203001
बुलंदशहर में हॉस्पिटल के डी-फ्रिज में वैक्सीन की जगह बियर की कैन और सोडा की बोतलें
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के धरपा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डी-फ्रिज में वैक्सीन की जगह बियर की कैन और सोडा की बोतलें रखने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह डी-फ्रीजर विभाग द्वारा हॉस्पिटल में वैक्सीन आदि रखने के लिए भेजा गया था। वीडियो संज्ञान में आने पर सीएमओ ने जांच के लिए टीम गठित की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दावा किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतामढ़ी में मेडिकल कॉलेज परिसर में 30 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी - बथनाहा प्रखंड के एनएच-22 के किनारे ध्रुबाशा मेडिकल कॉलेज रिसर्च सेंटर के फार्मा डिवीजन परिसर में 30 वर्षीया युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रीगा थाना क्षेत्र निवासी रामचंद्र सिंह की पुत्री कविता देवी के रूप में हुई है। मृतिका कविता देवी का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतिका कविता देवी इस संस्थान में रसोईया का काम करती थी। इस घटना पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है उसकी शादी 7 वर्ष पूर्व हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर घटना की जांच शुरू कर दिया है।0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा चाय पर चर्चा में महिलाओं से गांव विकास की जानकारी ले रहे
Banswara, Rajasthan:CM भजनलाल शर्मा कर रहे हैं चाय पर चर्चा। CM भजनलाल शर्मा खाट पर बैठकर वार्ता। बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद। महिलाओं से गांव के विकास और योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं।0
0
Report
प्रशांत किशोर हार के बाद बिहार के बिहटा आश्रम में स्थायी ठहरना तय
Danapur, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली हार के बाद जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने अपना घर छोड़ दिया है। उन्होंने पटना के बिहटा में एक आश्रम में अपना ठिकाना बनाया है। प्रशांत किशोर ने तय किया है कि अगले 5 साल तक वो यहीं रहेंगे। जब तक उनकी पार्टी जन्म सूरज बिहार विधानसभा चुनाव 2031 में खुद को ठीक से स्थापित नहीं कर लेती है तब तक प्रशांत किशोर की आश्रम में रहने वाले हैं। आश्रम से ही राजनीतिक गतिविधियां होंगी, पार्टी के कामकाज देखेंगे और 48 साल के राजनीतिज्ञ और नेता प्रशांत किशोर ने बुधवार को दरभंगा में जानकारी दी कि बीते मंगलवार 19 मई को रात को ही उन्होंने अपना आवास छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगले पाँच साल आश्रम में रहेंगे। प्रशांत किशोर आईआईटी पटना के पास स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम में अब आश्रय ले लिया है जो अगले पाँच साल तक उनका घर होगा। इसके साथ प्रशांत किशोर ने उम्मीद जताई है कि अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बिहार की जनता पर सकारात्मक प्रभाव डाल पाएगी।0
0
Report
Advertisement
भोजशाला पर पहला शुक्रवार: प्रशासन की हाईअलर्ट, सुरक्षा के इंतजाम कड़े
Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला पर पहला शुक्रवार, प्रशासन हाई अलर्ट पर0
0
Report
संभल में तेज रफ्तार कैंटर ने चार लोगों को किया घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। तेज रफ्तार कैंटर ने बरपाया कहर... हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल से टकराने के बाद अनियंत्रित कैंटर ने 4 लोगों को रौंदा। 2 कार और बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया। अनियंत्रित कैंटर के कार और लोगों के चपेट में आने से इलाके में अफरा तफरी फ़ैली, पुलिस भी मौके पर पहुंची। अनियंत्रित कैंटर की चपेट में आने से घायल हुए चारों लोगों की हालत गंभीर... इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संभल सदर कोतवाली इलाके नाला मोहल्ले का देर रात का मामला।0
0
Report
ED अधिकारी पहुंचे शान्तु सिंह विश्वास के घर, मुर्शिदाबाद से कोलकाता तक हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:मुर्शिदाबाद के काँदि थाना इलाके के रहने वाले और फिलहाल कोलकाता में ED हिरासत में रह रहे शांतु सिंह बिस्वास के घर शुक्रवार यानी आज सुबह ED के अधिकारी पहुंचे, दरवाज़ा बंद रहने के चलते अभी अंदर नहीं जा पाए हैं.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मौसम की भविष्यवाणी: छह दिन तक साफ आसमान, लू और तेज हवाएं
Noida, Uttar Pradesh:22.05.2026 - आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। कुछ जगहों पर लू चलने की स्थिति रहेगी। कुछ अलग-अलग जगहों पर रातें गर्म रहेंगी। ज़मीन की सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 15-25 kmph तक पहुँच सकती है, और दिन के समय कभी-कभी ये 35 kmph तक के झोंकों में बदल सकती हैं। 23.05.2026 - आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। कुछ जगहों पर लू की स्थिति रहेगी। सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 20-30 kmph तक पहुँच सकती है और दिन के दौरान कभी-कभी 45 kmph तक के झोंके भी आ सकते हैं। 24.05.2026 - आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। कुछ जगहों पर लू की स्थिति रहेगी। सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 20-30 kmph तक पहुँच सकती है और दिन के दौरान कभी-कभी 45 kmph तक के झोंके भी आ सकते हैं। 25.05.2026 - आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। कुछ जगहों पर लू की स्थिति रहेगी। सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 20-30 kmph तक पहुँच सकती है और दिन के दौरान कभी-कभी 45 kmph तक के झोंके भी आ सकते हैं। 26.05.2026 - आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। 27.05.2026 - आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी।0
0
Report
यूपी के बुंदेलखंड में तीन दिन का रेड अलर्ट, पूर्वांचल में येलो अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बुंदेलखंड के जिलों के लिए 3 दिन का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गर्मी का रेड अलर्ट चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, औरैया, जालौन, हमीरपुर में रेड लाइट जारी पूर्वांचल के जिलों के लिए येलो अलर्ट यूपी के ज्यादातर जिलों में लू की चेतावनी जारी0
0
Report
नवादा में दो बाइकों की टक्कर, टोला सेवक सनोज कुमार की मौत; घायल दोनों युवक गंभीर
Nawada, Bihar:नवादा में रोह-रुपौ पथ पर देर रात एक सड़क दुर्घटना हुई। जिसने दो बाइकों की टक्कर में कोनंदपुर पंचायत के टोला सेवक सनोज कुमार की मृत्यु हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक सनोज कुमार (25 वर्ष) पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बिहटागांव के निवासी थे। वे जनगणना का कार्य पूरा कर अपनी बहन के घर बुधौली जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण था कि सनोज की मौत हो गई देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना में घायल हुए युवकों की पहचान कसमारा गांव निवासी काजू कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रोह थाना पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में तेज अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर से टकराकर तीन की मौत
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज--तेज रफ्तार अज्ञान वाहन ने टैक्टर में मारी टक्कर अनियंत्रित होकर पलटा टैक्टर बाइक सवार समेत 3 की मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी जिससे नियंत्रण होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे चल रही बाइक में घुस गया जिससे बाइक सवार युवक व ट्रैक्टर में सवार दो लोगों की मौत हो गई ट्रैक्टर सवार लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे भट्टे पर मजदूरी का काम लखनऊ में कर रहे हैं बरसात के वजह से मजदूरों की छुट्टी हो गई थी इस वजह से ट्रैक्टर सवार अपने गृह जनपद अलीगढ़ जा रहे थे तभी सिकंदरपुर छिबरामऊ क्षेत्र के सलेमपुर बुद्ध विहार के सामने तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ट्रैक्टर में कट मार दिया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे चल रही है बाइक से टकराया और पलट गया जिससे एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार 2 लोगो मौत हो गई वही एक युवा गंभीर उसे घायल हो गया जिसको छिबरामऊ 100 सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया मृतक के शवो को पुलिस में कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।0
0
Report
फरीदाबाद पुलिस की मुठभेड़ में वांछित संदीप उर्फ चेंटा गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधिक शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 21/22 मई की रात को वांछित आरोपी संदीप उर्फ चेंटा वासी गांव मच्छगर को मुठभेड़ के बाद किया काबू. किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी, पुलिस टीम पर किये 3 फायर, जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में लगी गोली. थाना छांयसा के अंतर्गत चांदपुर से अटाली रोड पर गांव फज्जूपुर क्षेत्र का है वाकया. 20 मई की सुबह सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदिला फूड होटल पर कर्मचारी के ऊपर पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित. मौका से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल बरामद. अपराधी का है पूर्व रिकॉर्ड, लूट, डकैती हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध में रहा है संलिप्त.0
0
Report
ESSEL GROUP के लिए शुभकामनाएं: ताजा अपडेट
Jalgaon, Maharashtra:0
0
Report
Advertisement
तुलसीपुर के सिवान में अज्ञात अधेड़ का शव मिला, चेहरा जलने से पहचान मुश्किल
Khajuria Khurd, Bihar:तुलसीपुर के सिवान में अज्ञात अधेड़ का शव मिला, चेहरा जलने से पहचान मुश्किल चेहरा जला हुआ होने से पहचान में आ रही कठिनाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी, इलाके में फैली सनसनी。 मोहनिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव के सिवान में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का चेहरा बुरी तरह जला हुआ है, जिसके कारण उसकी पहचान करना फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। मृतक ने नीले रंग की जींस और टी-शर्ट पहन रखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पहचान छिपाने की नीयत से चेहरे को जलाया गया हो सकता है। पुलिस आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान भी किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद ले रही है ताकि जल्द से जल्द मृतक की पहचान हो सके और दोषियों को गिरफ्तार किया जा सके。0
0
Report
दिल्ली में BS4 ट्रकों के प्रवेश रोक पर हड़ताल, डीजल टैक्स पर राजनीति
Delhi, Delhi:IFTRT द्वारा ट्रकिंग बिजनेस की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग पूरे देश में की जाती है, जिसका एक हिस्सा दिल्ली-NCR भी है. जिस हड़ताल का पिछले कुछ दिनों से आह्वान किया जा रहा है, ये हड़ताल डीजल के मुद्दे पर नहीं हुई है. डीजल जो प्रमुख मुद्दा होना चाहिए उस पर तो वे चिंतित ही नजर नहीं आ रहे हैं. वे इस मुद्दे पर हड़ताल कर रहे हैं कि दिल्ली में BS4 ट्रकों का प्रवेश 01-11-2026 से बंद हो जाएगा क्योंकि वे प्रदूषण करते हैं. इसमें जो सबसे जरूरी बात है वो यह है कि जब से BS4 पर दिल्ली में एंट्री टैक्स लगा तब से 10-12 साल बीत चुके हैं. यदि इन वाहन चालकों को ये टैक्स देने से कोई समस्या थी तो इन गाड़ियों को CNG में बदल देते या दूसरी नई गाड़ियां CNG चालित खरीद लेते. जो इनके मुद्दे हैं वो यह हैं कि ग्रीन टैक्स न लगे. जब आपको ये मालूम है कि दिल्ली में ग्रीन टैक्स है तो आपको ऐसी गाड़ियां चुननी चाहिए थी जो इस श्रेणी में न हों. इस (ग्रीन)टैक्स को लेकर न तो इनकी लागत पर फर्क पड़ा है, जिससे इनकी लागत पर फर्क पड़ रहा है वो डीजल का मुद्दा ये लोग उठा नहीं रहे...ये कोई उचित उपाय नहीं था और न ही देश की स्थिति को देखते हुए ये उचित समय था...इनकी वास्तविक मंशा क्या है उसे ये लोग उजागर नहीं कर रहे हैं...बेवजह ये बवाल खड़ा किया गया है और ये केवल पब्लिसिटी स्टंट है.0
0
Report
ED बालीगंज में Rahil Amin Ali Shah के घर पर छापा मारा; Joy Kamdar करीबी
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA - ED बालीगंज पहुंची. Rahil Amin Ali Shah के घर, Kolkata Police के एक Sub-Inspector Joy Kamdar और Sona Pappu के करीबी बताए जा रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
