icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow17 Sept 2024, 05:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर परतावल व छतिराम बूथों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने परखी व्यवस्था

Dipu RawatDipu RawatFollow2m ago
Shikarpur, Uttar Pradesh:निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश परतावल/महराजगंज। आगामी विधानसभा निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त गोरखपुर इन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र डॉ. एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी महराजगंज शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने परतावल व छतिराम स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।
0
0
Report

केलवाड़ा के उप जिला अस्पताल में बदहाली, मरीजों को पानी-चद्दर नहीं मिली

Baran, Rajasthan:उप जिला अस्पताल केलवाड़ा में बदइंतजामी का आलम, मरीजों को न चद्दर मिली न पीने का पानी बारां जिलें के केलवाड़ा कस्बे के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अस्पताल में सफाई, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। कहीं मरीजों के बिस्तरों पर चद्दर तक नहीं है, तो कहीं बेड के गद्दे फटे और क्षतिग्रस्त पड़े हैं। वार्डों में गंदगी पसरी हुई है और शौचालयों की हालत भी बदतर बनी हुई है। । महिला वार्ड में बेड पर चद्दर नहीं है, कई जगह गद्दे फटे हुए थे। खिड़कियों के शीशे टूटे होने से ठंडी हवाएं सीधे मरीजों तक पहुंच रही हैं। सर्दी के मौसम में भर्ती मरीजों और महिलाओं को इससे भारी परेशानी हो रही है। वार्डों और शौचालयों में गंदगी जमा होने से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। पेयजल के नाम पर लगे वाटर कूलर बदहाल हैं, जिससे मरीजों और परिजनों को स्वच्छ पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में सूअर खुलेआम घूमते नजर आए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कई जगह चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों की कुर्सियां खाली मिलीं। ड्यूटी के समय कार्मिकों के मौजूद नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
0
0
Report

सीकर में सुरक्षित बचपन अभियान: शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट व साइबर अपराधों पर ट्रेनिंग

Sikar, Rajasthan:सीकर में बच्चों को लैंगिक अपराधों, साइबर अपराधों और सुरक्षा से जुड़े मामलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नालसा (NALSA) के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम न्यायालय अध्यक्ष श्रीमती रूपा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से दो-दो शिक्षकों, प्राथमिकता से एक महिला और एक पुरुष शिक्षक, को शामिल किया गया। शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट, बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराध, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के प्रथम चरण में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। अब अभियान के दूसरे चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे स्कूलों में बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दे सकें और किसी भी प्रकार की घटना या शिकायत सामने आने पर उचित कार्रवाई एवं सहायता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाल अपराधों की रोकथाम के लिए शिक्षकों की भूमिका को मजबूत करना है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में भाजपा-बीएपी गठबंधन: निर्दलीयों से दूरी, सियासी समीकरण बदले

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी के बीच हुए गठबंधन के बाद जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव में दोनों दलों को सफलता मिली, लेकिन पंचायत समिति प्रधान और उपप्रधान के चुनाव में सियासी समीकरण बदल गए। प्रतापगढ़ और अरनोद में भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन नहीं दिया और अपने उम्मीदवार उतारकर जीत दर्ज की। इसके बाद गठबंधन को लेकर उठे सवालों और भाजपा जिलाध्यक्ष के वायरल पत्र पर अब भाजपा ने सफाई दी है। राज्य मंत्री हेमंत मीणा और पार्टी के जिला प्रभारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा ने गठबंधन की शर्तों का पूरी तरह पालन किया, लेकिन प्रतापगढ़ और अरनोद में बीएपी के चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी उतारने के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतारे गए। भाजपा ने स्पष्ट किया कि गठबंधन बीएपी के साथ था, निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ नहीं। भाजपा ने भविष्य में बीएपी से गठबंधन की स्थिति में पार्टी के चुनाव चिह्न पर ही प्रत्याशी उतारने की अपेक्षा जताई। इस सफाई के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की राजनीति और स्थानीय स्तर पर तालमेल को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है.
0
0
Report

फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी: आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के साइबर थाने के सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत संदिग्ध बैंक खातों एवं म्यूल अकाउंट्स के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान साइबर ठगी से जुड़े एक मामले की जांच में बैंक स्टेटमेंट और केवाईसी दस्तावेजों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में गणेशपुर निवासी अरविंद पाटीदार का बैंक खाता संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी विजेश पाटीदार निवासी खेरमाल, थाना दोवड़ा ने अपने मित्र से उधारी के पैसे जमा करवाने और पुराना कर्ज चुकाने का बहाना बनाकर उसका क्यूआर कोड प्राप्त किया था। इसके बाद साइबर ठगी से प्राप्त राशि मित्र के बैंक खाते में जमा करवाकर लेन-देन किया जाता था। इस तरह मित्र के बैंक खाते का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था। साइबर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजेश पाटीदार को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करना स्वीकार किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

झारखण्ड के राज्यपालTarai स्मृति समारोह में नौ व्यक्तियों को सम्मानित किया

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- रुद्रपुर पहुंचे झारखण्ड के राज्यपाल। स्थान- रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर झारखन्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित स्मृति समारोह मे उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने डीडी चौक और मेडिकल कालेज में लगी पंडित रामसुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये, इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा तराई की स्थापना करने में पंडित राम सुमेर शुक्ला का अहम योगदान था; 112वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सौभाग्य मिला है।
0
0
Report

मथुरा में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, सड़क-नाली और ऑफिस ध्वस्त

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सड़कें, नाली व ऑफिस ध्वस्त मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने जिले में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही दो अनाधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष के निर्देश और सचिव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। प्राधिकरण द्वारा पहली कार्रवाई गौर केन्द्र इंडस्ट्रियल एरिया के मौजा-कोटा चन्दन नगर, कोटा में की गई। यहाँ रोहित अग्रवाल द्वारा बिना किसी पूर्व विधिक स्वीकृति या मानचित्र अनुमोदन के लगभग 6000.00 क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27(1) व 28(1) के तहत वाद संख्या MTDA/Z4/ANI/2025/0000851 दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और 18 जून 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित हुआ। निर्धारित समय में निर्माण न हटाने पर प्रवर्तन दल ने मौके पर बनी सड़क, नाली और ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई मौजा गणेशरा स्थित सीमेंट गोदाम के पीछे खसरा संख्या 591 व 592 पर की गई। जहाँ निर्माणकर्ता द्वारा बिना पूर्व विधिक स्वीकृति व तलपट मानचित्र अनुमोदन के अवैध निर्माण व सड़क का निर्माण किया गया था। इस प्रकरण में भी अधिनियम की धारा 27(1) व 28(1) के तहत वाद संख्या MTDA/Z4/ANI/2026/0001024 योजित करते हुए 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया था, जिसके अनुपालन में प्रवर्तन दल ने अनाधिकृत कॉलोनी की सड़क को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

एसडीएम के अचानक निरीक्षण से बाढ़ अस्पताल में सफाई व ड्यूटी के मुद्दे उभरे

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णा जोशी के अचानक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुँचने पर हड़कंप मच गया। एसडीएम के अस्पताल पहुँचते ही स्वास्थ्यकर्मी और अस्पताल प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गए। आनन-फानन में अस्पताल के कर्मचारी और उपाधीक्षक मौके पर पहुँचे। एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लैब, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और कूड़े का ढेर देखकर वे भड़क गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई और अस्पताल की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगह पर स्वच्छता के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर और कुछ नर्सिंग स्टाफ अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर भी एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से जवाब-तलब किया जाएगा। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टर की कमी पर उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति का प्रयास किया जाएगा। बाइट कृष्णा जोशी, एसडीएम, बाढ़
0
0
Report

शाजapur में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफल, 2936 आवेदन, 90% से अधिक उपस्थिति

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए शनिवार को जिलेभर में चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण कुल 2936 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म जमा किए थे। इसके लिए जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर के अनुसार परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। परीक्षा के लिए शाजापुर में एक केंद्र बनाया गया था, जहां 409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं कालापीपल में तीन परीक्षा केंद्रों पर क्रमशः 432, 288 और 347 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी तरह मोहन बड़ोदिया में दो केंद्रों पर 360 और 222 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शुजालपुर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर क्रमशः 384, 288 और 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 2936 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
0
0
Report

राजस्थान निवेश समिट: सरकारी विभागों को MOUs के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:राइजिंग राजस्थान निवेश समिट के दौरान हुए निवेश समझौतों (एमओयू) को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने विभागों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में निवेश समझौतों के क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने और निवेश प्रस्तावों से जुड़ी स्वीकृतियों में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर निवेश समझौतों की नियमित समीक्षा करें और उनके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य सचिव ने भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की स्थिति का सत्यापन करने और आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन निवेश प्रस्तावों में भूमि आवंटन की आवश्यकता नहीं है, उनमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द धरातल पर उतारा जाए। जिन प्रकरणों में विभागीय स्वीकृतियां लंबित हैं, उन्हें शीघ्र अनुमोदित किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित लक्ष्यों और उनके मुकाबले अब तक हासिल हुई प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निवेश प्रस्तावों की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ आगामी लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमओयू के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक में संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर शाहाबाद के आदर्श इंटर कॉलेज में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow13m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा को लेकर शाहाबाद के श्री हर्ष पांडेय आदर्श इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा में शामिल होने के लिए क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। विद्यालय के बाहर चस्पा की गई सूची के अनुसार इस परीक्षा केंद्र पर कुल 681 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा देने के लिए सुबह करीब 10 बजे से ही बच्चों का केंद्र के अंदर प्रवेश शुरू हो गया था। प्रवेश के दौरान बच्चों में परीक्षा को लेकर उत्साह और उत्सुकता दिखाई दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद भी दिखाई दी। वहीं अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने पहुंचे। नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर बच्चों के प्रवेश के दौरान अभिभावकों की भी काफी चहल-पहल रही।
0
0
Report

फोरलेन पर दौड़ती ट्रेक्टर ट्राली में लगी आग,पुवाल जलकर राख

ZIZAHID IMAMFollow18m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर के समीप फोरलेन पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुवाल लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रॉली पर लदा पूरा पुवाल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रॉली पर लदा पुवाल पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारण कुछ देर के लिए फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
0
0
Report

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ZIZAHID IMAMFollow20m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के जमीन मानिकपुर हाजीपुर गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के फोटो पर अपमानजनक कृत करना व चौहान समाज के दो युवकों को मामले में तालिबानी सजा देने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है वही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ता सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके तरह संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है इस पूरे मामले की जानकारी को घोसी सत्येंद्र तिवारी ने मीडिया कर्मियों को दी है। आपको बता दे पिछले दिनों डॉ भीमराव अंबेडकर के फोटो पर अपमानजनक कृत किया गया था जिसमें चौहान समाज के दो युवकों को भी करने के लोगों ने तालिबानी सजा देते हुए घुटनों पर लाकर सबके सामने माफी मंगवाई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इस मामले में पुलिस ने आज कार्रवाई की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top