icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow26 Sept 2024, 12:32 pm

करोड़ों की लागत से बना वेयर हाउस की दीवारों में आई दरारें, CMO बोले- होगी जांच

Bulandshahr, Uttar Pradesh:

बुलंदशहर में करोड़ों की लागत से बन रहे ड्रग वेयरहाउस में निर्माण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। अभी यह भवन स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द नहीं किया गया है, लेकिन इसकी दीवारों और पिलर में दरारें पड़ चुकी हैं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाता है कि निर्माण कंपनी ने कार्य में लापरवाही बरती है। यह भवन खुर्जा सूरजमल जटिया अस्पताल परिसर में दवाइयां रखने के लिए बनाया जा रहा है और तस्वीरों में इसकी दीवारों के जोड़ पर दरारें और पिलर की सामग्री की खराब स्थिति बयां कर रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

व विवाहिता प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को परिजनों द्वारा पकड़कर रस्सियों से बांधने और उल्टा लटकाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर पोल निवासी एक युवक रात करीब 11:30 बजे पास के गांव में रहने वाली एक विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी महिला के परिजनों को भी थी। युवक के घर पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक को रस्सियों से बांधकर उल्टा लटका दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे रस्सियों के सहारे लकड़ी की बल्ली से बांध दिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सुबह मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, उस समय दोनों पक्षों के बीच थाने के बाहर ही समझौता हो गया था और किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी थी। इसके बाद युवक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई थी। अब करीब दस दिन बाद घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोबारा मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। वीडियो में युवक के साथ जिस तरह मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया, उसकी भी जांच की जा रही है。
0
0
Report

सहारनपुर में PNB करेंसी चेस्ट से 4.33 लाख की धोखाधड़ी, हाउसकीपर गिरफ्तार

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से रुपये निकालने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 20,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामला 29 अगस्त 2026 का है। पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन, सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से बंडलों में रखी 4 लाख 33 हजार 900 रुपये की मुद्रा निकालने के संबंध में बैंक के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पार्ट-टाइम हाउस कीपर (PTHK) विशाल कुमार समेत अन्य के खिलाफ थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 429/2026, धारा 316(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी सहारनपुर के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छोटी रेलवे लाइन खण्डहर क्वार्टर के सामने, रेलवे राशन डिपो के पास से विशाल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम बालेली, थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20,200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार यह रकम इसी मुकदमे से संबंधित है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार समेत सदर बाजार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
0
0
Report

जोधपुर में अचानक बारिश से गर्मी राहत, शहर में ट्रैफिक बाधित

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। लंबे समय से बरसात नहीं होने के कारण शहर में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे थे। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से आमजन गर्मी और उमस से परेशान था। शनिवार सुबह से मौसम में बदलाव नजर आया। आसमान में बादलों की लुकाछिपी के चलते मौसम सुहावना बना रहा, हालांकि दिनभर उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। शाम होते-होते अचानक तेज आंधी चली और इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब 10 से 15 मिनट हुई बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से काफी राहत दी। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। जोधपुर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। करीब एक महीने बाद हुई बारिश से लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। हालांकि कम समय की बारिश के बावजूद शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ और कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों का कहना था कि लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से फिलहाल गर्मी से राहत मिली है।
0
0
Report
Advertisement

गांधी मार्केट में अवैध शराब के खिलाफ छापा, 239 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद

Baran, Rajasthan:गांधी मार्केट में अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस का छापा, 239 पव्वे अंग्रेजी शराब जब्त बारां में कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी मार्केट क्षेत्र से 239 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई श्री राम स्टेडियम के सामने गांधी मार्केट में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी मार्केट में श्री राम स्टेडियम के सामने स्थित एक टीन शेड की बॉडी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर विक्रय किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह बॉडी कुशलपाल प्रजापत की है। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। मौके पर बॉडी बंद मिली, जिस पर पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली तो अंदर से अवैध शराब की 5 पेटियों में रखे 239 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब कहां से लाई गई और किसकी है, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के परिणाम से पहले भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी गुप्त स्थान पर भेजे

Ajmer, Rajasthan:ajmere नगर निगम के 80 वार्डो के चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर उन्हें गुप्त स्थान पर भेज दिया... बीती रात से ही गहमागहमी के बीच दोनों ही दलों ने रणनीतियाँ बनाई और अपने अपने प्रत्याशियों को कहीं नजरों और संपर्कों से दूर कर अपने भय का इंतजाम किया... जानकार सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रत्याशियों को पार्टी की रीति नीति का कुछ दिन का "प्रशिक्षण" देने के लिए कपड़ों के साथ बुलाया गया... तो वही कांग्रेस के प्रत्याशी को "पिकनिक" रिलेक्स के लिए अज्ञात वास ले जाया गया... इसी बीच कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के बयान ने कांग्रेस में नई बहस खड़ी कर दी... बाड़ेबंदी के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस 78 में से 65 सीटें जीत रही है .. इस बयान को लेकर पार्टी के ही कुछ नेताओं ने दबी जुबान पूछा कि फिर 13 सीटें हारने के लिए किस तरह दी गई.. इस बयान को लेकर देर शाम से शहर में चर्चा का दौर चल निकला.. वही कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ जयपाल ने कहा कि वे पिकनिक मनाने जा रहे हैं।
0
0
Report

सरमथुरा के धरना स्थल पर हाईवे जाम, पुलिस ने पत्थरबाज़ी रोककर रास्ता सुचारू किया

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में तनाव, हाईवे जाम खुलवाया धौलपुर के सरमथुरा में टाइगर रिजर्व के विरोध में लंबे समय से चल रहा धरना मुख्य स्थल से कुछ दूरी पर शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन शनिवार को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बाजार में तोड़फोड़ की और हाईवे पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर समझाने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया, पथराव में एक पुलिस वाहन के पीछे का शीशा टूट गया, जिससे कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए जिले भर के थानों से भारी पुलिस बल और कई सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस व डीएसटी टीम ने हाईवे पर पड़े पत्थर आदि को हटाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस का कहना है कि अधिकांश धरनार्थी शांतिपूर्ण हैं, तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सवायजपुर कोतवाली में समाधान दिवस में सी ओ प्रवीण यादव ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

Deepak DixitDeepak DixitFollow6m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुरकोतवाली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आई बाढ़ के चलते कई लेखपाल समाधान दिवस में उपस्थित नहीं हो सके। इस पर शिकायतों के निस्तारण में संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को विवेचनाओं में तेजी लाकर मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उप निरीक्षक सूर्यकुमार सिंह, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

कानपुर में 5600 करोड़ के साइबर-वित्तीय घोटाले का खुलासा, साजिशकर्ता दबोचे

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर – 5600 करोड़ के साइबर और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, दुबई से लौटा मास्टरमाइंड दबोचा, 65 लाख नकद जब्त – दुबई से आए मुख्य साजिशकर्ता समेत 2 दबोचे गए, नेपाल भागा पुलिसकर्मी का बेटा – देश के 17 राज्यों तक फैले सिंडिकेट के तार, पोर्टल पर 86 शिकायतें दर्ज – एগ्रो कंपनियों की आड़ में चलता था हवाला रैकेट, पुलिस रडार पर कई संदिग्ध – गिरोह के 5 अन्य प्रमुख सदस्य फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश – कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस और एसओजी की टीम ने 5,600 करोड़ रुपये के एक विशाल अंतरराष्ट्रीय साइबर-वित्तीय घोटाले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने हाल ही में दुबई से लौटे मुख्य साजिशकर्ता शाहजेब वारिस और उसके सहयोगी सलमान को दबोच लिया है, जिनके पास से 65 लाख 26 हजार रुपये की नकदी, फर्जी चेकबुक और फर्जी जीएसटी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के मुताबिक, यह गिरोह पिछले तीन वर्षों के दौरान 14 विभिन्न बैंकों के 76 फर्जी खातों के जरिए देश के 17 से अधिक राज्यों में ठगी और हवाला का नेटवर्क चला रहा था। जांच में सामने आया है कि यह पूरा सिंडिकेट ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी निवेश योजनाओं और हवाला का एक खतरनाक मिश्रण था। शातिर आरोपी आम लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर फंसाते थे और उनसे ठगी गई रकम को कानपुर सहित कई शहरों में बनी शेल कंपनियों के खातों में जमा करवाते थे। बाद में जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए इन पैसों को गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और मर्चेंट बैंक्स के जरिए नकद में तब्दील किया जाता था। इसके बाद एग्रो फूड्स जैसी कागजी फर्मों का इस्तेमाल कर हवाला के जरिए इस काली कमाई को दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के राज्यों में भेजा जाता था। अब तक की जांच में मुख्य आरोपी शाहजेब की 11 शेल कंपनियों से 170 करोड़ और सलमान के खातों से 16 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का पता चला है। तफ्तीश के दौरान इस रैकेट में एक पुलिसकर्मी के बेटे की संलिप्तता भी उजागर हुई है, जिसकी 5-6 फर्जी कंपनियों की पहचान हुई है और उसकी लोकेशन नेपाल में ट्रेस की गई है। इसके अलावा गिरोह के पांच अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी तेलंगाना, नोएडा और आगरा के साइबर थानों में मामले दर्ज हैं। वर्तमान में कानपुर के साइबर क्राइम और फीलखाना थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में मददगार रहे बैंक अधिकारियों तथा फर्जी कंपनियों के संचालकों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.
0
0
Report

खरगोन के महेश्वर में तेंदुआ अपने तीन बच्चों के साथ रहवासी क्षेत्र में घुसा

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के महेश्वर वन क्षेत्र के जलकोटी रोड पर तेंदुआ और उसके तीन बच्चों को चार माह से अधिक समय से रहवासी इलाके में दस्तक से भयभीत है. शनिवार को भी वयस्क तेंदुआ झाड़ियों से सड़क पर आते देखा गया. आवाजाही अधिक होने से तेंदुआ वापस जंगल की ओर निकल गया. राहगीरों ने अपने कैमरे भी कैद किया. इलाके के रहवासी संतोष केवट बताते हैं मादा तेंदुआ अपने तीन बच्चों के साथ महेश्वर के जलकोटी जंगल क्षेत्र एवं रहवासी क्षेत्र में देखे जा रहे हैं. तेंदुआ अब हिंसक भी हो रहा है. जंगल जानवरों के अलावा यह अब मवेशियों को भी शिकार बना रहा है. शुक्रवार को एक गोवंश को शिकार बनाया. इससे पहले जंगल क्षेत्र में बेल्डी पर रहने वाले खेती किसानी के कार्य करने वाले मजदूर पर हमला करने की कोशिश की मगर वह छलका कर भाग निकला तो बच गया. ग्रामीण एवं जलकोटी रहवासी क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग को इसकी शिकायत भी की है. जल्द वन अमला इस पर एक्शन ले नहीं तो तेंदुआ जंगल क्षेत्र में खेती किसानी लोगो को शिकार बना सकता है. रहवासी अब उसका रेस्क्यू कर उसे घने जंगल इलाके में छोड़े जाने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर शिकायतें भी की हैं.
0
0
Report
Advertisement

मंडला में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 811 मामले निपटाए, 457 लोग लाभान्वित

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - राष्ट्रीय लोक अदालत में 811 प्रकरणों का निराकरण एंकर - मण्डला में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय सहित नैनपुर, निवास और बिछिया तहसील न्यायालयों में कुल 18 खंडपीठों के माध्यम से राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, विद्युत और राजस्व सहित विभिन्न मामलों का आपसी सुलह से निराकरण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष कमल जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। लोक अदालत में न्यायालय के 357 लंबित प्रकरणों में से 354 का निराकरण किया गया, जिसमें करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये के अवार्ड पारित हुए। वहीं बैंक, विद्युत और नगरपालिका के प्रीलिटिगेशन मामलों में भी बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा हुआ। चेक बाउंस के 47, मोटर दुर्घटना के 24, पारिवारिक विवाद के 22 और लंबित ट्रैफिक चालान के सभी 196 प्रकरणों का निराकरण किया गया। कुल मिलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत से 457 लोग लाभान्वित हुए, वहीं आपसी सुलह के जरिए वर्षों से लंबित विवादों के समाधान की राह आसान हुई。
0
0
Report

विनय कुमार की मौत: तीनों विधायक न्यायिक जाँच की मांग लेकर परिवार से मिले

Raipur, Chhattisgarh:बालोद डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र विनय कुमार की फंदे पर मिले लाश के मामले में अब जिले के तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग की है और आज पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की घटना के समय अन्य छात्र सुबह पीटी के लिए मैदान में गए थे। छात्र की संदिग्ध मौत ने आवासीय विद्यालय प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद जिले के तीनों विधायकों—डौंडीलोहारा विधायक व पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने पीड़ित परिवार से रीवागहन पहुंचकर मुलाकात की। परिजनों ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि विनय किसी भी मानसिक तनाव में नहीं था; उसने घटना से कुछ ही समय पहले पिता से 10वीं के बाद के विषयों और करियर को लेकर सकारात्मक चर्चा की थी। विधानसभा कमेटी और न्यायिक जांच की मांग तीनों विधायकों ने मामले को आत्महत्या के बजाय प्रथम दृष्टया संदेहास्पद करार देते हुए निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि वे मामले की जांच के लिए विधानसभा में विशेष समिति गठित कराने नेता प्रतिपक्ष व विधानसभा अध्यक्ष से बात करेंगे। वहीं संगीता सिन्हा व अनिला भेड़िया ने शासन स्तर पर पत्र लिखकर हॉस्टल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। बाइट - कामता रावटे, पिता बाइट - संगीता सिन्हा, विधायक बाइट - कुंवर सिंह निषाद, विधायक बाइट - अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री एवं विधायक
0
0
Report
Advertisement

गोंडा: बर्तन व्यापारी हत्या के आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेक्सडिया गांव में 9 सितंबर को हुए बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह को आज शनिवार देर शाम परसपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह को परसपुर थाने लाई जहां 1 घंटे तक आरोपी से पूछताछ की गई पूछताछ करने के बाद आज शनिवार देर शाम गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय द्वारा आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत ने भेज दिया गया है। आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि विनोद कुमार साहनी द्वारा बार-बार सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की जा रही थी बहन बेटियों को लेकर विवादित पोस्ट कर रहे थे। हम लोग कई बार इनको समझाएं लेकिन लोग मान नहीं रहे थे घटना के दिन जब यह जा रहे थे हम लोगों ने रास्ते में रोका उनसे पूछा तो उन्होंने गाली गलौज किया फिर हम लोगों ने डंडे से उनके सिर पर गाली गलौज विवाद के दौरान मार दिया था और उनकी मौत हो गई थी।
0
0
Report

बाढ़ प्रभावित इलाकों में SDM का जायजा, सामुदायिक किचन की गुणवत्ता परखी

Munger, Bihar:बाढ़ प्रभावित इलाकों का एसडीएम ने लिया जायजा, सामुदायिक किचन में खाना खाकर परखी गुणवत्ता मुंगेर : तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार ने शनिवार को असरगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित चौरगांव, ढोलपहाड़ी एवं अमैया गांव का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। एसडीएम ने सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया और स्वयं भोजन कर उसकी गुणवत्ता परखी। एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि सामुदायिक किचन बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए संचालित किया गया है। उन्होंने स्वयं भोजन का स्वाद लेकर गुणवत्ता की जांच की। साथ ही, वहां भोजन कर रहे लोगों से भी खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। लोगों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जताते हुए इसे घर जैसा बताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सरकार की गाइडलाइन एवं विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार लाभ दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर विक्रम भास्कर झा,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशांक कुमार, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा , राजस्व अधिकारी फैसल खान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रवेश अख्तर मुख्य रूप से मौजूद थे।
0
0
Report

तालाब में डूबे दो बच्चे ग्रामीणों ने बचाए, अस्पताल में हालत सामान्य

Munger, Bihar:तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, ग्रामीणों ने बचाया। असरगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य मुंगेर: असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद चौसागोदाम में शनिवार को तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आनन-फानन में तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार फिलहाल दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डूबने वाले बच्चों की पहचान चौसागोदाम निवासी मोहम्मद जाकिर के सात वर्षीय पुत्र मोहम्मद जहीर तथा सालुद्दीन की नौ वर्षीय पुत्री गुलशन खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बारिश के दौरान दोनों बच्चे तालाब के पास नहाने चले गए थे। इसी दौरान वे तालाब डूबने लगे। परिजन बच्चों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में कूदकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। बताया गया कि बाहर निकालने के समय एक बच्चा बेहोशी की हालत में था, लेकिन बाद में उसे होश आ गया। ग्रामीण मोहम्मद अजीम ने बताया कि समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top