icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

PWD भुगतान विवाद: ठेकेदारों ने पोस्टर से उठाया जवाबदेही का सवाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुरभुगतान के मुद्दे पर ठेकेदारों ने खोला पोस्टर मोर्चा। ठेकेदारों ने ACS के पोस्टर लगाकर मांगा हिसाब। सरकारी भवन से लेकर सार्वजनिक जगहों तक लगे विरोध के पोस्टर। PWD के ठेकेदार एकता संघ ने पोस्टरों के जरिए खोला मोर्चा। ACS से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग। लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का विरोध。 ठेकेदारो ने कहा-अनुबंध की शर्तों का हो पूरा सम्मान。 बकाया भुगतान के साथ ब्याज देने की भी उठी मांग。 भुगतान में देरी को लेकर ठेकेदारों में नाराजगी。 प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह शेखावत की ओर से लगाए गए पोस्टर。 पोस्टरों के जरिए विभागीय कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल。 PWD के मुख्य गेट से लेकर मैन परिसर, लिफ्ट पर लगाये पोस्टर। भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगने से गरमाया मामला。 निर्माण महकमे में भुगतान विवाद ने पकड़ा तूल。 मांगें पूरी नहीं होने पर पोस्टर के जरिए दर्ज कराया विरोध अब पोस्टर वॉर के बाद क्या एक्शन लेगा विभाग?
0
0
Report

अलवर में नाला निर्माण विवाद थाने तक पहुँचा; दोनों पक्ष अड़े

Alwar, Rajasthan:अलवर में नाला विवाद गरमाया, दोनों पक्ष थाने पहुंचे, काम रुका अलवर के अखेपुरा थाना क्षेत्र स्थित बनर्जी का बाग इलाके में नाला निर्माण और सफाई को लेकर विवाद शुक्रवार को बढ़ गया और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच थाने में तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह की सहमति नहीं बन सकी। फिलहाल मामला पुलिस और नगर निगम के स्तर पर विचाराधीन है。 पूर्व पार्षद धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि गुरुवार को इसी विवाद को लेकर घोड़ा फेर चौराहे पर जाम लगाया गया था। उस दौरान अधिकारियों ने अगले दिन से नाले की सफाई शुरू कराने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से करीब 15 सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण काम शुरू नहीं हो सका। धर्मेंद्र मीणा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जोहड़ की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे नाले की सफाई और निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। उनका कहना है कि सफाई नहीं होने से इलाके में जलभराव, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके द्वारा भी कहीं अतिक्रमण किया गया है तो प्रशासन उसे भी हटाए। वहीं स्थानीय निवासी बृज किशोर एडवोकेट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके परिवार ने यह जमीन वर्ष 1966 में खरीदी थी और यह उनकी निजी संपत्ति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें नाले के निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नाला उनके मकान के बिल्कुल पास से निकाला जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। उनका सुझाव है कि नाला सड़क के बीच से निकाला जाए ताकि किसी को परेशानी न हो। दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े हुए हैं। पुलिस मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में जुटी है, जबकि नगर निगम भी समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल सहमति नहीं बनने के कारण नाले की सफाई और निर्माण कार्य पर अनिश्चितता बनी हुई है.
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: फर्जी कॉल सेंटर गिरोह के 32 आरोपी गिरफ्तार, 1.25 करोड़ धोखाधड़ी का भंडाफोड़

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• ऑपरेशन साइ वज्र के तहत वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा। • शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कुल 32 आरोपी गिरफ्तार। • फर्जी कॉल सेंटर के जरिए करीब 1.25 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का मामला आया सामने। • गिरफ्तार आरोपियों में 21 महिला टेलिकॉलर और संचालक सहित 11 पुरुष शामिल। • SEBI रजिस्टर्ड फर्म NKD & Associates के नाम पर कूट रचित फर्जी दस्तावेज बनाकर देते थे शेयर ट्रेडिंग टिप्स। • सब्सक्रिप्शन फीस और टिप्स देने के एवज में विभिन्न बैंकों के QR कोड व UPI ID पर मंगाते थे पैसे। • भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित शाही टावर बिल्डिंग से की गई सभी की गिरफ्तारी। • मौके से 55 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 03 कूट रचित आधार कार्ड और 01 डीएल बरामद। • मामले का आरोपी अम्बर सिंह मौर्या जो चंदौली का रहने वाला है अभी भी फरार पुलिस तलाश में जुटी। • साइबर क्राइम सेल, प्रतिबिंब टीम और थाना भेलूपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई पूरी गिरफ्तारी। • सभी 32 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज। • मामले की जानकारी देते वक्त मीडिया के सामने आरोपी महिलाओं ने किया हंगामा। • आरोपी महिलाओं ने पुलिस पर गुमराह करने का लगाया आरोप। बाइट- नीतू कादयान, डीसीपी क्राइम, वाराणसी
0
0
Report
Advertisement

जंतर-मंतर के 16 वर्ष पूरे, जयपुर में UNESCO कार्यक्रम आयोजित

Jaipur, Rajasthan:यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के 16 वर्ष पूरे, जंतर-मंतर में विशेष कार्यक्रम आयोजित जयपुर-यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में जंतर-मंतर, जयपुर के शामिल होने के 16 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को जंतर-मंतर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और पर्यटकों को इस विश्व धरोहर की ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं खगोलीय विरासत से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर जंतर-मंतर परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। देश-विदेश से आए पर्यटकों का तिलक लगाकर पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया, जिससे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जंतर-मंतर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें जंतर-मंतर के इतिहास, इसकी स्थापत्य विशेषताओं तथा यहाँ स्थापित विभिन्न खगोलीय यंत्रों के वैज्ञानिक महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न यंत्रों की कार्यप्रणाली और उनके उपयोग के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही इंटरप्रिटेशन सेंटर में विद्यार्थियों को जंतर-मंतर पर आधारित एक लघु डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें इस विश्व धरोहर की ऐतिहासिक यात्रा, वैज्ञानिक उपलब्धियों और वैश्विक महत्व को प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी में भारत की समृद्ध वैज्ञानिक, सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विश्व धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

जंतर मंतर UNESCO विश्व धरोहर के 16 साल पूरे, छात्रों के लिए खास कार्यक्रम

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में जंतर-मंतर, जयपुर के शामिल होने के 16 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को जंतर-मंत्र परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और पर्यटकों को इस विश्व धरोहर की ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं खगोलीय विरासत से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर जंतर-मंतर परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। देश-विदेश से आए पर्यटकों का तिलक लगाकर पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया, जिससे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जंतर-मंतर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें जंतर-मंतर के इतिहास, इसकी स्थापत्य विशेषताओं तथा यहाँ स्थापित विभिन्न खगोलीय यंत्रों के वैज्ञानिक महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न यंत्रों की कार्यप्रणाली और उनके उपयोग के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही इंटरप्रिटेशन सेंटर में विद्यार्थियों को जंतर-मंतर पर आधारित एक लघु डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें इस विश्व धरोहर की ऐतिहासिक यात्रा, वैज्ञानिक उपलब्ध्यों और वैश्विक महत्व को प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी में भारत की समृद्ध वैज्ञानिक, सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विश्व धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
0
0
Report

धनबाद के बालियापुर में गैस सिलेंडर से आग, बच्चे सुरक्षित निकाले गए

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय हरि बोल थान मुकुंदा में बच्चों का एमडीएम खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही लपटें जोर-जोर से उठने लगीं, जिससे अफरा तफरी मच गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरधारी महतो ने सभी बच्चों को तुरंत क्लास से बाहर निकाला। मुकुंदा पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक ने साथियों के साथ गैस सिलेंडर को बाहर निकालने में मदद की। ग्रामीणों ने पानी, बालू और भिंगे हुए बोरे की मदद से आग बुझाया, तब जाकर राहत की सांस ली। सिलिंडर फटा नहीं, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे के बाद बिना एमडीएम के ही बच्चों को छुट्टी दे दी गई। विद्यालय में कुल बच्चों की संख्या 33 है, जिसमें 18 छात्राएं और 15 छात्र हैं। आज की उपस्थिति में कुल 22 बच्चे आए थे। प्राचार्य ने संकुल संसाधन विभाग CRP को इसकी सूचना दी है। इस विद्यालय में महज एक ही शिक्षक गिरधारी महतो हैं。
0
0
Report

ISI से जुड़े चार संदिग्ध गिरफ्तार: अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम

Amritsar, Punjab:अमृतसर देहात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह अजनाला इलाके में कार्रवाई करते हुए ISI से जुड़े चार संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा चमयारी पुलिस स्टेशन पर बोतल बम्ब फैंका था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अमृतसर रूरल पुलिस ने अमृतसर की तहसील अजनाला से ISI से जुड़े चार युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमदास निवासी करणबीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी कवल प्रीत सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आरोपियों द्वारा पिछले दिन चमयारी थाना पर बोतल बम्ब फैंका गया था; उनका कहना है कि इन युवकों में से दो आरोपी पहचान लिए गए थे और इसके लिए टीम गठित की गई थी। बाइट—कंवलप्रीत चहल एसएसपी। उनका कहना है कि उनसे पकड़ने में सद्भावना/सीमेंटिव (सूत्रों) से भी मदद ली गई और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया; ISI के संपर्क में चारों युवक थे; ISI के हैंडलर से इंस्टाग्राम से उनके संपर्क में आये थे और गूगल पे के जरिए 15000 रुपये आये थे; इनके साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है; उनके कहना है कि सुखदीप और करण नामक युवक ने थाने पर बोतल बम्ब फैंका था। बाइट—कंवलप्रीत सिंह चहल एसएसपी
0
0
Report
Advertisement

कटनी में सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच जारी

Katni, Madhya Pradesh:सीएसपी की अवैध वसूली और रिश्वतखोरी की जांच अब जबलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर के पास पहुँची. आईजी ने एएसपी जबलपुर अनु बेनीवाल को सौंपी दोहरी जांच. कटनी में पदस्थ नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के खिलाफ शिकायतों और भ्रष्टाचार के गंभीर लगे है एक ट्रांसपोर्टर ने सीएसपी नेहा पच्चीसिया और उसके ड्राइवर ने दबाव बनाकर जबरन 30 हजार रु की अवैध वसूली की है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है. मामले की शुरुआत ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन की शिकायत से हुई। 21 जुलाई की रात वाहन चेकिंग के दौरान रेत व डोलोमाइट परिवहन में लगे हाईवा को रोककर सीएसपी नेहा पच्चीसिया द्वारा ₹30,000 की मांग की गई। न देने पर वाहन थाने में खड़ा करने की धमकी दी गई। दबाव में आकर व्यवसायी ने मौके पर ही ₹25,000 नकद दिए, जबकि शेष ₹5,000 अगले दिन सीएसपी के चालक के माध्यम से मंगवाए गए. कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर सीएसपी के चालक (आरक्षक) केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही सीएसपी नेहा पच्चीसिया के अधिकार क्षेत्र से कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर थाना हटाकर उनका प्रभार अजाक DSP शिवा पाठक को सौंप दिया गया है. वही कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया सीएसपी नेहा पचीसिया पर आरोप लगे हुए है जिसकी पूरी जांच वरिष्ठ अधिकारियों ने जबलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी है जो जांच कर रहे है.
0
0
Report

अटरू अस्पताल की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

Baran, Rajasthan:अटरू अस्पताल की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने गिनाए पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के कार्यकाल के विकास कार्य, भाजपा नेताओं पर भी साधा निशाना एंकर- बारां अटरू नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में उपजिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। नेताओं ने अस्पताल में रिक्त चिकित्सकों के पद शीघ्र भरने सहित चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। सुधार नहीं होने पर पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के नेतृत्व में आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।अटरू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारतेन्द्र सिंह सिसौदिया ने पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अटरू में विकास की गंगा बही। उन्होंने करीब 48 करोड़ रुपए की लागत से उपजिला चिकित्सालय के नवीन भवन, गर्ल्स एवं बॉयज कॉलेज, बारां-अटरू सड़क, पेयजल व्यवस्था, नगर पालिका गठन, खेल मैदान, गणेश तालाब सौंदर्यीकरण तथा विभिन्न देवस्थलों के जीर्णोद्धार सहित कई विकास कार्यों का उल्लेख किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश नैनीवाल ने अटरू की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में लंबे समय से चिकित्सकों के पद रिक्त हैं, जिन्हें तत्काल भरा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान अटरू चिकित्सालय में सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे सहित लाखों रुपए के चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए गए थे। नैनीवाल ने कहा कि कवाई एवं कुंजेड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कटावर, बड़ोरा, सकतपुर और सहरोद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के कार्यकाल की उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि अटरू की चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने में इन कार्यों की अहम भूमिका रही है。 प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्णमुरारी बैरवा ने वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूर्व में लगाए गए भ्रष्टाचार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं राशन डीलरों से चंदा वसूली जैसे आरोपों का हवाला देते हुए बयानबाजी पर विराम लगाने की सलाह दी। उन्होंने नेताओं से जातिसूचक एवं अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की。 युवा नेता तरुण मीणा ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए ओछी राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि अटरू की जनता की समस्याओं को समझकर सकारात्मक नीतियों पर काम करने की जरूरत है。 प्रेसवार्ता में राजेंद्र प्रजापति सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। 01-दिनेश नैनीवाल ,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अटरू
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top