icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नालंदा में बंद घर से बैटरी इनवर्टर चोरी; CCTV से पुलिस जांच

Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी की है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। गृहस्वामी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि देर शाम वह अपना काम समाप्त करने के बाद पटना चले गए थे। इसके बाद सुबह उनके यहां काम करने वाले मजदूरों ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़ी पहाड़ी स्थित उनके कौशल्या निवास में पिछले कई दिनों से मजदूरों द्वारा मरम्मत का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर में रखे 35 लाख 60 हजार बैटरी इनवर्टर और अन्य समान के ऊपर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है。
0
0
Report

शाहजहांपुर एंटी रोमियो स्क्वायड टीमें हुई मजबूत, टीमों को नए वाहन और जरूरी संसाधन सौंपे गए।

SHIV KUMARSHIV KUMARFollowJust now
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिले की एंटी रोमियो स्क्वायड टीमों को नए वाहन और जरूरी संसाधन सौंपे गए है। एंटी रोमियो स्क्वायड टीमें अब ये टीमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनचलों पर पैनी नजर रखेंगी। साथ ही, ड्यूटी में बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों की हौसला-अफजाई भी की गई। कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़िया व्यवस्था संभालने वाले थाना कांट के सिपाही अंकित गोस्वामी और अभिषेक को सम्मानित किया गया। वहीं, देहरादून से एक लापता युवती को सकुशल बरामद करने वाले सब-इंस्पेक्टर इन्द्र पाल को एसपी ने प्रशस्ति पत्र और एक-एक हज़ार रुपये का नकद इनाम देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
0
0
Report

जंतर मंतर पर बैरिकेडिंग और 360 डिग्री कैमरे: सुरक्षा चक्र बढ़ा

Noida, Uttar Pradesh:कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कुछ छात्रों ने पार्लियामेंट थाने में शिकायत की है। शिकायत है कि ऐसे प्रदर्शन से लोगों को दिक्कत होती है जंतर मंतर पर बैरीकेट को जंजीर से जोड़ा जा रहा है। पिछली बार के प्रदर्शन में बैरीकेट को रस्सी से बांधा गया था, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया था। इसीलिए इस बार बैरीकेट को जंजीर से जोड़ कर वेल्डिंग किया जा रहा है: पिछली बार के प्रदर्शन के मुकाबले टॉलस्टॉय और जय सिंग रोड के बीच बैरीकेट की संख्या बढ़ाई गई है केनोट प्लेस से जंतर मंतर आने के रस्ते में एंटी रायट वैन लगाई गई है। इस वैन की खासियत है कि इसके शीशे पर जालिया लगाई गई है। पथराव के समय इसमें नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा वैन के बाहर 8 कैमरे लगे है जो 360 डिग्री कवर करते है। जंतर मंतर के जाने के रस्ते में बिजली के खंभों पर स्टैटिक और TPZ कैमरे लगे है। स्टैटिक कैमरे फिक्स कैमरे होते है जबकि TPZ कैमरे नाइट विजन कैमरे होते है जो 60 मीटर के एरिया को कवर करते है। दिल्ली नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर बीएसएफ को तैनात किया गया है। पुलिस दिल्ली में दाखिल होने वाले लोगों की जांच कर रही है। जो बसे दिल्ली में दाखिल हो रही है उसमें नोएडा पुलिस अन्दर जा कर पड़ताल कर रही है
0
0
Report
Advertisement

जंतर मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई

Noida, Uttar Pradesh:कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कुछ छात्रों ने पार्लियामेंट थाने में शिकायत की है। शिकायत है कि ऐसे प्रदर्शन से लोगों को दिक्कत होती है जंतर मंतर पर बैरीकेट को जंजीर से जोड़ा जा रहा है। पिछली बार के प्रदर्शन में बैरीकेट को रस्सी से बांधा गया था, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया था। इसीलिए इस बार बैरीकेट को जंजीर से जोड़ कर वेल्डिंग किया जा रहा है। पिछली बार के प्रदर्शन के मुकाबले टॉलस्टॉय और जय सिंग रोड के बीच बैरीकेट की संख्या बढ़ाई गई है केनोट प्लेस से जंतर मंतर आने के रस्ते में एंटी रायट वैन लगाई गई है। इस वैन की खासियत है कि इसके शीशे पर जालिया लगाई गई है। पथराव के समय इसमें नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा वैन के बाहर 8 कैमरे लगे है जो 360 डिग्री कवर करते है। जंतर मंतर के जाने के रस्ते में बिजली के खंभों पर स्टैटिक और TPZ कैमरे लगे है। स्टैटिक कैमरे फिक्स कैमरे होते है जबकि TPZ कैमरे नाइट विजन कैमरे होते है जो 60 मीटर के एरिया को कवर करते है। दिल्ली नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर बीएसएफ को तैनात किया गया है। पुलिस दिल्ली में दाखिल होने वाले लोगों की जांच कर रही है। जो बसे दिल्ली में दाखिल हो रही है उसमें नोएडा पुलिस अन्दर जा कर पड़ताल कर रही है
0
0
Report
Advertisement

आगरा: चलती बस से चांदी चोरी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; पांच आरोपी पकड़े गए

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा पुलिस ने किया चलती बस से चांदी चोरी का खुलासा चांदी चोरी कांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व बस ड्राइवर निकला वारदात का आरोपी आगरा की संजय ट्रेवल्स की बस से आजमगढ़ के व्यापारी ने बनारस भेजी थी चांदी। बस की सीट के नीचे चोर बॉक्स बनाकार रखकर भेजे जाते थे चांदी के कट्टे, कुल 2 कुंतल चांदी में से करीब 48 किलो चांदी हुई थी चोरी, इटावा के पास पहले से बस में बैठे शातिर तीन चोरों ने घटना को दिया अंजाम साथ साथ ही बस के पीछे चल रही सफारी गाड़ी में चोरी की चांदी लेकर हुए थे फरार 27 आगस्त को चांदी की खेप रिसीव होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी वेजनाथ और उसके साथी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप, मध्य प्रदेश में चोरी की चांदी गलवाने की बात आई सामने, पुलिस ने 16 किलो चांदी, चार मोबाइल और दो गाड़ियां और 49 हजार नगद किए बरामद, चांदी बेचकर खरीदी गई नई महिंद्रा XUV कार और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद, गोविंद गुप्ता से पूछताछ में मिले अहम सुराग। घटना मे शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बाइट मनोज कुमार एडीसीपी वॉक थ्रू कपिल अग्रवाल आगरा
0
0
Report

धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला: वोटिंग और सूची पर सवाल

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवार ने हमेशा देश को अपने इशारों पर चलाने का काम किया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े मामले पर कांग्रेस के विरोध को लेकर सीएम धामी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर आज किस बात का विरोध किया जा रहा है? क्या देश में घुसपैठियों को वोट देने की अनुमति होनी चाहिए या फिर ऐसे लोगों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल होने चाहिए, जो मतदान के योग्य नहीं हैं? मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या देश में अराजकता होनी चाहिए? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, चाहे मामला देश की सुरक्षा व्यवस्था का हो, अर्थव्यवस्था का हो या फिर किसी अन्य मुद्दे का। सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी-कभी ऐसा लगता है कि कांग्रेस देश के बारे में ऐसी बातें करती है, जैसे देश के गद्दार या दुश्मन बात करते हैं। बाइट : पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार संगठन के सम्मेलन में शामिल हुए, उन्होंने यहां व्यापारियों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना हमारा दृढ़ संकल्प है जिसको मजबूत करने के लिए हुए व्यापारियों के साथ हमेशा खड़े हैं, बाइट : पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement

मुज़फ्फरपुर के मुसहरी के CO महेंद्र शुक्ला हिरासत में, जमीन दाखिले में विवाद

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मुसहरी के तत्कालीन अंचल अधिकारी महेंद्र शुक्ला हिरासत में लिए गए हैं। अहियापुर थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए मुसहरी के CO महेंद्र शुक्ला को अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में जमीन के गलत दाखिल-खारिज करने का मामला दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद CO महेंद्र शुक्ला को चार दिन पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था। CO महेंद्र शुक्ला की गिरफ्तारी की संभावना पुलिस प्रक्रिया में है। CO महेंद्र शुक्ला की हिरासत में लेने की पुष्टि मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने की।
0
0
Report

नालंदा में भूमि विवाद: बदमाशों ने घर घुसकर पिटाई, दो घायल, वीडियो वायरल

Pariaunna, Bihar:नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ले में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने प्रवेश कुमार के घर में घुसकर हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। घटना में दो लोग जख्मी हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग मारपीट और रोड़ेबाजी करते नजर आ रहे हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बदमाशों की नजर सरकारी जमीन पर है और वे उस पर कब्जा करना चाहते हैं। स्थानीय लोगों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह की बात कह रही है, जबकि पीड़ित ने सुलह से इनकार करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में लोकतंत्र पर सवाल, विपक्षी नेताओं के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई के आरोप

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़। कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की पत्रकारवार्ता क्या देश में लोकतंत्र है ? चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग रखी इंडिया गठबंधन ने लेकिन वे नहीं मिले वरिष्ठ नेताओं को लाठियों से पिटा गया, उन्हें घसीटा गया, खड़गे साहब 85 साल के हैं लेकिन उन्हें भी नहीं बक्शा गया हमारी मीटिंग में पुलिस के कर्मचारी बैठे तब उन्हें मैंने बाहर जाने के लिए कहा... हमारे कई नेताओं को पुलिस ने उन्ही के घर पर बंद रखा गया है, घर मे पुलिस बैठी है, कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया । हरियाणा से नेता दिल्ली ना पहुच पाएं इसके लिए सरकार ने ट्रेन कैंसिल की .... मैंने इस विषय पर खुद DGP हरियाणा से बात की तो उन्होंने कहा यह विषय जानकारी नहीं होने की बात कही... भाजपा सरकार मौजूद समय में ज्यादती जार रही है... संजय दत्त ने इस मौके पर कहा कि आज देश के साथ हरियाणा में विपक्ष की भूमिका निभा रही है, आज लोकतंत्र में जितनी सरकार की होती है उतनी ही विपक्ष की होती है आज जानत के मुद्दे विपक्ष सड़को पर लेकर चल रहा है लेकिन सरकार उसे कुचलने के काम कर रही है... कार्यकर्ताओ को पीटा जा रहा है अगर कोई नेता घर नहीं मिला तो उनके माता पिता को थानों में बुला कर प्रताड़ित किया जा रहा है कांग्रेस सड़को पर उतरी है तो क्या सैनी जी को तकलीफ हो रही है ? हरियाणा का चुनाव किस तरह चुराया गया यह की जानकारी राहुल जी ने जनता के सामने रखी है SIR के माध्यम से जनता को वोट के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है और रखा गया जिस मूल उद्देश्य के लिए चुनाव आयोग का गठन हुआ था उस के मूल उद्देश्य से विपरीत काम कर राह3 हैं केंद्रीय एजंसियों का नाजायज इस्तेमाल किया जा रहा है और जो जिस से बच गया वह चुनाव आयोग ने पूरा कर दिया, पुलिस का भाजपा के फ्रंट लाइन की तरह इस्तेमाल सरकार कर रही है प्रदेश अध्यक्ष व CLP ने DGP से बात कर अपनी शिकायत जताई है... हरियाणा में जो मेंडेट जो कांग्रेस का था वो चुनाव चुरा लिया गया, सैनी का नैतिक अधिकार नहीं बनता उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ज्ञानेश कुमार का गिरफ्तार करन चाहिए, उन के कार्यकाल में जिन अधिकारियों ने काम किया उनके की जांच होनी चाहिए, EVM से अब चुनाव नहीं होना चाहिए केवल बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए, जब तक हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा. इस सवाल के जवाब ने प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कुलदीप शर्मा हमारे पार्टी के सम्माननीय नेता है। उन्हें पता है कि यह सारे विषय चुनाव के समय रखे जाते हैं । हालाँकि अपना सुझाव कोई भी दे सकता है। उन्हें यह भी पता है कि इस तरह के फैसला हाईकमान करती है।
0
0
Report

शाहजहांपुर के परशुरामपुरी में खाद्य विभाग की छापेमारी पर भड़के व्यापारी, टीम को घेरा

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow11m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के परशुरामपुरी में लखनऊ से आई खाद्य विभाग की छापेमारी को लेकर जमकर बवाल हो गया। अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए नाराज व्यापारियों ने टीम को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर ही टीम को बचाकर सुरक्षित थाने लाया गया। फिलहाल अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को शांत किया है। देसी घी के व्यापारी का आरोप है कि खुद को खाद्य विभाग का अधिकारी बताकर अज्ञात लोग जबरन उनके घर में दाखिल हुए। उन्होंने परिजनों को डरा-धमकाकर लॉकर व बक्से खुलवाए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि त्योहारों पर सैंपलिंग के नाम पर अवैध वसूली का दबाव बनाया जाता है और न देने पर सैंपल फेल कराने की धमकी दी जाती है। उसके बाद नाराज दर्जनों व्यापारियों ने लखनऊ से आई टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर कोतवाली बुलाया और उनकी शिकायतें सुनीं। व्यापारियों को शांत कराने के लिए तीन नमूनों को निजी लैब में भी जांच के लिए भेजने पर सहमति बनी। वहीं, खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि नगर के तीन व्यापारियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से एक व्यापारी के यहां से 9 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फिलहाल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
0
0
Report

पटना दशहरा: आग से बचाव के लिए फायर विभाग की सख्त तैयारी

Patna, Bihar:पटना में दशहरा पूजा के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर पटना में फायर विभाग के अधिकारियों ने दशहरा पूजा समितियों के साथ बैठक की। बैठक में फायर DIG मनोज कुमार नट ने आयोजन समितियों को आग से बचाव के उपाय बताए और पिछली गलतियों से सबक लेने की सलाह दी। DIG ने बताया कि इस बार पटना में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 30 से 32 प्रतिशत अधिक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। जिले में लगभग 1500 पंडाल हैं, जिनमें 100 बड़े पंडाल शामिल हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने पंडालों में सिंथेटिक कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। साथ ही बिजली के शॉर्ट सर्किट, हेलोजन लाइट, हवन और दीप से आग लगने की आशंका को देखते हुए इन्हें सुरक्षित दूरी पर रखने को कहा। DIG ने कहा कि अष्टमी के बाद भी पंडालों में सुरक्षा के नियमों का पालन जरूरी है। प्रत्येक पंडाल में अग्निशमन विभाग का नंबर प्रमुखता से लिखना अनिवार्य होगा। पूजा समितियों के स्वयंसेवकों को आग से बचाव की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए DFO अभिषेक कुमार को निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाली समितियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top