203001
बुलंदशहरः फूड सेफ्टी विभाग ने आधा दर्जन से अधिक पनीर विक्रेताओं पर की छापेमारी, भारी मात्रा में खराब पनीर की बरामद
Bulandshahr, Uttar Pradesh:फूड सेफ्टी विभाग की कई टीमों ने की एक साथ आधा दर्जन से अधिक पनीर विक्रेताओं पर छापेमारी करके कुन्तलों खराब पनीर जब्त की। दुकानदारों ने अपने सप्लायर का नाम नही बताए। इस पनीर का दिल्ली-एनसीआर मे बड़ी मात्रा में खपत हो रही थी। अलीगढ़ और जेवर की तरफ से पनीर लेकर आ रही 3 गाड़ियों को फूड टीम ने मौके पर जाकर पकड़ा। फूड विभाग की पूर्व की कार्रवाई में भी सभी दुकानदारों के सेम्पल फेल आए थे। विभाग ने दोबारा सेम्पल फेल होने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा के ग्राम सुखरास में कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाते बच्चे परेशान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। हरदा शहर से महज 7 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास में ग्रामीण आज भी कीचड़ भरी सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। बारिश के दिनों में हालात के बाद और भी बदतर हो जाते हैं। इसी सड़क से स्कूली बच्चे भी रोजाना गुजरते हैं, जिससे उनकी यूनिफॉर्म तक खराब हो जाती है। तस्वीरें हरदा शहर से महज 7 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास की हैं, जहां गांव की मुख्य सड़क बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है और बारिश के दिनों में यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। बच्चे इसी रास्ते से होकर रोजाना स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन कीचड़ के कारण उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक कई बार शिकायत और पत्राचार किया गया, लेकिन इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से ही गांव की सड़क की स्थिति इसी तरह बनी हुई है। उनका आरोप है कि सड़क कागजों और फाइलों में बन चुकी है, लेकिन जमीन पर आज भी ग्रामीण बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और सड़क निर्माण का काम कब शुरू होता है。0
0
Report
रायसेन हाईवे पर वायरल वीडियो: 4 युवकों ने 2 को लाठीचार्ज किया
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के नेशनल हाईवे 12 पर खुलेआम लाठीयों से मारपीट का एक VDO सोशल मीडिया पर बायरल हो रहा है.... जिसमें 2 युवकों से 4 युवकों ने की लाठी डंडों से मारपीट की जा रही है...पुलिस का कहना है की मारपीट की कोई जानकारी पुलिस में नहीं है और न हीं कोई शिकायत किसी के द्वारा की गई है...अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई है....औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र का पूरा मामला है ...0
0
Report
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। भारतीय किसान यूनियन (अ) ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर स्थित शहीद पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद किसानों ने तहसीलदार अनिल कुमार राम को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि योग्य भूमि के अंशों का शुद्धीकरण क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गांव में चौपाल लगाकर कराने, अपात्र राशन कार्ड निरस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं पर रोक लगाने और पात्र लाभार्थियों को बिना शुल्क आवास दिलाने की मांग की गई। इसके साथ ही गौशालाओं में पशुओं की उचित देखभाल व चारे की व्यवस्था कराने तथा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियां लगाकर घरों तक पेयजल पहुंचाने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर सुनील कुमार वर्मा, सत्यम, अनिल कुमार तिवारी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव कुमार, मून जी अवस्थी, विनय सिंह, नीतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
फर्जी 2.80 लाख सैलरी स्लिप के आधार पर ग्रुप CEO बना आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में 2.80 लाख की सैलरी स्लिप और फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र के दम पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ग्रुप CEO बनकर बैठे जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार दुबे (43) निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लैंडमार्क ग्रुप में 2 लाख 80 हजार 670 रुपये महीना सैलरी का फर्जी बैंक स्टेटमेंट और अनुभव प्रमाण-पत्र तैयार किया। इसी के आधार पर उसे अगस्त 2025 में श्रीतुलजा भवानी ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. (अनंत टोयोटा) में ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्ति मिल गई। काम के दौरान प्रबंधन ने उसे प्रमोट कर ग्रुप CEO आफ्टर सेल्स का चार्ज भी दे दिया। इसके बाद मई 2026 में उसने अचानक इस्तीफा दे दिया। कंपनी जब उसका फुल एंड फाइनल हिसाब कर रही थी, तब HR ने दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराया। जांच में खुलासा हुआ कि लैंडमार्क ग्रुप के नाम से लगाया गया बैंक स्टेटमेंट फर्जी था और उस पर हस्ताक्षर भी खुद आरोपी के ही थे। वेरिफिकेशन में पता चला कि उसने लैंडमार्क ग्रुप में कभी काम ही नहीं किया था। इसके बाद कंपनी के HR मैनेजर की शिकायत पर क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने का केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने कानपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और आज ग्वालियर लाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के दम पर कंपनी से लाखों रुपये सैलरी के रूप में ऐंठे हैं, जिससे पूछताछ जारी है।0
0
Report
जयपुर नगर निगम वार्ड 34: राजेंद्र अग्रवाल ने बीजेपी को समर्थन, EVM खराबी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- नगर निगम चुनाव वार्ड 34 में निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बीजेपी को दिया समर्थन निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी पीयूष किराडू को दिया समर्थन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने समर्थकों के साथ पीयूष किराडू को समर्थन देने का किया ऐलान वार्ड 34 के EVM खराब होने की वजह से कुछ जगहों पर होगा पुनर्मतदान मतदान से पहले राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बीजेपी को दिया समर्थन0
0
Report
कटनी में साइबर क्राइम से जुड़े सिम एजेंटों पर दबिश, एक गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के साइबर अपराध से जुड़े सिम एजेंटों पर शिकंजा: FAST 2.0 के ऑपरेशन के तहत बड़ी कार्रवाई. जिले के विजयराघवगढ़, कुठला और माधवनगर थानों में 7 सिम एजेंटों के खिलाफ अपराध दर्ज. एक आरोपी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है, जो खैरमाई मंदिर के पास लखेरा में रहने वाला है; इसके पास से बड़ी संख्या में सिम कार्ड बरामद हुए हैं. अब तक लगभग 50 से 60 सिम बरामद की गई हैं. आरोपी अन्य की गिरफ्तारी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
भूपेन्द्र चौधरी: संजय निषाद की मुलाकात से राजनीति नहीं, आदर जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:संजय निषाद की माता प्रसाद से मुलाकात पर भूपेन्द्र चौधरी ने कहा तो संजय निषाद जी केवल उनका स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए कुशल क्षेम पूछने के लिए मिलने के लिए गए हैं वो। और मैं मुझे ऐसा लगता नहीं कि इन सब व्यक्तिगत विषयों में राजनीतिक से हटके भी हम लोग एक दूसरे के प्रति आदर सम्मान प्रकट करने के लिए और एक दूसरे के इन सब विषयों में भी हम लोग आदर सम्मान के साथ जाते आते रहे इनमें राजनीति करने का कोई विषय दिखता नहीं मुझे। भूपेन्द्र चौधरी0
0
Report
3 आरोपी गिरफ्तार: 11 मवेशी समेत माजदा वाहन जब्त, क्रूरतापूर्ण परिवहन केस
Kawardha, Chhattisgarh:मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ले जा रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 11 मवेशी और माजदा वाहन जब्त कबीरधाम। रणवीरपुर पुलिस ने मवेशियों के अवैध एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को रणवीरपुर मेन रोड के पास एक माजदा वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को मारते-पीटते हुए ले जाते आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 11 मवेशी, अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये, तथा परिवहन में इस्तेमाल माजदा वाहन क्रमांक CG-07 CA-6546, कीमत करीब 2 लाख रुपये जब्त किया। कुल जब्ती की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश चंद भट्ट (55), हिरेन्द्र कुमार लोधी (26) और कृष्णा कुमार साहू (45), सभी निवासी जिला बेमेतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 137/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण संशोधन अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है。0
0
Report
मुजफ्फरपुर में महिला तस्कर गिरफ्तार, पति समेत नेटवर्क का खुलासा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक और महिला नशीले पदार्थ के साथ हुई गिरफ्तार, गिरफ्तार महिला तस्कर रेखा के पास से भारी मात्रा में स्मैक और गांजा बरामद, गिरफ्तार महिला तस्कर के पति का गांजा और स्मैक के बड़े कारोबार से जुड़ा है नेटवर्क, अब पुलिस महिला तस्कर के पति को कर रही है तलाश बिहार में शराबबंदी के बाद सुख नशे का कारोबार धरल्ले से फल फूल रहा है और पुरुष के बाद महिला भी इस तस्करी से जुड़ रही है और एक के बाद एक महिला तस्करों की गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. एक बार फिर मुजफ्फरपुर पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है,जो काफी दिनों से सूखे नशे का तस्करी कर रही थी. गिरफ्तार महिला तस्कर रेखा काफी दिनों से सिकंदरपुर इलाके में स्मैक और गांजा का कारोबार कर रही थी और इस धंधे में उसके पति भी शामिल है जो सुख नशे का खेप का सप्लाई करता है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला तस्कर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. दरअसल मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पूरे जिले में सूखा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाई जा रही है और इसी क्रम में जहां दो रोज पूर्व सिलचर से नशे की खेप लेकर मुजफ्फुरपुर पहुंची काजल कुमारी को तुर्की थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब एक बार फिर दो दिन बाद सिकन्दरपुर ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम के समीप से गांजा और स्मैक के साथ महिला तस्कर रेखा कुमारी की गिरफ्तार किया है.जिससे पूछताछ पता चला है कि उसका पति भी बड़ा नशा तस्कर है और उसका पूरे जिले में नेटवर्क फैला हुआ है, अब पुलिस उसकी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया की सिकन्दरपुर ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला रेखा कुमारी को गांजा और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. फिलहाल गिरफ्तार महिला तस्कर के पूरे नेटवर्क को खंगाल जा रहा है ताकि यह पता लगा सका की उसका कारोबार कहां तक जुड़ा है वही पूछताछ में पता चला कि उसका पति भी इस कारोबार से जुड़ा हुआ है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
चानन में बीपीआरओ ब्रजेश कुमार को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के चानन प्रखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। चानन प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी यानी बीपीआरओ ब्रजेश कुमार को विजिलेंस की टीम ने कथित तौर पर रिश्वत के लेन-देन के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चानन प्रखंड के महेशलेटा पंचायत के मुखिया के आवेदन के आलोक में पैसे के लेन-देन को लेकर विजिलेंस विभाग से शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की जांच की और सत्यापन के पश्चात कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने चानन प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायतीराज पदाधिकारी के कार्यालय से बीपीआरओ ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम उन्हें अपने साथ ले गई और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, रिश्वत की कथित रकम कितनी थी और किस काम के एवज में पैसे मांगे गए थे, इसकी आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
AIMIM के ओवैसी भोपाल पहुंचे, मुस्लिम समुदाय ने स्वागत किया; संवाद शाम सात बजे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे भोपाल मुस्लिम समाज के लोगों ने किया राजा भोज एयरपोर्ट स्वागत शाम सात बजे सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में करेंगे संवाद यूसीसी को लेकर एमपी के मुस्लिम समाज के लोगों से करेंगे संवाद0
0
Report
प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर आग, स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर अचानक लगी भीषण आग थाना रकाबगंज क्षेत्र में आग लगने से मची अफरा-तफरी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया पेट्रोल पंप स्टाफ ने तुरंत संभाला मोर्चा फायर सिलिंडर की मदद से आग बुझाने में जुटा स्टाफ स्टाफ की सूझबूझ और हिम्मत से आग पर पाया काबू समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा होने से टला जान-माल के बड़े नुकसान से बचा पेट्रोल पंप0
0
Report
Advertisement
Palam Vihar में गंदे पानी से परेशान लोग हाथ जोड़कर प्रदर्शन कर रहे
New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के भारत विहार इलाके में पिछले काफी दिनों से लोग गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि रातभर जागकर पानी आने का इंतजार करने के बाद भी नलों में साफ पानी की जगह गंदा और बदबूदार पानी आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी इतना गंदा है कि इसे पीना तो दूर, इससे नहाना और कपड़े धोना भी मुश्किल हो गया है। लोगों के मुताबिक, गंदा पानी इस्तेमाल करने की वजह से कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। समस्या से परेशान लोगों ने आज अनोखे तरीके से हाथ जोड़कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे हाथ जोड़कर इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि सरकार और प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या कोई सुनने को तैयार नहीं है। लोग प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए और उन्हें साफ एवं पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका प्रदर्शन और बड़ा हो सकता है।0
0
Report
रिटायर्ड कैप्टन अनिल गौड़: रक्षा विशेषज्ञ के तौर पर नया बयान सुर्खियाँ बटोर रहा है
Jammu, Captain Anil Gaur (retd.) Defence Expert0
0
Report
Bokaro में सब्जी लाने वाली महिला से चेन झपट, बदमाश फरार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में सब्जी लेने निकली महिला की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार। बोकारो के चास थाना क्षेत्र के बेन्दीटांड क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी खरीदने जा रही महिला से चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता की पहचान विभा मालाकार के रूप में हुई है। वह न्यू कैलास विहार, शांति नगर की रहने वाली बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, विभा मालाकार सब्जी लाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मौका पाकर उनके गले से चेन झपटी और तेज गति से फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति संदीप मालाकार इलेक्ट्रो स्टील में इंजीनियर हैं। दंपती मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी बताए जा रहे हैं और चास में किराये के मकान में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद चास थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है。0
0
Report
Advertisement
