icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203412
Akchhit AgrawalAkchhit AgrawalFollow30 Jul 2024, 12:22 pm

कांवड़ यात्रा में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द का रंग, मुस्लिमों ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा

Siyana, Uttar Pradesh:

स्याना में मंगलवार कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। DM, SSP तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर नगर आगमन पर स्वागत किया, वही नगर में गढ़ स्टेट हाईवे मार्ग स्थित सराय चौकी पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने भंडारों में भोजन की व्यवस्था व कांवड यात्रा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसान नेता मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों की सेवा की। रहीस मलिक, फ्राहिम मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस में नियम उल्लंघन, FIR दर्ज

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस में नियमों की अनदेखी, एफआईआर मामला दर्ज निर्धारित समय सुबह 6 से 9 बजे तक था जुलूस का आयोजन आरोप है कि जुलूस सुबह 11 बजे के बाद भी निर्धारित रूट पर निकाला गया समय सीमा और निर्धारित शर्तों की अवहेलना का आरोप शहर सीरतुन्नवी कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल सेठी, संजय नगर आरडी समिति, राष्ट्रीय हुसैनी सेना समिति, चिश्तिया ग्रुप रहमानिया चौक समिति, बैजनाथ पारा समिति के अलावा कुछ अन्य समितियों के सदस्यों मामला जुलूस के चलते शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का आरोप सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 223 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की
0
0
Report

मकराना में मोटरसाइकिल-कार टक्कर: एक की मौत, दूसरा घायल

Didwana, Rajasthan:मकराना के ओम कॉलोनी निवासी रामस्वरूप उपाध्याय पुत्र पूनमचंद उपाध्याय उम्र 40 वर्ष अपने भाई नंदकिशोर पुत्र पूनमचंद उम्र 38 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मकराना से बिदियाद की ओर जा रहे थे। इस दौरान घाटी में सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय मकराना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रामस्वरूप उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। वहीं नंदकिशोर के दोनों पैरों में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें बताई गईं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रामस्वरूप के शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों तथा दुर्घटना में शामिल कार के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा नगर निकाय चुनाव: वार्ड 99 से आम आदमी पार्टी का दाखिला शुरू

Kota, Rajasthan:कोटा.. नगर निकाय चुनाव के लिए कोटा जिले की 5 नगरपालिकाओं और नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन वार्ड 99 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील शर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सुनील शर्मा ने वार्ड के विकास, साफ-सफाई और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्रमुख मुद्दा बताया। वहीं पूर्व पार्षद नरेंद्र बिरला भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फार्म लेने पहुंचे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मल्होत्रा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नगरपालिकाओं में 5 रिटर्निंग अधिकारी और नगर निगम के लिए 10 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नामांकन सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक होंगे और प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। अवकाश के चलते उम्मीदवारों के पास नामांकन के लिए केवल तीन दिन रहेंगे।
0
0
Report

करेली में महंगाई के खिलाफ नगर कांग्रेस का मोर्चा, सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के करेली में बढ़ती महंगाई के खिलाफ नगर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां और सरकार विरोधी नारों के साथ करेली की सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेट्रोल-डीजल से लेकर रोजमर्रा की खाद्य सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं। रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार के मौके पर शक्कर, प्याज और जरूरी सामान महंगे होने से आम परिवारों और बहनों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जनता महंगाई की मार झेल रही है और सरकार बेपरवाह बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जरूरी चीजों और ईंधन के दामों पर जल्द लगाम नहीं लगाई, तो इस आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
0
0
Report

बैतूल के सरकारी स्कूल सुधारेगा शिक्षा संजीवनी अभियान; 2284 विद्यालयों में उन्नयन योजना

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में शासकीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने के लिए शिक्षा संजीवनी अधोसंरचना विकास अभियान की शुरुआत की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की पहल को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनभागीदारी से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सरकारी स्कूल ऑन में पर्याप्त सुविधा महिया करवाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत समाज, जनप्रतिनिधि, संस्थाएं और प्रशासन मिलकर सरकारी स्कूलों के समग्र विकास में भागीदारी निभाएंगे। जिले के 2284 शासकीय विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। पहले चरण में 415 स्कूलों में लगभग 18 से 20 करोड़ रुपये की लागत से अधोसंरचना विकास कार्य शुरू होंगे। प्रत्येक विद्यालय में आवश्यकता के अनुसार पेयजल, शौचालय, भवन मरम्मत, फर्नीचर, विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कलेक्टर ने बताया कि 5 सितम्बर शिक्षक दिवस से विकास कार्यों का शुभारंभ होगा और हर सप्ताह करीब 100 विद्यालयों में काम शुरू किया जाएगा। लक्ष्य है कि नवंबर 2026 तक प्रथम चरण के सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। अभिय‌ान के तहत अब तक 271 विद्यालयों में विकास कार्य आवंटित किए जा चुके हैं। 600 से अधिक नागरिक और संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आई हैं। उर्वरक विक्रेता संघ ने 10 स्कूलों, जबकि एक शुगर मिल ने 5 विद्यालयों के विकास का जिम्मा लेने की सहमति दी है। वहीं शिक्षा संघों ने 9000 से अधिक डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने स्वयं 10 शासकीय विद्यालयों के समग्र विकास की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। उन्होंने निजी विद्यालयों से भी सरकारी स्कूलों को गोद लेकर शिक्षा की गुणवत्ता, तकनीक और नवाचार में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालयों के निर्माण कार्यों में स्थानीय जनजातीय संस्कृति की झलक शामिल करने पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि शिक्षा संजीवनी केवल भवन निर्माण का अभियान नहीं, बल्कि समाज और विद्यालयों के बीच मजबूत साझेदारी का मॉडल है, जो बच्चों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
0
0
Report
Advertisement

केमरा गांव में विवाद, लाठी-डंडे से दो घायल; डॉक्टर ग्वालियर रेफर

Morena, Madhya Pradesh:केमरा गांव में दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे चले; दो घायल, ग्वालियर रेफर। मुरैना। सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्राम केमरा में खेत पर जा रहे दीपू और सहदेव को पकड़ कर मारपीट कर दी। दो पक्षों में विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान दीपू फौजी और सहदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर में गम्भीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

पीएम मोदी का खेलो इंडिया Dialogue: युवाओं में खेल के प्रति जोश बढ़ा

Babhandih, Jharkhand:पलामू के हुसैनाबाद स्थित एके सिंह डिग्री कॉलेज में ‘खेलो इंडिया डायलॉग—खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के खिलाड़ियों, युवाओं और विशिष्ट लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं में खेल के प्रति ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, कॉलेज के सचिव प्रफुल्ल सिंह सहित कई गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे। कॉलेज के सचिव प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक की मेजबानी का लक्ष्य देश के सामने है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि भारत के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतें और देश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिले। इसके लिए जरूरी है कि देश का हर युवा अपने खेल के प्रति सजग हो और खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा निखारने का उचित अवसर मिले। ‘खेल की बात पीएम के साथ’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर के युवाओं से सीधे संवाद कर them खेल के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ाना, उनमें ऊर्जा का संचार करना और देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर में तेंदुए आतंक: वन विभाग की रणनीति से लोगों में बचाव जागरूकता बढ़ी

Noida, Uttar Pradesh:Feed idRaju bijnor input उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बाद अब बिजनौर डिवीजन तेंदुए के आतंक में है। दरअसल यहां पिछले एक महीने में तेंदुए के आतंक की घटनाएं इतनी बढ़ गई है कि लोग अब खौफ के साए में जीने को मजबूर है जब लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं तो डर-डर कर बाहर निकलते हैं किसान अपने खेतों में काम करने से डर रहे हैं कि कहीं तेंदुए का अगला शिकार वही ना हो। मां बाप बच्चों को घर से बाहर खेलने के लिए भी नहीं जाने दे रहे। बिजनौर की बात करे तो यहां वन विभाग टीमों ने तकरीबन 100 से ज्यादा पिंजरे तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में और गन्ने के खेतों में लगाए हैं अकेले बिजनौर में पिछले एक महीने में वन विभाग में 10 से ज्यादा तेंदुए पकड़े हैं और पिछले तीन दिनों में वन विभाग की टीमों ने बिजनौर के अलग-अलग इलाकों में 3 दिन में 4 तेंदुए पकड़े हैं आंकड़ों पर नजर डालें तो बिजनौर में पिछले 1 महीने में दो बच्चों की मौत हुई है तो कई पालतू पशुओं पर भी तेंदुए ने अटैक किया है। बिजनौर में हाल ही के आंकड़ों बताते है कि पिछले 1 महीने में 10 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं पिछले 30 दिनों में तेंदुओं के अटैक की 15 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग की टीम अलग-अलग गांव में जाकर लोगों को जागरुक भी कर रही है कि तेंदुए के अटैक से कैसे बचा जाए तेंदुए के अटैक से बचने के लिए वन विभाग का कहना है कि कोई भी शख्स या किसान अकेले खेतों में न जाए हमेशा ग्रुप में जाएं अगर किसी कारणवश खेतों में अकेले जाना पड़ रहा है तो अपने मोबाइल फोन में तेज आवाज में गाने बजाये क्योंकि शोर सुनकर तेंदुआ के पास नहीं आएगा जब भी आप घर से बाहर निकले तो आपके हाथ में बड़ा डंडा हो गले पर मोटा गमछा लपेट कर जाएं क्योंकि तेंदुआ हमेशा गले पर अटैक करता है अगर आपके गले में मोटा गमछा लपेटा हुआ होगा तो आपकी जान का नुकसान नहीं होगा। इसके साथ ही अपने सिर पर पीठ की तरफ मास्क जरूर लगाए ऐसा करने से भी तेंदुआ आपके ऊपर अटैक नहीं करता है क्योंकि तेंदुआ घात लगाकर पीछे से अटैक करता है अगर आपने मास्क लगाया होगा तो तेंदुए को लगेगा कि आप उसे देख रहे हैं और आप उसके अटैक से बच जाएंगे। उत्तर प्रदेश वन विभाग ने इन तेंदुओं को शुगरकेन लेपर्ड का नाम दिया है दरअसल जो तेंदुए जंगल से निकलकर गन्ने के खेतों में अपना घर बना लेते हैं और गन्ने के खेतों में ही ब्रीडिंग करते हैं और वापस जंगल में नहीं लौटते उन्हें वन विभाग की टीम में सुगरकेन लेपर्ड कहती है। बिजनौर वन विभाग के सामने एक सबसे बड़ी चुनौती इन तेंदुओं को पकड़ने में आती है वह यह है कि जब वन विभाग की टीमें तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरों में बकरे बांधती थी तो बकरे गांव के कुछ लोग चोरी कर लेते थे बकरा चोरी होने की घटनाएं इतनी बढ़ गई कि मजबूरी में वन विभाग को बकरों की जगह मुर्गे बांधने पड़े लेकिन पिछले 1 महीने में पिंजरों से मुर्गे चोरी होने की तकरीबन 25 से ज्यादा घटनाएं सामने आई है। बिजनौर के डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर जय सिंह कुशवाहा का डिटेल में iv किया है। पकड़े गए तेंदुए को दिखाते हुए डिटेल में वॉकथ्रू किया है। वन विभाग की टीम के द्वारा खेतों में लगाए गए पिंजरे और टीम के कांबिंग ऑपरेशन को दिखाते हुए डिटेल में वॉकथ्रू किया है। वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से गाने के खेतों में थर्मल स्कैनिंग कर रही है उसे टीम के साथ वॉकथ्रू किया है। वन विभाग की टीम लाउडस्पीकर के जरिए खेतों में काम कर रहे किसने और गांव वालों को जागरुक कर रही है और लाउडस्पीकर के जरिए बता रही है कि आपको तेंदुए से बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए वन विभाग की गाड़ी से वॉक थ्रू किया है। वन विभाग की टीम गांव में जाकर लोगों को मास्क बांट रही है तेंदुए के डर के साए में जीने को मजबूर हैं लोग इस पर बात करते हुए डिटेल में WT किया है। और लोगों की बाइट है। पकड़े गए तेंदुए के विजुअल्स हैं।
0
0
Report

नेपाल की प्राकृतिक आपदा: क्लाइमेट चेंज को सबसे बड़ा कारण बताते ग्लेशियर एक्सपर्ट

Dehradun, Uttarakhand:एक्सक्लूसिव एंकर नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण क्या है इसे लेकर दुनिया भर के विशेषज्ञों की राय सामने आ रही है। नेपाल की प्राकृतिक आपदा को लेकर वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के ग्लेशियर विशेषज्ञ डॉ मनीष मेहता ने जी मीडिया से खास बातचीत की। डॉ मनीष मेहता ने बताया कि क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र में जिस तरीके से लगातार बारिश होने का कारण सामने आ रहा है इस प्राकृतिक आपदा के पीछे भी एक बड़ा कारण यह हो सकता है। साल 2013 की केदारनाथ आपदा और उत्तरकाशी की धराली आपदा से कहीं बड़ी नेपाल की प्राकृतिक आपदा है। इसके साथ ही डॉक्टर मनीष मेहता ने कहा है कि उत्तराखंड में 13 ग्लेशियर लेके हैं जिनमें से पांच बहुत खतरनाक हैं। इनकी मॉनिटरिंग और रिसर्च बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर कभी इस पर पर खतरा आएगा तो उसके नुकसान का अनुमान लगाना भी बहुत मुश्किल होगा। टिक टैक डाक्टर मनीष मेहता ग्लेशियर एक्सपर्ट
0
0
Report

अमरोहा में लूट-चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख कीमत का माल बरामद

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की मंडी धनौरा पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से लूट और चोरी का खुलासा किया है, जिसके आरोपी अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया की मौजूदगी में एसपी ऑफिस में मीडिया के सामने पेश किए गए, इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं जिनके कब्जे से स्कूटी-मोटरसाइकाइल और तमंचा बरामद हुआ है अमरोहा जनपद की मंडी धनौरा पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर लूटी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी, चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सैमसंग मोबाइल, दूध की खाली कैन, 1,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। आरोपियों के पास से 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी राजा, कपिल और दीपांशु के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 18 अगस्त की रात स्कोलर होम स्कूल के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल और दूध की कैन लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार तीनों ने मंडी धनौरा और रजबपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल्ल लूट व चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

कुल्लू के बाजार में राखियों की धूम, 10 से 500 रुपये तक की रंगीन वैरायटी

Kullu, Himachal Pradesh:रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला मुख्यालय कुल्लू के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। दुकानों के अलावा विभिन्न स्थानों पर राखियों की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बहनें भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों के साथ अन्य सामान की खरीदारी में जुटी हैं। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। इस बार बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें डोरी राखी, मोती राखी, चंदन राखी, रुद्राक्ष राखी और पीली डोरी वाली राखियां शामिल हैं। बच्चों के लिए बाजार में 20 से 70 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें कार्टून कैरेक्टर और लाइट वाली राखियाँ बच्चों की पसंद बनी हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार छोटे बच्चे अपनी पसंद के कार्टून वाली राखियाँ लेने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। वहीं, बड़े भाई-बहनों के लिए मोती, चंदन और रुद्राक्ष वाली राखियों की भी मांग है।
0
0
Report

फरीदकोट जेल में पिता से मिलने आई महिला के पास 20 ग्राम पदार्थ बरामद

Kot Kapura, Punjab:ਐਂਕਰ : ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਆਈ ਇੱਕ ਔਰਤ ਕੋਲੋਂ ਜੇਲ੍ਹ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ 20 ਗ੍ਰਾਮ ਚਿੱਟੇ ਵਰਗਾ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਬਰਾਮਦ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਸਹਾਇਕ ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਭਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਪੱਤਰ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਹੋਛਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਨਮੋਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ, ਜੋ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹੈ, ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ੱਕ ਪੈਣ ’ਤੇ ਮਹਿਲਾ ਜੇਲ੍ਹ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਕਰੀਬ 20 ਗ੍ਰਾਮ ਚਿੱਟੇ ਵਰਗਾ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 431 ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਬਾਈਟ : ਡੀ.ਐਸਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ
0
0
Report

टिकमगढ़ में बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी, सड़कों पर घुटनों तक पानी

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, वही बारिश के पानी की नकासी व्यवस्था नहीं होने के चलते बारिश का पानी शहर की निचली बस्तियों में बने लोगों के घरों में घुस गया, तो वही पाश कॉलोनियों से मुख्य मार्ग तक लोगों का पहुंचना हुआ मुश्किल, जिसके चलते शहर में नदी नाले जैसे बहने के दृश्य आये नजर, वही स्थानीय लोगों का आरोप है की नगर पालिका द्वारा बारिश के पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते थोड़ी सी बारिश में ही सड़के जलमग्न हो जाती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top