icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गिरिराज सिंह के बयान: खड़गे कांग्रेस के दास, मुस्लिम लीग कांग्रेस

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को इलीगल बताते हुए चुनाव रद्द कर फिर से बैलेट से चुनाव कराने के बयान पर कहा की खड़गे कांग्रेस के दास हैं देश का लोकतंत्र मजबूत है। कांग्रेस, अब वो कांग्रेस नहीं रहा ये मुस्लिम लीग कांग्रेस है, जो देश में भ्रम फैलाते हैं। इसके साथ राहुल गांधी द्वारा सत्यग्रह पोर्टल लॉन्च करने पर कहा कि राहुल गांधी ने कभी सत्याग्रह किया है या सिर्फ नाम सुने हैं वह सत्याग्रही नहीं सत्यानाशी हैं। वही बिहार में राजद और कांग्रेस के अलग-अलग एमएलसी चुनाव लड़ने पर कहा कि इंदी गठबंधन कभी था ही नहीं,राहुल का नेतृत्व किसी को स्वीकार्य नहीं है। वहीं मोहन भागवत के द्वारा धर्म संकट होने पर देश की संकट पर कहा की वह हमेशा देश के मुद्दों पर सही बात बोलते हैं। दरअसल गिरिराज सिंह बीहट शीतला मंदिर प्रांगण पहुंचे थे जहां गिरिराज सिंह पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन भले गांधी परिवार के दास हो सकते हैं। देश का लोकतंत्र मजबूत है। कांग्रेस, अब वो कांग्रेस नहीं रहा।ये मुस्लिम लीग कांग्रेस है, जो सोची-समझी रणनीति के तहत देश के संवैधानिक संस्थानों के ऊपर आरोप लगाना, देश में भ्रम फैलाना, ये काम हो गया है राहुल गांधी एंड कंपनी का। या तो वो सत्ता भोगेंगे नहीं तो देश को जलाने की योजना बनाएंगे। राहुल गांधी के द्वारा देश में चल रहे अलग-अलग आंदोलन के लिए सत्याग्रह पोर्टल लॉन्च करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कभी सत्याग्रह करके देखा है कि नाम ही सुना है। जो सत्याग्रही होगा,वो जीवन में कभी देश का विरोध नहीं करेगा और ये सत्याग्रही नहीं, सत्यानाशी हैं।ये सत्यानाशी हैं और ये सत्यानाश करना चाहते हैं।लेकिन भारत का युवा सजग है भारत का युवा दुनिया को आज बचा रहा है। चाहे स्मित मंछार के तरह हो, इनका तो उस पर भी जुबान नहीं खुला। एक बार गर्व करते भारत के बेटा मंछार पे सत्याग्रही बनते, ये सत्यानाशी हैं। बिहार में राजद कांग्रेस के अलग-अलग एमएलसी चुनाव पर कहा कि देखिए, इंडी कोई गठबंधन ही नहीं है।राहुल गांधी का नेतृत्व कोई स्वीकार नहीं कर सकता और अपने-अपने स्वार्थों का टकराव जहां-जहां होगा, वहां-वहां लोग अलग होंगे। इसके साथ मोहन भागवत के द्वारा धर्म संकट होने पर देश में संकट होने के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मोहन भागवत जी केवल संघ के सरसंघचालक ही नहीं हैं, बल्कि देश की अखंडता, देश की संस्कृति, देश के संस्कार के प्रति सजग रहते हैं। और जो दिखता है, उस पर वो अपनी बातों को बेबाकी से रखते हैं।
0
0
Report

खाटूश्यामजी कोतवाली का नया थानाधिकारी पवन कुमार दुलड, प्रशासनिक फेरबदल के बाद कार्यभार संभाला

Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी कोतवाली थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया का तबादला, पवन कुमार दुलड ने संभाला कार्यभार, नगरपालिका चुनाव के घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक फेरबदल, नव नियुक्त थानाधिकारी का स्थानीय लोगों ने किया स्वागत. सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में नगरपालिका चुनाव के बाद प्रशासनिक फेरबदल देखा गया है. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय और खाटूश्यामजी कोतवाली थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया का तबादला किया गया है. इन्द्राज मरोडिया के स्थान पर सीकर पुलिस लाइन से पवन कुमार दुलड को खाटूश्यामजी कोतवाली का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है. नव नियुक्त थानाधिकारी पवन कुमार दुलड ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने खाटूश्यामजी कोतवाली पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालने के बाद भाजपा नेता संजय तिवाड़ी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया. भवानी शंकर खरतला, ऋषि कुमार जांगिड़ और केशर मल मुण्डोतिया ने थानाधिकारी पवन कुमार दुलड को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. नव नियुक्त थानाधिकरी पवन कुमार दुलड ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को अपनी प्राथमिकता बताया.
0
0
Report

कथावाचक ने कृष्ण बंशज मामले पर अखिलेश यादव को चुनौती दी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पहुंचे कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर का स्वागत किया गया है वहीं इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव कृष्ण बंशज कहना ही गलत है वो तथाकथित कृष्ण बंशज हो सकते है अगर कृष्ण बंशज है तो भगवान कृष्ण के इस अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आए हम लोग कोर्ट में केस लड़ रहे उसमें आगे आकर कहे हम कृष्ण के वंशज है सिद्ध कर दे तो ह्म उनका स्वागत कर देंगे तथाकथित लोग धर्म से दूर भागते है वो केवल मौलाना की खुदकिस्मती करते है हमारे सनातन में महिलाओं का उपमान करने वालों को जवाब देते लेकिन डिम्पल यादव पर एक मौलाना ने टिप्पणी करी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लखनऊ में होने वाले धर्मसंसद को लेकर कहा कि रामजन्मभूमि की लड़ाई हम लोग कानूनी तौर पर कोर्ट में लड़ रहे है हम लोग मांग कर रहे है कि भगवान कृष्ण का जो वास्तविक मूलगर्भ गृह है जो षडयंत्र के तहत मुसलमानों के हाथ में दे दिया थे और आज भी उन लोगों का कब्जा हम लोगों को दे देना चाहिए.सर्वे हो जाए तो मस्जिद के नीचे शिवालय तो निकलेंगे ही. आज कल धर्मसंसद राजनैतिक रूप लेने लगी है वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधा कहा कि जो भगवान श्रीकृष्ण की जय ना बोल पाए उनसे हम उनस एकता आशा करे कि वो वो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कुछ बोल पाए ,अखिलेश यादव अपने आप को बंशज बताते है प्रमाणिक और तथाकथित रूप से कहलाना अलग है। राममंदिर का ट्रस्ट एक संगठन के व्यक्ति को नहीं बैठाना था हमे सभी संगठन के लोगों को बैठाना था आज भी ट्रस्ट शापित ट्रस्ट है।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में 3 महीने से लापता अनुज के लिए परिवार ने आश्रम के बाहर किया प्रदर्शन

Hathras, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग हाथरस सादाबाद क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई से 3 महीने से लापता अनुज चौधरी का अब तक नहीं लगा कोई सुराग परिजनों का दावा—वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में मौजूद है अनुज परिवार के लोगों ने वृंदावन पहुंचकर आश्रम के बाहर किया धरना प्रदर्शन पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार ने धरना किया समाप्त पुलिस ने 2 दिन के अंदर बच्चे को तलाश करने का दिया आश्वासन मासूम अनुज के लापता होने से परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल परिजनों की चेतावनी—अनुज नहीं मिला तो आंदोलन करने को होंगे मजबूर
0
0
Report

बरनाला गुरुद्वारे के तनाव के बीच ग्रंथी पर हमला, पुलिस-पार्टियों के दखल की साख

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला के गांव कुब्बे में गुरुद्वारा साहिब का मामला गरमाया है। गाँव के कुछ लोगों ने गुरुद्वारे के ग्रंथी को पीटा, और दूसरे भी कई घायल हुए हैं। गुरुद्वारा साहिब में रेहरास साहिब जी के पाठ में रुकावट डाली गई। घटना CCTV वीडियो में कैद हो गई है, जिसके कारण एक ग्रंथी और एक महिला समेत अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। बाबा बूटा सिंह गुरथरी गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रशासक के पक्ष में गांव वालों का समर्थन दिखा। गुरुद्वारा साहिब में पाठ के दौरान रुकावट डालते हुए पुलिस की मौजूदगी का फुटेज सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को उठाते देखा गया और वीडियो में पुलिसवाले भी दिख रहे हैं। SGPC सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर के साथ शिरोमणि अकाली दल के नेता विनरजीत सिंह गोल्डी, rural अध्यक्ष सतनाम सिंह राही और गुरुद्वारा साहिब के प्रशासक बाबा बूटा सिंह गुरथरी ने सभा को संबोधित किया। गुरुद्वारा साहिब के अनाज मंडी की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे के लिए पॉलिटिकल हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जिसके खिलाफ गांव वालों ने आवाज उठाई। धनौला पुलिस ने मारपीट के पीड़ितों के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

कोटा में कांग्रेस मुक्त बनाने का दावा: हीरालाल नागर का बड़ा चुनावी बयान

Kota, Rajasthan:निकाय चुनावों की तर्ज पर पंचायती राज में भी कोटा को करेंगे ''कांग्रेस मुक्त'': हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री ने साधा निशाना बोले—''वन स्टेट, वन इलेक्शन'' से आचार संहिता से मिलेगी मुक्ति, विकास कार्य और ईआरसीपी होंगे मुख्य चुनावी मुद्दे कोटा/सांगोद। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में दावा किया कि आगामी पंचायती राज चुनावों में भारतीय जनता पार्टी कोटा जिले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों की तरह पंचायती राज चुनावों में भी जिले को पूरी तरह ‘कांग्रेस मुक्त’ बनाया जाएगा。 नागर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने ''वन स्टेट, वन इलेक्शन'' का संकल्प धरातल पर उतारा है। इस ऐतिहासिक कदम से बार-बार लगने वाली आदर्श आचार संहिता से मुक्ति मिलेगी और विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि भाजपा इन चुनावों में अपने कार्यकर्ताओं की एकजुटता और भजनलाल सरकार के पिछले ढाई वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के दम पर उतरेगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) जैसी अटकी योजनाओं को रफ्तार दी है, जिससे 17 जिलों को जल संकट से राहत मिलेगी। उन्होंने जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार पर लगाम कसने और बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार को सरकार की मुख्य उपलब्धि बताया।
0
0
Report
Advertisement

174 यात्रियों के बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में हनुमान चालीसा पाठ

Kota, Rajasthan:वीर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु हेतु कोटा में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता के संयोजन में गोदावरी धाम बालाजी मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन संपन्न हुआ। अनुष्ठान के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री हनुमान जी से वीर कैप्टन के उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु की भावपूर्ण प्रार्थना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संकट के क्षणों में कैप्टन मच्छार द्वारा दिखाया गया अभूतपूर्व शौर्य, सेवा भाव और समर्पण संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी त्वरित सूझबूझ और कर्तव्यपरायणता से सैकड़ों परिवारों में खुशियां बरकार कर रहीं। इस पावन अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा तथा कोटा नगर निगम महापौर अनुसुइया गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में वीर कैप्टन के जल्द स्वस्थ होकर पुनः देश सेवा में लौटने की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

एशियन Games में भारतीय हॉकी ने गोल्ड जीता, ओलंपिक क्वालिफिकेशन पक्का

Sirsa, Haryana:एंकर रीड भारतीय हॉकी का विदेश की धरती पर जलवा जारी है। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। दोनों ही टीमों ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया और इसके साथ ही ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सिरसा के दो खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा। सिरसा के जीवन नगर गांव निवासी राजेंद्र सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे, जबकि जोधकां गांव की रहने वाली सविता पूनिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान संभालते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वीओ जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस जीत को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया है। वीओ वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया। महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय महिला टीम की इस शानदार जीत में सिरसा के गांव जोधकां निवासी और अनुभवी खिलाड़ी सविता पूनिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सविता पूनिया लंबे समय से भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा हैं और गोलकीपर के रूप में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। एशियन गेम्स में भी उनके प्रदर्शन की खूब चर्चा रही। वीओ उधर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम में सिरसा के जीवन नगर गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। राजेंद्र सिंह ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की ऐतिहासिक जीत में अपना योगदान दिया। राजेंद्र सिंह की इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे सिरसा जिले में खुशियों का माहौल है। राजेंद्र सिंह के माता-पिता फिलहाल विदेश में हैं और वहीं से भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस शानदार जीत का जश्न मना रहे हैं। परिवार के लिए यह पल गर्व और खुशी से भरा हुआ है। वीओ राजेंद्र सिंह की इस सफलता पर उनके कोच हरविंद्र सिंह ने भी खुशी जताई। सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में कोच हरविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम की इस शानदार सफलता ने देशभर के खेल प्रेमियों को खुशी दी है। वहीं सिरसा के राजेंद्र सिंह और सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन ने जिले का गौरव भी बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से सिरसा के खिलाड़ियों और युवा खेल प्रतिभाओं में भी उत्साह का माहौल है। भारतीय हॉकी टीम की यह जीत आने वाले समय में देश के खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी। बाइट हरविंदर सिंह, कोच।
0
0
Report

गोंडा में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार, 10.25 लाख लूट

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा आज शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए अयोध्या के चर्चित महंत बृजमोहन दास का निजी सचिव बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 10.25 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी करण वर्मा और अनूप कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में शाम पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जेल भेजे गए आरोपी करण वर्मा और अनूप कुमार पांडेय ने जूते की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे रियाज अहमद सिद्दीकी को सरकारी विभाग जल निगम में और उनकी बहन को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अयोध्या के महंत बृजमोहन दास का अपना निजी सचिव बताया था। विश्वास में आकर रियाज अहमद सिद्दीकी ने अपनी पैतृक संपत्ति भूमि को बेचकर आभूषण गिरवी रखकर 1025000 अलग-अलग तिथियों में इन आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किया था। कई बार इन आरोपियों से नौकरी लगवाने की बात कही बार-बार आरोपियों द्वारा लगवाने की बात कही कहकर नौकरी न लगने पर संपूर्ण पैसा वापस करने का भी आश्वासन दिया था। इसके बाद में इन दोनों आरोपियों द्वारा रियाज अहमद सिद्दीकी को जल निगम विभाग और उनकी बहन को शिक्षा विभाग में नौकरी को लेकर की नियुक्ति पत्र दिया गया; जब दोनों विभाग में जुड़ने पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। पीड़ित ने आरोपियों से पैसे की मांग की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और दुकान बंद कराने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जहां पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने 4,02,500 रुपए वापस कर दिए थे, जबकि 6,22,500 रुपए हड़प लिए गए थे और वापस नहीं किए थे। 23 अगस्त को रियाज अहमद सिद्दीकी ने नगर कोतवाली में करण वर्मा, अनूप कुमार पांडे और अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच उप निरीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देश पर_ram Nath Singh, राजल राजवंशी, शालिनी पांडे, अमित यादव और शशिकांत के साथ दबिश देकर करण वर्मा को गिरफ्तार किया गया। अनूप कुमार पांडे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई जहां वह भागने लगे, जिन्हें पीछा कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
0
0
Report

गोंडा: रोशनी यादव ने फर्जी लूटकांड रचा, पुलिस ने खुलासा किया

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बालपुर ग्राम पंचायत के अहिरनपुरवा में काली प्रसाद यादव और रोशनी यादव के घर देर रात 1:30 बजे के करीब कथित रूप से हुए बंधक बनाकर लूट कांड का 20 घंटे के अंदर ही कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने इस पूरे घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में निकाल कर सामने आया की लालच में आकर पति के भाइयों के जेवरात और उनके पैसे हड़पने के लिए खुद रोशनी यादव ने इस पूरे षडयंत्र को रचा था। खुद घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर उपले यानी कि गोबर के कंडे में उसे छिपा दिया था ताकि किसी को शक ना हो और रोशनी द्वारा ही परिजनों को जानकारी दी गई थी। कि रात में 1:30 बजे के करीब दो बदमाश आए जो अपना मुंह पूरी तरीके से बंधे हुए थे जैसे ही दरवाजा इन्होंने खोल इनका मुंह बंद करके रस्सी से इन्हें बांध दिया। फिर लोहे के बड़े रॉड से घर में रखे बॉक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और ₹20000 नगदी लूट करके फरार हो गए। तत्काल सूचना मिलते ही मौके पर करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह, करनैलगंज सीओ आनंद राय मौके पहुंचे डॉग और फोरेंसिक टीम से पूरी घटना की जांच शुरू। जांच में बार-बार रोशनी यादव द्वारा अपना बयान बदला जा रहा था कड़ाई से जब पुलिस ने पूछताछ की तो रोशनी यादव ने पूरी सच्चाई बता दिया। रोशनी का कहना था कि उनके घरों में आपस में ही विवाद होता रहता है और इसीलिए उसने लालच में आकर के इन जेवरात और नगदी को छिपा दिया था और लूट की गलत तरीके से सूचना दी थी। फिलहाल करनैलगंज कोतवाली पुलिस में महिला रोशनी यादव द्वारा छुपाई गए सभी जेवरात और नकदी को बरामद कर कि पूरी कथित लूटकांड का खुलासा करके पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि जांच में लूट की घटना पूरी तरीके से फर्जी निकली है खुद ही घर में छुपा दिया गया था जिसे बरामद कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

टीआरपी के लिए मीडिया बन रहा जज, अनिरुद्ध आचार्य का मीडिया पर तीखा हमला

Mathura, Uttar Pradesh:टीआरपी के लिए मीडिया बन रहा जज, प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरे अनिरुद्ध आचार्य, पुकि बाबा ने फिर फोड़ा गुस्सा वृंदावन में कथा के दौरान कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य ने संतों पर हो रही अनर्गल टिप्पणियों को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया यूज़र्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिना सच जाने किसी निर्दोष को दोषी ठहराना और संतों का अपमान करना सर्वनाश को न्योता देना है。 मथुरा-वृंदावन सोशल मीडिया पर पुकि बाबा के नाम से चर्चित कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज का बचाव करते हुए मीडिया और सोशल मीडिया पर टीआरपी बटोरने वालों पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। अपनी कथा के दौरान दिए गए उनके इस बयान का वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। अनिरुद्ध आचार्य
0
0
Report

कैंची धाम में भक्तों की भीड़ से अव्यवस्था, प्रशासन और लोगों पर उठते सवाल

Noida, Uttar Pradesh:FEED में ग़लत तरीके से ओवरटेक करते कार ड्राइवर, ट्रक में जानवरों की तरह भरकर जा रहे लोग, लोगों की शिकायत, कंधे पर छोटी बच्ची को लाद कर चलती महिला, गाड़ियों का रेला कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का हुजूम यहाँ फैली अव्यवस्था के लिए लोग और प्रशासन दोनों ही ज़िम्मेदार है लोग 9-9 किलोमीटर पैदल चलकर कैंची धाम जा रहे हैं इसके अलावा लापरवाही से कार चला रहे ऐसी लोगों की वजह से जाम लग रहा है यहाँ कई दुकानदारों कहना है की उनका धंधा तो अच्छा चल रहा है लेकिन भारी ट्रैफिक की वजह से काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top