icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow11 Sept 2024, 05:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी-करहल आखिरकार कैसे आएगी 19 नवम्बर को बारात दरवाजे पर ? परेशान बेटी का छलका दर्द।

Ajay KumarAjay KumarFollow3m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल जनपद मैनपुरी की एक बेटी की जिसकी बारात आगामी 19 नवंबर 2026 को आनी है,लेकिन उसके घर के सामने सड़क पूरी तरह बदहाल है, कीचड़ एवं गंदा पानी भरा होने से बेटी यह सोचकर खासी परेशान है कि आखिरकार 19 नवंबर को उसकी बारात दरवाजे पर कैसे पहुंचेगी। जहां बेटी प्रिया यादव के घर के सामने की सड़क नारकीय बनी है,बेटी प्रिया यादव ने प्रदेश मुख्यमंत्री से हाथ जोड़ मदद की गुहार लगाई है। बेटी प्रिया यादव का कहना है कि उसकी 19 नवंबर को शादी है,बैंड बाजे के साथ बारात दरवाजे आनी है, लेकिन दरवाजे के सामने सड़क की बदहाल स्थिति से बेटी प्रिया खासी आहत है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं,परिजन को बरात आने का इंतजार है,इनके बीच बिटिया की चिंता अलग ही है। यह कि दूल्हा,बराती और रिश्तेदारों को दरवाजे तक पहुंचने के लिए कीचड़ और गंदे पानी को पार करना होगा हर जगह गांव की बदनामी होगी। मामला करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहबरामपुर के मजरा नगला रामजीत का है,यहां रहने वाले प्रमोद यादव की बेटी प्रिया यादव की शादी 19 नवंबर को है,घर के सामने सड़क की हालत बेहद खराब है। कीचड़ और गंदे पानी से किसी के लिए भी गुजर पाना मुश्किल भरा है,प्रमोद यादव ने बताया कि सड़क ठीक कराने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। सुनवाई नहीं हुई। प्रिया ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है, जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी,एसडीएम तेजस कृष्ण सहित तमाम अधिकारियों से बारात आने से पहले घर के सामने सड़क को दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है। आपसी विवाद के चलते समस्या बनी हुई है,शादी से पहले सड़क की सफाई कराकर व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी। इसके बाद राजस्व टीम के साथ वार्ता कर स्थायी हल निकाला जाएगा। नवनीत गौतम,बीडीओ ।
0
0
Report

दुर्ग के चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, तीनों आरोपी हिरासत में

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और मामले में संलिप्त तीनों संदेही युवकों को हिरासत में ले लिया है. एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि तीनों युवक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे इस दौरान उनमें से एक मुख्य आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया पीड़िता और परिजनों द्वारा मामले की जानकारी दिए जाने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर पुलिस ने बीएनएस और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम पॉक्सो एक्ट के कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया है तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जरूरी चिकित्सकीय परीक्षण व विधिक औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं. बाईट- शोजराज अग्रवाल, एएसपी दुर्ग शहर
0
0
Report
Advertisement

यमुना किनारे अपराधियों का तांडव: पुलिस तीनों वारदातों के खुलासे के लिए टीमें

Fatehpur, Uttar Pradesh:यमुना किनारे अपराधियों का तांडव, ललौली थाना क्षेत्र इलाके में तीन बड़ी वारदातों का नहीं हो सका खुलासा तीन वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, कई टीमें जांच में जुटीं दो नवंबर को कोर्रा कनक मोड़ के पास झाड़ियों में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से पांच वार की पुष्टि पांच नवंबर को सातआना मोहल्ले में घर के अंदर अकेली 60 वर्षीय बिल्किश बेगम की हत्या, लूटपाट की भी आशंका आठ नवंबर को मुत्तौर में व्यापारी के घर चोरी, आठ लाख रुपये नकद और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात पार लगातार वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, अपराध नियंत्रण की रणनीति पर भी सवालिया निशान एसपी अभिमन्यु मंगालिक ने तीनों मामलों के खुलासे के लिए लगाई कई टीमें
0
0
Report

हरड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, मां-बेटी समेत तीन मरे

Almora, Uttarakhand:सैराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला, किशोरी और चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटी भी शामिल हैं। तीनों हरड़ा गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हरड़ा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रात में दुर्घटना का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह राहगीरों ने सड़क से नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा तो पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब नौ बजे हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई की गहराई अधिक होने के कारण शवों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। हादसे की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है。
0
0
Report
Advertisement

छठ के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़, इटारसी जंक्शन यात्रियों को जूझना

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां बिहार में जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोगों के लिए अपने घर पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। इटारसी जंक्शन से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का भारी दबाव देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही। कोई दरवाजे के पास बैठकर सफर कर रहा है तो कोई शौचालय के सामने जगह तलाशने को मजबूर है। वहीं, ट्रेनों की देरी और कोच में जगह नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। 13 नवंबर तक अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ छठ मनाने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के सामने अब समय पर मंजिल तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है। वीओ01- छठ पर्व आते ही बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया है। रोजी-रोटी के लिए मध्यप्रदेश सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग अब अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। लेकिन इस बार घर वापसी का सफर आसान नहीं दिखाई दे रहा। इटारसी जंक्शन से गुजरने वाली बिहार रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, वहीं वेटिंग टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को भी ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। कोच में जगह नहीं मिलने के कारण यात्रियों को दरवाजों और शौचालय के आसपास बैठकर सफर करना पड़ रहा है। ऊपर से ट्रेनों की लेटलतीफी ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। वीओ02- बिहार में 13 से 16 नवंबर तक छठ महापर्व मनाया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए 13 नवंबर तक घर पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि वे परिवार के साथ पर्व की तैयारीों में शामिल हो सकें। लेकिन ट्रेनों के घंटों देरी से चलने और कोच में अत्यधिक भीड़ के चलते यात्रियों को समय पर पहुंचने की चिंता सता रही है। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी का सफर होने के बावजूद उन्हें बैठने तक की जगह नहीं मिल रही। कई घंटे स्टेशन पर इंतजार करने के बाद भी ट्रेन में चढ़ना मुश्किल हो रहा है। वीओ03- त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से 40 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इटारसी जंक्शन से प्रतिदिन कुल 193 ट्रेनों का आवागमन होता है। रेलवे का दावा है कि अतिरिक्त ट्रेनों के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। बावजूद इसके बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होता नजर नहीं आ रहा। ऐसे में यात्रियों की मांग है कि स्पेशल ट्रेनों के साथ मौजूदा ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएं, जिससे उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिल सके। बाइट(A1)- यात्री बाइट(A2)- मुकेश (यात्री ) बाइट(A3)- ऋषि ( यात्री ) बाइट(A4)- चंदन (यात्री ) बाइट(A5)- अनुज ( यात्री ) बाइट(A6)- सत्यप्रकाश (यात्री) WT- ABHISHEK
0
0
Report

छठ पूजा के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, रिजर्वेशन न मिलने से जनरल डिब्बे भरे

Jabalpur, Madhya Pradesh:छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है हालांकि रेलवे प्रशासन का दावा है कि यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चल रही है लेकिन जिस तरह से ट्रेनों में यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है उसको देखकर लग रहा है कि रेलवे के दावे नाकाफी ही लग रहे है। यात्रियों का कहना है कि रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते जनरल डिब्बे में जैसे-जैसे वह यात्रा करने मजबूर हो रहे हैं छठ पूजा की परंपरा निभाने के लिए बिहार और यूपी की ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है माना जा रहा है कि आने वाले समय में ट्रेनों में और भी भीड़ रहेगी
0
0
Report

कटनी स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिला रिजर्वेशन, जनरल डब्बे में यात्रा चल रहा

Katni, Madhya Pradesh:छठ पूजा के लिए जा रहे अपने घर को जा रहे यात्री ट्रेन में लटककर जाने को मजबूर. एंकर छठ पूजा में शामिल होने के लिए लोग अपने घरों की तरफ रुख कर रहे हैं. कटनी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़ नजर आ रही है. यात्रियों का कहना है कि रिजर्वेशन नहीं मिल पाया टिकट उपलब्ध नहीं हो पाई, जिसके कारण वे जनरल डब्बे/स्लीपर डब्बे में यात्रा करने को मजबूर हैं. वहीं कई स्पेशल ट्रेनों भी चल रही हैं, जिनकी स्थिति सामान्य तौर पर देखी जा रही है. कुछ ट्रेनें रेगुलर चलती हैं, उनमें टिकट फुल दिख रहे हैं और ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं. हमारे संवाददाता ने कटनी स्टेशन पहुंचकर यात्रियों से चर्चा की.
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा के समय ट्रेनों में भीड़ बढ़ी; रिजर्वेशन से यात्रियों को परेशानी

Jabalpur, Madhya Pradesh:छठ पूजा के लिए ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है हालांकि रेलवे प्रशासन का दावा है कि यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चल रही है लेकिन जिस तरह से ट्रेनों में यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है उसको देखकर लग रहा है कि रेलवे के दावे नाकाफी ही लग रहे है। यात्रियों का कहना है कि रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते जनरल डिब्बे में जैसे-जैसे वह यात्रा करने मजबूर हो रहे हैं छठ पूजा की परंपरा निभाने के लिए बिहार और यूपी की ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है माना जा रहा है कि आने वाले समय में ट्रेनों में और भी भीड़ रहेगी
0
0
Report

कोटा रेल मंडल ने 19वीं बार 100% समयपालन के साथ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में रिकॉर्ड बनाया

Kota, Rajasthan:समयपालन में कोटा रेल मंडल का शानदार प्रदर्शन, वित्तीय वर्ष में 19वीं बार मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का 100% समयपालन पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने ट्रेनों के समयबद्ध संचालन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल ने 10 नवंबर को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का 100 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह उपलब्धि 19वीं बार हासिल की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, मई में तीन बार, जून में एक बार, अगस्त में सात बार, सितंबर में छह बार तथा अक्टूबर और नवंबर में एक-एक बार शत-प्रतिशत समयपालन दर्ज किया गया। खास बात यह है कि अगस्त और सितंबर में कुल 13 बार सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय पर संचालित हुईं। इस उपलब्धि में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में परिचालन विभाग की अहम भूमिका रही। नियंत्रण कक्ष से ट्रेनों की लगातार निगरानी, स्टेशनों पर बेहतर परिचालन प्रबंधन और फील्ड कर्मचारियों के बीच समन्वय के जरिए समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, ट्रेनों के समय पर संचालन से यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने और आगे की कनेक्टिंग ट्रेनों का लाभ लेने में सुविधा मिलती है। मंडल सुरक्षित और विश्वसनीय रेल संचालन के साथ समयपालन बेहतर बनाने के प्रयास कर रहा है।
0
0
Report

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार वाहन ने खड़े लोगों को टक्कर दी, तीनों की मौत

Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत पंचर गाड़ी की स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने मारी टक्कर, सीएचसी बड़ौदामेव में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित किया बड़ौदामेव। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर पंचर हुई गाड़ी की स्टेपनी बदली जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बड़ोदामेव सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन तब तक तीनों को मौत हो गई थी । जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी मनीषा गुप्ता की गाड़ी एक्सप्रेस-वे पर पंचर हो गई थी। गाड़ी का चालक आदिल पुत्र आजाद सड़क किनारे स्टेपनी बदल रहा था। वहीं इसी दौरान जगमोहन पुत्र खेमचंद अपनी एनएचएआई कैम्पर गाड़ी के पास रिपोर्ट तैयार कर रहा था। तभी दिल्ली की ओर से जयपुर जा रहे तेज रफ्तार हेक्ट्र चौपहिया वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जगमोहन 25 वर्षीय निवासी शीतल, बड़ौदामेव तथा 26 वर्षीय मनीषा गुप्ता निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और चालक आदिल पुत्र आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़दामेव ले जाया गया। यहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बुधनंद नदी में 67 वर्षीय महिला का शव मिला, इलाके में सनसनी

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के किनारे कुशैल गांव के समीप बुधनंद नदी में 67 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पुपरहर गांव निवासी वृजनंदन ठाकुर की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई। उनके पुत्र मोहन ठाकुर ने शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, इंदु देवी 9 नवंबर की सुबह घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। तीन दिनों तक खोजबीन के बाद परिजनों ने बाजपट्टी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मां का शव देखते ही बेटे और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। महिला की मौत कैसे हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

Siwan में एक करोड़ रंगदारी: डाक से धमकी भरा पत्र का मामला, माले एरिया कमांडर संदिग्ध

Siwan, Bihar:एंकर सीবান में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि रंगदारी की मांग किसी फोन कॉल से नहीं, बल्कि रजिस्टर्ड डाक के जरिए धमकी भरा पत्र भेजकर की गई है। पत्र में रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पत्र भेजने वाला खुद को तिरहुत प्रक्षेत्र का भाकपा माले का एरिया कमांडर लोहा सिंह बता रहा है।इस घटना के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है। सीवान ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल-1 के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार चौधरी ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।बताया जा रहा है कि कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार चौधरी को 10 नवंबर की शाम करीब पांच बजे उन्हें रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र भेजने वाले ने खुद की पहचान लोहा सिंह के रूप में बताई है, जिसका पता मुजफ्फरपुर जिले का दर्ज है। आरोप है कि पत्र के माध्यम से कार्यपालक अभियंता से एक करोड़ रुपये की अवैध मांग की गई है। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने नगर थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top