायाधीश अजय सिंह प्रथम ने सुनाई सजा शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने दी जानकारी किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव में हुई थी घटना0
0
Report
सायला पुलिस ने 319 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त के साथ कार जब्त की
Jaipur, Rajasthan:पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर सायला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 319 किलो 850 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी एक कार को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कार से छह फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार सायला के सनसाईन होटल के पास गली में संदिग्ध कार खड़ी मिली। तलाशी लेने पर कार में 18 प्लास्टिक कट्टों में डोडा पोस्त भर हुआ मिला। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग किए जाने की सूचना भी सामने आई है। एक संदिग्ध आरोपी की पहचान भुराराम जाट के रूप में हुई है। सायला पुलिस ने NDPS अधिनियम की धारा 8/15 और 29 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने मादक पदार्थ, कार और फर्जी नंबर प्लेटें जब्त की हैं।0
0
Report
Advertisement
झारखंड: विपक्ष की विशेष सत्र मांग पर कैबिनेट आज बैठक
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड में सत्ताधारी दल एमएमडीआर के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलित हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हुए कहा, विशेष सत्र के जरिए राज्य सरकार से सदन से प्रस्ताव पारित कर केन्द्र को भेजने की मांग किया। तो बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा , विशेष सत्र के लिए मांग करने की क्या आवश्यकता है, सरकार तो उनकी ही है। आज होने वाली झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक में दो दिवसीय विशेष सत्र पर मोहर लग सकती है।0
0
Report
OBC जनगणना के लिए वैज्ञानिक डेटा: हरियाणा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जातीय जनगणना की मांग हुई तेज हरियाणा कांग्रेस ने राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रप्रकाश, कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,कांग्रेस नेता राजबब्बर, विधायक आफताब अहमद, बीवी बत्रा औऱ अशोक अरोड़ा समेत कई विधायक शामिल हुए मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा केंद्र सरकार ने पिछली 14 अगस्त को जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें ओबीसी की गणना का कोई कॉलम नहीं है जातिगत जनगणना का मसला जब संसद में उठा था तब बीजेपी ने ओबीसी की जनगणना का भी भरोसा दिया था लेकिन अब भाजपा अपने वादे से पीछे हट रही है राज्यपाल को दिए ज्ञापन में हमने राष्ट्रपति महोदय से ओबीसी की गणना वैज्ञानिक तरीके से करवाने की मांग की है ओबीसी में कुछ ऐसी जातियां हैं जिनको अलग-अलग नाम से जाना जातें हैं इनको एकत्रित करने, एक्सपर्ट कमेटी बनाने की भी ज्ञापन में मांग की है पूरी तैयारी के बाद ओबीसी वर्ग का जो डाटा आएगा उसी के हिसाब से सही नीतियां बनेगी-- चंद्रप्रकाश ओबीसी की जनगणना में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक जैसे सभी आंकड़ों को भी शामिल करना चाहिए-- चंद्रप्रकाश सरकार ने एससी और एसटी की गणना में भी कुछ भ्रांतियां रखी हुई है, इनका भी समाधान किया जाए-- चंद्रप्रकाश0
0
Report
जालौर में भाजपा की रैली के बाद पंचायती राज चुनाव की तैयारियों पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जालौर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जालौर में विशाल रैली के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।बैठक में स्थानीय स्तर पर आमजन की राय को महत्व देने तथा सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। साथ ही पंचायत राज चुनाव में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया। बैठक में विधायक छगन सिंह राजपुरोहित सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष, महामंत्री और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
