203001
बुलंदशहर में अभिभावकों ने प्राइमरी स्कूल में लगाया ताला, मिड डे मील और पढ़ाई की कमी का आरोप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के विकासखंड कुडवल स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में अभिभावकों ने पढ़ाई नहीं कराने और मिड डे मील वितरित न करने का आरोप लगाते हुए स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई नहीं कराई जा रही और प्रिंसिपल व शिक्षिकाएं भी अक्सर गैरहाजिर रहती हैं। ताला लगाए जाने के बाद स्कूल स्टाफ और छात्रों को भी एंट्री नहीं दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगमगंज में जगन्नाथ रथयात्रा: आस्था का ज्वार, तीन नए रथों की घोषणा
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले की तहसील बेगमगंज में भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य एवं श्रद्धापूर्ण रथयात्रा निकाली गई। जिले की एकमात्र जगन्नाथ रथयात्रा होने के कारण आयोजन का विशेष महत्व रहा। यात्रा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, जयकारों और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। रथयात्रा माला फाटक स्थित जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधायक ने भगवान की प्रतिमा को सिर पर धारण कर नगर भ्रमण कराया, जिसे श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ देखा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची, जहां भगवान का रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन रथयात्रा पुनः नगर भ्रमण करते हुए जगदीश मंदिर पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र पटेल ने घोषणा की कि वर्तमान में भगवान जगन्नाथ की यात्रा एक रथ में निकलती है, लेकिन अगले वर्ष से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के लिए तीन अलग-अलग रथ निकाले जाएंगे। इसके लिए दो नए रथों का निर्माण कराया जाएगा।0
0
Report
रांची में महाप्रभु जगन्नाथ रथयात्रा: हेमंत सोरेन की उपस्थिति ने हलचल मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:रांची- महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा में मुख्यमंत्री हेंमंत सोरेन की उपस्थिति0
0
Report
बिलासपुर की सब्ज़ी मंडी गंदगी और सीवरेज पानी से स्वास्थ्य खतरे की आशंका
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश की मुख्य सब्जी मंडी बिलासपुर के समीप फैली गंदगी व बदबू से दुकानदार परेशान, बरसात के दिनों में बीमारियां फैलने का डर है। कूड़े की उचित व्यवस्था की दुकानदारों ने नगर परिषद से करी अपील। बिलासपुर शहर की मुख्य सब्जी मंडी इन दिनों गंदगी और सीवरेज के पानी की चपेट में है। मंडी के आसपास फैली बदबू के बीच सब्जियां बिक रही हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। बरसात के मौसम में संक्रमण और बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है, लेकिन जिला प्रशासन और नगर परिषद अब तक बेखबर नजर आ रहे हैं। मंडी से सब्जियां पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई होती हैं; ऐसे में मंडी के आसपास सीवरेज का गंदा पानी व कूड़े के ढ़ेर जमा होने से हालात खराब हो गए हैं। चारों तरफ गंदगी और बदबू का आलम है। दुकानदारों का कहना है कि जहां भी सब्जियां रखी जाती हैं, उसके समीप सीवरेज का गंदा पानी व कूड़े का ढ़ेर फैला रहता है। इससे न केवल सब्जियां दूषित हो रही हैं बल्कि ग्राहकों और व्यापारियों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है। व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद को इस समस्या से अवगत कराया, बावजूद इसके अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। मंडी के व्यापारियों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि मंडी की नियमित सफाई, सीवरेज की उचित निकासी और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि बरसात के मौसम में संभावित बीमारियों को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। अब देखना होगा प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
झीरम घाटी के CRPF कैंप में विशाल अजगर पकड़ा गया, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर की झीरम घाटी में स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस वक्त हलचल मच गई, जब कैंप परिसर में एक विशालकाय अजगर नजर आया, पिछले कई दिनों से इसकी मौजूदगी महसूस की जा रही थी, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई, सीआरपीएफ के जवानों और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बेहद सावधानी के साथ अजगर को पकड़ा, रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया, कांगेर घाटी नेशनल पार्क क्षेत्र में वन्यजीवों के साथ-साथ सरीसृपों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।0
0
Report
पांडादाह के जगन्नाथ मंदिर की 300 वर्ष पुरानी रथयात्रा प्रथा कायम
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खैरागढ़ से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित पांडादाह का भगवान जगन्नाथ मंदिर लगभग 300 वर्षों से आस्था और इतिहास की अनूठी मिसाल बना हुआ है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, ओड़िशा से कुछ व्यापारी कंबल बेचने के लिए इस क्षेत्र में आए थे। वे भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त थे। التجارة के दौरान उनका यहां के तत्कालीन राजा से संपर्क हुआ। भगवान के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और भक्ति से प्रभावित होकर राजा ने उनके सहयोग से पांडादाह में भगवान जगन्नाथ का मंदिर बनवाया। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर निर्माण के बाद उन व्यापारियों को स्वप्न में भगवान जगन्नाथ ने दर्शन देकर मंदिर परिसर में ही भ्रमण करने की इच्छा जताई। तभी से यहां रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को रथ पर नहीं, बल्कि श्रद्धालु अपने कंधों पर उठाकर मंदिर परिसर की परिक्रमा कराते हैं। यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और विश्वास के साथ निभाई जा रही है। एक और मान्यता इस परंपरा को और भी विशेष बनाती है। लोगों का विश्वास है कि यदि रथयात्रा के दिन बारिश होती है तो भगवान जगन्नाथ की कृपा से पूरे वर्ष अच्छी फसल होती है और क्षेत्र में कभी अकाल नहीं पड़ता। स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि पांडादाह कभी राजनांदगांव रियासत की राजधानी रहा है। इतिहास, लोकआस्था और सदियों पुरानी परंपरा का यह अद्भुत संगम आज भी हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।0
0
Report
शिवपाल यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान; गठबंधन शर्तें राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में सपा महासचिव शिवपाल यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले— उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़े भाई की भूमिका में है, गठबंधन की शर्तें राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार और जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए तथा राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वोटर लिस्ट समय से जारी करने की मांग करते हुए कहा कि देरी होने पर वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने की आशंका बढ़ सकती है。0
0
Report
Advertisement
तज़ीन फ़ातिमा ने कहा: रामपुर यूनिवर्सिटी के अनधिकृत निर्माण पर नोटिस, 15 दिन का समय
Noida, Uttar Pradesh:Rampur, Uttar Pradesh, Tazeen Fatma, Azam Khan, Jauhar University, Arrival, Visuals रामपुर, उत्तर प्रदेश | समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म खान की पत्नी डॉ. तज़ीन फ़ातिमा ने कहा, "हमें 15 दिन का समय दिया गया है।" यह बात उन्होंने तब कही जब रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को परिसर में अनधिकृत निर्माण के लिये गिराने का नोटिस भेजा।0
0
Report
हनुमानगढ़ में गुरुद्वारे के सामने पगड़ी-चिन्हों के अपमान पर चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:गुरुद्वारे के सामने पगड़ी व धार्मिक चिन्हों का अपमान का आरोप,चालक-कंडक्टर पर कार्रवाई की मांग,लोक परिवहन बस चालक परिचालक पर आरोप,कल लोकपरिवहन चालको ने किया था प्रदर्शन हनुमानगढ़ जिले में कल लोक परिवहन बस चालको द्वारा किया गए विरोध प्रदर्शन मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आज पालेवाली ढाणी के ग्रामीणों ने सदर थाना में विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए धरना लगा दिया। दरअसल ग्रामीणों का आरोप है की गांव के ही गुरुद्वारा सिंह सभा में 11 जुलाई को अखण्ड पाठ के बाद शाम करीब 7:00 बजे एक राजस्थान लोक परिवहन बस गुरुद्वारे के सामने रुकी। बस से कुछ यात्री बाहर आए और झगड़ा व गाली-गलौच शुरू हो गई। बीच बचाव करने पर बस चालक राजा सिंह व कंडक्टर अजय ने ग्रामीण से मारपीट की और दाढ़ी पकड़ी गई और पगड़ी उखाड़ने का प्रयास किया। मौके पर भीड़ ने ग्रामीण को छुड़ाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपीयों ने धार्मिक चिन्हों का अपमान किया। घटना के बाद अब ग्रामीण ने पुलिस थाना सदर में आरोपीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
101 साल की उम्र में भी सक्रिय मुख्यमंत्री रामकिशन: अमृत महोत्सव में जज्बा
Jaipur, Rajasthan:एंकर एक सौ एक साल की उम्र और अब भी बेहद सक्रिय सुनने वालों को ये बात बेहद चौंका सकती है पर ये हकीकत है उस शख्स की जो चार बार विधायक और एक बार सांसद रह चुका है भरतपुर के पंडित रामकिशन ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव में शिरकत कर उम्र को महज एक नंबर मानने की कहावत को चरितार्थ कर दिया वीओ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम भजनलाल शर्मा के हाथों सम्मानित हो रहे इस शख्स की आयु एक सौ एक साल है भरतपुर के पंडित रामकिशन आज भी एक सौ एक साल की उम्र में बेहद चुस्त दुरूस्त दिखते हैं उनका जज्बा आज भी किसी युवा विधायक से कम नहीं है अमृत महोत्सव में जब वो बोले तो दिल की गहराईयों से बोले वर्तमान दौर की राजनीति के चारित्रिक पतन और भ्रष्टाचार पर उन्होंने बेबाक अंदाज में बात कही पक्ष प्रतिपक्ष को उन्होंने सोचने पर मजबूर कर दिया आज भी वो समाजवाद की मशाल को थामे हुए हैं न अपने पथ से कभी डिगे और न ही कभी विचलित हुए बाइट पंडित रामकिशन पूर्व विधायक वीओ पंडित रामकिशन का जन्म 28 मार्च, 1926 को भरतपुर जिले की वैर तहसील के मुड़िया ललता गांव में हुआ था आजादी के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया पुलिस उन्हें पकड़ती और दूर छोड़ आती अपनी धुन के पक्के पंडित रामकिशन आजादी मिलने तक अंग्रेजी सरकार की नाक में दम करते रहे आजादी के बाद जब पहला चुनाव लड़ा तो महज छह सौ रूपये खर्च कर चुनाव जीत गये राजस्थान विधानसभा में उन्होंने चार बार की विधायकी के दौरान कई महत्वपूर्ण बिलों पर हुई बहसों में सक्रिय रूप से भाग लिया पर आज के दौर में सदन की कम होती बैठकें और विधायकों की कम होती भागीदारी को वो किसी भ्रष्टाचार से कम नहीं मानते चुनावों में पानी की तरह बहते पैसे और साधारण और ईमानदार नेताओं से दूर हो रही सियासत उन्हें अब भी कई बार बेचैन कर देती है बाइट पंडित रामकिशन पूर्व विधायक वीओ 1977 के लोकसभा चुनाव में भारतीय लोक दल ने उन्हें भरतपुर से टिकट दिया. पंडित रामकिशन के पास जमानत राशि के लिए भी पैसे नहीं थे. उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए अलवर जिले के खेड़ली कस्बे के एक दुकानदार से 10 हजार रुपए उधार लिए.तब कहीं जाकर उनकी जमानत राशि जमा हुई और नामांकन दाखिल हुआ पर मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई मुकाबला बाबू राज बहादुर से था जो ब्रज की राजनीति में चमकते हुए सितारे थे. लेकिन जनता ने पंडित रामकिशन को कुल 2,56,887 मत दिये यानि कुल मतदान का 70.6 फीसदी, बाबू राजबहादुर को 1,00,398 मत ही मिल सके पंडित रामकिशन ने 1,56,489 भारी मतों से जीत हासिल कर तहलका मचा दिया था पर अब सारा खेल पैसे का है कई पार्टियां पैसे लेकर नेताओं को टिकट देती है नेता पूंजीपतियों से चुनाव में पहले चंदा लेते हैं फिर उन्हीं के इशारे पर काम करते हैं पंडित रामकिशन को राजनीति का ये नया ट्रेंड रास नहीं आ रहा वो गिरते राजनीतिक विमर्श से परेशान दिखते हैं विपक्ष को वो राजनीतिक विरोधी की संज्ञा देते हैं न कि दुश्मन बाइट पंडित रामकिशन पूर्व विधायक वीओ इतनी उम्र में भी उनकी सेहत का राज सादगीपूर्ण और सात्विक जीवन है उन्होंने कभी भी विलासिता या धन-दौलत के पीछे भागने की कोशिश नहीं की। उनका खान-पान बेहद संतुलित और शुद्ध शाकाहारी है। पंडित जी हमेशा तनावमुक्त दिखाई देते हैं उन्होंने "सत्ता, धन और वैचारिक उलझन" को खुद से दूर रखा है। "जीवन उनके लिए चलने का नाम है"। जब इंसान वैचारिक रूप से सक्रिय रहता है, तो उसका शरीर भी साथ देता है। समय पर सोना, समय पर जागना और भोजन का निश्चित समय उनके शरीर को आज भी एक सौ एक बरस की उम्र में गतिशील बनाए हुए है। पर सियासत का वर्तमान दौर उन्हें बिल्कुल रास नहीं आ रहा बढती हिंसा युवाओं की बेरोजगारी उन्हें भारत के विकास में अवरोध नजर आती है बहरहाल समाजवाद अब भले ही अंतिम सांसे ले रहा है पर पंडित रामकिशन के रूप में उसका एक जांबाज योद्धा अब भी उसूलों के लिए लड़ता दिखाई पड़ रहा है जहां भी मौका मिलता है वो आज भी युवाओं को नैतिक मूल्यों की सीख दे रहे हैं0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के सेक्टर 3 में पड़ोसियों के बीच हिंसक झगड़ा, तीन घायल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग सेक्टर 3 में लोहे की सीधी हटाने को लेकर पड़ोसियों में भढ़ा विवाद आपस में पड़ोसियों में जमकर हुआ झगड़ा लाठी डंडे और लोहे के एंगल से मारपीट का मामला झगड़े में तीन लोगों की घायल होने की मिल रही सूचना लोहे की सीडी हटाने की पड़ोसी में नगर निगम बल्लबगढ़ में की थी शिकायत नगर निगम की टीम की कार्रवाई के बाद दोनों पड़ोसियों में हुआ था झगड़ा0
0
Report
30 अगस्त से झारखंड में ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन 2026 शुरू, नेत्रदान जागरूकता बढ़ेगी
Ranchi, Jharkhand:30 अगस्त से शुरू होने वाले “ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन 2026” को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कश्यप मेमोरियल आई बैंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं और सरकार हर विभाग में सुधार लाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं और बड़ी संख्या में लोग कम उम्र में ही चश्मा लगाने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में जागरूकता अभियान और नेत्रदान को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है。 इरफान अंसारी ने डॉक्टर भारती कश्यप की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आयुष, नेत्र स्वास्थ्य और नेत्रदान जागरूकता के क्षेत्र में लंबे समय से काम किया है और समाज में एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर कश्यप का विजन है कि अधिक से अधिक लोग नेत्रदान के लिए आगे आएं, ताकि दृष्टिबाधित लोगों को नई रोशनी मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 30 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान से “ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन 2026” की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया जाएगा। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। इसके अलावा कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी इस रन में भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य “अंधेरों में उजाला लाना” और नेत्रदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम केवल रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में राज्य के सभी जिलों में आयोजित करने की योजना है, ताकि लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके。 इस मौके पर डॉक्टर भारती कश्यप ने बताया कि यह 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है और यह लगातार 20वां “ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन” होगा। उन्होंने कहा कि कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब पिछले 20 वर्षों से इस अभियान को चला रहे हैं। इस वर्ष स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का पूरा सहयोग मिलने से कार्यक्रम को और व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा。 बाइट: इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड。0
0
Report
नागरत्ना जज: 9वीं से तीसरी भाषा शुरू नहीं, 6वीं से शुरू करें
Noida, Uttar Pradesh:CBSE के पाठ्यक्रम में कक्षा 9 से तीसरी भाषा अनिवार्य किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बी. वी. नागरत्ना ने सवाल उठाया है। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि कक्षा 9 से तीसरी भाषा पढ़ाना सही नहीं है, क्योंकि इस समय छात्रों पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी का पहले से ही काफी दबाव होता है। जस्टिस नागरत्ना ने सरकार से आग्रह किया है कि वो कक्षा 9 से नई भाषा की शुरू न करें। बेहतर होगा कि इसकी पढ़ाई कक्षा 6 से शुरू की जाए। कोर्ट के सामने मामला क्या था जस्टिस बी. वी. नागरत्ना ने टिप्पणी तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए की। राज्य सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें राज्य के हर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने की व्यवस्था करने को कहा था। राज्य सरकार लंबे समय से नवोदय विद्यालयों का विरोध करती रही है। क्योंकि इन स्कूलों में तीन-भाषा नीति लागू होती है तमिननाडु की दलील, कोर्ट के सवाल सुनवाई में दौरान तमिलनाडु की ओर से वकील ने कहा कि राज्य की आपत्ति तीन-भाषा नीति को लेकर है। इस पर जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि इस नीति में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि तीसरी भाषा सिर्फ हिंदी ही होगी। इसके तहत राज्य की भाषा, अंग्रेजी और कोई भी तीसरी भाषा पढ़ाई जा सकती है। जज ने सवाल किया कि अगर तीसरी भाषा हिंदी की बजाय संस्कृत हो, तब भी क्या राज्य सरकार को आपत्ति है इस पर तमिलनाडु सरकार के वकील ने जवाब दिया कि इनमे तीसरी भाषा कक्षा 9 से ही अनिवार्य होती है। इस पर जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि यह ठीक नहीं है। नौवीं कक्षा में छात्रों पर पहले से ही बोर्ड परीक्षा का तनाव रहता है। इसे 9 वीं के बजाए 6वीं कक्षा से शुरू करना चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने अपने स्कूल के दिनों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके समय में भी तीसरी भाषा मिडिल स्कूल (6वीं–8वीं) से ही शुरू हो जाती थी। जितनी जल्दी भाषा सीखना शुरू हो, उतना अच्छा है। तीन भाषा नीति का मामला अलग से पेंडिंग यहाँ यह बात गौर करने लायक है कि जिस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस नागरत्ना ने यह टिप्पणी की , उसमें सीधे तौर पर तीन भाषा नीति पर फैसला नहीं होना था। CBSE की तीन भाषा नीति को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट की ही एक दूसरी बेंच के सामने पहले से ही पेंडिंग है। चीफ़ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच इस नीति पर अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर चुकी है। बेंच ने तब सरकार और CBSE नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अगले हफ्ते इस नीति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अलग से सुनवाई होनी है 'सिर्फ केंद्र की योजना होने के चलते विरोध ठीक नहीं' जस्टिस नागरत्ना ने तमिलनाडु सरकार को भी नसीहत भी कहा कि सिर्फ इसलिए केंद्र सरकार की योजनाओं का विरोध नहीं करना चाहिए कि वे केंद्र की योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की अपनी शिक्षा व्यवस्था हो सकती है, लेकिन केंद्र सरकार के स्कूलों को रोकना ठीक नहीं है। कोर्ट ने कहा कि नवोदय स्कूल को लेकर केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच अभी भी बातचीत चल रही है। अगर बातचीत सफल नहीं होती, तभी कोर्ट मामले के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से विचार करेगा। कोर्ट ने तमिलनाडु की नई टीवीके सरकार को 6 हफ्ते में इस बारे में कोर्ट में अपना रुख साफ करने को कहा है। अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।0
0
Report
Advertisement
राजपुरा में नशा मुक्ति अभियान: जन संवाद और पौधारोपण के साथ जागरूकता
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- नशे से दूरी है, जरूरी 2..0 अभियान का राजपुर थाना अन्तर्गत ग्राम मोरानी रानीपुरा से एसपी, सांसद जिलाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ, जागरूकता रथ को दिखाई हरि झंडी, आमजन को हेलमेट बांट एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया नशा मुक्ति को लेकर जिले में नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले भर में जन संवाद आयोजित कर नशे के दुष्परिणाम बताकर लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जा रही है जिसके चलते आज राजपुरा थाना के ग्राम रानीपुरा में जन संवाद का आयोजन किया गया जिसमें सांसद, कांग्रेस विधायक सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए जहाँ ग्रामीणों को सभी के द्वारा डीजे के दुष्परिणाम पौधों का महत्व और हेलमेट का भी महत्व समझा गया इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मोबाइल से कम से कम 12वीं तक दूर रखें नशे से दूर रखें उनकी पढ़ाई लिखाई का ध्यान रखें जिससे वो सक्षम और सफल बने इस दौरान एसपी और सांसद से जिले में बिक रही अवैध शराब को लेकर ग्रामीण महिलाओं द्वारा समय समय पर ज्ञापन देकर अवैध शराब बंद करवाने की मांग को लेकर पूछा गया तो बताया कुछ लोग ऐसा कृत्यों में संलिप्त हैं जिन्हें के खिलाफ समय समय पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी जो आगे भी जारी रहेगी0
0
Report
बेतिया में गंडक बाढ़: हजारों परिवार राहत सामग्री को तरस रहे
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ सैकड़ों परिवार बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहा है, सैकड़ों परिवार राहत सामग्री का इंतजार कर रहा है। गंडक बराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया है जिससे डियारे इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं; योगापट्टी के कई गांवों में मदारपुर, खुटवानिया, जरलपुर, गजना, बैसिया, साईं बाजार में गंडक नदी का पानी घुस गया है। पिछले 72 घंटे से कई दर्जन परिवारों ने खाना नहीं खाया है; घर में पानी घुस गया है जिससे प्रभावित परिवार खाना नहीं बना पा रहा है। गांव में आने-जाने के लिए नाव ही सहारा है। कई परिवार ऊंचे स्थानों पर पलायन कर रहा है; ग्रामीण जान हथेली पर रख एक गांव से दूसरे गांव जा रहे हैं। बाढ़ से पीड़ित परिवार राहत सामग्री की मांग कर रहे हैं, सूखा भोजन की मांग कर रहे हैं, गांवों में सरकारी नाव की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण पारस चौधरी, सुदामा चौधरी ने आरोप लगाया है कि बीडीओ, सीओ को कई बार फोन किया गया लेकिन वो गांव की हालत जानने नहीं आए हैं; गांव के बाहर से अधिकारी रिपोर्ट बना वापस चले जा रहे हैं। बता दें कि दियारे इलाके में हर साल बाढ़ से बर्बादी होती है, ग्रामीणों को हर साल त्रासदी झेलनी पड़ती है; हद तक तब हो जाती है जब जिला प्रशासन द्वारा भूखे परिवारों के बीच राहत सामग्री भी नहीं पहुंचाया जाता है। बच्चे, बुजर्ग, महिलाएं और पुरुष दाने दाने को मोहताज हो जाते हैं। गांव में 72 घंटे से पानी फैला है लेकिन अभी तक इन बाढ़ पीड़ितों का सूद नहीं लिया गया है।0
0
Report
हमीरपुर में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, नोटिस के बाद कब्जा हटाया गया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बुलडोजर चला कर हटाया गए सड़क किनारे किये गए कब्जे, सरकारी जमीन को खाली करने के लिए कब्जा धारकों को दिए गए थे नोटिस, नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, कार्रवाई के दौरान एसडीएम, सीओ,तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा, मौदहा कस्बे के मंडी के पास की गई कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
