बुलंदशहर में पुलिस ने भटके कांवड़ियों की मदद कर दिखाई मानवता
Darapur, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को मानवता की मिसाल पेश की। तीन कांवड़िए - अजय, जतिन और सुमित - अनूपशहर से गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें गलत दिशा बता दी, जिससे वे भटक गए और अहमदगढ़ पहुंच गए। थाना प्रभारी राजेश कुमार और उनकी टीम गश्त के दौरान इन कांवड़ियों से मिले। पुलिस ने न केवल उन्हें सही रास्ता बताया, बल्कि उनके लिए ठहरने की व्यवस्था की और भोजन-पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
