UP में भैंसों से भरी पिकअप पकड़ी गई, पुलिस ने दर्ज की पशु क्रूरता की रिपोर्ट
Danpur, Uttar Pradesh:कोतवाली डिबाई की दौलतपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भैंसों से भरी एक बुलेरो पिकअप पकड़ी। गाड़ी में सात भैंसें एक के ऊपर एक बंधी हुई थीं, जिन्हें नशे के इंजेक्शन भी देने की आशंका है। सूचना के अनुसार ड्राइवर गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने दानपुर पशु चिकित्सक से घायल पशुओं का इलाज कराया और गाड़ी को सीज कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
