203001
बुलंदशहर में मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में देर रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। वहीं शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति है। साथ ही गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। सूचना के अनुसार जिला प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों को अलर्ट जारी किया है और मुनादी करवा रही है। अनूपशहर, रामघाट और राजघाट पर बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। आपको बता दें कि डीएम ने बताया कि बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी भी कर ली गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
EC की नीति स्पष्ट: 2002 वोटर लिस्ट की कॉपी से मतदाता डुप्लीकेशन की जांच संभव
Noida, Uttar Pradesh:को एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि उन्होंने मतदाताओं के फॉर्म में दी गई जानकारियों की व्यक्तिगत रूप से जांच कर ली है और वे उन जानकारियों को सही मानते हैं। याचिका में कहा गया था कि बीएलए के लिए फॉर्म में दी गई हर जानकारी की जांच करना संभव नहीं है। मतदाता की जानकारी की आधिकारिक जांच करना बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) का कानूनी काम है। चुनाव आयोग केवल अपने दिशानिर्देशों के जरिए यह जिम्मेदारी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों यानी बूथ लेवल एजेंट पर नहीं डाल सकता 2002 की वोटर लिस्ट की कॉपी देने की भी मांग हाई कोर्ट में दायर याचिका में यह भी मांग की गई थी कि राजनीतिक पार्टियों को 2002 की मतदाता सूची की प्रिंटेड कॉपी और उसकी सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जाए। याचिकाकर्ता का कहना था कि इन पुराने रिकॉर्ड की मदद से बूथ लेवल एजेंट यह पता लगा सकते हैं कि कहीं किसी मतदाता का नाम दो जगह तो नहीं है, कोई मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट तो नहीं हो गया है, किसी व्यक्ति की जानकारी में कोई गड़बड़ी तो नहीं है या वोटर लिस्ट में कोई दूसरी गड़बड़ी तो नहीं है0
0
Report
बारिश से मिट्टी का मकान ढहा; हज़रत मोल्ला के परिवार की जान बची
Basirhat, West Bengal:হাসনাবাদের বরুনহাট রামেশ্বরপুর গ্রামপঞ্চায়েতের উত্তর সরকার পাড়ায় টানা বৃষ্টির কারণে একটি মাটির বাড়ি দুর্বল হয়ে পড়ায় হুড়মুড়িয়ে মাটির বাড়িটি সম্পূর্ণ ভেঙে পড়ে তবে অত্যন্ত কপাল জোরে হজরত মোল্লার বাড়ির সকল সদস্য রক্ষা পেয়েছে। তবে বাড়ির মধ্য সকল জিনিষ পত্র ক্ষতি হয়ে যায়। আবাস যোজনার ঘর না পেয়ে তাদের এই ভাঙাচোরা ঘরের মধ্যেই থাকতে হয়েছে। বিমল বসু বসিরহাট0
0
Report
सिरसा में अशोक कुमार हत्या: गिरफ्तारी नहीं, परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए
Sirsa, Haryana:एंकर रीड- गांव छतरियां में युवक अशोक कुमार की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सिरसा स्थित एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बड़ागुढ़ा थाना पुलिस पर मामले में उचित कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। इस दौरान पीड़ित परिवार ने सिरसा एसपी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष और जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों ने सिरसा एसपी के समक्ष कई मांगें रखीं। उन्होंने बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सहित थाने के स्टाफ को बदलने, मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से करवाने और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी और स्टाफ की ओर से आरोपियों के बजाय मृतक के परिवार के बारे में पूछताछ की जा रही है। परिवार ने पुलिस और आरोपियों के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने एसपी से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में जन्माष्टमी की धूम: बाजारों में रंगीन पोशाकें और झूलों की भीड़
Dholpur, Rajasthan:कल 4 सितंबर को जन्माष्टमी, धौलपुर के बाजारों में खरीदारी की धूम, सजे बाल गोपाल के बाजार धौलपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जिसको लेकर शहर के बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। बाल गोपाल की नगरी जैसे सजे बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के लालबाजार हनुमान तिराहा पुराना बाजार, तोप तिराहा, संतर रोड पर लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, झूला, सिंहासन और सजावटी लाइटों की दुकानें सज गई हैं। इस बार मथुरा-वृंदावन से आई स्पेशल जरदोजी और मोरपंख वाली पोशाकें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। लाल, पीले, हरे और मोरपंखी रंग की पोशाकों की सबसे ज्यादा डिमांड है। दुकानदारों के अनुसार पोशाकें 51 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक में उपलब्ध हैं, जबकि छोटे-बड़े झूले 400 से 2000 रुपये तक बिक रहे हैं। मोती और कुंदन वाले मुकुट भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के मंदिरों में फूल बंगला और लाइटिंग से सजावट की जा रही है। जन्म के समय रात 12 बजे होने वाले महाभिषेक के लिए दूध, दही, माखन-मिश्री और पंचामृत का सामान जुटाया जा रहा है। मिठाई की दुकानों पर भी रौनक है। मावे की बर्फी, पेड़ा और लड्डू के ऑर्डर लिए जा रहे हैं। फल-फूल और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है। महिलाओं ने व्रत और झांकी सजाने के लिए जमकर खरीदारी हो रही है0
0
Report
भाजपा कार्यालय में जल संसाधन मंत्रियों की बैठक, समन्वय पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा केंद्रीय कार्यालय में चल रही बैठक हुई खत्म सभी राज्यों के आए जल संसाधन मंत्री इस वक्त भाजपा केंद्रीय कार्यालय में दोपहर का भोजन कर रहे हैं कार्यालय के प्रमुख व्यक्ति और बीएल संतोष भी इस भोज कार्यक्रम में मौजूद है बैठक में सभी भाजपा Shासित राज्यों के जल संसाधन मंत्री मौजूद रहे बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष विनय सहस्त्र बुद्धे भी रहे मौजूद बीजेपी केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उत्तराखंड के जल संसाधन मंत्री सतपाल महाराज, मध्य प्रदेश की जल संसाधन मंत्री संपत्ति उइके समेत सभी राज्यों के जल संसाधन मंत्री मौजूद रहे। आज के इस बैठक में जल संसाधन मंत्रियों के साथ अलग से चर्चा हुई राज्यों में सभी मंत्री कैसे कोऑर्डिनेशन के साथ कार्य करेंगे आने वाले दिनों में उन राज्यों पर फोकस करना जहां पर जल प्रबंधन पर सबसे ज्यादा कार्य हुए हैं भाजपा केंद्रीय कार्यालय में इस बैठक में सभी मंत्रियों के साथ उनके अपने राज्यों के जल संरचना के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर की भी चर्चा हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव मंत्रियों को दिए हैं उसे पर कैसे अमल करना है गांव में राज्यों में जल संरक्षण पर किस गति के साथ कार्य करना है इसकी रूपरेखा की डेडलाइन तय की गई।0
0
Report
पटाखा दुकानों का एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण
Jamsavant Janubi, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम लोदीपुर और मुरारपुर में पटाखों की दुकानों एवं उनके भंडारण की व्यवस्था को लेकर गुरुवार को उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों दुकानों पर पहुंचकर पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों से वार्ता कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का क्रय-विक्रय किसी भी स्थिति में न किया जाए। साथ ही लाइसेंस में निर्धारित सभी शर्तों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने दुकान संचालकों को निर्धारित सीमा से अधिक बारूद का भंडारण नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना से बचा जा सके। एसडीएम और सीओ ने अग्निशामक यंत्रों समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
भाजपा प्रवक्ता ने महागठबंधन के आरोपों पर पलटवार, छात्रों पर लाठीचार्ज का दावा
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल पर निशाना साधते हुए कहा, छात्रों को लाठियों से पीटा गया, झामुमो के गुंडों ने पुतला दहन के दौरान छात्रों की पिटाई किया, उस कर कार्रवाई के बजाए छात्रों पर कार्रवाई कर रहे हैं। चंद लोगों को पैसे कमाने के लिए सीटों को बेचना कितना न्यायपूर्ण और अगर छात्र आन्दोलन करते हैं तो प्रशासन से उस पर आंदोलन करवाते हैं कितना न्याय पूर्ण। बीजेपी जब उसे वापस लेने की बात करती है तो बीजेपी पर आरोप लगाते हैं। अपने अंदर झाँकना चाहिए। जनता के जिस काम के लिए अवसर दिया है उसे पूरा करिए नहीं तो जनता जान पकड़ कर बाहर करेगी0
0
Report
राम मंदिर के नए सीईओ नियुक्ति पर झामुमो का तंज, चढ़ावे-चंदा चोरी की चर्चा
Ranchi, Jharkhand:राम मंदिर में नए सीईओ की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, इससे पहले भी चंपत राय और पूरी टीम की नियुक्ति प्रधानमंत्री की निगरानी में हुआ था , उनके निगरानी में पूरी कमेटी बनी थी और क्या कुछ हुआ पूरा देश देखा। अब नई टीम आई है, अब नए तरीके से आरएसएस इन लोगों को ट्रेनिंग देगी ,अब किस तरह से अंजाम देना है। चढ़ावा चोरी , चंदा चोरी ,इस बार कोई दूसरी तरकीब निकलेगी । पहले ज्यादा कुछ बोलना उचित नहीं होगा पर ये भी विवादों में आ जाएगी बाइट ... मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो0
0
Report
मेरठ जेल में जन्माष्टमी धूमधाम से, कैदी भी व्रत रखें
मेरठ जिला कारागार में बंद नील ड्रम वाली मुस्कान भी मनाएगी जन्माष्टमी जन्माष्टमी पर मुस्कान अपनी बेटी को बनाएगी राधा राधा के स्वरूप में बेटी को तैयार करने के लिए मुस्कान को दी गई ड्रेस मेरठ जेल में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी जन्माष्टमी के पर्व पर कृष्ण भगवान की मनमोहक झांकियां दिखाई जाएगी जेल के 500 से ऊपर कैदी भी रखेंगे जन्माष्टमी पर व्रत जेल अधीक्षक वीरेश राज ने मीडिया से साझा की जानकारी0
0
Report
Advertisement
खंभे से करंट लगने से किसान की मौत, दो बेटों पर पिता का साया उजड़ा
Jalaun, Uttar Pradesh:सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में खेत से काम कर घर लौट रहे किसान महेश कुमार बिजली के खंभे में उतरते करंट की चपेट में आकर मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया; डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच कर रही है. महेश परिवार का प्रमुख थे और उनकी मौत से उनके दो बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.0
0
Report
रायबरेली में टूटी सड़क के जलभराव पर नाराज़ नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में टूटी सड़क में हुए जलभराव के बीच नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ यमराज के भेष में भी एक व्यक्ति साथ साथ रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यमराज सांकेतिक रूप से धरने में शामिल होकर यह सन्देश दे रहे हैं कि यह टूटी सड़कें जानलेवा हैं। दरअसल शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क में शुमार गल्ला मंडी मार्ग पर जलभराव बड़ी समस्या है। इसी समस्या को लेकर आज गुरुवार को नगर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान दर्जनों लोगों सड़क पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या के तत्काल समाधान की मांग की。0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ की पहली बैठक, सेवा और टेकओवर की तैयारी
Ayodhya, Uttar Pradesh:Anchor - श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ ने आज ट्रस्ट की पहली बैठक में हिस्सा लिया। बैठक को उन्होंने इंट्रोडक्टरी बैठक बताया। उन्होंने कहा कि पहली बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ एक-दूसरे के बारे में जानने और कार्यशैली को समझने का अवसर मिला। नवनियुक्त सीईओ ने कहा कि अगले दो से पांच दिनों तक, जितने समय तक ट्रस्ट चाहेगा, वह सदस्यों के साथ बैठकर ट्रस्ट के कामकाज को समझेंगे। उन्होंने कहा कि जब वह ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को पूरी तरह समझ लेंगे, उसके बाद ही सीईओ के रूप में औपचारिक तौर पर टेकओवर करेंगे। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि वह 17 साल की उम्र में देवरिया स्थित अपने गांव से निकल गए थे और करीब 60 वर्ष की उम्र तक भारतीय वायु सेना में राष्ट्र सेवा की। अब भगवान श्रीराम ने उन्हें एक बार फिर सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें राम मंदिर, राम भक्तों और ट्रस्ट की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने भरोसा जताया कि अपने अनुभव और कार्यशैली के साथ वह सीईओ की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।0
0
Report
Advertisement
2024 में बस दुर्घटनाओं में 3855 मौतें, बस कोड पर देरी पर गडकरी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: SIAM के 66वें सालाना कन्वेंशन 2026 में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "... पिछले साल, यानी 2024 में, बसों से जुड़ी दुर्घटनाओं में 3,855 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा सबसे ज़्यादा है। और यही वजह है कि हमने बस कोड लागू करने में देरी की। असल में, हमने 2016 या 2017 से ही इस पर काम शुरू कर दिया था। लेकिन मेरी कमज़ोरी और समस्या यह है कि मैं हमेशा लोगों की मदद करने की कोशिश करता हूँ। यहाँ तक कि मेरे चुनाव क्षेत्र में, जब विपक्षी पार्टी का उम्मीदवार मेरे पास आता है, तो मैं उसकी भी मदद करता हूँ। और इसी को मेरी कमज़ोरी कहा जाता है। कई बार ये लोग मेरे पास आते हैं और वादा करते हैं कि 'हम बदलाव लाएँगे। हम अपनी क्षमता बढ़ाएँगे।' हमने उन्हें सात साल तक मौका दिया, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई..."0
0
Report
जैसलमेर में कांग्रेस का पहला खाता, लखमों निर्विरोध विजयी—BJP एक सीट पीछे
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर जैसलमेर में कांग्रेस का पहला खाता खुला, वार्ड 23 की कांग्रेस उम्मीदवार लखमों हुई निर्विरोध निर्वाचित, निर्दलीयों ने उठाया नामांकन, कल BJP की प्रत्याशी जया दैया ने अपना नामांकन लिया था वापस, आज अंतिम दिन 2 अन्य निर्दलीयों ने भी अपना नामांकन लिया वापस, अब लखमों निर्विरोध निर्वाचित, BJP की एक सीट हुई कम, अब 44 वार्ड में लड़ेगी BJP0
0
Report
लड्डू गोपाल की सजावट पर बाजार में होड़, कृष्ण जन्माष्टमी बना खास उत्सव
Bareilly, Uttar Pradesh:ANCHOR....पूरे देश में इनदिनों कृष्ण जन्माष्टमी की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है, ऐसे में अगर लड्डू गोपाल का जिक्र न आये ऐसा शायद हो ही नही सकता, इस मौके पर लोग लड्डू गोपाल को बेहद खूबसूरत तरह से सजाने में जुटे हैं, दुकानदारों ने इस मौके पर खास तैयारी की है, पेश है एक रिपोर्ट वीओ 01 .....सोने की चमक को धुंधला साबित करते ये गहने और तरह तरह की खूबसूरत पोशाकें, बरेली में इनदिनों हर तरफ लड्डू गोपाल की एक अलग तरीके के सजाने की होड़ मची है, कृष्ण जन्माष्टमी को कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है, इस मौके पर घर घर भक्त लड्डू गोपाल को सजाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं, बाइट ग्राहक वीओ 02 .... दुकानदारों ने इस मौके पर लड्डू गोपाल के वस्त्र और गहनों की कई तरह की वैरायटी उतारी है जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं, आपको बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी पर घर घर कृष्ण का जन्म संस्कार किया जाता है और फिर उनके बाल रूप यानी लड्डू गोपाल को बेहद अनूठे तरीके के सजाया जाता है बाइट, दुकानदार वीओ 03 ....नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, कृष्ण जन्माष्टमी पर घर घर लड्डू गोपाल की धूम है और हर कोई इनको खूबसूरत रूप देने में जुटा है क्योंकि कान्हा तो उनकी दुनिया मे खुशियों की बहार लेकर आते हैं, ऐसे में आज के दिन को लड्डू गोपाल के नाम कर दिया जाता है0
0
Report
Advertisement
