त्यौहार से पहले खाद सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट, खुर्जा के तेल प्लांट में मारा छापा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:त्यौहार से पहले अलर्ट मोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। खुर्जा में तेल प्लांट पर जांच करने पहुंची टीम,दिखा गंदगी का अंबार। तेल की गुणवत्ता पर भी संदेह, सरसों के तेल से भरे टैंक और ड्रम में रखा हजारों लीटर तेल किया सील। रिफाइंड व सरसों के तेल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। पास ही में बने दूसरे गोदाम में करीब 300 लीटर देसी घी और 35 किलो पनीर मिला। मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए चलाया विशेष अभियान। एसडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग व तहसील प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
