203131
खुर्जा में कावड़ खंडित होने पर हुआ हंगामा वहीं दो को लिया हिरासत में
Khurja, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा नगर में कावड़ खंडित होने पर हंगामा हुआ। अनूपशहर से जहांगीरपुर जा रहे कावड़ियों का आरोप था कि गैर समुदाय के लोगों ने पथराव किया, जिसमें एक कावड़िया घायल हो गया। इसके विरोध में कावड़ियों ने खुर्जा कोतवाली पर प्रदर्शन किया। एसपी देहात, एडीएम, एसडीएम और सीओ खुर्जा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और शांति व्यवस्था बनाए रखी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छोटा रोबोट_SITE पर जमीन पर प्लान खींचकर निर्माण लेआउट स्वचालित करता है
Noida, Uttar Pradesh:A small robot automates construction layout by printing floor plans directly onto the ground at the building site.0
0
Report
गोरखपुर हादसे पर योगी-आखिलेश में तीखी सियासत, मासूम आर्यवर्धन की मौत के बाद घेरा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी. गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर 14 साल के मासूम आर्यवर्धन सिंह की मौत का मामला अब बड़ा सियासी मुद्दा बन गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और घटना को हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर मुख्यमंत्री के आरोपों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन पर फिर से गर्मी चढ़ रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी कतई नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कानून के दायरे में रहकर आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो अराजकता फैलाने वालों के लिए सबक बनेगी। वहीं अखिलेश यादव ने सीसीटीवी फुटेज को घटना का गवाह बताते हुए कहा कि वीडियो में न कोई रोड शो दिखाई दे रहा है और न ही रैली। उन्होंने मामले की सर्वोच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एक मासूम की मौत, एक परिवार का उजड़ा संसार और अब दो प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर। देखिए गोरखपुर से इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट। मासूम की मौत से परिवार में मातम। गोरखपुर के झारखंडी आवास विकास कॉलोनी में बुधवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। 14 वर्षीय आर्यवर्धन हाईस्कूल का छात्र था। रास्ते में जेसीबी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि यह घटना रोड शो के स्वागत कार्यक्रम से जुड़ी भीड़ के बीच हुई। मां की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिता के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनका बेटा किस कसूर की सजा भुगत गया? पीड़ित परिवार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्यवर्धन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मृतक की मां, पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात की। परिवार को ढांढस बंधाया और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। योगी ने कहा कि यहarga परिवार चौरीचौरा के ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है और ऐसी घटना दुर्लभ और अक्षम्य है। सीएम योगी ने मीडिया से कहा कि समाजवादी पार्टी पर उग्र व अराजकता फैलाने की पुरानी आदत है और आरोपियों के खिलाफ कानून के दायरे में कठोर कार्रवाई होगी। अखिलेश यादव ने CCTV फुटेज साझा कर मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज किया और कहा कि वीडियो में न रोड शो दिख रहा है, न रैली; न्यायोचित जांच की मांग की। इस प्रकार दोनों नेता एक ही घटना को लेकर आमने-सामने हैं और अब पुलिस की जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जेसीबी चालक समेत छह नामजद और 50 से 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें सपा नेता साधु यादव उर्फ साधु भैया आदि शामिल हैं। माता-पिता के बयानों के साथ यह मामला गोरखपुर शहर के लिए एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बना हुआ है।0
0
Report
सीतापुर के मंत्री का तंज: राम की एंट्री से 2027 की राजनीति गरम
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर, प्रभारी मंत्री मनोज पांडे पहुंचे सीतापुर। आजम खान, अखिलेश सहित राहुल गांधी पर साधा निशाना। 2027 के चुनाव में आजम की इंट्री पर बोले... यहां राम की इंट्री है - मनोज पांडे। कुछ लोग कहते थे राम मंदिर नहीं बनने देंगे - मनोज पांडे। जो लोग राष्ट्र और राम के बारे में गंदा बोलते हो वह कभी भारत का भला नहीं कर सकते - मनोज पांडे। आजम खान के इंकलाब वाले बयान पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव के गोरखपुर वाले बयान पर कहा कि ... 2012 से 17 तक लूट डकैती, बलात्कार के मामले में प्रदेश नंबर वन पर रहा - मनोज पांडे। सीएम के कानून व्यवस्था का अनुशरण देश के अन्य राज्य भी कर रहे हैं - मनोज पांडे। राहुल गांधी के देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है के बयान पर बोले ... पीएम के नेतृत्व में आज देश आर्थिक स्थिति के मामले में चौथे नंबर पर है - मनोज पांडे0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में बाल विवाह रोकथाम के लिए उड़न दस्ते, प्रशासन की सख्त निगरानी
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने देव उठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन की निगरानी में उड़न दस्तों का गठन किया है। वीओ-गौरतलब है कि ग्वालियर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हर वर्ष नाबालिग जोड़ों की शादियों के मामले सामने आते रहे हैं यही वजह है कि इस बार प्रशासन सख्त है और अब जिले से लेकर विकासखण्ड स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है। खास बात यह कि अब हाई स्कूलों के प्राचार्यों को भी इसमें शामिल किया गया है। वहीं पटवारी ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ शौर्या दीदी भी अपने इलाके में निगरानी करेंगे कि किसी भी तरह किसी नाबालिग को विवाह की वेदी पर न बिठाया जाए। कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक विवाह स्थल पर उड़नदस्ता दल के सदस्य लगातार भ्रमण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी नाबालिग की शादी न हो पाए। वहीं कलेक्टर ने बाल विवाह की सूचना देने के लिए हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कोई भी जागरूक नागरिक इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। बाइट-रुचिका चौहान, जिला कलेक्टर,ग्वालियर0
0
Report
अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर इगास पूर्व संध्या कार्यक्रम; अमित शाह समेत नेता मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर इगास की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीनए पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए0
0
Report
अंबिकापुर: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने शिवसागर तालाब के पास स्थित निजी संपत्ति देने से किया इन
Ambikapur, Chhattisgarh:अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर के शिवसागर तालाब के समीप स्थित अपनी निजी संपत्ति को सौंपने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। इस क्षेत्र में भूमि और तालाब मद की जमीन से जुड़े विवाद पहले भी चर्चा में रहे हैं। सिंहदेव के इस सख्त रुख के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल संपत्ति के स्वामित्व और आगे की प्रक्रिया को लेकर सबकी नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। Ambikapur: Former Deputy CM TS Singh Deo Refuses to Hand Over Private Property Near Shivsagar Talab0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में रास्ते के विवाद के बाद फायरिंग, दो घायल, एक की हालत गंभीर
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में रास्ते से निकलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्पैना बुजुर्ग गांव की है। था के रहने वाले दीपक और सुमित का रास्ते से निकलने को लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और फायरिंग तक जा पहुंचा। आरोप है कि विवाद के दौरान अंशुमन मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा और अजय मिश्रा ने दीपक और सुमित पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। गोली लगने से दीपक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही सिंधौली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गोंडा में ATM कार्ड फंसा कर PIN चोरी गैंग गिरफ्तार, 4 आरोपी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फेविक्विक से ATM कार्ड फंसाकर करते पिन चोरी, फिर खातों से उड़ाते थे रुपये।गोंडा में दो घटनाओं में ₹1.38 लाख की ठगी का खुलासा।आरोपियों के कब्जे से ₹34,910 नकद, 23 ATM कार्ड बरामद,73 फर्जी ATM टोल-फ्री विजिटिंग कार्ड, 6 मोबाइल और i-10 कार बरामद। चाकू, प्लास, कैंची, पेचकस और फेविक्विक भी पुलिस ने किया बरामद।गोंडा से लेकर लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और कानपुर तक गैंग का नेटवर्क ATM में कार्ड फंसते ही मदद के बहाने देते थे फर्जी टोल-फ्री नंबर।फोन पर PIN डालने को कहते, पीछे खड़ा साथी PIN देख लेता था।ग्राहक के जाने के बाद औजारों से ATM से कार्ड निकाल लेते थे।चोरी किए ATM कार्ड और PIN से नकदी निकालने के साथ ऑनलाइन खरीदारी।कोतवाली नगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा।0
0
Report
सहारनपुर: ट्रांसफॉर्मर चोरी के दो शातिर गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में गोली
Saharanpur, Uttar Pradesh:पूछताछ में बड़ा खुलासा: कबाड़ के धंधे में मुनाफा नहीं हुआ तो ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने लगे दो शातिर! कई गांवों में वारदात कबूली, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली सहारनपुर। कबाड़ के कारोबार में मुनाफा कम होने पर दो युवकों ने ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार और कीमती उपकरण चोरी करने का रास्ता अपना लिया। पूछताछ में दोनों ने सहारनपुर के कई गांवों के जंगलों में लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। तीतरो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की रात ग्राम बहलोलपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली सेंट्रो कार सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो ग्राम बरसी में नवनिर्मित गौशाला के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी ग्राम महंगी और जौहर हसन निवासी ग्राम सरकड़, थाना गंगोह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस, करीब पौने दो कुंतल तांबे का तार, छह बड़ी कॉयल, अन्य ट्रांसफार्मर उपकरण, तार काटने के औजार और वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कबाड़ के काम में ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था, इसलिए दोनों ने जंगलों में लगे ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार और अन्य सामान चोरी कर महंगे दामों पर बेचने की योजना बनाई। आरोपियों ने बहलोलपुर, बरसी, मनोहरा और ठोल्ला फतेहपुर के जंगलों में ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी का कुछ सामान उन्होंने रास्ते में रेहड़ी वालों को थोड़ा-थोड़ा करके बेच दिया था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में भी विद्युत अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना तीतरो पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。 बाईट अभिनंदन एसएसपी0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार; महिला समेत 4 गिरफ्तार, 1.31 करोड़ स्मैक बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत नानौता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला तस्कर समेत चार कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 655 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। इसी क्रम में 18 नवंबर को नानौता पुलिस ने रुहाड़ा पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नानू उर्फ शकील निवासी हरपाल, रामपुर मनिहारान, सय्यद शेखावत निवासी कुम्हारहेड़ा, सरसावा, मोनू उर्फ फरमान और उसकी पत्नी शबनम उर्फ शगुफ्ता निवासी शेखपुरा कदीम, कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 655 ग्राम स्मैक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी में नानू के पास से 60 ग्राम, सय्यद शेखावत से 260 ग्राम, मोनू से 270 ग्राम और शबनम से 65 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नानू उर्फ शकील और मोनू उर्फ फरमान के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि नानू का भी चोरी, गौवध और अन्य धाराओं में आपराधिक इतिहास सामने आया है।चारों आरोपियों के खिलाफ थाना नानौता में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सहारनपुर में 45 लाख की चोरी का खुलासा; हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, माल बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र की महावीर कॉलोनी स्थित गोल कोठी के सामने सर्राफ संजीव जैन के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना मंडी पुलिस, SOG, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की वारदात में शामिल दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 40 से 45 लाख रुपये कीमत के चोरी गए आभूषण और अन्य सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर को संजीव जैन ने थाना मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से पुत्रवधू के सोने के कड़े, गले का सेट, अंगूठियां, चेन, पायल, सोने-चांदी के सिक्के, चांदी के पूजा के कलश और नकदी चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने बाबा लालादास रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चोना उर्फ मुजम्मिल निवासी हाल पयरो वाला मोहल्ला, थाना मंडी सहारनपुर और सलीम निवासी हाल कठहल कॉलोनी, खाताखेड़ी सहारनपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के कड़े, टॉप्स, लॉकेट, चांदी के 19 सिक्के, पायल, बिछुए,_three कलश, डिनर सेट, तीन घड़ियां और अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल प्लास और सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, चोना उर्फ मुजम्मिल मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी सलीम भी सहारनपुर के कुतुबशेर थाने में दर्ज चोरी के एक मुकदमे में आरोपी है।0
0
Report
देवरिया में फर्जी नंबर प्लेट से 186 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार से हरियाणा निर्मित 186 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनिल कुमार राय और सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के सिवान जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जसराना: आगजनी से पीड़ित दुकानदार की मदद को आगे आया लक्की अतुर्रा फाउंडेशन, दी आर्थिक सहायता*
Jasrana, Uttar Pradesh:*जसराना: आगजनी से पीड़ित दुकानदार की मदद को आगे आया लक्की अतुर्रा फाउंडेशन, दी आर्थिक सहायता* *जसराना (संवाददाता)।* क्षेत्र के शादी नगला मोड़ तिराहे पर स्थित एक सब्जी की दुकान में अचानक आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लक्की अतुर्रा फाउंडेशन जसराना के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। जानकारी के अनुसार, शादी नगला मोड़ तिराहे पर ऋषभ कुमार पुत्र श्री प्रेम सिंह सब्जी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कारणों से उनकी दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखी सब्जियां व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया और पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित ऋषभ कुमार और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने नुकसान का जायजा लेते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और फाउंडेशन की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के इस मानवीय कदम की सराहना की है। मौके पर लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेंद्र सिंह के साथ साथ फाउंडेशन के सदस्य मुकेश लोधी, बलराम सिंह, जगतवीर राजपूत, कायम सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।0
0
Report
एसबीआई में कैश काउंटर खाली मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, सुबह से दोपहर तक भटकते रहे उपभोक्ता
Jasrana, Uttar Pradesh:एसबीआई में कैश काउंटर खाली मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, सुबह से दोपहर तक भटकते रहे उपभोक्ता जसराना। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में अव्यवस्थाओं के चलते गुरुवार को ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक में कैश काउंटर पर कर्मचारी नहीं मिलने से उपभोक्ता घंटों तक अपने ही पैसे निकालने के लिए इंतजार करते रहे। सुबह करीब 10 बजे बैंक पहुंचे ग्रामीण दोपहर एक बजे तक नकदी के लिए परेशान होते रहे। इससे लोगों में बैंक प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक में आए दिन ऐसी स्थिति बनी रहती है। कभी कैश काउंटर पर कर्मचारी नहीं मिलता तो कभी कनेक्टिविटी की समस्या बताकर काम रोक दिया जाता है। लोगों को अपनी ही जमा पूंजी निकालने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी काफी देर तक कैश काउंटर का काम प्रभावित रहा। बाद में कनेक्टिविटी और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू होने पर बैंक का कामकाज शुरू हो सका। ग्रामीणों ने बैंक के उच्चाधिकारियों से व्यवस्था में सुधार कराने और कैश काउंटर पर नियमित कर्मचारी तैनात करने की मांग की है।0
0
Report
सहारनपुर में 1.31 करोड़ की स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत नानौता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला तस्कर समेत चार कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 655 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। इसी क्रम में 18 नवंबर को नानौता पुलिस ने रुहाड़ा पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नानू उर्फ शकील निवासी हरपाल, रामपुर मनिहारान, सय्यद शेखावत निवासी कुम्हारहेड़ा, सरसावा, मोनू उर्फ फरमान और उसकी पत्नी शबनम उर्फ शगुफ्ता निवासी शेखपुरा कदीम, कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 655 ग्राम स्मैक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी में नानू के पास से 60 ग्राम, सय्यद शेखावत से 260 ग्राम, मोनू से 270 ग्राम और शबनम से 65 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नानू उर्फ शकील और मोनू उर्फ फरमान के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि नानू का भी चोरी, गौवध और अन्य धाराओं में आपराधिक इतिहास सामने आया है।चारों आरोपियों के खिलाफ थाना नानौता में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
